गोण्डा- अब तक हैंडओवर नहीं हुआ ,नवनिर्मित बन कर तैयार हुआ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भवन
Devrahna, Uttar Pradesh:इटियाथोक ब्लॉक हिंदूनगर खास में राजकीय बालिका इंटर कालेज का तैयार हुआ भवन अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है। जिस वजह से यहाँ शिक्षण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है । परिसर मे घास फूस उगी है और इसका लाभ बालिकाओं को अभी तक नहीं मिल पाया। बता दे की साल 2016 में इसकी नींव रखी गई थी। भवन निर्माण कराने का काम कार्यदाई संस्था सीएनडीएस को मिला था। इसके लिए शासन से 3.02 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था और साल 2017 में भवन बनकर तैयार हो गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
