271002
Gonda - भारतीय संविधान के रचीयता बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर,की जयंती धूम धाम से मनाई गई
Gonda, Uttar Pradesh:सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही,उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर,समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा. आज जयंती के अवसर पर अम्बेडकर चौराहा एवं कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण गोष्ठी का आयोजन कर उनके आदर्शो पर विचार व्यक्त किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारां NH-27 पर पिकअप हादसे में दो भैंसों की मौत, एक घायल
Baran, Rajasthan:पिकअप की टक्कर से दो भैंसों की मौत, एक घायल बारां एनएच-27 के पास पर सेंट्रल जेल के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पर चल रही भैंसों को टक्कर मार दी। हादसे में दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर बारां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने मृत भैंसों को सड़क से हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल भैंस का उपचार कराया जा रहा है।0
0
Report
बहराइच में 4 लाख 39 हजार 708 बकाए पर कुर्की, 0.3320 हेक्टेयर जमीन कब्जे में
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बकायेदार की 0.3320 हेक्टेयर भूमि कुर्क, नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पूरी कराई कुर्की की विधिक प्रक्रिया, भूमि के हस्तांतरण और बिक्री पर लगाई रोक, बकाया वसूली को लेकर तहसील प्रशासन सख्त। बहराइच। बकाया वसूली को लेकर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसील सदर क्षेत्र के डीहा अंतर्गत ग्राम कुसौर निवासी वारिस अली पुत्र रमजान अली के विरुद्ध सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर कुर्की की विधिक कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। संबंधित खाताधारक पर 4 लाख 39 हजार 708 रुपये की बकाया राशि के साथ ब्याज एवं अन्य प्रभार देय हैं। राजस्व टीम ने भूमि कुर्क कर लगाई पाबंदी नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने गाटा संख्या 725 एवं 944 की कुल 0.3320 हेक्टेयर भूमि कुर्क की। कुर्की आदेश के तहत संबंधित भूमि के हस्तांतरण, बिक्री, दानपत्र अथवा किसी अन्य माध्यम से अर्जन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। तहसील प्रशासन ने निर्धारित विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराया। प्रशासनिक समन्वय से शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई कार्रवाई कार्रवाई के दौरान कानूनगो बृजेश सिंह, संग्रह अमीन तारकेश्वर शुक्ला एवं प्रहलाद शर्मा सहित तहसील सदर की राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। तहसील प्रशासन, राजस्व कर्मियों और पुलिस बल के बेहतर तालमेल से पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बकाया वसूली की दिशा में तहसील प्रशासन की यह कार्रवाई राजस्व वसूली के प्रति उसकी सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।0
0
Report
कुरावली मुठभेड़: राजा उर्फ अभिमन्यु गिरफ्तार, लूट की Hyundai Aura बरामद
Noida, Uttar Pradesh:थाना कुरावली क्षेत्र में 26/27 अक्टूबर की रात्रि में एक गाड़ी लूट की घटना हुई थी, जिसमें कुछ लोगों द्वारा जनपद औरैया से एक गाड़ी बुक किया गया था। बुक करने के पश्चात कुरावली क्षेत्र में ड्राइवर को ड्राइवर को जबरदस्ती गाड़ी लूट ली गई थी। इसके बाद एसपी मैनपुरी के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी, सर्विलेंस, मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से अभियुक्तों को ट्रेस किया गया और उनमें राजा उर्फ अभिमन्यु के बारे में सूचना मिली। कुरावली नहर से घिरोर लिंक रोड पर पुलिस ने वाइट गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, पर वह रुकी नहीं और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसके पैर घायल हुए, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इतना ही नहीं इसके कब्जे से वही गाड़ी मिली जो लूटी गई थी, पेपर्स बरामद हुए, ड्राइवर का मोबाइल भी रिकवर किया गया। साथ ही लूटी गई वस्तुओं में एक हुंडई ऑरा कार, 315 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस शामिल हैं। अन्य दो साथी छोटू (पुत्र गुड्डू असलम) और ध्रुव इटावा के निवासी हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मुलजिम राजा उर्फ अभिमन्यु की भारी क्रिमिनल हिस्ट्री पाई गई है, जो विभिन्न जनपदों में दर्ज है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
वैशाली में अवैध नशा कारोबार: 12 लाख नकद और 119.3 ग्राम कोटा बरामद
