271502
Gonda - राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया
Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज नगर जिसे छोटी अयोध्या के नाम से भी जाना जाता है,यहाँ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लाह के साथ होता है, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, जहां नगर के सभी मंदिरों में दीप उत्सव एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भगवान राम की भव्य पूजा और भंडारे का आयोजन हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर के मोती झील बायपास पर ट्रक से महिला की दर्दनाक मौत
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के मोती झील बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत ग्वालियर के मोती झील बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।0
0
Report
नरेश टिकैत: गन्ने का मूल्य 600 रुपये, बुलडोजर विरोध पर सरकार से सवाल
Baghpat, Uttar Pradesh:नरेश टिकैत ने वाहन बंदी, बुलडोजर कार्रवाई, अस्पतालों पर कार्रवाई और गन्ने के रेट को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। नरेश टिकैत ने सरकार से सब्सिडी देकर गन्ने का मूल्य 600 रूपये करने की मांग उठाई। साथ ही वाहन बंदी पर स्कीम लाकर सरकार से किसान मज़दूरों के पुराने वाहन वाजिब दामों पर लेकर उन्हें नए वाहन खरीदने के लिए सस्ते लोन दिलाए जाने की मांग की। इसके साथ ही मेरठ में दुकानों चल रहे बुलडोजर एक्शन पर भी बोले। कहा कि मकान दुकान और अस्पताल नहीं तोड़ने चाहिए। सरकार को सरकारी राजस्व वसूलकर बुलडोजर कारवाही नहीं करनी चाहिए। दोघट में नरेश टिकैत ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर किसान और मजदूर नया वाहन खरीदने की स्थिति में नहीं हैं। सरकार को आसान किस्तों पर नई मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने के साथ पुरानी गाड़ियों को अच्छे दाम पर खरीदना चाहिए। वहीं मेरठ के व्यापारियों द्वारा दुकानें तोड़े जाने की जानकारी देने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुकानें तोड़े बिना पिलर पर रास्ते बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंसान मेहनत-मजदूरी करके मकान और दुकान बनाता है, लेकिन छोटी सी एप्लिकेशन के बाद मकान गिर जाता है। 50 साल पुराने मकानों पर भी बुलडोजर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि मकान तोड़ने के बजाय सरकार राजस्व में पैसा जमा कराने का विकल्प दे। अस्पतालों की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि मेरठ में 22 अस्पतालों पर ताले लगने से लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ और मरीज इलाज से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने किसी भी मुकदमे में कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि अगर पीड़ित को इंसाफ नहीं मिलता तो आजादी का क्या फायदा। नरेश टिकैत ने गन्ने के आगामी पेराई सत्र को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने गन्ने का रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे कम रेट पर किसानों की लागत पूरी नहीं होती। उन्होंने सरकार से गन्ना किसानों को सब्सिडी देने की मांग की। साथ ही कहा कि जो किसान अपना गन्ना कोल्हू पर बेचते हैं, उन्हें रोकने का मिल मालिकों को अधिकार नहीं है। नरेश टिकैत ने कहा कि अगर चीनी मिलें समय पर किसानों का भुगतान करेंगी तो किसान अपना गन्ना कोल्हू में नहीं डालेंगे। उन्होंने सरकार से किसानों, मजदूरों और व्यापारियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच और व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की。0
0
Report
झांसी के मोठ थाना क्षेत्र में प्रेमघात से पति ने जहरी खाकर आत्महत्या
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के मोठ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। ग्राम पावई निवासी जितेंद्र अहिरवार ने जहरीली गोली खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले का उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी wife के प्रेमी पर मारपीट का आरोप लगा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।\n\nवी/ओ.1- बताया जा रहा है कि जितेंद्र की पत्नी का प्रदीप नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। मरने से पहले जितेंद्र के बयान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जितेंद्र कह रहा है, पत्नी के प्रेमी प्रदीप और रामकुमार ने मुझे कमरे में बंद करके जमकर मारा है। पत्नी कह रही है कि वह प्रदीप के साथ जयमाला डलवाने पीतांबरा जा रही है। मृतक के भतीजे करण ने बताया, हमारे चाचा जितेंद्र की पत्नी का अफेयर प्रदीप नाम के शख्स से चल रहा था। इसी को लेकर घर में झगड़ा हुआ था। इसी से परेशान होकर चाचा ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।\n\nबाइट- करण..... मृतक का भतीजा0
