271002
गोंडाः खबर का दिखा असर, डीएम ने लिया संज्ञान, राजा देवी बख्स तालाब पर जगमगाईं लाइटें
Gonda, Uttar Pradesh:नगर कोतवाली के बडगांव पुलिस चौकी क्षेत्र में अग्रसेन चौक के समीप राजा देवी बख्स सिंह तालाब का सुन्दरी करण होने के कुछ महीनों बाद असमाजिक तत्वों ने शराब पीने का अड्डा बना लिया था। तालाब के समीप लगी लाइटों के तारों को तोड़ दिया था। पिन्यूज पर खबर चलने के बाद डीएम ने संज्ञान लिया। पार्क में शराब पीने पर लगाम लगाई और अब यहां लगी लाइटें फिर जगमगा गई हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम में कांग्रेस, भाजपा कार्यालय सुंदरकांड पाठ विरोध-प्रदर्शन के साथ टकराव की आशंका
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में कांग्रेस आज करेगी भाजाप कार्यलय पर सुंदरकांड का पाठ राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर सुंदरकांड का पाठ कर करेगी प्रदर्शन भाजपा कार्यलय गुरुकमल के बाहर होगा सुंदरकांड का पाठ वही दूसरी ओर जिला प्रसाशन ने गुरुकमल के 300 मीटर के दायरे में धारा 163 की लागू 5 या उससे ज्यादा लोगो के एकत्र होने पर लगाई रोक दूसरी ओर कांग्रेसी सुंदरकांड के पाठ करने पर अड़े ऐसे में कांग्रेसियों और प्रसाशन के बीच हो सकती है गहमागहमी0
0
Report
सूरतगढ़ ई-रिक्शा यूनियन ने रेलवे स्टेशन पर अलग स्टैंड की मांग; हड़ताल की चेतावनी
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में भारतीय ई-रिक्शा यूनियन ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा के लिए अलग स्टैंड आवंटित करने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि स्टेशन परिसर में डीजल टेंपो चालकों का कब्जा होने से ई-रिक्शा चालकों को सवारी नहीं मिल पाती और उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ऑटो व टेंपो चालक ई-रिक्शा चालकों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते हैं तथा कई बार उनके रिक्शों की हवा निकालकर उन्हें वहां से भगा देते हैं। यूनियन ने प्रशासन से शीघ्र अलग स्टैंड निर्धारित कर सुरक्षा व रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो सभी ई-रिक्शा चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
झालावाड़: लूट गिरोह के दो मध्यप्रदेशी गिरफ्तार, महिला आभूषण और नकद बरामद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ के सदर थाना पुलिस ने लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मध्यप्रदेश के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक महिला से लूटा गया हार और नगदी भी बरामद कर लिए गए। मामले का खुलासा करते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि पिछले कुछ समय से हाईवे पर वाहन चालकों और राहगीरों से लूट तथा सूने मकान में नकबजनी की घटनाएं सामने आ रही थी। इसके बाद गठित विशेष टीम द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो लोगों को संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली, तो उनके पास से एक हार, चांदी की पायल, कान के टॉप, चांदी का सिक्का और 20 हजार रुपए नकद राशि बरामद हुई। आरोपियों के कब्जे से नुकीला सरिया व धारदार हथियार भी बरामद हुए। जिस पर पुलिस ने माल और हथियार को जप्त कर आरोपी अशोक गुर्जर निवासी नलखेड़ा मध्यप्रदेश तथा उसके साथी विष्णु भील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की बाइक को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात के समय हाईवे और सुनसान इलाकों में अकेले दिखे लोगों को निशाना बनाते थे। रायपुर रोड पर भी अकेली महिला को देखकर उसके गले से आभूषण तथा नगदी लूट लिया था। इसके बाद वे अन्य वारदात की तलाश में घूम रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया। लुटेरी गैंग के गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चोरी, नकबजनी, लुट व अन्य अपराधों सहित एक दर्जन से भी अधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस को पूछताछ में और भी खुलासों की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
बांका के आनंदपुर में 19 वर्षीय रूबी कुमारी की मौत, जांच शुरू
Banka, Bihar:घटना आनंदपुर थाना क्षेत्र के सुडियाडीह गांव में रविवार को 19 वर्षीय युवती रूबी कुमारी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। इधर मामले को लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका के पिता कामदेव यादव ने बताया कि उनकी पुत्री रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद संदेह होने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो रूबी कुमारी घर की छत में लगे बांस के सहारे रस्सी के फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के निर्देश पर एएसआई रोहित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग की चर्चा हो रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम एवं फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक मृतका के परिजनों द्वारा थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। बताया जाता है कि रूबी कुमारी दो बहनों में बड़ी थी और आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मां का निधन हो गया था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उसका एक भाई रोजगार के सिलसिले में बेंगलुरु में रहता है।0
0
Report
सरकारी दाल में इल्लियां: कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए
