icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271603
PNPrem Narayan MishraFollow18 Dec 2024, 12:11 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हल्द्वानी बुजुर्ग महिला से सोने का कुंडल झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; कुंडल बरामद

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े सोने का कुंडल झपटकर फरार हुए दो शातिर बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसओजी और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने महज दो दिन के भीतर इस सनसनीखेज झपटमारी का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का कुंडल भी बरामद कर लिया है। 30 जुलाई को हल्द्वानी के hिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला को दो युवकों ने अपना निशाना बनाया था। बाइक सवार बदमाश महिला के कान से सोने का कुंडल झपटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले के त्वरित खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया। मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। मैन्युअल इनपुट और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दोनों संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद शनिवार को रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय अजय और 20 वर्षीय सूरज जोशी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने अजय के कब्जे से झपटा गया सोने का कुंडल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने कबाड़ बीनने का काम करने की बात कही है। पुलिस के अनुसार अजय के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
0
0
Report

राजगढ़ में कांग्रेस ने हर वार्ड से प्रत्याशी उतारने की घोषणा की

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में कांग्रेस की चुनावी तैयारियां तेज, हर वार्ड में प्रत्याशी उतारने का ऐलान राजगढ़ (अलवर)। आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मित्र विहार कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगीलाल मीणा मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक वार्ड में डोर-टू-डोर संपर्क कर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने और जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेने को कहा गया। नेताओं ने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव में हर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी उतारा जाएगा और टिकट पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को ही दिया जाएगा। इस दौरान नगर पालिका पर पिछले पांच वर्षों में विकास कार्य नहीं होने के आरोप भी लगाए गए। बैठक को जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, अलवर जिला सह-प्रभारी माया सुवालका, जिला प्रभारी योगेश मेहता और कठूमर प्रभारी सुरेश पुछड़ी सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बाइट्स प्रकाश गंगावत (सफेद गमछा गले में ) बाइट:मांगेलाल मीणा , विधायक राजगढ(कलर गमछा) बाइट:माया सुवालका , जिला सह प्रभारी इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट शिव सहाय मीणा, देवराज चेयरवाल, अशोक चाणक्य, मुंशीलाल भंडोडी, जगदीश सारसर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

करौली में महिला सुरक्षा लीग: 16-20 अगस्त को होगी महिला कबड्डी पुलिस लीग

Karauli, Rajasthan:महिला सुरक्षा अभियान के तहत करौली में 16 से 20 अगस्त तक होगी महिला कबड्डी पुलिस लीग, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - महिला सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करौली पुलिस ने जिले में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान चलाया। अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों के लिए जागरूकता बैठक और आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मियों के सुझाव पर 16 से 20 अगस्त तक जिला मुख्यालय पर महिला कबड्डी पुलिस लीग आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी पुलिस थानों की टीमों के साथ छात्राएं और महिलाएं भी भाग लेंगी। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महिला पुलिसकर्मियों को जेंडर सेंसिटाइजेशन, राजकॉप सिटिजन ऐप, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला बीट अधिकारी योजना, महिला हेल्पलाइन 1090, वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, पॉश एक्ट, एसएचई-बॉक्स, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा जैसे विषयों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम और जरूरतमंद महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा की गई। बैठक के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 अगस्त तक जिला मुख्यालय पर होगा। इसमें जिले के 21 पुलिस थानों, यातायात इकाइयों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित कुल 24 टीमें भाग लेंगी। विजेता टीमों को सम्मानित भी किया जाएगा।
0
0
Report

बैतूल में गेहूं विवाद की हत्या: पिता को उम्रकैद, बच्चों ने गवाही दी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता को अपनी ही पत्नी की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है और इस केस की सबसे बड़ी कड़ी बने उसके अपने ही मासूम बेटे। दरअसल गेहूं बेचने को लेकर हुए विवाद ने ऐसा खौफناک रूप ले लिया कि आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी तीन महीने की गर्भवती पत्नी पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। Hairan करने वाली बात ये है कि यह पूरी वारदात 10 से 14 साल के दो बेटों के सामने हुई,जिन्होंने हिम्मत दिखाते हुए कोर्ट में अपने पिता के खिलाफ गवाही दी। घटना के बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई के दौरान बच्चों की गवाही,मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों को मजबूत मानते हुए अदालत ने आरोपी पिता को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।
0
0
Report
Advertisement

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में दीपक रात्रे की मौत, घर बना सपना अधूरा

Sakti, जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में मजदूर दीपक रात्रे की मौत हो गई है. गृह ग्राम सक्ती जिले के बुंदेली में आधे अधूरे घर को पूरा करने के लिए धनराशि इकट्ठा करने के लिए रोजी मजदूरी करने जम्मू कश्मीर गया था, ताकि वहां से अच्छी खासी राशि इकट्ठा कर अपने घर बनाने का सपना पूरा कर सके, लेकिन आतंकवादियों की कायराना हरकत ने दीपक रात्रे के सपना और उसके घर दोनों को पूरा नहीं होने दिया उसकी जिंदगी समाप्त हो गई। दीपक रात्रे के पीछे उसकी मां पत्नी छोटा बच्चा और विकलांग भाई है जो की मजदूरी करने के लायक नहीं है, जाहिर सी बात है अब सपने सपने अधूरे और घर अधूरा दोनों कैसेपूरे होंगे?
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में रास्ता विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, घायल

