icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संभल में फरमान ने कान पकड़कर माफी मांगी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । सोशल मीडिया पर मुस्लिम कांवड़िया तमन्ना मलिक पर अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक को भारी पड़ा । पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में मुरादाबाद जिले के फरमान को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार किए गये फरमान ने थाने में लंगड़ाते हुए कान पकड़कर माफी मांगी .. लंगड़ाते हुए बोला ..मैने तमन्ना मलिक पर जो टिप्पणी की ,उसके मै कान पकड़कर माफी मांगता हूँ .. मैं सभी महिलाओं का सम्मान करूंगा ..मुझसे गलती हुई है , तम्मना मलिक जी मुझे माफ करना .आज के बाद ऐसी गलती नहीं करूंगा । पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के बाद आरोपी फरमान को जेल भेज दिया है । कान पकड़कर माफी मांगते फरमान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । संभल सदर कोतवाली का मामला ।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

हरिद्वार में कांवड़ मेले के बाद घाटों की सफाई का बड़ा अभियान शुरू

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार/उत्तराखंड स्लग हरकी पैड़ी पर युद्धस्तर पर सफाई, नगर निगम ने उतारी सैकड़ों कर्मचारियों की टीम कावड़ मेला समाप्त होने के बाद अब नगर निगम के सामने गंगा घाटों को फिर से स्वच्छ और व्यवस्थित करने की बड़ी चुनौती है। कांवड़ यात्रा के दौरान देशभर से लगभग चार करोड़ शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे, जिन्होंने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। मेले के दौरान नगर निगम की टीमें लगातार सफाई व्यवस्था में जुटी रहीं, लेकिन अब मेला समाप्त होने के बाद हरकी पैड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर व्यापक स्तर पर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर निगम ने बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों को मैदान में उतारा है और घाटों से कूड़ा उठाने से लेकर उसके निस्तारण तक का काम तेजी से किया जा रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने खुद हरकी पैड़ी पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि घाटों को जल्द से जल्द पूरी तरह साफ किया जाए। नगर आयुक्त के मुताबिक कांवड़ मेले के दौरान हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा हुआ है, जिसका अनुमान लगभग सात हजार मीट्रिक टन लगाया गया है। नगर निगम की कोशिश है कि विशेष अभियान चलाकर आज रात तक हरकी पैड़ी सहित प्रमुख घाटों से कूड़ा हटाने का काम पूरा किया जाए। इसके लिए सफाई टीमों को लगातार शिफ्ट में लगाया गया है, ताकि कांवड़ मेले के बाद गंगा घाटों को दोबारा स्वच्छ और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित स्वरूप में लाया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

रींगस में तिरंगा यात्रा से जोश में भर गया नगर, शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि

Sikar, Rajasthan:रींगस में निकाली तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को किया नमन 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रींगस शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। खंडेला विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत खाटू मोड़ से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंची। इस दौरान लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और भारत माता के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। यात्रा के नगर पालिका कार्यालय पहुंचने के बाद शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सुभाष मील सहित जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए शहीदों द्वारा दिए गए बलिदान और योगदान को याद किया गया। विधायक सुभाष मील ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में उत्साह और सम्मान के साथ मनाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बद्रीनाथ धाम में हाई-टेक कैमरे लगाने का रोडमैप: सुरक्षा बढ़ाने की योजना

Noida, Uttar Pradesh:Rudraprayag (Uttarakhand): Hemant Dwivedi (Chairman, BKTC) On Alleged Donation Theft Incident At Badrinath Dham/ Investigation Into The Matter/ Plans To Strengthen Security Systems सरकार और मंदिर समिति ने हुई दुर्भागपूर्ण घटना पर तुरंत कार्रवाई की है, जिससे इसमें शामिल कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और मामले की जांच अभी भी जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और इसमें शामिल पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए, मंदिर समिति ने संवेदनशील जगहों पर हाई-टेक, हाई-रिज़ॉल्यूशन और iCloud-बेस्ड कैमरे लगाने का एक रोडमैप और ब्लूप्रिंट तैयार किया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरी तरह से पारदर्शी सिस्टम बनाए रखने के लिए ये कैमरे छह महीने तक की रिकॉर्डिंग स्टोर करेंगे। इस पहल को दोनों जगहों के साथ-साथ उन अन्य जगहों पर भी लागू किया जाएगा जहाँ तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है, जैसे कि तुंगनाथ, त्रिजुगी नारायण और मध्यमहेश्वर नाथ, ताकि हाई-टेक, हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरों से सुरक्षा बढ़ाई जा सके
0
0
Report
Advertisement

युवा राजनीति के साथ बीजेपी Gen-Z से सीधे संवाद के लिए स्कूल-कॉलेज पहुंची

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में बीजेपी के युवा नेता अब स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचकर Gen-Z छात्रों से संवाद करेंगे。 पार्टी का फोकस युवाओं की समस्याओं, अपेक्षाओं और मुद्दों को समझने पर रहेगा。 युवा नेताओं को छात्रों के बीच जाकर सीधा फीडबैक लेने की जिम्मेदारी दी जाएगी。 शिक्षा, रोजगार, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े दूसरे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी。 बीजेपी की कोशिश युवाओं के बीच संगठन की पहुंच और संवाद को मजबूत करने की है。 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस पहल को पार्टी की युवा वोटरों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है。 Gen-Z के बीच सोशल मीडिया, डिजिटळ कंटेंट और रोजगार जैसे मुद्दों को भी पार्टी की रणनीति में शामिल किया जा सकता है。 युवा नेताओं के फीडबैक के आधार पर पार्टी युवा केंद्रित कार्यक्रम और अभियान तैयार कर सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top