271310
गोंडा - परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक तकनीकि से किया जा रहा शिक्षण कार्य ,बच्चों ने दिखाई रूचि
Khorhansha, Uttar Pradesh:जनपद गोंडा के परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक तस्वीर दिखी, उत्तरोत्तर आधुनिक होकर बच्चों को तकनीकि से जोड़कर पढ़ाई को रूचिकर बनाया जा रहा है।झंझरी विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर विलेन की गणित शिक्षिका ने 105 अंश के कोण को रुचिकर ढंग सब बच्चों को बनाकर सिखाया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कोण बनाना सीखा और अभ्यास किया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: विस्थापितों को मकान किश्तों में, आधारमुक्त प्रवेश संभव
Jodhpur, Rajasthan:पाकिस्तान से आए विस्थापितों को राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा संबल, किश्तों में मिलेंगे मकान, बच्चों की पढ़ाई भी होगी आसान जोधपुर। पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न और तंगी के कारण भारत आकर राजस्थान में रह रहे विस्थापित परिवारों के लिए राजस्थान हाईकोर्ट का एक नया आदेश उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। हाइकोर्ट ने जोधपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि 'विनोबा भावे नगर योजना' के तहत विस्थापितों को दिए जाने वाले आवासीय भूखंडों की राशि एकमुश्त लेने के बजाय आसान मासिक किश्तों या हायर-पर्चेज के आधार पर ली जाए। इसके साथ ही, अदालत ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का ध्यान रखते हुए बिना आधार कार्ड के भी सरकारी स्कूलों में उनके तत्काल प्रवेश का रास्ता साफ कर दिया है। आर्थिक तंगी को देखते हुए हाईकोर्ट का आदेश जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्र शेखर शर्मा की खण्डपीठ ने विस्थापित हिंदू पुनर्वास समिति द्वारा दायर याचिका पर यह फैसला सुनाया। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि विस्थापित परिवारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। यद्यपि प्रशासन ने उनके पुनर्वसन के लिए रियायती दर पर प्लाॉट देने की योजना बनाई है, लेकिन गरीबी के कारण वे एकमुश्त राशि चुकाने में सक्षम नहीं हैं। इस पर विचार करते हुए अदालत ने किश्तों में भुगतान की सुविधा देने के निर्देश जारी किए। 4 सप्ताह में व्यवस्था लागू करने के निर्देश राज्य सरकार और विकास प्राधिकरण के अधिवक्ताओं द्वारा विस्थापितों की कमजोर स्थिति को स्वीकार किये जाने पर हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि मानवीय आधार पर इन परिवारों को राहत मिलना आवश्यक है। अदालत ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारियों से मंजूरी लेकर 4 सप्ताह के भीतर किश्तों पर आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाए। बच्चों के लिए हटाई गई आधार की अनिवार्यता फैसले में एक और बड़ी राहत विस्थापित बच्चों की शिक्षा से जुड़ी है। कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि पहचान पत्र या आधार कार्ड न होने के आधार पर किसी भी बच्चे को सरकारी स्कूल में दाखिला देने से इनकार नहीं किया जाएगा। हाईकोर्ट के इस मानवीय फैसले से सैकड़ों विस्थापित परिवारों को अपने घर का सपना पूरा होने और बच्चों की निर्बाध पढ़ाई की बड़ी राहत मिली है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार; 283 ग्राम हेरोइन बरामद, बाजार कीमत 60 लाख
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले की गोगामेड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 283 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ पति पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गोगामेड़ी अंडरब्रिज के पास की गई। पुलिस ने संदिग्ध कार को DST की सूचना पर रोका था उसमें तीन लोग सवार थे। तीनों के पास से अवैध हेरोइन बड़ी मात्रा में बरामद हुई। पकड़ी गई हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत 60 लाख रुपये है। गोगामेड़ी पुलिस ने कार में सवार मनजीत सोनी, रोशन और नेहा को पकड़ा। ये सभी पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले हैं। कार्रवाई गोगामेड़ी थानाधिकारी जयप्रकाश झाझड़िया के नेतृत्व में टीम द्वारा की गई। आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.0
0
Report
बलिया: रेलवे स्टेशन के सामने NH 31 पर डिवाइडर चढ़ी कार, दोनों सुरक्षित