0
Report
Advertisement
वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार कर 4 मोबाइल व फर्जी सिम बरामद
Nawada, Uttar Pradesh:वारिसलीगंज पुलिस ने की कार्रवाई, 4 मोबाइल और फर्जी सिम बरामद,ऑनलाइन लोन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, बैंक मैनेजर बनकर करता था ठगी नवादा के वारिसलीगंज में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के द्वारा कार्रवाई की गई है। वारिसलीगंज थाना पुलिस ने इनके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक फर्जी सिम कार्ड बरामद किया है। यह कार्रवाई नवादा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक टीम बनाई गई थी। टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवापार (चकवाय) गांव क बगीचा के पास छापा मारा। यहीं से दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल और एक फर्जी सिम मिला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव कुमार, और नितीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और दूसरी कंपनियों के नाम पर लोगों को ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देते थे। वे लोगों का भरोसा जीतने के लिए कभी बैंक मैनेजर तो कभी कंपनी का कर्मचारी बनकर बात करते थे। इसके बाद लोन के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और ई-मेल आईडी जैसी निजी जानकारी मांगते थे। साथ ही प्रोसेसिंग फीस के नाम पर भी पैसे लेते थे। इस मामले में वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
नागवे गांव के जर्जर सामुदायिक भवन के गिरने से एक महिला और तीन मवेशी मलबे में, बचाव जारी
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिमुलतला लगातार दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच गुरुवार दोपहर सिमुलतला थाना क्षेत्र के नागवे गांव में वर्षों पुराना जर्जर सामुदायिक भवन अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय भवन के अंदर से गाय निकालने गई 45 वर्षीय भुनमा देवी भी मलबे में दब गईं। उनके साथ दो गाय और एक बछड़ा भी मलबे में दब गया। हादसे में बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों गाय घायल हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार, नागवे गांव निवासी टेकलाल यादव की पत्नी भुनमा देवी बारिश के कारण सामुदायिक भवन के अंदर घुसी अपनी गायों को बाहर निकालने गई थीं। वह जैसे ही भवन के अंदर पहुंचीं, अचानक छत समेत पूरा भवन भरभराकर गिर गया। भवन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबे में भुनमा देवी को दबा देखा तो तत्काल उन्हें निकालने का प्रयास शुरू किया और घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर घायल भुनमा देवी को बाहर निकाला गया। पुलिस अपनी गाड़ी से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी झाझा ले गई। वहीं ग्रामीणों ने मलबे में दबी दोनों गायों और बछड़े को बाहर निकाला। दोनों गाय घायल मिलीं, जबकि बछड़े की मौत हो चुकी थी। 20 वर्षों से जर्जर था भवन। भुनमा देवी के पति टेकलाल यादव ने बताया कि सामुदायिक भवन 20 वर्षों से अधिक समय से जर्जर स्थिति में था। बारिश के कारण उनकी दो गाय और एक बछड़ा भवन के अंदर चले गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए उनकी पत्नी अंदर गई थीं। इसी दौरान अचानक भवन गिर गया और पत्नी समेत तीनों मवेशी मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दूसरे जर्जर ढांचे को लेकर जताई चिंता। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में मौजूद एक अन्य जर्जर छतदार चबूतरे को लेकर भी चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि वह ढांचा भी काफी जर्जर है और कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर ढांचे की जल्द मरम्मत कराई जाए अथवा उसे सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो。0