Sagar, Madhya Pradesh:सरकारी स्कूल की दाल में मिली इल्लियां, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश... शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को उचित पोषण देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत मध्यान भोजन वितरित किया जाता है। सागर जिले के मालथॉन के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला गीधा में बड़ी घटना देखने को मिली, जब स्कूल में मध्यान भोजन का वितरण किया जा रहा था, तब परोसी गई दाल में इल्लियां नज़र आईं। यह देखते ही स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि भोजन वितरित होने के दौरान समय रहते इल्लियां देख ली गई और बच्चों ने भोजन नहीं किया। जिससे बड़ी घटना नहीं हो सकी। एक बार फिर बच्चों के भोजन में आई बड़ी लापरवाही के बाद मिड डे मील स्कीम सवालों के घेरे में है और इसे लेकर जिले की कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जांच के आदेश दिए है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्यवाही होगी।0
0
Report
जांजगीर चाम्पा में MBBS कोर्स शुरू: 50 सीटों के साथ स्वीकृति मिली
Taga, Chhattisgarh:मेडिकल कॉलेज की मंजूरी. जांजगीर चाम्पा जिले में इस सत्र से MBBS की कक्षा प्रारम्भ होने की मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलते ही जिला प्रशासन ने एक बार फिर से मेडिकल कॉलेज संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए अधिकारियों की बैठक लीं और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष MBBS के प्रथम वर्ष 50 सीटें मिली हैं। मेडिकल कॉलेज के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज और लाइवलीहुड कॉलेज के भवन को तैयार कर लिया गया है। डीन के साथ कॉलेज स्टॉफ और मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति हो गई है, वही बचे हुए पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में तेजी लाने के लिए निर्माण एजेंसी को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
देर रात गुरुद्वारा चौक पर अवैध मॉडिफ़ाइड साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग की यातायात police ने देर रात गुरुद्वारा चौक पर वाहन जांच अभियान के दौरान अवैध रूप से मोडिफाइड साइलेंसर लगी एक बाइक पर कार्यवाही की है दरअसल जांच के दौरान बाइक में अत्यधिक तेज आवाज के साथ चिंगारी निकल रही थी जिससे सड़क पर चल रहे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो रहा था यातायात पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182 के तहत कार्रवाई करते हुए 5000 ₹ का चालान काटा इतना ही नहीं वाहन मालिक को समझाइश दी गई और साइलेंसर को निकाल कर अलग किया गया0
0
Report
Kumbhkot में शॉर्ट सर्किट से मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा\n\nकुम्भकोट में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, लाखों का सामान जला\n\nरामगंजमंडी के कुम्भकोट गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई। आग दीवान सिंह के मकान में लगी, जिससे घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि आग की चपेट में आने से घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में मकान मालिक को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का प्रारम्भिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।0
0
Report
बीकानेर ट्रांसफर के विरोध में विद्यार्थियों ने सुरतगढ़ तक पैदल मार्च
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर प्रधानाचार्य का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग को लेकर पैदल कूच सेंकडो की संख्या में स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने उपखण्ड कार्यालय सुरतगढ़ का किया पैदल कूच ग्राम पंचायत 1 DWSM के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य का स्थानांतरण निरस्त करने की विद्यार्थी व अभिभावक कर रहे हैं मांग हाल ही प्रधानाचार्य गुरदीप नोखवाल का बीकानेर जिले में हुआ है स्थानांतरण सोमवार से तबादले के बाद से ही विद्यालय के जारी है धरना व मेन गेट के आगे तालाबंदी0
0
Report
Advertisement
हर घर जल योजना से मीरजापुर में बदली तस्वीर, लोगों ने सरकार का आभार
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर हर घर जल योजना से मीरजापुर में बदली तस्वीर, लोगों ने सरकार का जताया आभार मीरजापुर जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार की 'हर घर जल' योजना का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। योजना के तहत गांव-गांव और घर-घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। इससे लोगों को पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों और कुओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें पानी लाने में घंटों समय नहीं बिताना पड़ता। स्थानीय लोगों का कहना है कि घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने से जीवन आसान हुआ है और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ा है। ग्रामीणों ने सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं लगातार चलती रहनी चाहिए, ताकि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। बाइट स्थानीय ग्रामीण: "पहले पानी के लिए काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब हर घर में नल से पानी मिल रहा है। सरकार की इस योजना से बहुत राहत मिली है।" महिला लाभार्थी: "अब दूर से पानी नहीं लाना पड़ता। समय की बचत होती है और परिवार को स्वच्छ पानी मिल रहा है।0
0
Report
उपायुक्त ने जनता दरबार में दिव्यांग को राहत दी, राजस्व लापरवाही पर शोकॉज नोटिस
