271305
Gonda: मसकनवां में युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
Vishnoharpur, Uttar Pradesh:मसकनवां के मुड़ाडीहा गांव में 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी कि गाली-गलौज और धमकियों के कारण युवक ने अपनी जान ले ली। SO कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि गयाप्रसाद, राज और मायावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निकाय चुनाव में भाजपा साफ, कांग्रेस राजस्थान में भारी बहुमत से निकाय बोर्ड बनाएगी—डोटासरा
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- निकाय चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ, कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से राजस्थान में निकाय बोर्ड बनाएगी- डोटासरा एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के पोषाणी गांव में एक दिवसीय दौरे पर आये कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ओर सीकर सांसद कामरेड अमराराम चौधरी ने गांव में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर पोषाणी गांव के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को 51 किलो फुलों की माला साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सीकर सांसद कामरेड अमराराम चौधरी ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में पीने के पानी की बड़ी समस्या है। लेकिन राजस्थान सरकार जल जीवन मिशन की योजना का पानी लाने के अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान की जनता को भजनों से पानी पिलाने चाहती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने पोषाणी गांव को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में गुंडाराज कायम है। सड़के टूटी पड़ी है। विकास कार्य हो नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ढाई साल मे विकास कार्य करवाते तो आज बाडाबंदी करने की नौबत नहीं आती। और बीजेपी को बीजेपी के लोगों पर विश्वास नहीं है इसलिए मुख्यमंत्री भाजपा के प्रत्याशियों की बाडाबंदी कर रहे हैं डोटासरा ने कहा भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया है और राजस्थान में कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव में भारी बहुमत से जीतकर बोर्ड बनाएगी। बाइट 1 कामरेड अमराराम चौधरी, सांसद सीकर बाइट 2 गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजस्थान0
0
Report
धौलपुर में पशुचोरी: 5 भैंस बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर- थाना बाड़ी सदर पुलिस को पशु चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने चोरी हुई कुल 05 भैंसों को बरामद कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किया। आईजीपी भरतपुर रेंज के निर्देश पर चोरी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जिला धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में थानाधिकारी बाड़ी सदर के नेतृत्व में बाड़ी सदर पुलिस टीम ने मुल्जिम सोनू पुत्र कंचनसिंह जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी रामबक्स का पुरा थाना आंगई जिला धौलपुर और अजबसिंह पुत्र रामखट्यार जाति गुर्जर उम्र 33 साल निवासी ज्वारे का पुरा नगर थाना बसई डांग को मय 05 भैंसों के गिरफ्तार किया। घटना विवरण के अनुसार परिवादी मनीराम पुत्र भगवानसिंह जाति मीना निवासी ग्राम अमरपुरा नादरौली थाना बाड़ी सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी रोज की तरह सुबह 10 बजे अपनी एवं अपने परिवार की 07 भैंसों को चराने के लिए रामसागर तालाब की ओर ले गया। दोपहर करीब 12 बजे प्रार्थी भैंसों को चरता छोड़कर खाना खाने घर आ गया, वापस आने पर भैंसें गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच अशोक कुमार हैडकानि को सुपुर्द की गई। मुकदमा दर्ज होने के उपरांत माल मुल्जिमान की तलाश हेतु टीम गठित की गई और तलाश प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा गांव निजामपुर, बरोलीपुरा, सहेडी, अमरपुरा, जमूरा, उवासा, झोर में तलाश की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि चोर लायकपूरा के जंगल में भैंसों को लेकर छुपे हुए। सर्च अभियान चलाया गया। रात दो मुल्जिमों को पकड़ा गया, पूछताछ पर भैंसों को रामसागर तालाब के पास से चुराना बताया। मौके पर मुस्तगीस को बुलाकर पहचान कराई गई, मुस्तगीस ने भैंसों को अपना बताया। दोनों मुल्जिमों के विरुद्ध जुर्म प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया गया। शेष 02 भैंसों एवं अन्य मुल्जिमों की पतारसी हेतु अनुसंधान जारी0
