271202
गोंडाः बिना नोटिस के कब्जा हटाने को लेकर पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक क्षेत्र के रमवापुर नायक ग्राम पंचायत के मजरा मदार नगर में पुरानी परती की भूमि पर अतिक्रमण हटवाने गए तहसीलकर्मियों पर महिला ने आरोप लगाया है कि बिना किसी नोटिस के ही कार्रवाई की गई है। पीड़िता सुग्गन बानो ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि गांव में उसका मकान करीब 50 वर्षों से खसरा संख्या 120 में बना हुआ है। इसी भूमि के सामने पुरानी परती की भूमि है जिसमें आने-जाने के लिए प्रयोग किया जा रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोतिहारी एसपी ने थानों में मेस से पुलिसकर्मियों के खाने की व्यवस्था लागू की
Motihari, Bihar:खाकी की नौकरी में कहने को तो ड्यूटी 8 घण्टे की होती हैं पर उन्हें ड्यूटी 24 घण्टे करने पड़ते है। कब कहाँ कौन घटना घट जाए, कहाँ कब दौड़ कर जाना पड़े कहना मुश्किल होता हैं। कई बार अपनी ड्यूटी पूरा करके पुलिस कर्मी सो रहे होते है तब भी अचानक कोई घटना घट जाने के बाद उन्हें घटनास्थल पर जाना होता है। इनके लिए दिन और रात एक समान होता हैं। ऐसे में उनको खुद के लिए खाना बनाना बड़ी चुनौती एवं मुश्किल से भरा दौड़ होता है। अब तमाम समस्याओं का निजात मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने निकाल दिया है। अब जिले के सभी थानों में मेंस चलाने का मोतिहारी एसपी ने निर्देश दिया है। सभी पुलिस कर्मी अब मेस में खाना खाएंगे। वैसे पूलिस कर्मियों के लिए छूट है जो अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस सबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात का कहना है की ऐसे में पुलिस कर्मियों के खाना बनाने से मुक्ति मिलेगी वही समय की बचत होगी। इससे पुलिस कर्मी अपना ड्यूटी और बेहतर तरीके से कर पाएंगे।0
0
Report
केकड़ा हनुमान मंदिर में करंट से दंपति की मौत, जांच जारी
Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - केकड़ा हनुमान मंदिर पर शनिवार शाम बिजली करंट की चपेट में आकर चैनपुर थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी दंपति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मुरहू बिंद और 65 वर्षीय उनकी पत्नी तारा देवी के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब दोनों रोज की तरह मंदिर में पूजा‑अर्चना कर रहे थे। उनके पुत्र गिरीश बिंद ने बताया कि बिजली के झटके से पिता तारों के संपर्क में आ गए, जिन्हें छुड़ाने के लिए माता दौड़ीं; इसी दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल सहायता करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों को चेतना नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राथमिक जांच में घटनास्थल पर ओवरहेड तार या ढीले कनेक्शन के कारण करंट लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने स्थान का मुआयना कर साक्ष्य संकलित किए और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग को सूचित कर इलाके में लापरवाही के कारणों की भी जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें। घटना से गांव में शोक का माहौल छाया हुआ है।0
0
Report
पटना: डिप्टी सीएम को फोन पर धमकी, एफआईआर दर्ज; पुलिस-साइबर जांच तेज
Patna, Bihar:रजनीश पटना बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को फोन पर मिली धमकी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर अपशब्दों का किया इस्तेमाल डिप्टी सीएम के आप्त सचिव ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर पटना साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की धमकी देने वाले नंबर की पहचान में जुटी जांच एजेंसियां फोन करने वाले ने पार्सल बुकिंग के बहाने की थी बातचीत साइबर अपराधियों की संलिप्तता की आशंका पर जांच तेज सुरक्षा एजेंसियों को भी मामले की जानकारी दी गई उपमुख्यमंत्री को मिली धमकी से प्रशासनिक महकमे में हलचल धमकी देने वाले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी0
0
Report
Advertisement
नसीराबाद में अटल जन सेवा शिविर से ग्रामीणों को बड़ी राहत; समस्याओं का समाधान
