icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर का भूमिपूजन, फडणवीस-शिंदे की पहल से मंदिरों का पुनर्निर्माण

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: MAHARASHTRA CM DEVENDRA FADNAVIS ALONG WITH MAHARASHTRA DEPUTY CM EKNATH SHINDE & MAHARASHTRA DEPUTY CM SUNETRA PAWAR ATTEND THE INAUGURATION CEREMONY FOR BEAUTIFICATION PROJECT OF SIDDHIVINAYAK GANPATI TEMPLE TRUST. MUMBAI: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण का आज भूमिपूजन हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में यह भूमिपूजन हुआ। मैं सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का धन्यवाद देता हूँ। यह मंदिर बहुत पुराना है... सभी की इस मंदिर में श्रद्धा है। जितने भी प्राचीन मंदिर है, वहां हम कॉरिडोर बना रहे हैं... जिससे राज्य में धार्मिक स्थानों को मजबूत किया जाए। मंदिरों का पुनर्निर्माण करना हमारी जिम्मेदारी है...'
0
0
Report

जळगाव विधान परिषद चुनाव: पहले दिन 26 पर्ची खरीदी, अर्ज प्रक्रिया शुरू

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव विधान परिषद चुनाव के लिए पहले दिन 26 उम्मीदवारों के लिए पंजीयन अर्जों की बिक्री हुई। वेगवेगळे राजनीतिक दलों के साथ 16 व्यक्तियों की तरफ से पहले दिन कुल 26 उमेदवारी अर्जों की खरीदारी हुई है। विधान परिषद चुनाव के लिए आज से उमेदवारी अर्ज बिक्री तथा आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिल्हाधिकारी कार्यालय में सहाय्यक निर्वाचन निर्णय अधिकारी का कक्ष स्थापित किया गया है, यहीं से उमेदवारी अर्जों की बिक्री होगी। भाजपा, शिवसेना समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के माध्यम से उमेदवारों के लिए उमेदवारी अर्जों की खरीदारी चल रही है। महायुती तथा महाविकास आघाडी दोनों में से किसी एक उम्मीदवार की अभी पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी पहले दिन 26 उमेदवारी अर्जों की बिक्री चर्चा का विषय बनी रही है। रविवार और बकरी ईद ये दोनों छुट्टियों को छोड़कर एक जून तक उमेदवारी अर्ज भरने की प्रक्रिया पूरी होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दौसा के लालसोट में अम्बेडकर मूर्ति स्थापना विवाद, पथराव और गिरफ्तारी

Dausa, Rajasthan:दौसा लालसोट थाना क्षेत्र में मूर्ति लगाने को लेकर हुआ विवाद कुछ लोगों द्वारा निजी खातेदारी भूमि में लगाई जा रही थी डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खातेदार ने पुलिस को दी मूर्ति स्थापित करने की सूचना इस पर पुलिस पहुंची मौके पर तो लोगों ने पुलिस पर शुरू किया पथराव पथराव में पुलिस की गाड़ी के फूटे शीशे पुलिस ने भीड़ को तीतर भीतर करने के लिए हवा में किया एक राउंड रबर बुलेट फायर पुलिस ने राज्यकार्य बाधा का प्रकरण किया दर्ज पांच लोगों को किया गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी वही पुलिस पूरे प्रकरण का कर रही गहनता से अनुसंधान
0
0
Report

जयपुर में ऑटोमाइजेशन और VTS सिस्टम शिविरों से खनिज परिवहन सुधरेगा

Noida, Uttar Pradesh:काशीरामजयपुर。 ऑटोमाइजेशन और वीटीएस सिस्टम इंस्टॉलेशन के लिए शिविर。 आज गुणावता, पालूकलां और नारदपुरा में शिविर हुए आयोजित。 लीजधारक, खान विभाग और इंस्टॉलेशन वेंडर्स ने किया साझा मंच。 अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर एनएस शक्तावत ने बताया, खनिज क्षेत्र में पारदर्शी व्यवस्था के तहत तुलाई कांटों का ऑटोमाइजेशन और व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम लागू किया जा रहा。 यह व्यवस्था लीजधारकों और विभाग दोनों के लिए ही है लाभकारी。 खनि अभियंता जयपुर श्याम कापड़ी ने बताया, जयपुर कार्यक्षेत्र में 11 अवेयरनेस शिविर आयोजित किए गए。 खनिज परिवहन करने वाले 3500 वाहनों को वीटीएस सुविधा से जोड़ रहे。 शिविरों में लीजधारकों को ऑटोमाइजेशन और वीटीएस सिस्टम की विस्तार से जानकारी दी गई। कुछ खनिज परिवहन वाहनों में वीटीएस सिस्टम इंस्टाल भी किया गया。 शिविरों में लीजधारकों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में ऑटोमाइजेशन और वीटीएस सिस्टम के लिए शिविर, 3500 वाहनों को जोड़ा गया