0
Report
मोदी के 25 साल पूरे अवसर पर भाजपा का सेवा संकल्प और विकसित भारत 2047
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को शाजापुर जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और इस दौरान देश में हुए विकास कार्यों तथा भाजपा के आगामी सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। राज्यमंत्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर को भाजपा द्वारा सेवा, संगठन और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न गांवों और क्षेत्रों को जोड़ते हुए जनसेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी तथा ‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ के तहत जिले और हर गांव में यात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा, साइकिल रैली और बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं आमजन को अलग-अलग दिशाओं से छोटी-छोटी यात्राओं में शामिल किया जाएगा। ये यात्राएं एक पड़ाव पर आकर मिलेंगी, जहां बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की प्रमुख सेवा एवं विकास उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी तथा विकसित भारत-2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा मेरा योगदान अभियान मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपने समाजसेवा के कार्यों में योगदान देगा। अभियान के तहत 25 प्रकार के सेवा संकल्प लिए जाएंगे। प्रत्येक नागरिक कम से कम 25 मिनट का श्रमदान करके सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकेगा। इसमें युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी भी सहभागिता करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे, नगर अध्यक्ष आशीष नागर सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान पात्रता परीक्षा: जयपुर-Chomu केंद्रों पर पेपर दोबारा, नया शेड्यूल जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा करीब 800 बच्चों की परीक्षा फिर से होगी。 जयपुर के प्रिंस एकेडमी पर आधा घंटे देरी से पेपर मिला。 इसके चलते 506 अभ्यर्थियों की परीक्षा फिर से होगी。 चौमूं के कुछ निजी स्कूलों में देरी के कारण छात्रों ने हंगामा किया。 करीब 300 छात्र चोमू के एक निजी परीक्षा केंद्र में हैं。 दोनों परीक्षा केंद्रों पर फिर से होगी परीक्षा。 कोटा यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा का नया शेड्यूल जारी करेगा0
0
Report
आदित्यपुर में चोरी: रात को किशोर ने ब्लॉक परिसर में गहने चुरा डाले
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने में तो पुलिस पीछे है ही दूसरी ओर गम्हरिया ब्लॉक परिसर के निकट सबसे आबादी वाले क्षेत्र में किशोर ने उसे रात कारनामा कर दिखाया जिस दिन पुलिस अधीक्षक ने क्राइम मीटिंग किया है। मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मोती नगर का है रविवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि बीते रात चोरों ने ब्लॉक परिसर के नीचे मौजूद मोती नगर में जबरदस्त चोरी को अंजाम दिया है। जहां देखने वाली बात यह है कि घर में सभी घर वाले मौजूद थे लेकिन उसके बावजूद चोरों ने यह कारनामा कर दिखाया है। जानकारी देते हुए सुधा श्रीमती सुधा देवी ने बताया की अलमारी में कुछ गहने, 15-20000 रूपये नगद रखे हुए थे। सभी घर वाले चैन की नींद सो रहे थे तभी बिस्तर पर रखे मोबाइलों की भी चोरी कर ली गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी प्रकार की बेहोशी की दवा का इस्तेमाल किया गया होगा। पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है की घटना स्थल गम्हरिया ब्लॉक परिसर के बिल्कुल निकट है वही आदित्यपुर थाने की पुलिस की गश्ती भी लगातार होती हुई देखी जाती है। अब यह समझने से परे है कि अगर गश्ती हो रही थी तो चोरों ने इतनी हिम्मत जुटाई कैसे होगी। निश्चित तौर पर चोरों का प्रबंध पुलिसिया प्रशासन के साथ काफी अच्छा बैठा हो सकता है। हालांकि पूरे मामले को लेकर वार्ड पार्षद शुभम कुमार पांडे ने पुलिस वालों से गश्ती बढ़ाने की अपील भी की है। वही पड़ोस में रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने चोरी के समय एक चोर को घर के बाहर मौजूद देखा था और शोर भी मचाया था।0