Hajipur, Bihar:वैशाली में एसएसपी शुभांक मिश्रा के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत बगुलिया गाछी में वैशाली पुलिस और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 119.30 ग्राम कोटा और 12 लाख 33 हजार से ज्यादा कैश बरामद किया है, साथ ही पति-पत्नी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर बिदुपुर थाना अंतर्गत माइल पंचायत के बगुलिया गाछी स्थित दो कमरे वाले मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में करीब साढ़े तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला।तलाशी के दौरान पुलिस टीम को मकान से लगभग 119.30 ग्राम कोटा, 3 मोबाइल और 12 लाख 33 हजार 160 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद नकदी प्रथम दृष्टया अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित की गई है। मौके से पुलिस ने पवन ठाकुर, उसके पुत्र नीरज कुमार और नीरज कुमार की पत्नी भानु कुमारी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये लोग असम से माल लाकर वैशाली और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों से खरीद-बिक्री, आपूर्ति और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में बिदुपुर थाना में NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तार踪 छापेमारी जारी है।0
0
Report
प्रयागराज में सबसे भव्य उत्सव "द बिग डे 2026", सेलिब्रिटी गेस्ट बनी अभिनेत्री "Navina Bole"
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, 2 नवंबर 2026: डी स्क्वायर इवेंट्स द्वारा आयोजित द बिग डे 2026 प्रयागराज का सबसे बड़ा उत्सव साबित हुआ। एक मंच, चार भव्य आयोजन, अनंत अवसर की पर आधारित इस महोत्सव को अब तक का सबसे भव्य उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए अभिनेत्री नवीना बोले सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में प्रयागराज आईं। एक ही मंच पर चार भव्य आयोजन: • एक्सपो महोत्सव: व्यापार, ब्रांड और अवसरों का संगम, 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 • पलूजा पार्टी: संगीत, नृत्य और उत्सव, 31 अक्टूबर 2026, शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक • फैशन वायजेंट: जहाँ फैशन मिले शान से, 1 नवंबर 2026, शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक • इंडियन अवॉर्ड्स: उत्कृष्टता का सम्मान, 1 नवंबर 2026, रात 8 बजे से आयोजकों के अनुसार, द बिग डे 2026 व्यापार, फैशन, सम्मान और मनोरंजन को एक साथ जोड़ने वाला प्रयागराज का पहला इतना बड़ा मंच साबित हुआ। इसमें शहर के उद्यमियों, डिजाइनरों, कलाकारों और आम जनता को जुड़ने का अवसर मिला। साभार डी स्क्वायर इवेंट्स आयोजक: आमिर खान, एम. के. नवाज मुख्य टीम: विक्रम राज मिश्रा, अमित सोनकर, शिवम चौधरी, शहबाज हुसैन, विनय तिवारी, आरोहन यादव0
0
Report
छतरपुर में खाद की कालाबाजारी: 125 बोरी खाद जब्त, एफआईआर दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सटई रोड़ क्षेत्र में बालकृष्ण साहू के यहां से करीब सवा सौ बोरी अवैध डीएपी और यूरिया की बोरियां जब्त की गई हैं। मौके पर दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन ने जब्ती की कार्रवाई की है। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि बालकृष्ण साहू के यहां अवैध रूप से डीएपी और यूरिया की बोरियां रखी गई थीं। मौके पर पहुंची राजस्व और कृषि विभाग की टीम को करीब 125 बोरी खाद मिली। जांच में पाया गया कि खाद के संबंध में कोई भी वैध कागज, बिल या जमीन के दस्तावेज नहीं दिखाए गए। वहीं जब्त की गई यूरिया की बोरियां एक साल पुरानी बताई जा रही हैं। आशंका है कि कहीं से लाकर यहां अवैध रूप से भंडारण किया गया था, पूछताछ में बालकृष्ण साहू ने बताया कि ये खाद दूसरे किसानों की है जो उनके यहां रख गए थे, लेकिन कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिसके बाद प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया के तहत खाद की बोरियों को जब्त कर थाने में रखवाया है और एफआईआर की कार्रवाई शुरू की है। वही कलेक्टर का कहना है कि हमारे पर खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन यदि कोई कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ कारवाई लगातार जारी है।0
0
Report
Advertisement
गोबरसही गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के बाद Muzaffarpur-Patna मार्ग पर जाम, कार्रवाई की मांग
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में पाइपलाइन में लीकेज के बाद आगBlast हुआ. इसके बाद भगदड़ मच गई. ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक घायल हैं. मृतक की पहचान गोबरसही के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा श्यामनंदन सिंह के 37 वर्षीय पुत्र श्रीनिवास के रूप में हुई है, जो घटना के समय बच्चों के स्कूल से फीस जमा कर स्कूटी से लौट रहे थे. ब्लास्ट की वजह से क्षेत्र की बिजली काट दी गई और गैस पाइपलाइन को भी बंद कर दिया गया. मौके पर जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र पहुंचे. डीएम ने घटना की जांच की बात कही, लापरवाही की बात भी कही जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर रूप से घायल है, बाकी घायल इलाज करा कर लौट गए. पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही चौक के समीप का है, जहां नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई के समय नीचे से गैस पाइपलाइन में धमाका हो गया. क्षेत्र दहल गया, दर्जनों घर और गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं. मौके पर पुलिस, अग्निशमन विभाग और मेडिकल टीम पहुंची; भारी पुलिस बल तैनात है.0
