Gonda - भीखमपुरवा के प्रधानाध्यापक नन्ही तमन्ना के पंख को ऊंची उड़ान के लिए कर रहे मजबूत
Devrahna, Uttar Pradesh:गोण्डा क्षेत्र के चर्चित भीखमपुरवा के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र इन दिनों अपने स्कूल मे 3 वर्षीय नन्ही तमन्ना पुत्री मुनन्वर निवासी भीखमपुरवा के पँख को ऊँची उड़ान के लिए मजबूत कर रहे है। बच्ची को तमाम जानकारियां देकर उसका ज्ञान यहाँ बढाया जा रहा है, ताकि आगे चलकर वह भी इस स्कूल का नाम रोशन कर सके। बतादे की अनेक क्षेत्रों मे अलग अलग मेधा का परिचय देते हुए इस स्कूल की गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा, सुप्रिया, काजल, बबली व अनामिका अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करा चुकी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
