271122
Gonda - कौड़िया क्षेत्र के सुनील शुक्ला लखनऊ में हुए समाजसेवी के रूप में सम्मानित
Usraina, Uttar Pradesh:गोंडा, लखनऊ में आयोजित हुए दिव्य कर्मयोगी सम्मान मे उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली और हरियाणा के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 दिव्यांगजनों का और लखनऊ में कार्य कर रहे समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई,कौड़िया क्षेत्र केपकडीमारुडीह गांव निवासी सुनील शुक्ला को लखनऊ में गरीब और सहायक लोगों की ई रिक्शा चला कर निशुल्क उनके ठिकाने तक पहुंचाने का कार्य किया, जिससे उनको सम्मानित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेज प्रताप यादव वृंदावन में काजल राघवानी के साथ भोजपुरी शूटिंग करते नजर आए
Mathura, Uttar Pradesh:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ मथुरा में शूटिंग कर रहे हैं। तेज प्रताप ने शूटिंग का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इसमें वह वृंदावन के वंशीवट पर साथी कलाकारों के साथ बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव अपने साथियों के साथ 29 मई (शुक्रवार) को वृंदावन के वंशीवट पहुंचे थे। यहां उन्होंने भोजपुरी फिल्म की शूटिंग को लेकर मंदिर के महंत गोविंद जी से बात की। हालांकि, शुक्रवार को वह शूटिंग करते, उससे पहले ही मौसम खराब हो गया। इससे उन्हें शूटिंग टालनी पड़ी। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब 11 बजे तेज प्रताप एक बार फिर वंशीवट मंदिर पहुंचे। फिर भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी के साथ फिल्म का भजन शूट शुरू किया। वह दोपहर 3 बजे तक यहां शूट करते रहे। इस दौरान उन्होंने बांसुरी बजाई, तो साथी कलाकार राधा-कृष्ण के सखा के रूप में अभिनय करते नजर आए। जानकारी के अनुसार मंदिर के महंत गोविंद शर्मा ने बताया- तेज प्रताप यादव किसी भोजपुरी फिल्म के भजन की शूटिंग के लिए आए थे। शायद 'भोजपुर के मोहन' फिल्म की शूटिंग हो रही है। वंशीवट मंदिर पर उन्होंने भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी के साथ भजन शूट किया था। इसमें वह बंसी बजाते नजर आए। वह इस दौरान काफी रिलैक्स नजर आ रहे थे। धार्मिक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग वृंदावन के अलावा बरसाना और गोवर्धन में भी कई चरण में की जाएगी। गोविंद महंत ने बताया कि तेज प्रताप मंदिर में करीब 4 घंटे तक रहे। इस दौरानshooting की पूरी टीम थी। यहाँ से वह बिहार लौट गए। तेज प्रताप यादव मंदिर से निकलकर रंगनाथ मंदिर के पास स्थित एक मूर्ति के शोरूम पर भी गए थे। वहां गोपालजी की प्रतिमा हाथ में लिए नजर आए।0
0
Report
हमीरपुर के झलोखर में मामूली विवाद के दौरान दो पक्षों की मारपीट, वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, किसी बात को लेकर आपस में भिड़े दोनों पक्ष, विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे और लात घूसे, मारपीट में पुरुषों के साथ महिलाएं भी रही शामिल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जाँच में जुटी कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव का मामला。0
0
Report
टीएमसी विधायक ममता बनर्जी के आवास पहुँचे; दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): टीएमसी विधायक ममता बनर्जी के आवास पहुँचे — दृश्य0
0
Report
Advertisement
राठौड़ ने बेनीवाल समर्थकों पर हत्या की मंशा का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu हनुमान बेनीवाल समर्थकों पर राठौड़ की हत्या का आरोप ! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लगाया आरोप बोले- उनकी मंशा मेरी हत्या करने या मारने की थी काले झंडे दिखाने वाले बेनीवाल समर्थकों के बारे में कहा गया पूरे प्रदेश को पता है मैं कितना सरल हूं, मैं ज्ञापन ले नेता जब वो मेरी कार पर डंडे बरसाने लगे, मैं समझ गया इनकी मंशा मेरी हत्या करने या मारने की थी。 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में राठौड़ बोले0
0
Report
ओलावृष्टि से तबाह फसलों पर प्रशासनिक टीमों की आपातकालीन निरीक्षण
Damoh, Madhya Pradesh:ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों को देखने पहुंचा प्रशासनिक अमला. दमोह जिले में बीते दो दिनों से बदले मौसम के मिजाज और कई जगहों पर बर्बादी लेकर आए मौसम ने किसानों पर कहर बरपाया है. दो दिनों में कई जगहों पर बारिश के अलावा ओलावृष्टि हुई है और इस ओलावृष्टि ने गर्मी की फसलों यानि मूंग और उड़द पर गहरा असर डाला है, किसानों की फसलें ओला गिरने की वजह से बर्बाद हो गई है. ऐसे में प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ है. जिले के धनगोर घोना क्षेत्र में बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण करने स्थानीय प्रशासन की तीन तहसीलदार पटवारी और आर आई के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पहुंचे जिन्होंने किसानों के खेतों का निरीक्षण किया और वास्तविकता जानी. टीम ने एक एक किसान की फसल का आंकलन कर रिपोर्ट बनाई है और जिला स्तर पर इस रिपोर्ट को सौंपा जाएगा ताकि पीड़ित किसानों को मदद मिल सके.0