0
Report
फतेहपुर: सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जे के विरोध में बुलडोजर
Fatehpur, Uttar Pradesh:अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजर तालाब की जमीन पर बना था मकान सरकारी जमीन पर बना लिया था मकान स्थानियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में चला बुलडोजर मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय से गिरफ्तार मंजूर खलीफा: सीतामढ़ी बाल कल्याण घोटाला उजागर
Sitamarhi, Bihar:बिहार में देह व्यापार का सरगना मंजूर खलीफा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। महीनों से फरार चल रहा सरगना मंजूर खलीफा को STF और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ माह पहले ही सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया से मानव तस्करी निरोध इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में नेपाल की नाबालिग को मुक्त करवाया गया था जिसमें मंजूर खलीफा ने अपने प्रभाव और पैसे के बल पर सीतामढ़ी के बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों को प्रभावित किया और रेस्क्यू की गई नाबालिग को मंजूर खलीफा पुनः अपने कब्जे में ले लिया जबकि रेस्क्यू कराई गई लड़की को उसके परिजनों के हवाले नहीं किया गया। इस मामले का खुलासा होने के बाद सीतामढ़ी डीएम ने जांच टीम गठित की जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम ने बाल कल्याण समिति की कमेटी को भंग करने की अनुशंसा समाज कल्याण विभाग से की थी। इसके बाद से ही पुलिस मंजूर खलीफा की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार STF और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे बेगूसराय से दबोच लिया गया।0
0
Report
लखीमपुर-खीरी लोहियापुरवा विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 'मीना का जन्म दिवस।
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहियापुरवा में बृहस्पतिवार को बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक 'मीना' का जन्म दिवस (मीना दिवस) बड़े ही हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की 'पॉवर एंजिल' द्वारा केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय के सभी बच्चों ने केक काटा और मीना को माला पहनाकर उसका स्वागत किया और उपहार भी दिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व पूर्व ब्लॉक नोडल बालिका शिक्षा सलीम अहमद ने बताया कि बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 24 सितंबर को 'मीना दिवस' यानी 'मीना मंच जन्म दिवस' के रूप में मनाया जाता है । मीना एक काल्पनिक पात्र है, जो एक उत्साही और विचारवान किशोरी है। वह सामाजिक बाधाओं के विरुद्ध लड़ने का जज्बा रखती है। मीना का सबसे बड़ा योगदान समाज में लड़कियों के अधिकारों को पहचानने में है। उसने हमेशा यह दिखाया कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं। वह बाल विवाह, भेदभाव और शिक्षा की कमी के खिलाफ लड़ती है । इस जन्मदिन पर, हम सभी मिलकर मीना के संदेश को आगे बढ़ाएंगे और समाज में बेटियों की स्थिति को और बेहतर बनाएंगे। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने मीना मंच की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, "मीना केवल एक कार्टून पात्र नहीं है, बल्कि वह बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक रूढ़िवादिता के खिलाफ जागरूकता की एक सशक्त आवाज है। मीना मंच के माध्यम से हमारी बेटियाँ आत्मनिर्भर, साहसी और स्वाभिमानी बन रही हैं।" मीना मंच का मुख्य उद्देश्य विद्यालय से बाहर रह गई बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ना, छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना समाज में फैली कुरीतियों जैसे बाल विवाह व लिंग भेद के प्रति जागरूक करना है । कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सलीम अहमद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे ।0
0
Report
इटावा में मिलावटखोरों को सार्वजनिक करने की तैयारी, चौराहों पर होगी तस्वीर
