271202
Gonda: लकड़ी माफियाओं का आतंक, हरे पेड़ काटने से हरियाली को खतरा
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब जंगल ही नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों के पेड़ और फलदार वृक्ष भी इनके निशाने पर हैं। शनिवार को ग्राम पंचायत दिखलौल के चमइनिया गांव में लकड़ी माफियाओं ने दो हरे आम के पेड़ काट लिए। गांव निवासी कृष्ण कुमार ने इसकी जानकारी दी। इस मामले में वन दरोगा रामखेलावन मिश्र का कहना है कि सूचना मिल गई है और कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर के दंगल में महिलाएं साड़ी पहन कुश्ती से दिखातीं दमखम
Chanwal, Himachal Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में अंग्रेजों से अपने हक और आत्मरक्षा के लड़ने के लिए सीखी गई महिलाओं की कुश्ती दंगल की परंपरा आज भी बरकरार है। इस दंगल में महिलाएं साड़ी पहने घूंघट की ओट पर कुश्ती लड़ती हैं और अपना दमखम दिखाती हैं। इस दंगल में खास बात यह रहती है कि महिलाएं ही इस दंगल की रेफरी और दर्शक होती हैं। इस दंगल में पुरुषों के आसपास रहने पर भी रोक रहती है।\n\nमुस्करा विकासखंड क्षेत्र के लोदीपुर निवादा गांव में हर वर्ष रक्षाबंधन के बाद महिलाओं के दंगल का आयोजन किया जाता है जिसमें आयोजक, रेफरी और पहलवान सब महिलाएं ही होती हैं। अखाड़े के आसपास किसी भी पुरुष को आने की इजाजत नहीं होती है। पुरुष अपने घरों के अंदर रहते हैं या गांव से बाहर चले जाते हैं। गांव की बहुएं और युवतियां पारंपरिक साड़ी व कपड़े पहनकर और घूंघट डालकर अखाड़े में कुश्ती लड़ती हैं। गांव की बुजुर्ग महिलाएं ढोल बजाकर और थाप देकर कुश्ती लड़ रही महिलाओं का जोश बढ़ाती हैं।\n\nमहिलाओं इस दंगल में बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया और अपने दमखम से अपनी प्रतिद्वंद्वी महिला को पटकनी देकर अपनी कुश्ती दांव-पेंच दिखाए। जिसके बाद आयोजक ने दंगल की विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस दंगल में रेफरी की भूमिका अभिलाषा गुप्ता व पूजा गुप्ता ने निभाते हुए महिलाओं के दंगल को सफल सम्पन्न कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं दर्शक के रूप में दंगल में मौजूद रहीं।\n\nस्थानीय लोगों के मुताबिक महिलाओं के इस दंगल की परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है। अंग्रेजी शासन काल में जब अंग्रेजों के अत्याचार से गांव के पुरुष अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर चले जाते थे तो विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा के लिए अंग्रेजों का सामना करने के लिए उस समय की महिलाओं ने सारे दांवपेच सीखे थे जिसके बाद से शुरू हुई यह परंपरा आज के दौर में भी बरकरार है।0
0
Report
बाढ़ग्रस्त चित्रकूट में डीएम-एसएसपी ने ग्राउंड जीरो से राहत अभियान तेज किया
Noida, Uttar Pradesh:चित्रकूट में बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम-एसएसपी सीएम योगी के निर्देश पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू में जुटी NDRF-SDRF की टीमें खुद नाव पर बैठकर बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंच रहे डीएम-एसएसपी बाढ़ प्रभावितों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ा रहे अधिकारी रेस्क्यू के साथ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी सीएम योगी के निर्देश पर प्रशासन की टीम लगातार ग्राउंड जीरो पर मौजूद0
0
Report
शुजालपुर-आष्टा हाईवे पर हेलमेट नहीं पहनने से युवक की मौत, CCTV सच दिखाता है
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले के शुजालपुर-आष्टा नेशनल हाईवे पर अरंडिया जोड़ के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार बाइक सड़क क्रॉस कर रही ट्रैक्टर-ट्राली से सीधे टकराती दिखाई दे रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ। पंचवटी कॉलोनी फ्रीगंज शुजालपुर निवासी 30 वर्षीय यश पिता प्रभुलाल पंवार की मौत हुई है। वे बाइक से आष्टा से शुजालपुर अपने घर लौट रहे थे। अरंडिया जोड़ पर सड़क पार कर रही ट्रैक्टर-ट्राली के सामने उनकी बाइक तेज रफ्तार में पहुंची और टकरा गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद हेलमेट की क्या उपयोगिता है, यह हादसे की गंभीरता में साफ दिखाई दे रही है。 दुर्घटना के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने से यश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस और पुलिस वाहन मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए पोलायकलां के शासकीय अस्पताल भेजा गया。 तिलावद पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा; गाँवों के लिए चेतावनी, NDRF-SDRF कैंप शुरू