0
Report
महिला थाना उन्नाव की काउंसलिंग से पांच परिवार टूटने से बचे।
Unnao, Uttar Pradesh:पति-पत्नी के विवादित मामलों का सफल निस्तारण किया गया। महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह के नेतृत्व में हुई काउंसलिंग। महिला हेल्प डेस्क व परिवार परामर्श केंद्र की रही अहम भूमिका। दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से कराया गया समझौता। सभी दंपतियों ने मतभेद भुलाकर साथ रहने की सहमति दी। काउंसलर डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने रिश्तों का महत्व समझाया। काउंसलिंग के बाद सभी जोड़ों को सकुशल घर भेजा गया। महिला थाना लगातार पारिवारिक विवादों के समाधान में जुटा। पहल से परिवारों को जोड़ने और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने का संदेश। [5/31, 4:23 PM] Shiv Shanker: ब्रेकिंग न्यूज (उन्नाव) उन्नाव में परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से 20 परिवार टूटने से बचे। काउंसलिंग के बाद 20 विवादित दंपति साथ रहने को हुए राजी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों को आपसी सहमति से कराया गया समाप्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित हुआ विशेष काउंसलिंग सत्र। वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह और सीओ लाइन विनी सिंह रहीं मौजूद। महिला थाना के पांच सहित विभिन्न थानों के 20 मामलों का हुआ निस्तारण। परिवार परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों की बात सुनकर कराया समझौता। सभी दंपतियों ने भविष्य में सौहार्दपूर्ण जीवन बिताने का दिया भरोसा। महिला हेल्पडेस्क और पुलिस टीम की भूमिका रही सराहनीय। संवाद और समझाइश के जरिए परिवारों को फिर से एकजुट करने में मिली सफलता।0
0
Report
Advertisement
रायपुर में राजेश निशाद पर नई खबर
Begun, Rajasthan:RAIPUR RAJESH NISHAD0
0
Report
पहाड़ों में लगातार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, झरने और लैंडस्लाइड का खतरा
Dehradun, Uttarakhand:पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते जिंदगी पर ब्रेक लग गया है...आलम ये है की पहाड़ों पर झरनों ने खौफनाक रूप धारण कर लिया है और लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आई हैं मौसम विभाग का अनुमान है की आने वाले 1-2 दिन में मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है...0
0
Report
हिमाचल से लौटे परिवार के घर अलवर में भारी चोरी; CCTV में कैद आरोपी
Alwar, Rajasthan:हिमाचल से लौटने से 2 घंटे पहले अलवर में सूने मकान में चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोप अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित दयानंद नगर में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। खास बात यह रही कि परिवार के घर लौटने से महज दो घंटे पहले ही आरोपी फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है。 पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि वह 24 मई को अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे जब परिवार वापस लौटा तो मकान के तीनों ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के लॉक भी तोड़े हुए थे。 जांच करने पर पता चला कि घर से करीब 2 लाख रुपये से अधिक की नकदी, सोने की दो अंगूठियां, एक चैन, कंगन, चांदी की पाजेब, एक लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका है。 परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक युवक रात करीब 1:30 बजे से 2:45 बजे तक गली में सरिया लेकर घूमता नजर आया। वहीं करीब 2:40 बजे वह बैग में सामान भरकर मौके से जाता हुआ दिखाई दिया。 घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं。0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में सिख युवक पर हमला; थाने में प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ में सिख युवक पर जानलेवा हमला, सिख समाज का थाने पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में गोविंदगढ़ मोड़ स्थित एक मिठाई की दुकान के बाहर युवक पर हुए जानलेवा हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को सिख समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित होकर रामगढ़ थाने पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात गगनदीप सिंह पर थार गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक और कांच की बोतलों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे गगनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद शनिवार को घायल युवक की मां ने रामगढ़ थाने में कई नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रविवार को बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग थाने पहुंचे और थानाधिकारी अजीत बड़सरा से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके。 बाइट:स्थानीय सिख थानाधिकारी अजीत बड़सरा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के आश्वासन के बाद समाज के लोगों ने जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई और पीड़ित परिवार के समर्थन में अपना एकजुटता दिखाई। इस दौरान थाने परिसर में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।0
0
Report
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 ने जन आंदोलन का रूप ले लिया
Jaipur, Rajasthan:खबर फाइल विजुअल और मुख्यमंत्री की बाइट के आधार पर चलती है। जनभागीदारी से जन आंदोलन बना “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026”. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर प्रदेशवासियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई है। 5 दिनों में 7.31 लाख कार्यक्रम हुए और लगभग 3 करोड़ लोगों ने भागीदारी निभाई। अब तक 7 लाख 31 हजार लाख से अधिक स्थानों पर जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। अभियान ने जन आंदोलन का स्वरूप लिया है। टोंक के बीसलपुर बांध, भरतपुर के बंध बरेठा बांध और सुजान गंगा पर जल-पूजन एवं दीपदान कर अभियान की शुरूआत की गई थी। आज अभियान की गूंज गांव-गांव में सुनाई पड़ रही है। शहर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन कुओं, बावड़ियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की सफाई, श्रमदान, वर्षा जल संग्रहण, जल चौपाल, प्रभात फेरी, कलश यात्रा आदि कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभा रहे हैं। किसानों को वर्षा जल संग्रहण, भू-जल पुनर्भरण और आधुनिक सिंचाई तकनीकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान की सफलता के लिए अब तक के सफर में आधी आबादी की बराबर भागीदारी दिखी है। 7 लाख 31 हजार 421 कार्यक्रम आयोजित, 92 हजार 150 जल स्रोतों और 42 हजार 15 सरकारी भवनों की सफाई, 52 हजार 934 स्थानों पर श्रमदान, 36 हजार 822 Pit खोदकर पौधारोपण, 8 हजार 642 नये विकास कार्य शुरू, 21 हजार 410 पूर्ण कार्यों का अवलोकन एवं लोकार्पण, 32 हजार 437 कलश यात्राएं, 13 हजार 886 जल चौपाल एवं प्रभात फेरी, 12 हजार 669 ग्राम सभाएं और 4 हजार 215 बैठक/सेमीनार के कार्यक्रम आयोजित, 4 लाख 13 हजार 910 स्थानों पर पूजन, नुक्कड़ नाटक एवं प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रम चले, जिनमें 1 करोड़ 56 लाख 76 हजार 363 महिलाएं समेत 2 करोड़ 99 लाख 75 हजार 255 नागरिक सक्रिय रहे। अभियान में विभिन्न अवसरों पर जल संग्रहण संरचनाओं की सफाई, जल स्रोतों की सफाई–मरम्मत, परिंडे बाँधे जाने आदि कार्य हुए। 1 जून को स्प्रिंकलर, ड्रिप फार्म पॉन्ड, पाइप लाइन की स्वीकृतियां जारी होंगी और खेती संबंधित कार्यशालाएं व प्रदर्शनियां होंगी। 2 जून को जल संसाधन विभाग द्वारा जल-पूजन, जल उपयोगिता संगमों, कैच द रेन, जल संचय जन भागीदारी के कार्यक्रम होंगे। 4 जून को Run for Environment और अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, 5 जून को वन क्षेत्र में जल-संग्रहण संरचनाओं की सफाई, तुलसी के पौधों का वितरण आदि कार्यक्रम होंगे।0
0
Report
महवा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, विधायक राजेंद्र मीणा ने खुद रक्तदान किया