Jaipur, Rajasthan:ऑटोमाइजेशन और वीटीएस सिस्टम इंस्टॉलेशन के लिए शिविर। आज गुणावता, पालूकलां और नारदपुरा में शिविर हुए आयोजित। लीजधारक, खान विभाग और इंस्टॉलेशन वेंडर्स ने किया साझा मंच। अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर एनएस शक्तावत ने बताया, खनिज क्षेत्र में पारदर्शी व्यवस्था के तहत तुलाई कांटों का ऑटोमाइजेशन और व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम लागू किया जा रहा। यह व्यवस्था लीजधारकों और विभाग दोनों के लिए ही है लाभकारी। खनि अभियंता जयपुर श्याम कापड़ी ने बताया, जयपुर कार्यक्षेत्र में 11 अवेयरनेस शिविर आयोजित किए गए। खनिज परिवहन करने वाले 3500 वाहनों को वीटीएस सुविधा से जोड़ रहे। शिविरों में लीजधारकों को ऑटोमाइजेशन और वीटीएस सिस्टम की विस्तार से जानकारी दी गई। कुछ खनिज परिवहन वाहनों में वीटीएस सिस्टम इंस्टाल भी किया गया। शिविरों में लीजधारकों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।
0
0
Report

गुजरात भेजी जा रही शराब: 28 लाख कीमत की 163 पेटी के साथ तीन लग्जरी कारें जब्त

Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा लग्जरी कारों में भरकर गुजरात भेजी जा रही थी शराब चेचट और मोड़क पुलिस ने 28 लाख से अधिक की खेप पकड़ी खबर के अनुसार रामगंजमंडी के चेचट ओर मोड़क पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 लाख 93 हजार रुपए कीमत की 163 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल तीन लग्जरी कारें जब्त की हैं। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। बरामद शराब हरियाणा और चंडीगढ़ निर्मित बताई जा रही है, जिसे मध्यप्रदेश के रास्ते गुजरात ले जाया जा रहा था। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि जिला साइबर टीम, जिला विशेष टीम, थाना मोड़क और चेचट पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में गुजरात नंबर की इनोवा, क्रेटा और दिल्ली नंबर की फोर्ड फिगो कार जब्त की गई। मोड़क थाना क्षेत्र में पकड़ी गई इनोवा कार से 80 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने गुजरात निवासी परमार विपुल भाई को गिरफ्तार किया। वहीं चेचट क्षेत्र में क्रेटा कार से 37 पेटी शराब बरामद कर पाली निवासी हेमाराम और सिरोही निवासी जीतु उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया। तीसरी कार्रवाई में झालावाड़ रोड पर झाड़ियों में पलटी फोर्ड फिगो कार से 2221 पब्बे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। चालक मौके से फरार मिला, जिसकी तलाश जारी है। तीनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
0
0
Report