Ajmer, Rajasthan:राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गुड गवर्नेंस मॉडल को धरातल पर साकार होते हुए देखा गया...अजमेर में नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत समिति मुख्यालय स्थित सेवा केंद्र में आयोजित अटल जन सेवा शिविर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया... शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कर लोगों का विश्वास मजबूत किया... जिला कलेक्टर लोक बंधु के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में तहसीलदार राकेश कुमार एवं विकास अधिकारी महेश चौधरी ने आमजन से सीधे संवाद कर के उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया... अधिकारियों की संवेदनशील कार्यशैली और सकारात्मक पहल से ग्रामीणों में संतोष और उत्साह का माहौल देखने को मिला... शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति की अनियमितता, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, राजस्व संबंधी प्रकरणों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया...0
0
Report
सम्राट चौधरी ने नीति आयोग बैठक में बिहार के लिए 18,000 करोड़ रुपये का आग्रह
Patna, Bihar:नीति आयोग की बैठक में सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्र से 18 हजार करोड़ रुपये की विशेष सहायता का आग्रह नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक हेतु माननीय मुख्यमंत्री, बिहार का अभिभाषण आदरणीय प्रधानमंत्री जी, नीति आयोग के माननीय उपाध्यक्ष, माननीय केंद्रीय मंत्रीगण, राज्यों के माननीय मुख्यमंत्रीगण, केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपाल / प्रशासक, शासी परिषद् के समस्त माननीय सदस्यगण एवं केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के उपस्थित सभी वरीय पदाधिकारीगण । सर्वप्रथम, मैं माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होंने नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद् की इस महत्त्वपूर्ण बैठक में बिहार राज्य की तरफ से मुझे विचार एवं सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया। बिहार आज राष्ट्र की विकास यात्रा का सहभागी मात्र न रहकर विकसित भारत 2047 के लिए समावेशी मानव विकास (Inclusive Human Development for Viksit Bharat 2047) हेतु एक सक्रिय परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में उभर रहा है। इस दिशा में बिहार सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कर रहा हूँ। 1. बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के क्षेत्र में बिहार ने उल्लेखनीय प्रगति की है। 11,529 स्वीकृत सक्षम आँगनवाड़ियों में से 10,579 केंद्रों पर पोषण वाटिकाएँ स्थापित की गई हैं। 8,400 आँगनवाड़ी केंद्रों को निकटवर्ती विद्यालयों के साथ स्थापित किया गया है तथा 34,682 केंद्रों को 500 मीटर की परिधि में प्राथमिक विद्यालयों से संबद्ध किया गया है। 3-6 वर्ष आयु वर्ग के 40.28 लाख नामांकित बच्चों में से लगभग 70% को आपार आई०डी० (APAAR ID) निर्गत किया जा चुका है। 2. विद्यालयी शिक्षा बिहार के 76,202 सरकारी विद्यालयों में 91% में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है तथा बिहार के विद्यालयों में 9,000 से अधिक स्मार्ट कक्षाएँ क्रियाशील हैं। बालिका विद्यालयों में शत-प्रतिशत शौचालय कवरेज सुनिश्चित की गई है। 15-19 वर्ष आयु वर्ग के Out of School बच्चों को बिहार राज्य के अपने ओपन स्कूल बोर्ड में नामांकित कर पढ़ाया जा रहा है। 3. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास पीएम-विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 1.18 लाख कारीगरों को प्रशिक्षित किया गया है। पटना में ₹640 करोड़ की लागत से आर्यभट्ट अन्तर्राष्ट्रीय कौशल हब की स्थापना की जा रही है। पीएम-सेतु के माध्यम से 75 आई०टी०आई० के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹3,615 करोड़ का प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि इंटिग्रेटेड स्कीम इन स्कीलिंग आर्किटेक्चर [Integrated Scheme in Skilling Architecture (ISSA)] पायलट परियोजना हेतु ₹750 करोड़, जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय हेतु ₹1,500 करोड़ की वित्तीय सहायता तथा नेशनल स्किल ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट [National Skill Training Institute (NSTI)]. भागलपुर की स्थापना हेतु भी सहयोग प्रदान करने की कृपा की जाए। 