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा - 10 बजे तक नारायणी का जलस्तर 40 हजार क्यूसेक बढ़ा - बाल्मीकि नगर बैराज पर 1 लाख 31 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया - जलस्तर बढ़ने से नारायणी नदी के किनारे बसे गाँव में चेतावनी - लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी - खड्डा तहसील के नारायणपुर, मरचहवा, बसंतपुर, हरिहरपुर, सालिगपुर में फिर से चेतावनी - NDRF और SDRF की टीम गांव में कर रही कैंप0
0
Report
बिलासपुर रतनपुर बीजेपी ने मंडल महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा का पद हटाया FIR के बाद
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।रतनपुर में बीजेपी ने मंडल महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा को पद से हटाया....22 अगस्त को महामाया परिसर में व्यक्तिगत विवाद का मामला आया था सामने....विवाद से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर हुए थे वायरल....मामले में रतनपुर थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज....बीजेपी नेता वर्तमान में पुलिस हिरासत में बताए जा रहे हैं....जांच प्रभावित न हो, इसलिए पार्टी ने लिया बड़ा फैसला....जांच अवधि पूरी होने तक वर्तमान दायित्व से किया गया मुक्त...बीजेपी जिला बिलासपुर ग्रामीण का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू。0
0
Report
चंद्रपुर में गणेशोत्सव: डीजे ध्वनि के लिए शपथपत्र अनिवार्य, पुलिस कड़ी निगरानी
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपुरात यंदाही गणेशोत्सवात डीजेचा आवाज घुमणार आहे. या बाबतचा संभ्रम दूर झालाय. मात्र पोलीसांच्या दणक्याने डीजे संचालकांना डेसीबल विषयक प्रतिज्ञापत्र द्यावे लागणार आहे. या याशिवाय सर्वोच्च न्यायालयाच्या आदेशानुसार नक्की आवाज कसा राहील याविषयी डीजे सिस्टीमचा आवाजविषयक डेमो वरिष्ठ अधिकारी घेणार आहेत. या नव्या घडामोडीनंतर आतापर्यंत सुमारे 400 डीजे चालकांनी पोलिसांकडे प्रतिज्ञापत्रे दिली आहेत. ध्वनी प्रदूषणाच्या नियमांचे उल्लंघन न करता सण उत्सव शांततेत उत्साह साजरे व्हावे यासाठी पोलीस अधीक्षकांनी ही विशेष मोहीम हाती घेतली आहे. डीजे ऑपरेटर्सनी दिलेल्या शपथपत्रात, ठरवून दिलेल्या ध्वनी मर्यादेतच आवाज करण्याचे नियम मान्य करण्यात आले आहेत. नियमांचे उल्लंघन झाल्यास दंड आणि कायदेशीर कारवाई मान्य असेही नमूद करण्यात आले आहे. जिल्ह्यात डीजेच्या एकूण व्यवसायावर सात ते आठ हजार लोकांचा रोजगार अवलंबून आहे. पोलिसांनी यंदाच्या सणात डिजेला परवानगी दिली जाणार नाही, अशी भूमिका घेतली होती. मात्र आता त्यावर नियमांचे पालन करण्याचा उतारा शोधण्यात आला आहे.0
0
Report
Advertisement
संगीत सोम अंकित के परिवार से मिलने पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:संगीत सोम पहुँचे अंकित के परिजनों से मिलने0
0
Report
संगीत सोम पहुँचे अंकित के परिजनों से मिलने, नए राज से उठे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:संगीत सोम पहुँचे अंकित के परिजनों से मिलने0
0
Report
जयपुर के सीतापुरा नीट पीजी केंद्र में बिजली बंद से छात्रों को परेशानी
Jaipur, Rajasthan:नीट पीजी परीक्षा के दौरान हंगामा बिजली गुल होने के कारण जयपुर के नीट परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को भारी परेशानी जयपुर में सीतापुरा के आईओएन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर पवार सप्लाई में दिक्कत के कारण अभ्यर्थियों में नाराजगी परीक्षा केंद्र के बाहर परिजनों का हंगामा, बिजली व्यवस्था को लेकर केंद्र प्रशासन से जवाब मांगा, अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा प्रभावित होने पर आपत्ति कराई गई दर्ज, सीतापुरा स्थित केंद्र पर परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए0