चूरू एसपी कार्यालय के भीतर नवविवाहित दंपती से मारपीट, युवती का अपहरण

Churu, Rajasthan:चूरू में सोमवार को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंचे एक नवविवाहित प्रेमी जोड़े के साथ एसपी ऑफिस परिसर में ही मारपीट की गई और कार सवार लोग युवती को जबरन उठाकर ले गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि झाड़सर निवासी युवक कृष्ण और बीकानेर के नाथवाना निवासी भावना ने करीब दस दिन पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों को विवाह संबंधी दस्तावेज एसपी कार्यालय में जमा करवाए थे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें परिवादी कक्ष में बैठने के लिए कहा। इसी दौरान युवती पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवक के कपड़े फाड़ दिए गए और युवती को जबरन कार में डालकर ले जाया गया। घटना के दौरान बदमाश एसपी कार्यालय के साइड गेट का कुंडा तोड़कर फरार हो गए। पूरी वारदात एसपी कार्यालय परिसर में होने से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने बनाई चार स्पेशल टीमें। घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि प्रेमी जोड़ा सुरक्षा की गुहार लेकर स्वागत कक्ष में आया हुआ था। इसी दौरान लड़की पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए। एसपी ने कहा कि पूरे मामले के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है तथा जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। युवक पक्ष ने उठाए सवाल।घटना के बाद युवक के परिजनों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। युवक के जीजा विकास ने कहा कि जब एसपी कार्यालय में ही फरियादी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है。
0
0
Report
Advertisement

जयपुर से गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरुआत, हजारों नागरिक जुड़े

Jaipur, Rajasthan:Anchor::गंगा दशमी के अवसर पर जयपुर के पवित्र श्रीगलता तीर्थ से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’ के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पूजा-अर्चना, गंगा आरती और श्रमदान कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड, कलक्टर संदेश नायक भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान जैसे शुष्क प्रदेश में जल संग्रहण और संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। 25 मई से 5 जून तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को जन-जागरूकता के माध्यम से जन आंदोलन बनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जल संरचनाओं का पुनरुद्धार, नई जल संचय संरचनाओं का निर्माण और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान की तैयारियों पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जबकि उप मुख्यमंत्री ने गौशाला में गायों को चारा खिलाकर गौसेवा भी की। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि जिले में अभियान के तहत आयोजित 73 कार्यक्रमों में करीब 17,903 नागरिकों ने भागीदारी की। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में जल संरक्षण को लेकर विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। जमवारामगढ़ में रैली और सफाई अभियान, सांभर लेक में कलश यात्रा, किशनगढ़ रेनवाल में पौधरोपण, शाहपुरा में रंगोली और पौधरोपण, फुलेरा में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता तथा दूदू और मौजमाबाद में जल शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए गये। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पीपल पूजन, सरोवर पूजन, रैलियां और पौधरोपण जैसे कार्यक्रमों के जरिए जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर आशीष कुमार, देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त रतनलाल योगी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

शंकरपुर थाना परिसर में युवती ने खुद पर आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने थाना के शौचालय में खुद पर आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि पुलिसकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से युवती की जान बच गई। पुलिस ने तुरंत आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसी युवती को इलाज के लिए शंकरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवती 30 से 40 प्रतिशत तक झुलस गई है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पूरा मामला जनवरी 2026 में दर्ज दुष्क्रम केस से जुड़ा हुआ है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक रौशन कुमार से उसका प्रेम संबंध था और परिजनों के दबाव में उसने मामला दर्ज कराया था। युवती के अनुसार सोमवार को उसके भाई ने उस पर तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान वह बेहोश हो गई, जिसके बाद पुलिस उसे थाना लेकर आई। युवती ने बताया कि थाना पहुंचने के बाद वह मानसिक रूप से काफी तनाव में थी। उसने पुलिस से शौचालय जाने की बात कही। इसी दौरान शौचालय में उसे माचिस मिल गई और उसने खुद को आग लगा ली। आग लगते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। इलाज के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह रौशन कुमार से प्रेम करती थी। पिता के कहने पर उसने रौशन समेत अन्य युवकों का नाम केस में दिया था। फिलहाल रौशन जेल में बंद है। युवती का आरोप है कि सोमवार को उसके पिता ने मुंह में दुपट्टा बांध दिया था, जबकि भाई डीजल लेकर उस पर छिड़काव करने जा रहा था। वह जान बचाकर घर से भागी, लेकिन रास्ते में भाई ने उसके ऊपर तेल छिड़कते हुए कहा कि “आज तुम्हें रौशन के पास पहुंचा देते हैं।” इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई। आसपास के लोगों ने उसे बचाया और बाद में थाना पहुंचाया गया। घटना को लेकर पुलिस भी गंभीर है। एसपी संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है तथा एक विशेष टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि युवती के शुभचिंतकों की ओर से आवेदन मिलने पर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी, अन्यथा पुलिस युवती के बयान के आधार पर स्वयं मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top