4. उच्च शिक्षा उच्च शिक्षा हेतु 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जा रही है। उच्च शिक्षा के संबंध में केंद्र सरकार से अनुरोध है कि बिहार में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) तथा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की क्षेत्रीय शाखा स्थापना हेतु सहयोग प्रदान किया जाए। 5. खेल हमलोगों ने खेल प्रक्षेत्र में सर्वांगीण विकास हेतु उत्साहवर्द्धक कार्य किया है। वर्ष 2024 में बिहार ने एशियन महिला एवं पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप, एशियन रग्बी चैम्पियनशिप तथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया है। बिहार, 2028 में नेशनल यूथ गेम्स, 2030 में हॉकी विश्व कप एवं 2031 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हेतु केंद्र सरकार के विशेष सहयोग की अपेक्षा रखता है। 6. कृषि एवं किसान कल्याण एग्री स्टैक पहल के अंतर्गत बिहार में प्रत्येक किसान को यूनिक ID प्रदान की जा रही है। PM-KISAN के लाभार्थियों में से लगभग 61% का नामांकन पूर्ण हो चुका है। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि राज्य में उद्यानिकी अनुसंधान एवं किसानों की आय में वृद्धि हेतु Central Institute for Subtropical Horticulture की स्थापना की जाए। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड कार्यालय की स्थापना हेतु स्वीकृति एवं सहयोग प्रदान किया जाए। इसके अतिरिक्त, 100 एकड़ भूमि हस्तांतरित किए जाने के उपरांत नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी इन्टरप्रन्योरशिप एवं मैनेजमेंट (National Institute of Food Technology Entrepreneurship and Managment (NIFTEM)] की शीघ्र स्थापना एवं आवश्यक सहयोग हेतु अनुरोध है। 7. पर्यटन प्रक्षेत्र का विकास बिहार राज्य के आर्थिक विकास हेतु पर्यटन क्षेत्र में असीम संभावनाएँ हैं। "वन स्टेट : वन ग्लोबल डेस्टिनेशन" योजना के तहत गयाजी (बोधगया सहित) को वैश्विक पर्यटन, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गंतव्य के रूप में विकसित करने हेतु राज्य सरकार प्रयत्नशील है। विष्णुपद कॉरिडोर, महाबोधि कॉरिडोर एवं राजगीर-नालंदा-बोधगया के एकीकृत विकास हेतु कार्रवाई की जा रही है। इस संदर्भ में बिहार राज्य को अन्तर्राष्ट्रीय वायुयान कनेक्टिविटी की सुविधा हेतु सहायता का विशेष अनुरोध है। 8. आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी 'एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) योजना के माध्यम से सूक्ष्म उद्यमों को 35% तक पूंजी अनुदान प्रदान कर उन्हें औपचारिक क्षेत्र में सम्मिलित किया जा रहा है, जिससे उत्पादन क्षमता में 40% से अधिक की वृद्धि हुई है। आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी की परिकल्पना में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की भी प्रमुख भूमिका है। भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना के तहत कुल 48 लाख 30 हजार लखपति दीदियों के साथ बिहार राज्य पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। मैं आश्वस्त करता हूँ कि बिहार राज्य अपना लक्ष्य समय से पहले ही पूर्ण कर लेगा। साथ ही, उद्योग, वाणिज्य एवं सामाजिक-आर्थिक विकास में नवाचार को प्रोत्साहन देने हेतु बिहार में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान का एक क्षेत्रीय केंद्र एवं "भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA)" के अंतर्गत बिहार को अत्याधुनिक अवसंरचना से सुसज्जित 10 प्लग-एण्ड-प्ले औद्योगिक पार्क आवंटित किए जाने हेतु केंद्र सरकार का सहयोग अपेक्षित है 9. ऊर्जा बिहार ऊर्जा के क्षेत्र में तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। पीरपैंती, भागलपुर में 2,400 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना का निर्माण प्रगति पर है। लखीसराय के कजरा में देश का सबसे बड़ा बैटरी-आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। "पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा आवंटित लक्ष्य से आगे बढ़कर लगभग 10 लाख रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। 