0
Report
Advertisement
उमंग सिंघार ने 2028 में UCC खत्म करने का दिया बड़ा बयान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल UCC को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान कहा, 2028 में सरकार आने पर ये काला कानून खत्म करेंगे!! बीती शाम भोपाल में विधायक आरिफ मसूद द्वारा आयोजित जंगे आज़ादी-उलेमा की कुर्बानी कार्यक्रम में भाषण के दौरान UCC पर दिया बयान0
0
Report
NEET-PG 2026 आज: बीकानेर के चार केंद्रों पर सुरक्षा कड़े इंतजाम, 300 मीटर दायरे पाबंदियाँ
Bikaner, Rajasthan:NEET-PG 2026 परीक्षा आज आयोजित हो रही है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पूरी कमर कस ली है जिले में परीक्षा चार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट निशांत जैन ने आदेश जारी करते हुए धारा 163 लागू की है प्रशासनिक आदेश के मुताबिक परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में कई तरह की पाबंदियां लागू रहेंगी यह आदेश आज सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावी रहेगा इस दौरान ई-मित्र केंद्र, फोटोकॉपी की दुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे परीक्षा केंद्रों के आसपास मोबाइल फोन, ब्लूटोक, स्मार्टवॉच सहित किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी इसके अलावा 300 मीटर के दायरे में कोचिंग संस्थानों के संचालन और लाउडस्पीकर, डीजे सहित ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है परीक्षा केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और अनावश्यक भीड़ पर विशेष निगरानी रखी जा रही है वहीं सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ी अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है प्रशासन का साफ संदेश है परीक्षा निष्पक्ष होगी और व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
चारों आरोपियों की हुई पहचान दो करनाल,दो हरियाणा रोहतक के रहने वाले है,
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण शामली स्लग ...शूटर की पहचान .... शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के मामले में चार आरोपियों की जहां फोटो वीडियो वायरल हुई थी वही दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है दोनों आरोपी करनाल जनपद के रहने वाले हैं। जबकि दो हरियाणा रोहतक के बताए जा रहे हैं पुलिस की 10 टीम में आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है।8वही आज पुलिस द्वारा दिशा में सीमा समाप्त हो रही है। आपको बता दे की सामने जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में समय करीब 7:00 बजे 26 अगस्त को हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की चार बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी हत्या के बाद चारों आरोपी मौके से फोन पर बात करते हुए फरार हो गए थे।घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव को रखकर जाम भी लगाया था वही एडीजी भानु भास्कर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की और चार दिन का समय लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाया था। जहां पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान कर ली है वहीं चारों आरोपियों में से दो आरोपी रोहतक और दो आरोपी करनाल के बताए जा रहे हैं करनाल के रहने वाले आर्यन और सत्यम का नाम प्रकाश में आया है हालांकि इन नाम की पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की जा रही है,पुलिस की 10 टीम आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रयास में है पुलिस जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है।पुलिस की कई टीम लगातार हरियाणा में उनके ठिकानो पर दबिश डाल रही है।0
0
Report
Advertisement
दर्रीपारा में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिद्धू के घर पर रात का हमला, 7-8 बदमाश घायल