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में खाद्य विभाग मिलावट खोरों को सार्वजनिक करने की तैयारी में लगा है। टॉप 3 मिलावटखोर की तस्वीर शहर के बड़े चौराहे पर लगाई जाएगी। खाद्य विभाग के द्वारा ऐसे माफियाओं को चिह्नित करते हुए कार्यवाही करने में लगा है और बहुत जल्द मिलावटखोर सार्वजनिक होंगे। सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए विभागीय अधिकारी अपनी कार्यवाही करने में जुट हुए हैं। इटावा जनपद के रहने वालों ने इस मुद्दे को लेकर अपनी-अपनी राय दी है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन: 88 देशों के 600+ खरीदार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ होने जा रहा है। यह ट्रेड शो 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा और इसको लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। एक जगह पर पूरे उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई देगी उत्तर प्रदेश के ओडीओपी से लेकर बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट की झलक एक छत के नीचे दिखेगी। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे, इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा कल अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस ट्रेड शो में लगभग 600 से ज्यादा इंटरनेशनल बायर्स पहुंचेंगे। 88 देश इसमें भागीदारी करेंगे, 2400 एक्सिबिटर्स इसमें हिस्सा लेंगे। इस बार इस इवेंट में 6 पार्टनरिंग कंट्री है, जिनमें ऑस्ट्रिया, वियतनाम, जापान, रूसिया, सिंगापुर, बेल्जियम शामिल है। इस एक्सपो के लिए अब तक एक लाख से ऊपर बी2बी रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है और लगातार तैयारी में जुटा हुआ है। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चार लेयर की सुरक्षा रहेगी 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, कई जिलों से बाहर की फोर्स को भी बुलाया गया है, 20 से ज्यादा जगह पर पार्किंग बनाई गई है जिससे लोगों को कोई परेशानी ना हो और इसके अलावा ट्रैफिक रूट को भी कई जगह पर डायवर्ट किया गया है टैक्समो मार्ट के आसपास भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने के लिए सभी से अपील की है और कहां है कि आप इस इवेंट में जरूर आए, सभी के लिए इसमें एंट्री फ्री है। युवाओं और स्टूडेंट के लिए यहां पर बहुत कुछ खास रहेगा।0
0
Report
सनौली टोल पर किसानों को राहत मिले: 21 गांवों के लिए टोल फ्री की मांग
Panipat, Haryana:सनौली टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों से टोल वसूली को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। टोल के दायरे में आने वाले 21 गांवों के ग्रामीण पिछले कई दिनों से विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछली कंपनी के समय स्थानीय ग्रामीणों से टोल नहीं लिया जाता था, लेकिन नई कंपनी के आने के बाद लोकल वाहनों से भी टोल वसूला जा रहा है। इससे किसानों को अपने खेतों और अन्य जरूरी कामों के लिए बार-बार टोल पार करने में आर्थिक परेशानी हो रही है। गुरुवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पानीपत के उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ से मिला और अपनी मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी जमीनें और कृषि क्षेत्र टोल प्लाजा के दूसरी तरफ हैं। ऐसे में किसानों को दिन में कई बार टोल से होकर गुजरना पड़ता है। उनका कहना है कि पहले की व्यवस्था के अनुसार 21 गांवों के स्थानीय वाहनों को टोल से राहत दी जाए। दो दिन की राहत के बाद फिर वसूली शुरू करने का आरोप ग्रामीण संदीप देसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि टोल कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर ग्रामीणों ने कई वीडियो भी बनाए हैं, जिन्हें प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। सरपंच संगठन के ब्लॉक प्रधान टिंकू देसवाल ने कहा कि पहले स्थानीय गांवों के लोगों के लिए टोल फ्री था। नई कंपनी आने के बाद सभी गांवों के वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पहले धरना दिया था, लेकिन प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया था। टिंकू देसवाल ने कहा कि उनकी मांग है कि पहले की तरह 21 गांवों अथवा करीब 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों को टोल में राहत दी जाए। उन्होंने बताया कि टोल वर्ष 2022 में शुरू हुआ था और तब से स्थानीय लोगों के लिए यह व्यवस्था लागू थी। पूर्व चेयरमैन बोले- किसान दिन में कई बार टोल पार करते हैं। सनौली ब्लॉक के पूर्व चेयरमैन सुनील ने कहा कि ग्रामीणों की मांग किसी नई नीति या अतिरिक्त सुविधा की नहीं है। वे केवल पहले वाली कंपनी की व्यवस्था को जारी रखने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के किसानों की कृषि भूमि टोल के दूसरी तरफ होने के कारण उन्हें एक दिन में कई बार टोल पार करना पड़ता है। डीसी बोले- पहले आंकड़ों से होगा नुकसान का आकलन। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और टोल प्रबंधन के लोगों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। उन्होंने संबंधित पक्षों को एक सप्ताह में आकलन करने के निर्देश दिए हैं कि संबंधित गांवों से वास्तव में कितने वाहन टोल से गुजरते हैं और कितने लोगों को टोल भुगतान करना पड़ रहा है। डीसी ने कहा कि वाहनों की RC और अन्य आधार पर आंकड़ों का सत्यापन कराया जाएगा, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इसके बाद स्थानीय लोगों के लिए कोई उचित व्यवस्था बनाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टोल प्रबंधन की ओर से पास की व्यवस्था और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्थानीय लोगों को सुविधा देने की बात भी कही गई है। उपायुक्त ने कहा कि सभी पक्षों से बातचीत कर समस्या का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
नोएडा-ग्रेटर नोएडा: स्लीपर बस में आग, डिप्टी सीएम ने उच्चस्तरीय समिति की स्थापना की
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, ''यह एक दुखद घटना है। हमारी सरकार ने इसका संज्ञान लेते हुए होम डिपार्टमेंट और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है। हादसा कैसे हुआ और किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।''0
0
Report
Advertisement
कानपुर हत्या: बेटे ने पिता की हत्या कुबूल, कथित कन्फेशन वीडियो सामने
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान बेटे सुब्रत ने हत्या की बात कुबूल ली है. आरोपी के कुबूलनामे का वीडियो भी सामने आया..कैमरा पर आरोपी सुब्रत ने कहा कि उसे अपने पिता की हत्या करने का कोई मलाल नहीं है. उसे इस बात का दुख है कि हत्या चाकू से गोदकर की गई. सुब्रत ने अपने पिता के व्यवहार को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस के सामने सुब्रत का कथित कन्फेशन वीडियो सामने आया है. जिसमें वह हत्या की साजिश और वारदात से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी देता नजर आ रहा है. वीडियो में वह बताता है कि हत्या की योजना कैसे बनाई गई और किस तरह पूरी वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस पूछताछ में सुब्रत ने बताया कि उसके पिता के कुछ महिलाओं से संबंधों को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव था. उसने आरोप लगाया कि पिता के व्यवहार की की वजह से मां काफी परेशान रहती थीं और इसका असर पूरे परिवार पर पड़ रहा था0
0
Report
BJP ने SP पर मुस्लिम वोटों के लिए विपक्षी नेता बदलने का आरोप लगाया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के लेजिस्लेटिव काउंसिल में लीडर ऑफ़ अपोज़िशन बदलने के फ़ैसले पर BJP स्पोक्सपर्सन राकेश त्रिपाठी कहते हैं, “जब भी चुनाव पास आते हैं, तो समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोटर्स को लुभाने के लिए ऐसे पद बांटती है। जसमीर अंसारी को भी चुनाव से पहले लीडर ऑफ़ अपोज़िशन बनाया गया है। चुनाव खत्म होने के बाद, अखिलेश यादव एक बार फिर अपने ही समुदाय के लोगों को अपॉइंट करेंगे। मुसलमानों से सिर्फ़ कालीन बिछाने और नारे लगाने के लिए कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय को इस बारे में सोचने की ज़रूरत है। उन्हें धार्मिक आधार पर इकट्ठा किया जाता है और उनके वोट पक्के करने के लिए BJP से डराया जाता है, लेकिन उन्हें कोई असली रिप्रेजेंटेशन या पावर में हिस्सेदारी नहीं दी जाती।0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात, 7 सर्कुलर रोड सरकारी आवास पर बैठक
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे। सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की मुलाकात नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड सरकारी आवास में चल रही है。0
0
Report
Advertisement