10. ज्ञान भारतम् बिहार ने 8 लाख से अधिक पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण कर ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर देश के अग्रणी पाँच राज्यों में स्थान प्राप्त किया है। 11. उद्योग एवं निवेश बिहार सरकार औद्योगिकरण हेतु मिशन मोड में कार्यरत है। राज्य में 14,037 एकड़ नई औद्योगिक भूमि की स्वीकृति दी गई है। बिहार औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन पैकेज 2025, Semiconductor Policy-2026, बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर नीति 2026 एवं Bihar Al Mission के माध्यम से Al, Electronics एवं Advanced Manufacturing आधारित नई अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विगत 2 वर्षों में सौर एवं विभिन्न ऊर्जा प्रक्षेत्रों, सड़क अवसंरचनाओं के निर्माण तथा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों हेतु 1 लाख करोड़ रूपये से अधिक निजी पूँजी निवेश को आकर्षित किया गया है। राज्य के नियोजित एवं संतुलित शहरी विकास हेतु लगभग तीन लाख एकड़ से अधिक भूमि में 14 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य राज्य सरकार ने रखा है। 12. विशेष अनुरोध बिहार सरकार ने हर घर, नल का जल कार्यक्रम में निवेश करते हुए जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त किया है। परन्तु कतिपय कारणों से यह राशि भारत सरकार से नहीं ली जा सकी है। अतः अनुरोध है कि इस मद में व्यय की गयी राशि के केन्द्रांश रूप में लगभग 13 हजार करोड़ रूपये एवं वर्तमान में क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं हेतु 5 हजार करोड़ रूपये अर्थात् कुल 18 (अठारह) हजार करोड़ रूपये की सहायता प्रदान करने की कृपा की जाए。 मैं माननीय प्रधानमंत्री महोदय को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि उनके मार्गदर्शन में बिहार सरकार विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सतत् प्रयत्नशील है एवं आपके प्रशासनिक मूल मंत्र 'सबका साथ सबका विकास' की संकल्पना को आधार मानकर आगे बढ़ रही है। माननीय प्रधानमंत्री महोदय के 'विकसित भारत-2047' की परिकल्पना को साकार करने हेतु समृद्ध बिहार की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। जय बिहार, जय भारत0
0
Report
जालौन में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, एक साथी गंभीर रूप से झुलसा
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, एक साथी गंभीर रूप से झुलसा प्लेस-जालौन यूपी डेट-11-06 2026 एंकर जालौन के कोटरा क्षेत्र के मौजा हिलगना में गुरुवार की शाम को दर्दनाक घटना घटित हुई। शाम को आई तह आंधी और बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के दौरान बिजली गिरने से एक भैंस और पांच बकरियों की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, किसान गोविंद यादव (50 वर्ष), निवासी छोटी माता, अपने साथी शानू पठान (35 वर्ष), निवासी मंडी बाजार के साथ खेतों में भैंस और बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान शाम को अचानक मौसम बदल गया और जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ही आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग तुरंत खेत की ओर दौड़े। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल दोनों को तुरंत जिला अस्पताल उरई पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही गोविंद यादव ने दम तोड़ दिया। शानू पठान का इलाज जारी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सदर ज्योति सिंह मौके पर पहुंची और राजस्व टीम को निर्देश दिए। वहीं, इस दर्दनाक घटना में शानू पठान की एक भैंस और पांच बकरियों की भी मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायल शानू पठान के इलाज का खर्च भी सरकार वहन करेगी। एसडीएम ने बताया कि मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। बाइट:- हारून खान--म्रतक के परिजन0
0
Report
Advertisement
आगमी पर्व मोहर्रम को लेकर वजीरगंज चौकी पर ताजियेदारों के साथ बैठक