0
Report
सेलाकुई में अतिक्रमण मुक्ति अभियान, दुकानदारों के बोर्ड-होर्डिंग हटाए गए
Dehradun, Uttarakhand:सेलाकुई के बाद अब सेलाकुई क्षेत्र में भी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान शुरू हो गया है। सेलाकुई नगर पंचायत की टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दुकानों के बाहर रखे बड़े-बड़े बोर्ड, होल्डिंग्स और सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी-ठेलियों को हटाना शुरू कर दिया है। सेलाकुई नगर पंचायत के कर्मचारी सड़क किनारे अनाउंसमेंट करते हुए नजर आए। कर्मचारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे अपनी दुकानों के बाहर रखे बोर्ड, होल्डिंग्स और अन्य अतिक्रमण को खुद हटा लें। नगर पंचायत की ओर से स्पष्ट किया गया कि सड़क और सार्वजनिक स्थान पर आवागमन में बाधा डालने वाले अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनाउंसमेंट और चेतावनी के बाद नगर पंचायत की टीम ने सड़क किनारे रखे कई बड़े होल्डिंग्स और दुकानों के बाहर लगाए गए बोर्ड को मौके से हटाया। इन बोर्डों और होल्डिंग्स को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर नगर पंचायत सेलाकुई कार्यालय ले जाया गया। कार्यवाही के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को हटने की हिदायत दी गई। दरअसल, सेलाकुई एक प्रमुख इंडस्ट्रियल एरिया है जहाँ रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने कामकाज के लिए पहुंचते हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते यहां सड़कों पर वाहनों का दबाव भी अधिक रहता है। ऐसे में दुकानों के बाहर रखे बड़े-बड़े बोर्ड, होल्डिंग्स और सड़क किनारे खड़ी फल-सब्जी की रेहड़ियों के कारण कई जगह जाम के हालत बने रहते हैं। अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। नगर पंचायत की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आम लोगों को आवागमन में राहत दिलाना है। फिलहाल, सेलाकुई नगर पंचायत की इस कार्रवाई से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की सख्ती के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि सड़कों पर आवागमन बेहतर होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में AIMIM अध्यक्ष समेत 67 पर मुकदमा: बिना अनुमति जुलूस और यातायात नियमों के उल्लंघन
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली समेत 67 पर मुकदमा, बिना अनुमति जुलूस निकालने और यातायात नियमों के उल्लंघन का आरोप। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली समेत 7 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भिनगा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बिना अनुमति दर्जनों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान सड़क पर बेतरतीब और उतावलेपन से वाहन चलाने के साथ ही जगह-जगह वाहन खड़े करने और नारेबाजी करने के आरोप लगाए गए हैं। मामला उस वक्त का है, जब AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, बसपा से निष्कासित किए गए हाजी दद्दन खां को अपनी पार्टी में शामिल कराने के लिए भिनगा पहुंचे थे। इसी दौरान शहर में जुलूस निकाला गया था। तस्वीरें श्रावस्ती के भिनगा की हैं जहां AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के पहुंचने के बाद समर्थकों ने जुलूस निकाला था। दरअसल, बसपा से निष्कासित किए गए हाजी दद्दन खां ने AIMIM का दामन थामा है। इसी सिलसिले में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली भिनगा पहुँचे थे। शौकत अली की मौजूदगी में समर्थकों की ओर से मोटरसाइकिल और दूसरे वाहनों के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान शहर के कुछ स्थानों पर शौकत अली का स्वागत भी किया गया था। अब इसी जुलूस को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस का आरोप है कि जुलूस निकालने के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बावजूद दर्जनों मोटरसाइकिल और वाहनों के साथ जुलूस