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया शहर के रेलवे स्टेशन के सामने एनएच 31 पर डिवाइडर पर चढ़ी कार. दरसअल बलिया शहर के बीचो-बीच एनएच 31 के नवनिर्मित फोरलेन पर पहले भी कई वाहन टकरा चुके हैं. कार सवार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के आगे बढ़ते ही डिवाइडर के पास कोई इंडिकेटर ना होने और विद्युत व्यवस्था की कमी की वजह से अचानक कार डिवाइडर पर चढ़ गई. गनीमत रही कि कर में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित रहे. हालांकि पिछले एक साल में कार सहित कई ट्रक डिवाइडर से टकरा चुके हैं. इसके बावजूद फोरलेन बनाने वाली एजेंसी और ठेकेदार ना तो बिजली की व्यवस्था को ठीक कर रहे हैं और ना ही जगह-जगह डिवाइडर पर इंडिकेटर लग रहे हैं. हालांकि ट्रेन द्वारा किसी तरीके से क्षतिग्रस्त कर को डिवाइडर से हटाया गया.0
0
Report
Advertisement
झांसी: सिद्धेश्वर नगर में प्रेमी ने प्रेमिका गोली मारकर हत्या की
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, यहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सिर में तमंचे से गोली मार उसे मौत के घाट उतार दिया, बताया जा रहा है कि मृतक चंचल की शादी 12 दिसंबर को होना थी, जिससे प्रेमी नाराज था आज जब प्रेमिका चंचल घर में अकेली थी, तभी मौका पाकर प्रेमी कमल पीछे के रास्ते दीwall फांदकर घर के अंदर दाखिल हुआ और तमंचे से प्रेमिका के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, रास्ता में मिले मृतक के चाचा को हत्यारे ने बताया कि मैने तुम्हारी भतीजी को गोली मार दी है, यह इसे सुनकर चाचा तुरंत घर पहुंचे और देखा तो उसकी भतीजी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी, वह तत्काल अपने भाई की मदद से थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर जांच पड़ताल शुरू करने के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है।0
0
Report
अमेठी: सलमान को श्री राम कथा में सम्मान, महताब खान के पोस्ट पर विवाद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - श्री राम कथा में पहुंचे एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीतने वाले सलमान का अंतराष्ट्रीय कथावाचक शांतनु जी महाराज ने किया मंच से सम्मानित, मंच से सम्मानित होने के बाद मुस्लिम समाज के नेता महताब खान ने पदक विजेता सलमान को लेकर सोशल मीडिया पर किया विवादित पोस्ट, महताब खान की पोस्ट को लेकर युवा खिलाड़ियों में आक्रोश, सलमान खान पर महताब खान द्वारा इस तरीके की पोस्ट को लेकर मोहम्मद आजम लाइन ने की कार्यवाही की मांग, यहाँ आयोजित श्री कथा में राष्ट्रीय खिलाड़ी सलमान खान को किया गया था सम्मानित0
0
Report
अमेठी में सीडीओ का स्कूल निरीक्षण, बच्चों को पढ़ाया और खान-पान व्यवस्था पर फटकार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - सीडीओ ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए बच्चों की ली क्लास, सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान हुसैनपुर तिवारी व लालगंज प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया, वहीं विद्यालय में मिलने वाले माध्यम भोजन को लेकर ली जानकारी, विद्यालय परिसर में किचन गार्डन व स्टॉक पंजिका दुरस्त न होने से लगाई फटकार0
0
Report
Advertisement
80 बनाम 20: योगी के बयान पर राजनीतिक बवाल
Noida, Uttar Pradesh:यह एक्शन का रिएक्शन है। मैंने कहा था कि 80% लोग BJP के साथ हैं और 20% हमेशा हमारा विरोध करते हैं और इस बार भी करेंगे। मैंने यह धर्म या जाति के संदर्भ में नहीं कहा था... UP CM योगी आदित्यनाथ ने अपने '80 बनाम 20' वाले बयान पर कहा।0
0
Report
हाजीपुर में भारी बारिश से जलजमाव, नगर परिषद की व्यवस्था सवालों के घेरे में
Noida, Uttar Pradesh:सSmart सांसद का बदहाल शहर।एक घण्टे की बारिश में पानी पानी हुआ हाजीपुर।जलजमाव से बेहाल हुए लोग। देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन बारिश ने शहर की बदहाली और नगर परिषद की व्यवस्था की पोल खोल दी।पूरा शहर झील में तब्दील हो गया और नाले का पानी भी सड़क पर बहने लगा।आलम यह है कि शहर का अस्पताल रोड,कचहरी रोड, एसडीओ रोड,गांधी चौक सहित सभी चौक चौराहा पानी से लबालब भर गया।तस्वीरों को देख कर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाजीपुर की बदहाली का आलम क्या है।शहर का कोई ऐसा इलाका या मोहल्ला नहीं बचा है जहाँ जलजमाव नहीं है।झमाझम हुई बारिश ने एक बार फिर नगर परिषद की व्यवस्था, शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के अभियान पर पानी फेर दिया है और बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब सुधरेगी हाजीपुर की व्यवस्था।0
0
Report
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के अनुसार रिटायरमेंट तय, सिंधु ऑपरेशन ने दिखाई क्षमता