0
Report
पावापुरी में महावीर निर्वाण महोत्सव की तैयारी तेज, 7-9 नवंबर
Pariaunna, Bihar:एंकर:जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की निर्वाण स्थली पावापुरी में उनके 2552वें निर्वाण महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तीन दिवसीय यह महोत्सव 7 से 9 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। बिहार के राज्यपाल के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। निर्वाण महोत्सव की शुरुआत ध्वजारोहण ,अभिषेक एवं शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ होगी। महोत्सव के दौरान तीन दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रहेगी। महोत्सव को लेकर जैन श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान महावीर के निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु पावापुरी पहुंचकर भगवान महावीर की पूजा करेंगे। दीपावली के दिन अर्थात कार्तिक कृष्ण मास की अमावस्या को भगवान महावीर का निर्वाण हुआ था। इसी को लेकर जैन श्रद्धालुओ द्वारा इस जल मंदिर में निर्वाण लड्डू चढ़ाने की भी परंपरा है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सजावट, रोशनी तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं। निर्वाण महोत्सव में श्रद्धालु भगवान महावीर की सत्य, अहिंसा तथा जियो और जीने दो की शिक्षाओं को याद करेंगे। बाइट:उमाकांत उपाध्याय पुजारी बाइट:स्थानीय0
0
Report
पूर्णिया में 70वीं एसजीएफआई प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन, 320 खिलाड़ी
Purnia, Bihar:बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 70वीं एसजीएफआई राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आरंभ इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में - समारोह के साथ किया गया! उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ,कस्बा विधायक नीतीश कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार सहित कई जिला खेल समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई इस दौरान पारंपरिक नृत्य ने लोगों का मनमोहन लिया मशाल मार्च कर खेल भावना और अनुशासन का संदेश दिया गया प्रतिस्पर्धा का विधिवत उद्घाटन किया और शील्ड का अनावरण किया इस अवसर पर 600 मीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया |आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर तक चलेगी जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 320 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 320 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और पूरी व्यवस्था यहां जिला प्रशासन ने कर रखी है हमारी सरकार और खेल विभाग का निरंतर प्रयास है कि हमारे जो बच्चे हैं जो उनके अंदर विभिन्न विधाओं में हुनर है उसे कैसे प्रदर्शित किया जाए, उन्हें मौका दिया जाए .,यहां जो चयनित होंगे राज्य स्तर पर खेलेंगे फिर राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे सरकार का बहुत अच्छी पहल और यहां पूर्णिया मेजबानी कर रही है कि इससे और अच्छी बात क्या हो सकती है सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देती हूँ की अपने लक्ष्य पर आगे बढ़े | बाईट -लेसी सिंह, मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
जालौन में घायल गिद्ध का रेस्क्यू, डायल 112 पुलिस पहुंची
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घायल अवस्था में मिला दुर्लभ गिद्ध, सागर तालाब मैदान में पड़ा मिला पक्षी गिद्ध, गिद्ध को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस, एसडीएम अनीता देवी ने वन विभाग को दी सूचना, वन विभाग की टीम ने गिद्ध का किया रेस्क्यू, वन विभाग की निगरानी में उपचार के लिए भेजा गया, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर तालाब मैदान का मामला।0
0
Report
बहराइच में आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को घेर कर किया हमला, अस्पताल में भर्ती खैरा बाजार क्षेत्र की घटना खबर बहराइच से है, जहां थाना बॉडी क्षेत्र के खैरा बाजार इलाके में आवारा कुत्तों के आतंक का मामला सामने आया है। जहां सुबह टहलने निकले एक मासूम बच्चे पर 10 से 12 आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे बुरी तरह नोच कर घायल कर दिया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्चे के बाबा ने बताया कि उसका पोता यश साहू सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। सड़क पर पहले से ही 10-12 कुत्ते मौजूद थे जिन्होंने उसे घेर लिया और नोचने लगे। बच्चे की चीख सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से जान बचाया दादा का आरोप है कि जिस जगह घटना हुई वहां 25-30 आवारा कुत्ते हमेशा घूमते रहते हैं। पहले भी वहां कुत्तों ने 5-7 बकरियों को नोचा है। गांव में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं , घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
