icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271129
GMGuruvendra MiShraFollow26 Jan 2025, 06:06 pm

गोंडाः वजीरगंज के श्री दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज में तरबगंज ब्लाक प्रमुख ने किया ध्वजारोहण

Chandapur, Uttar Pradesh:

वजीरगंज के श्री दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज में तरबगंज ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार पाण्डेय और प्रधानाचार्य अरुण कुमार कौशल ने ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर नौजवान के अंदर देश को आगे ले जाने की तड़प होनी चाहिए। यदि एक बच्चा विकसित भारत बनाने में अपने दरवाजे पर पेड़ लगाए, साफ सफाई रखें तो वह विकसित भारत बनाने में मदद कर रहा है। समय की पहचान कर पढ़ाई में मन लगा कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश होनी चाहिए, तभी देश उन्नति करेगा। यातायात के नियमों का भी पालन करने की सलाह दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामनगर में पशु क्रूरता: दो पिकअप में 11 मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार

Ramanagara, Karnataka:उत्तराखंड के रामनगर में पशुओं के साथ क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। रात्रि चेकिंग के दौरान शक्तिनगर क्षेत्र में दो पिकअप वाहनों से कुल 11 मवेशी बरामद किए गए, सभी को रस्सियों से बांधकर बेहद कमी जगह में ठूंस-ठूंसकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से दोनों पिकअप चालकों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना के अनुसार, पहले पिकअप में दो भैंस और चार भैंस के बच्चे मिले, जबकि दूसरे वाहन में तीन भैंस, एक बड़ा कटरा और एक भैंस का बच्चा बरामद हुआ। कुल 11 मवेशी बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान निजाम पुत्र मकसूद अली, निवासी भोजपुर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश और मारूफ पुत्र मोहम्मद रऊफ, निवासी शक्तिनगर, गूलरघट्टी, रामनगर के रूप में हुई। थाना रामनगर में मुकदमा संख्या 362/2026 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

सेना के वीर सुभेदार मेजर दिलीप पांडेय ब्रेन हेमरेज से निधन, जम्मू-कश्मीर में शोक

Satna, Madhya Pradesh:सतना। देश की रक्षा में तैनात सतना के वीर सपूत सूबेदार मेजर दिलीप पांडेय का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। वे भारतीय थलसेना की आर्मी एयर डिफेंस कोर में पदस्थ थे। शुक्रवार सुबह उनके निधन की खबर मिलते ही गृह ग्राम चौड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उनका जम्मू कश्मीरमें ही इलाज चल रहा था। परिवार में बड़े बेटे के घर पुत्र का जन्म हुआ था। इसी खुशी में दिलीप पांडेय दीपावली पर घर आने वाले थे, ताकि परिवार के साथ खुशियां मना सकें और अपने पोते को देख सकें। लेकिन ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज होने के कारण उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दिलीप पांडेय के पिता रामेश्वर प्रसाद पांडेय का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी संध्या पांडेय और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विक्रम निजी नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा विनीत इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान छोटे बेटे विनीत पांडेय ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पत्नी संध्या, बड़े बेटे विक्रम और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। दिलीप पांडेय भारतीय थलसेना की आर्मी एयर डिफेंस कोर में तैनात थे। यह कोर दुश्मन के विमानों, ड्रोन और मिसाइल हमलों से देश के हवाई क्षेत्र और सैन्य ठिकानों की सुरक्षा करती है। राष्ट्रसेवा में समर्पित इस वीर सैनिक के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