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा महवा जिले अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित विधायक राजेंद्र मीणा ने खुद रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया विधायक ने कहा रक्तदान सबसे बड़ा दान इससे बचती है जरूरतमंद की जिंदगी ऐसे में सबको आगे आकर करना चाहिए रक्तदान विधायक ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई साथ ही प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए गए इस दौरान विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया वही वार्डो में पहुंचकर मरीजों से भी मिले दौसा के महवा से विधायक राजेंद्र मीणा ने आज वह काम कर दिखाया जिसे करने में हर कोई हिचकता है दरअसल महवा जिला अस्पताल में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया शिविर में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा भी पहुंचे जहां खुद विधायक ने भी रक्तदान कर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की विधायक ने कहा रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है इस रक्त से किसी जरूरतमंद का जीवन बचेगा तो इससे बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं हो सकता विधायक ने कहा क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनकर सेवा के लिए विधानसभा भेजा ऐसे में मेरी जिम्मेदारी है कि मैं क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखूं और इसीलिए मैंने लोगों को संदेश देने के लिए रक्तदान किया ताकि लोग इस मुहिम में बढ़ चढ़कर शामिल हो विधायक मीणा ने कहा कई बार देखने में आता है हादसे के शिकार लोगों का काफी रक्त निकल जाता है उस दौरान अगर उन्हें समय पर रक्त नहीं मिले तो जीवन मुश्किल में आ जाता है वहीं गंभीर बीमारियों और ऑपरेशन ऑपरेशन के समय भी रक्त की जरूरत पड़ती है ऐसे में समय-समय पर सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए उन्होंने कहा रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि कुछ समय में ही फिर से रक्त बन जाता है ।0
0
Report
Advertisement
चारभुजा नाथ मंदिर की वर्षगांठ पर कलश यात्रा: हजारों श्रद्धालुओं की भीड़
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की दलोट तहसील के बांसलाई गांव स्थित प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर डीजे की धुन पर भजन-कीर्तन और नृत्य करती हुई आगे बढ़ीं। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर चारभुजा नाथ मंदिर पहुंची, जहाँ धार्मिक अनुष्ठानों के साथ इसका समापन हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि बांसलाई का चारभुजा नाथ मंदिर आज भी मालवा, कांठल और वागड़ क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार करीब 70 वर्ष पूर्व गांव की एक प्राचीन बावड़ी की खुदाई के दौरान भगवान चारभुजा नाथ की प्रतिमा प्राप्त हुई थी। ग्रामीणों ने इसे ईश्वरीय चमत्कार मानते हुए पहले एक घर में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना प्रारंभ की। बाद में गांववासियों के सामूहिक सहयोग और जनभागीदारी से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया तथा विधि-विधान के साथ भगवान की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया। तभी से यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.0
0
Report
मौसम सुधरते ही केदारनाथ ट्रेकिंग मार्ग पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड | देहरादून के ज़िलाधिकारी विशाल मिश्रा ने ANI को फ़ोन पर बताया कि बारिश रुकने और मौसम में सुधार होने के बाद केदारनाथ ट्रेकिंग मार्ग पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। खराब मौसम के कारण विभिन्न चेकपॉइंट्स पर सुरक्षित रूप से रोके गए तीर्थयात्रियों को अब आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई है। खराब मौसम के कारण एहतियाती कदम के तौर पर आज सुबह केदारनाथ यात्रा पर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध हटा दिया गया है। यात्रा फिर से शुरू होने के बाद, अधिकारी लगातार श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि वे सावधानी से यात्रा करें और सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।0
0
Report
मुरादाबाद नगर निगम ने अवैध कब्ज़ों के ख़िलाफ़ तोड़फोड़ अभियान शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद, UP: मुरादाबाद नगर निगम ने प्रकाश नगर के मुख्य बाज़ार में अवैध कब्ज़ों के ख़िलाफ़ तोड़-फोड़ अभियान चलाया। मुरादाबाद, UP: अतिरिक्त नगर आयुक्त, अजीत कुमार सिंह ने कहा, “लोगों को पहले ही चेतावनी दी गई थी, और आज हम उन लोगों के कब्ज़े हटाते हैं जिन्होंने अपनी मर्ज़ी से उन्हें नहीं हटाया। साफ़ तौर पर कहें तो, खुले नालों या सड़क के फुटपाथों पर किए गए किसी भी कब्ज़े को हटाया जा रहा है, और सभी को भविष्य में इस तरह के उल्लंघन न करने की सख़्त चेतावनी दी गई है। अच्छी बात यह है कि अब कई निवासी खुद ही अपने निर्माण हटा रहे हैं। हालाँकि कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन हमने उन्हें सफलतापर्व समझा-बुझा लिया है। यह अभियान सुचारू रूप से चल रहा है, और स्थानीय लोग सहयोग कर रहे हैं.”0
0
Report
Advertisement