राज्य उत्सव 2026: बस्तर में बंदूक थामने वाले जवानों ने छेड़े देशभक्ति के सुर, कोंडागांव पुलिस ने जीत
Kondagaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव 2026 में कोंडागांव पुलिस के जवानों ने अपनी विशेष प्रस्तुति से समां बांध दिया। बस्तर के जंगलों में नक्सलवाद के खिलाफ मोर्चा संभालने वाले जवानों ने जब मंच पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वर्दी में जवानों का यह भावुक और सुरीला अंदाज दर्शकों के दिलों को छू गया। यह प्रस्तुति बदलते बस्तर की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है—जहाँ कभी बारूद और दहशत का साया रहता था, वहाँ आज अमन, जश्न और देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। Rajyotsav 2026: Kondagaon Cops Swap Rifles for Microphones, Win Hearts with Patriotic Tunesy0
0
Report
Advertisement
कबीरधाम में घर वापसी: पंडरिया में 61 लोगों ने अपने मूल धर्म में की वापसी
Kawardha, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले स्थित कुई-कुकदुर वन क्षेत्र की महिदबरा ग्राम पंचायत में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 61 लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की। बैगा जनजाति बहुल इस वनांचल क्षेत्र में यह कार्यक्रम पंडरिया से भाजपा विधायक भावना बोहरा की पहल पर आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक बोहरा ने मूल धर्म में लौटने वाले सभी लोगों के पैर धोकर उनका आत्मीय स्वागत व सम्मान किया। Ghar Wapsi in Kabirdham: 61 Individuals Return to Original Faith in Pandriya0
0
Report
पूर्णिया पुलिस ने कसबा के पास दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया
Purnia, Bihar:Anchor -आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर पूर्णिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कसबा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने काठपुल के समीप घेराबंदी कर दो सक्रिय स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 204.62 ग्राम स्मैक, नकदी, मोबाइल और एक पल्सर बाइक बरामद की गई है।दरअसल, रात करीब 8 बजे कसबा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जीरोमाइल की ओर से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ कसबा क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई। सदर-2 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन की टीम ने फौरन NH-27 स्थित काठपुल के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध पल्सर बाइक पहुंची, तो पुलिस बल ने उसे घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए। दोनों युवकों के पास से करीब 204.62 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई जिसका बाजार मूल्य लगभग 2 लाख के आसपास है। इसके अलावा पुलिस ने 1500 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की जा रही काली पल्सर बाइक को भी जब्त कर लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लाखास वार्ड नंबर 3 निवासी 25 वर्षीय श्रवण कुमार और 29 वर्षीय बिरेन महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिरेन महतो का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। कसबा थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर रही है, ताकि नशे के इस काले कारोबार से जुड़े अन्य सिंडिकेट और सप्लायर्स तक पहुंचा जा सके, और इस कारोबार पर बड़ा अंकुश लगाया जा सके! बाईट- डॉ गौरव कुमार ( एसडीपीओ 2)0
0
Report
सीवान में गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण आग, चार झुलसे, तीन की हालत गंभीर
Siwan, Bihar:सीवान में घरेलू गैस की रिफिलिंग के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव की है।घायलों की पहचान बिंदवल गांव निवासी जगरनाथ सिंह की पत्नी अनीता देवी,उनकी मां सुकवारी देवी, पुत्र आशुतोष कुमार सिंह और पड़ोसी दिलीप सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि एक घर के आंगन में घरेलू गैस सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक गैस का रिसाव होने लगा। घर के सामने वाले कमरे में जल रहा दीया रिसाव हो रहे गैस के संपर्क में आ गया।तभी आग लग गई और आंगन में मौजूद लोग आग की चपेट में आ गए।अचानक आग लगने से वहां मौजूद दो महिलाएं और एक युवक बुरी तरह झुलस गए। वहीं,आग बुझाने और बचाव करने के दौरान शिवम कुमार भी इसकी चपेट में आकर झुलस गया। सभी घायलों को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया।घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।तीनों लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