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीपारा इलाके में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के करीबी व कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरु प्रीत सिंह सिद्दू और उनकी पत्नी पर देर रात घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि करीब 7 से 8 बदमाशों ने घर में घुसकर सिद्दू और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। हमले में कांग्रेस पदाधिकारी के चेहरे और आंख के नजदीक गंभीर चोटें आई हैं। इस हमले के पीछे पुरानी राजनीतिक रंजिश बताया जा रहा है। भाजपा पार्षद पति सूर्यप्रकाश साहू पर हमले में शामिल होने के आरोप लगाया गया हैं। वही कांग्रेस नेता के घर के सामने मारपीट करने का एक वीडियो भी सामने आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पूरे मामले को लेकर पुलिस का बयान अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन अंबिकापुर शहर में भाजपा पर कांग्रेस नेता के पदाधिकारी के साथ मारपीट के आरोप के बाद सियासी पारा भी गर्म नजर आ रहा है।0
0
Report
उज्जैन में भुजरिया पर्व: जाहरवीर गोगादेव जी छड़ियों का भव्य चल समारोह
Ujjain, Madhya Pradesh:भुजरिया पर्व पर निकला जाहरवीर गोगादेव जी की छड़ियों का चल समारोह महाकाल मंदिर के शहनाई द्वार से हुआ शुभारंभ, संतों और जनप्रतिनिधियों ने किया छड़ी पूजन उज्जैन। भुजरिया पर्व के अवसर पर शनिवार को उज्जैन में जाहरवीर श्री गोगादेव जी की छड़ियों का भव्य चल समारोह निकाला गया। समारोह की शुरुआत महाकालेश्वर मंदिर के शहनाई द्वार से हुई。 चल समारोह से पहले राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज और उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने विधि-विधान से गोगादेव जी की छड़ी का पूजन कर समारोह का शुभारंभ किया。 इस दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजजन इस धार्मिक आयोजन से जुड़े। छड़ी पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगादेव जी के जयकारे लगाए और सुख-शांति की कामना की。 कार्यक्रम में कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि जी महाराज, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक सहित संतजन और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे。 भुजरिया पर्व पर निकला यह चल समारोह उज्जैन की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की झलक दिखाता नजर आया।0
0
Report
उज्जैन पुलिस का गुंडा चेकिंग अभियान: 32 बदमाश गिरफ्तार, 25 वाहन चालक
Ujjain, Madhya Pradesh:सावन के बाद उज्जैन पुलिस का ‘गुंडा अभियान’, 32 बदमाशों पर कार्रवाई शहर में सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग, 25 शराबी वाहन चालकों पर भी कार्रवाई; रात 11 बजे दुकानें बंद कराने के निर्देश उज्जैन। सावन माह और धार्मिक आयोजनों के खत्म होने के बाद उज्जैन पुलिस अब शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने जिलेभर में विशेष ‘गुंडा चेकिंग अभियान’ शुरू किया है। इसके तहत पुलिस ने सूचीबद्ध गुंडा बदमाशों और असामाजिक तत्वों की चेकिंग के साथ उनकी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। अभियान के दौरान पुलिस ने 32 गुंडा बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 25 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन भी जब्त किए गए। पुलिस ने शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर चेकिंग पॉइंट लगाए। संदिग्ध लोगों और वाहनों की सघन जांच की गई। इसके साथ ही पुलिस बल ने शहर में लगातार भ्रमण और पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने खुद चेकिंग पॉइंट्स का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी जांच करने तथा किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में नियमों के अनुसार रात 11 बजे तक सभी प्रतिष्ठान बंद कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर में शांति बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाना है। उज्जैन पुलिस ने साफ किया है कि गुंडा बदमाशों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