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में रास्ता विवाद के बीच दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. महादलित बस्ती के लोगों के रास्ते को अवरुद्ध किए जाने के आरोप हैं. पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों ने हमला कर दिया और कई लोग घायल हुए. एक घायल महादलित महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. घटना सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर कृष्णा पंचायत के हरिपुर कृष्णा गांव की है. दबंगों ने महादलित समाज के बस्ती के लोगों के रास्ते को बार-बार अवरुद्ध किया गया था. शिकायत के लिए जाने पर मारपीट शुरू हो गई और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का भी आरोप है. सुरक्षा के लिए डायल 112 टीम मौके पर थी; आगे की जांच जारी है.
0
0
Report
Advertisement

मनाली में व्यास नदी के बीच विशाल चट्टान तोड़ने, नियंत्रित ब्लास्ट से खतरा टला

Kullu, Himachal Pradesh:मनाली में विशाल चट्टान पर ब्लास्टिंग, टला बड़ा खतरा व्यास नदी का बहाव सुरक्षित करने की कवायद मनाली में ब्लास्ट से तोड़ी जा रही विशाल चट्टान बाढ़ के खतरे से बचाव, मनाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई व्यास नदी के बीच फंसी चट्टान पर चला ब्लास्ट मनाली में व्यास नदी के बीचों-बीच पिछले साल आ गिरी विशाल चट्टान को हटाने का काम शुरू हो गया है। मानसून के दौरान बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन पिछले दो दिनों से नियंत्रित ब्लास्टिंग कर इस चट्टान को तोड़ रहा है। इससे व्यास नदी का प्राकृतिक बहाव सुचारु होगा और रिहायशी इलाकों के साथ-साथ वन विहार के जंगल को भी संभावित नुकसान से बचाया जा सकेगा। आपको बता दें कि पिछले साल मानसून के दौरान भारी बारिश और बाढ़ के चलते यह बड़ी चट्टान ढलान से खिसक कर व्यास नदी के बीचो-बीच आ गई थी जिसकी वजह से व्यास नदी का पानी एक तरफ घने जंगल और दूसरी तरफ रिहाईश इलाकों की तरफ मुड़ने का खतरा लगातार बढ़ रहा था जिसकी वजह से मनाली प्रशासन द्वारा कंट्रोल ब्लास्टिंग की जा रही है ताकि इस पत्थर को तोड़ने के बाद व्यास नदी का बहाव अपने पुराने कोर्स की तरफ बहता रहे।आइए दिखाते हैं ब्लास्टिंग की ताज़ा तस्वीरें。 R-ब्लास्टिंग की तस्वीरें
0
0
Report
Advertisement

सल्ट विधायक पर अभद्र व्यवहार के आरोप, वीडियो विवाद बढ़ा

Almora, Uttarakhand:Devendra Singh Almora Anchor - स्याल्दे ब्लॉक के मालीखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान सल्ट विधायक महेश जीना पर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के सोशल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह मनराल ने अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। मनराल का कहना है कि सोशल मीडिया पर क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े वीडियो को लेकर नाराज विधायक ने सार्वजनिक रूप से उन्हें 'अच्छी वीडियो बनाकर डाला कर, बहुत चर्बी चढ़ गई है, उतार दूँगा' कहा। उनका यह भी आरोप है कि घटना का वीडियो बना रहे ग्राम प्रधान रविंद्र नेगी का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। शिविर के बाद ग्रामीणों के साथ विधायक से बात करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया। मामले में उन्होंने देघाट थाना और उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report

अलवर में क्रेन हादसा: युवक की मौत, तीन दिन बाद पहचान

Alwar, Rajasthan:अलवर में क्रेन की टक्कर से युवक की मौत, 3 दिन बाद हुई पहचान अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित चिकानी के पास बिजली विभाग की क्रेन गाड़ी से हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। तीन दिन बाद मृतक की पहचान अशोक जाटव पुत्र भागचंद जाटव निवासी उदपूरी, बडौदामेव के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। गोविंदगढ़ के डिप्टी प्रधान मोहन लाल के अनुसार, अशोक जाटव निर्माणाधीन मकानों पर सेंटरिंग का काम करता था और किशनगढ़बास में एक साइट पर काम करने गया था। इसी दौरान चिकानी के पास यह हादसा हो गया। बाइट:परिजन बताया गया कि हादसे के समय अशोक अकेला था, जिसके कारण उसकी तुरंत पहचान नहीं हो सकी। मृतक की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी और वह मानसिक तनाव में भी रहता था। उसकी एक बेटी है, जो उसकी मां के साथ रहती है। फिलहाल पुलिस हादसे में शामिल वाहन की तलाश में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top