Ranchi, Jharkhand:रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार एक बार फिर संवेदनशील प्रशासन और सख्त कार्यशैली की मिसाल बना। दिव्यांग फरियादी को तत्काल राहत और नई उम्मीद मिली, वहीं राजस्व मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर उपायुक्त ने शोकॉज और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दिव्यांग फरियादी की समस्या पर त्वरित पहल करते हुए उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, जिससे उन्हें राहत की नई राह मिली। दिव्यांग को बैटरी संचालित व्हीलचेयर दी गई जिससे वह काफी खुश है। गर्भवती महिला जिसके दिल में छेद है उसे इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है जिसे लेकर भी उपाय रांची ने बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान राजस्व मामलों में लापरवाही सामने आने पर उपायुक्त ने सख्त नाराजगी जताई। रातू के अंचल अधिकारी रवि कुमार को अलग-अलग मामलों में चार शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। वहीं एक मामले में प्रपत्र-‘क’ गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने के भी निर्देश दिए गए। इतना ही नहीं, अनगड़ा के अंचल अधिकारी के कार्यों पर भी असंतोष जताते हुए उपायुक्त ने उन्हें भी शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि आम लोगों के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।0
0
Report
ये वायरल शो अभी चर्चा में है, जानिए क्या वजह है
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिए है0
0
Report
Advertisement
कोटा में 101 किलो डोडा चूरा और 204 शराब बोतल 4 तस्कर गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:Ramganjmandi, Kota Modak में 101 किलो डोडा चूरा, Chechat में 204 बोतल Haryana Brand शराब जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार Ramganjmandi के मोड़क ओर Chechat पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत अवैध मादक पदार्थ व शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख 21 लाख रुपए कीमत का माल और दो कारें जब्त की हैं। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पंजाब और हरियाणा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि मोड़क थाना पुलिस ने NH-52 पर दरा के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार का पीछा कर उसे शिव मंदिर के पास पकड़ा। तलाशी में कार से 101 किलो 460 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। इस मामले में पंजाब के संगरूर निवासी करनदीप सिंह और जोन विल्सन को गिरफ्तार किया गया। वहीं Chechat थाना पुलिस ने मोड़क रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर HP पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर कार को पकड़ा। तलाशी में 17 कार्टन में भरी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 204 बोतलें बरामद हुईं। इस मामले में गुरुग्राम निवासी जितेंद्र सिंह और अरुण को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में तस्करी में प्रयुक्त कारें भी जब्त कर ली गई हैं। पुलिस ने NDPS एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
सतना के कैमा ग्राम तालाब किनारे नाबालिग लड़की मिली संदिग्ध हालत में; पुलिस जांच शुरू
Satna, Madhya Pradesh:सतना के बाबूपुर चौकी अंतर्गत कैमा ग्राम के सगमा मोड़ तालाब के किनारे देर रात एक लड़की सन्दिग्ध हालत में मिली. हाथ पैर एवं मुंह बंधा हुआ था. उसके कपड़े फटे थे. सरपंच मनोज कुमार रावत ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय महिला की मदद से लड़की को जिला अस्पताल लाया गया. लड़की के बयान नहीं दे पाई और वह डरी-सहमी थी; वह अपने निवास मैहर जिला बता रही थी. उसकी स्थिति स्थिर नहीं थी, चिकित्सकीय उपचार जारी रहा. मामले की जांच के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.0
0
Report
झारखंड में एसआईआर लागू, विपक्ष-भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एसआईआर जारी है, एसआईआर को लेकर सत्ताधारी दल और विरोधी दल आमने सामने हैं। बीजेपी का आरोप है कि तुष्टिकरण कारण करने वाली पार्टियां बांग्लादेशी घुसपैठ के सहारे सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। एसआईआर की प्रक्रिया के बीच आरोप प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा । झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है, एसआईआर के बीच सत्ताधारी दल और विरोधी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी ने कहा सच्चे मतदाताओं की पहचान कर इस देश के निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित किया जाना है। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस और झामुमो बंग्लादेशी घुसपैठियों के शहारे देश की सत्ता पर काबिज होकर देश की एकात्मकता और अस्मिता को खतरे में डालना चाहते हैं। तो वहीं विरोधी हुए हमलावर झारखंड में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन चुनाव आयोग के निर्देश पर हो रहा है और सच्चे मतदाताओ की पहचान कर इस देश के निर्माण में उनकी भूमिका तय करेगी। लेकिन कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं इसीलिए बांग्लादेशी घुसपैठियों के सहारे सत्ता पर काबिज होकर देश की अस्मिता को खतरे में डालना चाहते हैं। देश के राष्ट्र प्रेम करने वाले लोग चाहते हैं कि एसआईआर हो लेकिन कुछ राष्ट्रीय द्रोहीशक्ति इस पर आपत्ति इसीलिए करते हैं क्योंकि उनकी राजनीति में खतरे दिखाई पड़ते हैं।0
0
Report
Advertisement
