icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow22 Dec 2024, 10:54 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रनिया में भारी बारिश से खाद बर्बाद, किसानों को बड़ा नुकसान

AKAlok KumarJust now
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:*कानपुर देहात ब्रेकिंग* कानपुर देहात के रनिया में बारिश का कहर साधन सहकारी समिति परिसर में भारी जलभराव नाला चोक होने से समिति में घुसा बारिश का पानी पानी में भीगकर करीब 100 बोरी डीएपी खराब करीब 70 बोरी यूरिया भी पानी की चपेट में आई करीब 170 बोरी खाद खराब होने से बड़ा नुकसान खाद की बर्बादी से किसानों के सामने बढ़ सकता है संकट समिति सचिव के मुताबिक, करीब 50 किसानों को मिल सकती थी इतनी खाद स्थानीय लोगों ने नाला सफाई में लापरवाही का लगाया आरोप समिति के अंदर पानी भरने से खाद हुई खराब कौन है इसका जिम्मेदार रनिया साधन सहकारी समिति का मामला बाइट – चंद्र किशोर ( सचिव साधन सहकारी समिति )
0
0
Report

जेवर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से राहत, 14 वर्षों की मांग पूरी

Noida, Uttar Pradesh:धीरेन्द्र सिंह एमएलए जेवर ट्वीट जेवर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात। लगभग 14 वर्षों से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित एवं आसपास के पात्र ग्रामों के स्थानीय नागरिकों को जेवर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से राहत मिलेगी। किसानों, किसान संगठनों और क्षेत्रवासियों के लंबे प्रयासों तथा यमुना प्राधिकरण एवं एक्सप्रेसवे प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद के बाद यह महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय संभव हुआ है। पात्र नागरिक स्थानीय निवास प्रमाण, आधार कार्ड एवं वाहन की RC के साथ अपना पंजीकरण करा सकते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए यह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक सौगात है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ के दरगाह दादा मियां का 119वां सालाना उर्स 4–8 सितम्बर

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के दरगाह ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह उर्फ दादा मियां के उर्स की आज घोषणा की गई इस मौके दरगाह के सज्जादा नशीन सबाहत हसन शाह ने बताया कि 119 वें सालाना उर्स कि तैयारियों का आगाज हो गया कल 4 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक 5 रोजा उर्स मनाया जाएगा मोहम्मद सबाहत हसन शाह ने कहा कि उर्स से पहले तैयारी शुरू कर दी जाती है इसकी सूचना अकीदत मंदों तक पहुंचाने के लिए परचम कुशाई और विभिन्न कार्यक्रम होते हैं ख्वाजा सबाहत शाह ने बताया कि, दादा मियाँ ने दुनिया के सामने कौमी एकता की ऐसी मिसाल पेश की जिसकी रौशनी हर तरफ बिखरी हुई है दादा मियां ने अपने जीवन मे लोगों की भलाई के लिए बहुत सारे काम किये दरगाह से गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहयोग मरीजों का इलाज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करते थे इस उर्स में कई राज्यों से जायरीन आते हैं उनके चाहने वाले देश भर में दूर-दूर से लोग यहां पर उर्स के दौरान आते हैं ओर दादा मियां के समय में भी दरगाह पर लंगर (भंडारा) बंटता था आज भी लंगर का वो सिलसिला जारी है सभी धर्म के लोग यहां आते हैं और लंगर चखते हैं दादा मियां ने हमेशा कौमी एकता का संदेश दिया दरगाह से सभी लोगों को फायदा मिलता है इसीलिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। पांच दिवसीय उर्स में सरकारी चादर पेश की जाती है, कव्वाली और जलसे का कार्यक्रम होता है इस दौरान सभी धर्मों के लोग जुटते हैं
0
0
Report

पटना साइबर थाने ने करोड़ों की साइबर ठगी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Patna, Bihar:पटना साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, वित्तीय ठगी और साइबर अपराध के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर थाना कांड संख्या 1174/26, दिनांक 2 सितंबर 2026 के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपी गौरव कुमार (28), आदर्श कुमार (28) और अमन राज (26) के रूप में पहचाने गये। पुलिस के मुताबिक, तकनीकी जांच से पता चला कि आरोपी अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी से जुड़ी कई शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज हैं। पुलिस जांच में आरोपियों के संगठित तरीके से साइबर ठगी करने की बात सामने आई है। पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता के संकेत भी मिले हैं। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, एक चार पहिया वाहन, 3 चेकबुक, एक मुहर, 5 एटीएम कार्ड, 2 पासबुक, एक स्टाम्प और 81 हजार 400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है
0
0
Report
Advertisement