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह कहते हैं, "...मुझे लगता है कि यह आखिरी बार है जब मैं यूनिफॉर्म में ऐसी किसी सभा को संबोधित कर रहा हूँ। आप जानते हैं कि मेरे उत्तराधिकारी की घोषणा पहले ही हो चुकी है, इसलिए अब मेरे रिटायरमेंट की तारीख को लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं है..." कि स्थिति ऐसी ही है और हमने पिछले कुछ वर्षों में इसे देखा भी है। एयर फ़ोर्स का फ़ोकस अब प्लेटफ़ॉर्म-केंद्रित होने के बजाय क्षमता-केंद्रित हो गया है, और साथ ही अलग-अलग हिस्सों के एकीकरण (इंटीग्रेशन) पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 'ऑपरेशन सिंधु' के दौरान यह काफ़ी काम आया और इसने अपनी अहमियत साबित की है... इन कॉन्ट्रैक्ट्स पर शायद इसी फाइनेंशियल ईयर में या पक्के तौर पर अगले फाइनेंशियल ईयर में साइन हो सकते हैं। जहाँ तक C-295 एयरक्राफ्ट की बात है, हमें बाहर से 16 एयरक्राफ्ट मिलने थे और बाकी 40 भारत में बनने थे 17वाँ एयरक्राफ्ट, यानी भारत में बनने वाला पहला एयरक्राफ्ट, अभी प्रोडक्शन टेस्टिंग के दौर में है। कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें हैं जिन्हें ठीक किया जा रहा है, उम्मीद है कि एक-दो महीने में यह तैयार हो जाएगा...0
0
Report
Advertisement
सेवा ज्योति यात्रा में हंगामा, LED स्क्रीन पर टैब फेंकने वाले युवक गिरफ्तार
Chhindwara, Madhya Pradesh:भाजपा के सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम में हंगामा, युवक ने LED स्क्रीन पर फेंका टैब ,पुलिस ने किया गिरफ्तार भाजपा के दशहरा मैदान में चल रहे सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम के दौरान अचानक उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक ने मंच के सामने लगी एलईडी स्क्रीन पर टैब फेंक दिया. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान सुधीर पिता देवीप्रसाद यादव उम्र 46 वर्ष निवासी विजडम स्कूल के पास, पातालेश्वर, थाना कुंडीपुरा के रूप में हुई है .पुलिस युवक को थाने ले जाकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन होना था. इसी दौरान जब यह घटना हुई उसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट भी की जिसके बाद पुलिस ने टैब फेंकने वाले युवक को दशहरा मैदान से लेकर कोतवाली थाने तक पैदल लेके गई.0
0
Report
जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में एसी फिटिंग से पाइप फटने पर वार्डों में पानी-करंट खतरा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। संभाग के सबसे बड़े जनाना अस्पताल उम्मेद अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के आरएमओ कार्यालय के बाहर एसी फिटिंग के दौरान अंडरग्राउंड पानी की पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन फूटने के बाद सैकड़ों लीटर पानी बहता रहा, लेकिन जिम्मेदारों ने तत्काल मरम्मत कराने के बजाय पाइप को ट्यूब से बांधकर जुगाड़ कर दिया। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है。 बताया जा रहा है कि एसी फिटिंग का काम अस्पताल के दो केयरटेकर की ओर से बिना सूचना दिए और बिना अनुमति के शुरू कराया गया। एसी फिटिंग के दौरान पानी की भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे अस्पताल के कई वार्डों में पानी की समस्या पैदा हो गई। इस फिटिंग से अब अंडरग्राउंड बिजली के कनेक्शन होने से करंट फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है。 धोबी घाट पर कपड़ों का ढेर पानी की सप्लाई प्रभावित होने का असर अस्पताल के धोबी घाट पर भी देखने को मिला। मरीजों के गंदे कपड़े, चादर और रजाइयां बिना धुलाई के बुधवार शाम तक पड़ी रही हैं। पानी की व्यवस्था बाधित होने से अस्पताल की सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले धुले कपड़ों की व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अस्पताल प्रशासन मीडिया से बातचीत करने से बचता नजर आया。0
0
Report
रतलाम में लापरवाही से रिवर्स गियर रखने पर युवक की मौत, परिस्थितियाँ पल भर में बदली
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे एक लापरवाही का रिवर्स गियर रखा युवक कि मौत बन गया, कुछ ही दूर घर था लेकिन पल भर मे ही परिस्थितिया इतनी विपरीत हों जाएगी किसी को अंदेशा ही नाही थां0
0
Report
Advertisement
जयपुर बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन जारी, पुलिस बैरिकेडिंग के बीच नरेश मीणा पहुँचे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर से खबर किसानों की समस्याओं को लेकर नरेश मीणा सैकड़ो किसानों और दूसरे युवाओं के साथ जयपुर बॉर्डर पहुंचे शिवदासपुरा टोल प्लाजा पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया है पुलिस किसानों को आगे नहीं बढ़ने दे रही है किसान लगातार प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं पुलिस वाटर कैनन मशीन का इस्तेमाल करने की तैयारी में है खाद और बीज समेत किसानों की दूसरी समस्याओं को लेकर निकाला जा रहा है मार्च0
0
Report
जदयू की चेतावनी से NDA टेंशन, नीतीश कुमार का नाम अगला सौ साल तक बरकरार?