Saray Kaji, Uttar Pradesh:बहराइच फखरपुर क्षेत्र वजीरगंज पुलिस चौकी परिसर में उप जिला अधिकारी अखिलेश कुमार क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।सीओ ने बैठक में मौजूद लोगों से अपील करते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन तलवारों का लहराना मातम के रूप में नहीं करेगा यदि कोई ऐसा करता है तो उस के खिलाफ शक्त कार्रवाई की जायेगी। वजीरगंज कर्बला मैदान जनपद का सबसे बड़ा मैदान इस कर्बला में दर्जनों गांव से पहुंचती हैं ताजिया। सुरक्षा के दृष्टि से सभी ताजिया दारों से अपील करते हुए थाना अध्यक्ष संजीव चौहान ने कहा कि आप सभी लोग इस पर्व को शांति पूर्वक मनाए। ताजिये की ऊंचाई ज्यादा न रखें। जरा सी लापरवाही के कारण बिजली के हई वोल्टेज की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता है। एसडीएम अखिलेश कुमार ने कहा यदि किसी भी क्षेत्र में कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं साफ सफाई रास्ते में जल भराव या रास्ते को लेकर अगर समस्या हो तो तत्काल समय रहते उसका निस्तारण कराया जा सके। इस मौके पर चौकी इंचार्ज अजीत त्रिपाठी सहित ज्ञान चंद वर्मा फारुक खान सज्जन खान, खालिद अंसारी, रफीक अंसारी, शाहिद खान, अकबाल खान, सहित क्षेत्र के तमाम ताजिया दार मौजूद रहे।0
0
Report
करनाल में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तेज आंधी-तूफान, बारिश से भारी नुकसान
Karnal, Haryana:लोकेशन करनाल करनाल मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश हुई शुरू तेज हवा काफी ज्यादा चल रही है और अब बारिश भी काफी तेज हो रही है मौसम विभाग की चेतावनी देने के कुछ ही मिनट बाद तेज हवा चलनी शुरू होगी और आंधी चलने लगी और उसके थोड़ी देर बाद ही बारिश भी शुरू हो गयी काफी ज्यादा तेज ऑफर हवा और तूफान चल रहा है वहीं लोगों का कहना है कि आज मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एकदम से तेज आंधी और तूफान आया है इससे काफी नुकसान हुआ है सबसे ज्यादा नुकसान तो बिजली का हुआ है बिजली बंद हो जाएगी बिजली आएगी नहीं और कई जगह सड़क पर पेड़ भी गिरे हुए हैं0
0
Report
दानापुर स्टेशन पर इंजन खराब: डाउन लाइन की ट्रेनें करीब दो घंटे रुकीं
Danapur, Bihar:दानापुर स्टेशन पर इंजन में खराबी, डाउन लाइन की कई ट्रेनें करीब दो घंटे तक प्रभावित दानापुर: दानापुर रेलवे स्टेशन पर आरा–दुर्ग एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण डाउन लाइन की रेल सेवाएं करीब दो घंटे तक प्रभावित रहीं। इस वजह से पीछे से आने वाली लगभग दस ट्रेनों का परिचालन विलम्बित हो गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरा से खुलकर दानापुर पहुंची आरा–दुर्ग एक्सप्रेस के इंजन में हाई वोल्टेज सप्लाई से जुड़े पेंडुलम क्लिप (Pendulum Clip) में खराबी आ गई। खराबी के कारण इंजन में विद्युत प्रवाह बाधित हो गया और इंजन अचानक बंद हो गया। इंजन के ठप पड़ने से डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोकी गईं। सूचना मिलने के बाद दानापुर रेल मंडल के इंजीनियरों और तकनीकी कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और खराबी को दूर करने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी टीम ने समस्या का समाधान कर इंजन को फिर से चालू किया। इसके बाद आरा–दुर्ग एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया और धीरे-धीरे अन्य ट्रेनों का परिचालन भी सामान्य हो सका। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण परिचालन प्रभावित हुआ था, जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया। वहीं, देरी से चल रही ट्रेनों के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ़्फ़रनगर मुठभेड़: शुभम घायल, रॉकी अपहरण-हत्या का पर्दाफाश
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ़्फ़रनगर ब्रेकिंग पुलिस में बदमाशों के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ में हत्यारा शुभम हुआ घायल रॉकी का अपहरण कर की थी हत्या 3 हत्यारोपी पहले जा चुके है जेल पत्नी बेटा व उसका दोस्त जा चूका है जेल शुभम ने अपने खेत मे दबाया था शव पुलिस ने तमँचा कारतूस बाइक की बरामद पुलिस को देखते ही कान पकड़कर मांफी थाना सिकेड़ा के राजवाह रोड पर हुई मुठभेड़0
0
Report
महुलिया खुर्द में आठ वर्षीय बच्ची कुत्तों के हमले से मौत