जस्सी पेटवाड़ ने सरकार पर निशाना: कर्ज 12 साल में बढ़कर करोड़ों में

Hansi, Haryana:हांसी नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मानसून सत्र का लेखा-जोखा रखते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रोजगार, सफाई कर्मचारियों, गेस्ट टीचरों, खिलाड़ियों और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि माइक बंद करने से विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी। जस्सी पेटवाड़ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी करारा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में नाकाम नजर आ रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री पंजाब जाकर नशा मुक्त और अपराध मुक्त पंजाब बनाने की बातें कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, बिना पानी पिए झूठ की रेल चला सकते हैं तो वह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हैं। झूठ बोलने में उन्होंने इतिहास बनाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री के पंजाब दौरों पर भी सवाल उठाए हुए कहा कि उन्हें लगा था कि मुख्यमंत्री विधानसभा स्तर पर भी उपलब्ध नहीं होंगे, ऐसे में विधायक अपने सवाल किसके सामने रखेंगे। हालांकि, उन्होंने विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री की मौजूदगी के लिए उनका धन्यवाद भी किया। जस्सी पेटवाड़ ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की बजाय पंजाब की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और ऐसा लगता है कि उन्होंने हरियाणा को छोड़ दिया है। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि 1966 से 2014 तक करीब 48 वर्षों में हरियाणा पर लगभग 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जो पिछले 12 वर्षों में बढ़कर 5 लाख 56 हजार 623 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि करीब 4.86 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज आखिर कहां खर्च किया गया। हARYANA कौशल रोजगार निगम को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1.24 लाख कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का दावा किया था, लेकिन दूसरी ओर विभिन्न विभागों से कर्मचारियों को बाहर किया गया। उन्होंने युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने के बजाय नौकरी जाने का डर पैदा किया जा रहा है। उन्होंने सरकार के बिना पर्ची-बिना खर्ची’ के दावे पर भी सवाल उठाए और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मामलों का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा। विधायक ने सफाई कर्मचारियों और गेस्ट टीचरों की मांगों का समर्थन किया। खिलाड़ियों के मुद्दे पर कहा गया कि हरियाणा ने देश को बड़ी संख्या में पदक विजेता खिलाड़ी दिए हैं, 하지만 प्रदेश को अपेक्षित खेल बजट नहीं मिल रहा। उन्होंने 2030 के कॉमनवेल्थ Games और 2036 के संभावित ओलंपिक की मेजबानी का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने विपक्षी विधायकों के क्षेत्रीय विकास फंड रोकने से उनके क्षेत्रों के विकास कार्य प्रभावित होने की बात कही और कहा कि सदन में विपक्ष के माइक बंद किए जाते हैं और बाहर प्रदर्शन करने पर रास्ता रोका जाता है। उन्होंने कहा, सरकार चाहे कितना भी दबाव बनाए, विपक्ष सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाता रहेगा और सरकार से उसके कार्यकाल का हिसाब मांगता रहेगा। नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर तीखा जुबानी हमला भी बोला, कहा कि उनका जनता से कोई सरोकार नहीं है और वह कभी-कभार ही जनता के बीच नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि 72 हजार वोट लूटकर ले जाने के बाद जनता को संभालने के लिए नहीं आए।
0
0
Report

गौशाला की बदहाली वायरल, जिला प्रशासन ने जाँच टीम भेजी

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर- गौशाला की बदहाली का वीडियो वायरल. गौशाला के बदहाल वीडियो का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान. 3 सदस्यी जाँच टीम स्थिति देखने गौशाला पहुँची. जाँच टीम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र यादव और प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार और ADO पंचायत शामिल. जाँच टीम के अधिकारियों ने नंगे पैर कीचड़ में उतर कर गौशाला के हालातों का लिया जायजा. गौशाला की बदहाल स्थिति को देखते हुए गौवंश को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की तैयारी. गौशाला में बंद छोटे और बड़े जानवरों को अलग अलग रखने के निर्देश. जाँच टीम ने मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की कही बात. मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गहरौली गाँव की गौशाला का मामला
0
0
Report

अतुल राय की मोहम्मदाबाद में सक्रियता बढ़ी, बाढ़ राहत तैयारियाँ मजबूत

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर बाढ़ के बीच मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सक्रियता पर बोले अतुल राय, जल्द ही पता चल जाएगा कि ऊंट जरूर बैठेगा किसी न किसी करवट。 राममंदिर ट्रस्ट के नए मेंबर्स के चुनाव पर कहा कि जो हुआ आगे वो न हो, चम्पक राय को सरकार ने बचा लिया - अतुल राय बाढ़ पर बोले अतुल राय, जिला प्रशासन राहत और बचाव की सभी व्यवस्थाएं पहले से चाक-चौबंद रखे, जरूरत पड़ने पर उनकी टीम भी पहुंचेगी। अतुल राय की मोहम्म्दाबाद में बढ़ी सक्रियता, चुनावी सवाल पर मुस्कुराकर बोले अतुल राय “आने वाले समय में सबको पता चल जाएगा।” 2027 विस की तैयारी की चर्चा तेज, मोहम्म्दाबाद विधानसभा से पत्नी या परिवार के किसी सदस्य को बसपा के टिकट पर उतारने की अटकलों ने पकड़ा जोर。 पूर्व सांसद ने गैंगस्टर एक्ट पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देते हुए बोले, इस एक्ट में कानून ऐसा हो कि दोषी बच न सके और निर्दोष न फंसे। बाइट : अतुल राय, पूर्व बसपा सांसद, घोसी
0
0
Report
Advertisement