Hajipur, Bihar:चिराग के बाद जदयू ने भी दिया एनडीए को टेंशन।एनडीए को जदयू ने दिया चेतावनी।जदयू सांसद संजय झा का बड़ा बयान।बिहार में कोई भी दल बगैर जदयू के नहीं कर सकता राजनीति।अगले सौ वर्षों तक रहेगा नीतीश कुमार का नाम। फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम में भाग लेने हाजीपुर पहुंचे जदयू सांसद संजय झा द्वारा दिए गए बयान से बिहार की राजनीति गरमाने की पूरी पूरी संभावना है।दरअसल कार्यक्रम के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि बिहार में किसी भी दल को राजनीति करना होगा तो जदयू के आस पास ही करना होगा।उन्होंने कहा कि बिहार की सभी पार्टियों में जदयू 20 है किसी भी दल से 19 नहीं है।आगे उन्होंने कहा कि अगले सौ वर्षों तक नीतीश जी का नाम और उनका काम रहेगा।इसके अलावे जदयू सांसद ने लोगो से कहा कि अब हमारे नेता निशांत है और इन्ही के नेतृत्व में हमे आगे काम करना है।वहीं फरक्का जल सन्धि को लेकर जदयू सांसद ने लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला और कहा कि जिस समय फरक्का जल सन्धि हुआ था उस समय बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव थे और उनके रहते बिहार के साथ इतना बड़ा अन्याय हो गया और उन्होंने कुछ नहीं किया।बहरहाल नीतीश संवाद कार्यक्रम के तहत एक तरफ जदयू जहाँ निशांत के ताजपोशी की तैयारी कर रही है वहीं अपने सहयोगियों को भी यह बताने का प्रयास कर रही है कि बिहार की राजनीति का बड़ा भाई कभी भी जदयू ही है और जदयू ही रहेगा।ऐसे में देखना होगा कि जदूय सांसद के इस बयान के बाद एनडीए के घटक दलों की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है。0
0
Report
एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रिटायरमेंट के संकेत दिए; सेना का नया फोकस क्षमता-केन्द्रित
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह कहते हैं, "...मुझे लगता है कि यह आखिरी बार है जब मैं यूनिफॉर्म में ऐसी किसी सभा को संबोधित कर रहा हूँ। आप जानते हैं कि मेरे उत्तराधिकारी की घोषणा पहले ही हो चुकी है, इसलिए अब मेरे रिटायरमेंट की तारीख को लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं है..." कि स्थिति ऐसी ही है और हमने पिछले कुछ वर्षों में इसे देखा भी है। एयर फ़ोर्स का फ़ोकस अब प्लेटफ़ॉर्म-केंद्रित होने के बजाय क्षमता-केंद्रित हो गया है, और साथ ही अलग-अलग हिस्सों के एकीकरण (इंटीग्रेशन) पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 'ऑपरेशन सिंधु' के दौरान यह काफ़ी काम आया और इसने अपनी अहमियत साबित की है... इन कॉन्ट्रैक्ट्स पर शायद इसी फाइनेंशियल ईयर में या पक्के तौर पर अगले फाइनेंशियल ईयर में साइन हो सकते हैं। जहाँ तक C-295 एयरक्राफ्ट की बात है, हमें बाहर से 16 एयरक्राफ्ट मिलने थे और बाकी 40 भारत में बनने थे; 17वाँ एयरक्राफ़्ट, यानी भारत में बनने वाला पहला एयरक्राफ्ट, अभी प्रोडक्शन टेस्टिंग के दौर में है। कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें हैं जिन्हें ठीक किया जा रहा है, उम्मीद है कि एक-दो महीने में यह तैयार हो जाएगा...0
0
Report
Advertisement