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर जिले के महुलिया खुर्द गांव में गुरुवार को घर से खेलने निकली एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची की कुत्तों के हमले में मौत हो गई। बच्ची एक गड्ढे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक महुली थाना क्षेत्र के महुलिया खुर्द गांव निवासी मो. मुश्ताक की आठ वर्षीय पुत्री माहरा खातून गुरुवार को अपनी छोटी बहन के साथ घर से थोड़ी दूरी पर बगीचे में खेलने गई थी। जहां आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गम्भीर रूप से घायल हो गई । परिजनों के अनुसार कुछ समय बाद बागीचे की ओर से शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो माहरा बागीचे में पानी से भरे गड्ढे में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके सिर के एक हिस्से में गहरी चोट लगी थी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। कागजी कार्यवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।0
0
Report
भड़ाना के जन्मदिन पर रक्तदान कैम्प: मोदी सरकार के 12 साल सुशासन का जश्न
Ajmer, Rajasthan:एंकर - राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना का जन्मदिन आज समारोह के साथ मनाया गया... प्रधानमंत्री के 12 वर्षीय शासन काल मे देश में हुए विकास और आम जनता में पीएम मोदी के विश्वास को लेकर इस मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया... भड़ाना के समर्थकों ने इस मौके प्रेम मोदी की प्रेरणा से अनेक सामाजिक सरोकार के सेवा कार्य किए.. अपने जन्मदिन और मोदी सरकार के 12 वर्ष सुशासन के मौके पर भड़ाना ने अपने समर्थकों के साथ स्वयं भी रक्तदान किया.. इस मौके पर रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट वितरित कर उनकी हौंसला अफहाही की गई... इससे पूर्व रक्तदान स्थल पहुंचे भड़ाना को उनके सार्थकों ने कंधे पर उठा लिया और जोरदार उनके समर्थन में नारेबाजी की.. देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष भड़ाना ने बताया कि देश में सुशासन देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षीय कार्यकाल के चलते देश के विकास की गति को तेज रफ्तार मिली है। बाइट - ओमप्रकाश भडाणा, अध्यक्ष देवनारायण बोर्ड, राजस्थान0
0
Report
Advertisement
नाणा आमलिया सड़क मार्ग पर टेम्पो पलटने से 9 घायल, शादी समारोह में जा रहे लोग
Pali, Rajasthan:नाणा आमलिया सड़क मार्ग पर टेम्पो पलटने की घटना, हादसे में 9 लोग घायल जिसमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल, शादी समारोह मे शामिल होने टेम्पो से जा रहे थे लोग, ऐसे में टेम्पो का टायर निकलने के चलते हुआ है हादसा, घायलों को 108 की मदद से नाणा सामुदायिक अस्पताल लाया, प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा के लिए घायलों को बाली के जिला अस्पताल किया रेफर, नाणा थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा मौके पर पहुंचे।0
0
Report
खेरवाड़ा में कलेक्टर के दौरे के दौरान अटल जन सेवा शिविर में ग्रामीणों की कमी उजागर
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से खबर, कलेक्टर गौरव अग्रवाल का नयागांव दौरा, नयागांव के उपखंड कार्यालय पंचायत समिति का दौरा किया, पंचायत समिति में अटल जन सेवा शिविर में की जनसुनवाई, दौरे में स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही हुई उजागर, प्रचार प्रसार के अभाव में महज दो पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे, कलेक्टर के दौरे की सुचना विभाग के अधिकारियों को थी आमजन को नहीं, ऐसे में 10-12 ग्रामीणों के अलावा नहीं था कोई फरियादी, जनसुनवाई में बिजली विभाग कि अनियमितता का मुद्दा जोरों से उठा0
0
Report
मऊ में गैंगस्टर नवीन सिंह उर्फ रिंकू की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले में जिला प्रशासन ने गैंगस्टर नवीन सिंह उर्फ रिंकू की लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर की गई। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर संपत्ति को प्रशासनिक कब्जे में लिया जिलाधिकारी आनंद वर्धन के आदेश पर हुई कार्रवाई। जांच में पाया गया कि उसने अपराध से अर्जित धन का उपयोग कर अपनी पत्नी और मां के नाम पर करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियां खरीदी थीं।0
0
Report
Advertisement
