icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
K N VermaK N VermaFollow24 Nov 2024, 05:45 am

गोंडा - जिले में कूट रचित बैनामा भू-माफियाओं की धड़पकड़ जारी,चांदनी शुक्ला गिरफ्तार

KUMBH NAGAR, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में कूट रचित दस्तावेज के आधार पर बैनामा करने वाले प्रकरणों की संख्या डेढ़ सौ से अधिक हो गई है। कोतवाली सहित अन्य थानों में दर्ज कर दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,जिसमें अधिकांश लोग वर्षों से जेल में निरुद्ध है अभी शनिवार को भू माफिया बृजेश अवस्थी द्वारा कूट रचित कागजातों के आधार पर बेचे गए भूमि में सहभागी कई मुकदमों की वांछित चांदनी शुक्ला को मनोज कुमार पाठक प्रभारी निरीक्षक,कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट की ग्रीन पटाखा छूट से चौखंडी मार्किट में दिवाली बाजार पलटा

Delhi, Delhi:दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से 7 और 8 नवंबर को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दिए जाने के बाद बाजारों में हलचल कम हो गई है। पश्चिमी दिल्ली के चौखंडी मार्किट में पटाखा बाजारों और इलाकों में ग्रीन क्रैकर्स की बिक्री और उपलब्धता का ग्राउंड रियलिटी चेक किया गया, जिसमें दुकानदारों में नाराजगी नजर आई और ग्राहकों का भी कहना है कि दिवाली का त्यौहार है ऐसे में पटाखे तो जलेंगे ही। पिछले साल भी दिवाली पर पटाखे बैन थे फिर भी देर रात तक पटाखे जले। दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ जाएगा। ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान लोगों से उनकी राय भी जानी गई कि वे इस दिवाली ग्रीन क्रैकर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं या सामान्य आतिशबाजी को, और क्या लोग पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों के लिए अधिक कीमत चुकाने को तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समय-सीमा के तहत सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे के बीच ही पटाखे जलाने की अनुमति है। इसके साथ लोगों और दुकानदारों से यह जानकारी भी पूछी गई कि उन्हें इन समय-सीमाओं की जानकारी है या नहीं और वे नियमों का पालन करने को लेकर कितने जागरूक हैं।
0
0
Report

अयोध्या दीपोत्सव से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 80 अफसर और 2500 जवान तैनात

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: दीपोत्सव से पहले सुरक्षा इंतजाम पर अयोध्या रेंज के DIG सोमेन वर्मा ने बताया, "दीपोत्सव के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, फायर टेंडर्स, फायर ब्रिगेड हैं। उसके बाद कम से कम 80 अफसरों की तैनाती की गई है, 2500 के ऊपर का पुलिस बल तैनात किया गया है...PAC और CRPF तैनात हैं। रैपिड एक्शन फोर्स हैं। स्पेशल QRT हैं, हमारे ऐसे दस्ते भी हैं जो किसी भी परिस्थिति को संभालने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा NDRF, SDRF की टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं, CCTV कैमरा लगाए गए हैं... इस तरह से इस कार्यक्रम को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top