बदायूं में रात के अंधेरे में महिला और धेवते की हत्या, जांच तेज़

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं जिला उस वक़्त दहल उठा जब बीती रात एक महिला और उसके धेवते की लूट के बाद हत्या कर दी गई। महिला की बेटी ने जब सुबह दोनों के ना उठने पर दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए उसका 7 वर्षीय बेटा और उसकी माँ की हत्या कर दी गई थी। नजारा यह था कि लूट के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मामला कान्हा नगला का है यहाँ की रहने वाली न्याज बानो अपनी बेटी हिना के घर से कुछ ही दूरी पर रहती है। बीते रात वह अपनी बेटी के घर से नमाज़ पढ़ने की बात कहकर अपने घर आयी थी उनके साथ उनका धेवता अदनान भी आ गया। दोनों रात सो गये सुबह बेटी हिना जब चाय लेकर गयी तो अंदर का नज़ारा देख कर बेहोश हो गयी। चारपाई पर कमरे के बाहर बेटा अदनान मरा पड़ा था और कमरे के अंदर उसकी माँ की लाश पड़ी थी। हिना आरिफ, मृतिका की बेटी। सूचना पर एसएसपी अंकिता शर्मा डॉग स्क्वाड और फॉरेनसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गयी और घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए है। उनका कहना है कि सभी बिन्दुओ पर जांच कि जा रही है। उनका कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों मे शव मिले है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है।जिनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। लूट जैसी कोई वारदात सामने नहीं आयी है। गाँव के प्रधानपति अब्दुल रज़्ज़ाक़ ने बताया कि न्याज्बानो गुरुबार को ही दिल्ली से बापस घर आयी थी। उनके दोनों बेटे दिल्ली मे सिलाई करते है। सुबह हिना जब इनके घर पहुंची तो घटना का पता चला है गाँव मे इनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। घटना स्थल को देखने के बाद ऐसा नहीं लग रहा है क़ी हत्याकांड को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया हो।
0
0
Report
Advertisement

चार किलोमीटर पैदल पहुंचकर पहुंचे मंत्री संतोष सुमन ने पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया

Patna, Bihar:चार किलोमीटर पैदल चलकर पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे मंत्री संतोष सुमन, हरसंभव सरकारी सहायता का दिया भरोसा। गया जी जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बछेड़बा गांव में आहर में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान दिलीप मांझी की पुत्री अंजली कुमारी एवं पुतून मांझी की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन पीड़ित परिवारों से मिलने बछेड़बा गांव पहुंचे। दुर्गम रास्ते के बावजूद मंत्री ने करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर गांव तक पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
0
0
Report

वैशाली के हाजीपुर में छठ महापर्व के लिए व्यापक सुरक्षा और इंतजाम

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के हाजीपुर से है, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाजीपुर के ऐतिहासिक कोनहारा घाट समेत जिले के 32 घाटों पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। खरना के दिन जिलाधिकारी वर्षा सिंह ऐतिहासिक कोनहारा घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने घाटों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे, चेंजिंग रूम और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। इस बार घाटों पर आकर्षक लाइटिंग और सजावट के साथ मिथिला पेंटिंग के जरिए सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। वहीं, नशा मुक्ति का संदेश भी घाटों पर प्रदर्शित किया जाएगा। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि जिले के सभी घाटों पर छठ महापर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रशासन का दावा है कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा का दूसरा दिन खूंटी कार्यालय से करामाटी तक पहुंचा

Ranchi, Jharkhand:राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा का दूसरा दिन आज खूंटी कार्यालय से शुरू होकर करामाटी तक पहुंची है। यह पदयात्रा तुपुदाना हटिया, बिरसा चौक, होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए बिरसा मुंडा संग्रहालय तक पहुँचेगी। इससे पूर्व प्रथम दिन शुरू हुई पदयात्रा बिरसा मुंडा की जन्मस्थली 28 किलोमीटर दूरी तय कर भाजपा खूंटी जिला कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई थी। दूसरे दिन की पदयात्रा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल है।
0
0
Report

जालौन: कुएं से दो दिन लापता युवक सोबरन दोहरी का शव बरामद

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कुएं में उताराता मिला दो दिन से लापता युवक का शव, जानवरों के लिए चारा काट रही महिला किसानों को कुएं में उतराता दिखा शव, महिला किसानों ने कुएं में युवक के शव को देखकर ग्रामीणों को दी सूचना, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कुएं ने बाहर निकाला युवक का शव, पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, 33 वर्षीय युवक सोबरन दोहरी शराब के नशे का था आदी, 12 नम्बर से था लापता, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रमेतपुरा गांव के पास का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top