निकाला गया। आरोप है कि जुलूस के दौरान सड़क पर वाहनों को बेतरतीब तरीके से चलाया गया। कुछ वाहनों को सड़क पर इधर-उधर खड़ा किए जाने से यातायात प्रभावित होने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा जुलूस के दौरान नारेबाजी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में भिनगा कोतवाली के कस्बा इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली और हाजी दद्दन खां समेत 7 लोगों को नामजद किया है, जबकि 60 अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। कुल मिलाकर 67 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 125, 189(2) और 281 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस अब जुलूस के दौरान मौजूद लोगों और वाहनों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि जुलूस में कौन-कौन लोग शामिल थे और नियमों का उल्लंघन किस तरह किया गया।0
0
Report
3 लाख कीमत के 10 गुमशुदा मोबाइल ट्रेस, धारकों को लौटे
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर- पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल तलाश अभियान के तहत थाना बाड़ी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 3 लाख रुपये कीमत के 10 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए। महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर प्रीती चंद्रा और पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में थाना बाड़ी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अंजाम दी गई। थाना बाड़ी पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से करीब 3 लाख कीमत के 10 मोबाइल ट्रेस किए गए। ट्रेस किए गए मोबाइल फोन को सीओ बाड़ी महेंद्र कुमार और एसएचओ कोतवाली बाड़ी महेद्र शर्मा द्वारा उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया। कार्रवाई में कांस्टेबल वेदांत नंबर की अहम भूमिका रही। कांस्टेबल वेदांत द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी जानकारी जुटाकर गुमशुदा मोबाइल फोन अहमदाबाद, जयपुर, मुरैना एमपी एवं जिला धौलपुर में विभिन्न स्थानों से ट्रेस करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। थाना बाड़ी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई, मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा CEIR पोर्टल पर मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कराएं, जिससे गुमशुदा मोबाइल को ट्रेस कर उसके वास्तविक धारक तक पहुंचाया जा सके0
0
Report
छबड़ा नगर पालिका चुनाव: कल मतगणना से तय होगा किसके हाथों में सत्ता
Baran, Rajasthan:छबड़ा में कल होगा प्रत्याक्षियो के भाग्य का फैसला,बाद बंदी में है सम्भावित जीत के प्रत्याशी छबड़ा में नगर पालिका चुनाव के बाद अब सियासी हलचल तेज हो गई है। मतदान समाप्त होने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने संभावित जीत वाले प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों अज्ञात स्थान पर ले गए ताकि मतगणना के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों पर पूरी नजर रखी जा सके। छबड़ा नगर पालिका के सभी 35 वार्डों में हुए मतदान के बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना में होगा। मतगणना को लेकर दोनों प्रमुख दलों में जबरदस्त उत्साह और बेचैनी बनी हुई है। भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी अपने-अपने दल का बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें कल होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां तस्वीर साफ होगी कि छबड़ा नगर पालिका की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के दो केंद्रों में देरी; 800 अभ्यर्थी की परीक्षा फिर से होगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा।करीब 800 बच्चों की वापस होगी परीक्षा। जयपुर के प्रिंस एकेडमी पर आधा घंटे देरी से मिला पेपर। जिसके चलते 506 अभ्यर्थियों की फिर से होगी परीक्षा। वही चोमू के भी एक निजी स्कूलों में देरी के कारण छात्रों ने किया हंगामा। ऐसे में करीब 300 छात्र है चोमू के एक निजी परीक्षा केंद्र के। दोनों परीक्षा केंद्रों पर फिर से होगी परीक्षा। कोटा विश्वविद्यालय करेगा दोनों केंद्रों की परीक्षा का नया शेड्यूल जारी।0