बांदा में मूसलाधार बारिश से दीवार गिरने पर बुजुर्ग महिलाएं और एक मवेशी की मौत

Banda, Uttar Pradesh:बांदा यूपी. बाँदा जिले के बबेरू तहसील क्षेत्र में मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी, जहां अलग-अलग गांवों में कच्ची दीवारें ढहने से दो वृद्ध महिलाओं और एक मवेशी की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। बांदा जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिमौनी गांव में मूसलाधार बारिश के चलते पड़ोसी शारदा यादव की कच्ची दीवार गिर गई जहां सो रही 68 वर्षीय वृद्ध महिला प्यारी पत्नी रामरतन के ऊपर गिर गई दीवार। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह दूसरी घटना मरका थाना क्षेत्र के बैरफ गांव से सामने आई है दीवार गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध महदेईया पत्नी रामखेलावन की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस हादसे में पास बंधे एक मवेशी की भी मृत्यु हो गयी गई। लगातार हो रही बारिश के कारण हुए इन हादसों से दोनों पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report

चकिया में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालांकि इस वारदात की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के रहने वाले अमरजीत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमरजीत कुमार चकिया थाना क्षेत्र में अपनी बहन के घर आया हुआ था। इसी दौरान उसने अकेली मौजूद मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बच्ची को पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने और आसपास के लोगों के संज्ञान में बात आते ही मामला उजागर हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरजीत कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की। इस घटना के संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। प्राथमिक जांच के बाद आरोपी अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल पीड़िता की स्थिति और घटना से जुड़े सभी कानूनी पहलुओं को लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश व्याप्त है। और वे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report

INDIA गठबंधन की मुख्य सचिव से मुलाकात, अराजकता रोकने की मांग

Ranchi, Jharkhand:छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और हालिया छात्र आंदोलन को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस, राजद, झामुमो और माले के नेता शामिल रहे।प्रतिनिधिन्डल ने मुख्य सचिव के समक्ष मांग रखी कि छात्र आंदोलन और छात्रों के नाम पर अराजकता फैलाने वाले तत्वों को अलग-अलग चिन्हित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।प्रतिनिधिन्डल में शामिल कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान गठबंधन के लोग छात्रों के साथ खड़े थे। छात्रों की मांगों पर सरकार ने गंभीरता से विचार करते हुए कार्रवाई भी की है. उन्होंने कहा कि आंदोलन के बाद पूरे मामले को अलग दिशा में ले जाकर भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश की गई। छात्रों के मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से की मुलाकात कांग्रेस, JMM, RJD और माले के नेताओं ने मुख्य सचिव के सामने छात्र आंदोलन से जुड़े पूरे मामले को रखा गठबंधन ने कहा छात्रों के प्रति पूरी सहानुभूति है, लेकिन छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो प्रतिनिधिमंडल ने छात्र और अराजक तत्वों को अलग अलग कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग आंदोलन के दौरान शामिल लोगों की पहचान कर वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग प्रतिनिधिमंडल ने छात्र आंदोलन की आड़ में BJP के अलग-अलग विंग ने स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की....प्रतिनिधिमंडल INDIA गठबंधन ने आरोप लगाया कि बीजेपी छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाकर सरकार को बदनाम करना चाहती है गठबंधन ने साफ कहा अगर अराजकता में छात्र भी शामिल पाए जाते हैं, तो दोष साबित होने पर उन पर भी कार्रवाई हो नेताओं ने सीआईडी जांच की गति तेज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की प्रतिनिधिमंडळ का दावा आंदोलन से पहले ही CID ने कार्रवाई शुरू कर दी थी JPSC के अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया गया मामले में दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ जारी होने की बात कही गई CGL समेत परीक्षा से जुड़े मामलों की जांच में भी कार्रवाई तेज करने की मांग की गई कांग्रेस नेता ने कहा छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई हो राजेश ठाकुर ने सीआईडी जांच की गति तेज कराने की मांग की इंडिया गठबंधन ने चेताया अराजक तत्वों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उनका मनोबल बढ़ेगा
0
0
Report
Advertisement

अदालत ने JPSC अध्यक्ष समेत पदों पर नियुक्ति की जानकारी दस सितंबर तक मांगी

Ranchi, Jharkhand:गुरुवार को स्वत: संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने राज्य सरकार को यह बताने का निर्देश दिया है कि JPSC के अध्यक्ष और अन्य पदों पर नियुक्ति कब तक पूरी होगी। पिछले सुनवाई में अदालत ने मौखिक रूप से कहा था कि JPSC के अध्यक्ष का पद रिक्त नहीं रखा जा सकता। कोर्ट ने नियुक्ति के संबंध में दस सितंबर तक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अदालत वन विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति के मामले में सुनवाई कर रहा था. सुनवाई के दौरान JPSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल ने पक्ष रखा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top