0
Report
खैरागढ़ के 70 साल पुरानी मूर्तिकला देशभर में पहचान बना रही है
Khairgarh, Uttar Pradesh:संगीत और कला की नगरी के रूप में देशभर में पहचान बना चुके खैरागढ़ की एक और कला ऐसी है, जो पीढ़ियों से लोगों को अपनी ओर खींच रही है। यहां करीब 70 वर्षों से कई परिवार भगवान गणेश, माता दुर्गा, सरस्वती और भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन कलाकारों की बनाई मूर्तियां सिर्फ खैरागढ़ तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा तक पहुंचती हैं। मूर्तिकारों के लिए यह सिर्फ कारोबार नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही विरासत है। मिट्टी, बांस, कपड़ा और रंगों के सहारे कारीगर कई दिनों की मेहनत के बाद प्रतिमा को आकार देते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रतिमा की आंखों, चेहरे के भाव और हाथों की मुद्रा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही बारीकियां मूर्तियों को जीवंत रूप देने का काम करती हैं। गणेश उत्सव और नवरात्रि से पहले इन परिवारों के घर और कार्यशालाएं मूर्तियों से भर जाती हैं। कहीं गणेश जी के अलग-अलग स्वरूप आकार लेते दिखाई देते हैं तो कहीं मां दुर्गा की विशाल प्रतिमाओं पर अंतिम रंग चढ़ाया जाता है। बाहर से आने वाले ग्राहक भी अपनी पसंद और थीम के अनुसार प्रतिमाएं तैयार करवाते हैं। खैरागढ़ की पहचान जहां संगीत की सुरों से बनी, वहीं यहां की मूर्तिकला कलाकारों के हाथों से आकार ले रही है। जरूरत है कि इस पारंपरिक कला को पहचान, बाजार और नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए प्रशासन और संस्कृति विभाग ठोस प्रयास करें, ताकि 70 साल पुरानी यह कला अगली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सके।0
0
Report
करनाल अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, ब्लड ग्रुप गलत मिलने का आरोप
Karnal, Haryana:करनाल । जिले के नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत । बेटे को जन्म देने के बाद बिगड़ी महिला की तबियत , परिजनों ने डाक्टरों पर लगाए गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने के आरोप । परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा , मामले की जांच शुरू । मृतक मनिका जिले के गांव कुंडा कला की निवासी थी0
0
Report
Advertisement
हवा प्रदूषण पर हाई कोर्ट के मार्गदर्शक निर्देश, भिवंडी महापालिका अलर्ट
Thane, Maharashtra:भिवंडीत हवा प्रदूषणावर पालिका अलर्ट, हायकोर्टाच्या सूचनांचे काटेकोर पालन करा - आयुक्त अनमोल सागर यांचे आदेश. मुंबईसह भिवंडीत वाढत्या हवा प्रदूषणाच्या पार्श्वभूमीवर उच्च न्यायालयाने कडक भूमिका घेतली असून अब भिवंडी महापालिका प्रशासनही अलर्ट झाले आहे. आयुक्त अनमोल सागर यांनी सर्व अधिकाऱ्यांना हायकोर्टाच्या मार्गदर्शक सूचनांचे काटेकोर पालन करण्याचे सक्त निर्देश दिले आहेत. यामध्ये बांधकाम ठिकाणी होणारे प्रदूषण, राडारोडा, घनकचरा व्यवस्थापन, रस्ते सफाई और वृक्ष लागवड या विषयांवर सविस्तर आराखडा तयार करण्याचे आदेश दिले. सूचनांचे पालन न करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर थेट शिस्तभंगाची कारवाई होणार असल्याचा इशारा आयुक्तांनी दिला आहे. बैठकीला अतिरिक्त आयुक्तांसह सर्व विभाग प्रमुख उपस्थित होते.0
0
Report
NSUI बागी नेता दीपांशु शौकीन के समर्थक बैनीवाल बोले: अध्यक्ष पद की दौड़ जारी
Noida, Uttar Pradesh:दीपांशु शौकीन, NSUI बागी नेता. वॉइस प्रेसिडेंट समर्थ बैनीवाल NSUI बागी अध्यक्ष पद0
0
Report
राजनाथ सिंह आगरा पहुंचे, खेरिया एयरपोर्ट पर स्वागत; खटीक सम्मेलन में मंथन
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे खेरिया एयरपोर्ट जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर किया भव्य स्वागत खेरिया एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना आगरा के कृष्णा राव ऑडिटोरियम पहुंचेंगे रक्षा मंत्री खटीक गर्जना सम्मेलन में शामिल होंगे राजनाथ सिंह कार्यक्रम में सामाजिक एकता और राजनीतिक भागीदारी पर होगा मंथन खटीक समाज के सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद रक्षा मंत्री के आगरा दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम0
0
Report
Advertisement
