271303
गोंडाः समाजसेवी अभिषेक के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन
Sirsa, Uttar Pradesh:नवाबगंज विकासखंड के ठठिया गांव समाजसेवी अभिषेक तिवारी के जन्मदिन पर बजरंगदल संयोजक शारदाकांत पांडेय ने साथियों के साथ उनके आवास पर पहुंच कर सुंदरकांड पाठ के आयोजन में भाग लिया। सुंदरकांड पाठ के बाद लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शारदाकांत ने केक काटकर समाजसेवी के बेहतर भविष्य की बधाई दी। इस अवसर पर अमोल तिवारी, रिंकू बाबा, दिनेश सिंह, अंबरीश तिवारी, राजेश, आशू तिवारी सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्कूल बैग से नागिन निकलने पर हड़कंप, शिक्षक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना
Damoh, Madhya Pradesh:छात्र के स्कूल बैग में निकली नागिन, मची अफरातफरी... एंकर/ सागर जिले के रहली ब्लाक अंतर्गत चांदपुर प्राथमिक स्कूल में एक बच्चे के बैग में नागिन निकलने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस वक्त सामने आई जब बच्चे स्कूल में थे और रोज की तरह क्लास जारी थी अचानक से एक बच्चे के बैग में कुछ बच्चों ने सांप देखा और बैग छोड़कर दूर हो गए जैसे ही इसकी सूचना स्कूल में पदस्थ शिक्षक अभय यादव को लगी वो तुरंत ही कक्षा में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया शिक्षक अभय यादव की सूझ बूझ और सतर्कता ने स्थिति को काबू में किया और बैग से नागिन निकाल कर बड़ी ही सतर्कता और सावधानी से नागिन को बिना कोई नुकसान पहुंचाए डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ा, किसी शिक्षक के इस साहसी कदम ने किसी अनहोनी को बचा लिया।0
0
Report
पाकुड़ में आम के पेड़ पर वकील की आत्महत्या: परिवार में शोक
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में आम के पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला...घटना दुर्गापुर गांव की है...48 वर्षीय वकील हेम्ब्रम नामक व्यक्ति ने गांव के बाहर एक पोखर के पटाल में स्थित आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है...खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई...और गांव के लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी...दुर्गापुर गांव के प्रधान विश्वजीत मरांडी ने नगर थाना को सूचना दी...सूचना मिलते ही पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा...और पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी...परिवार के लोगों को रो-रो कर बुरा हाल है...पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शव को भेजा गया...और सभी पहलुओं से पुलिस द्वारा जांच की जा रहीं हैं...बताया जा रहा है मृतक वकील हेंब्रम मूल रूप से शहरकोल पंचायत अंतर्गत कोलाजोड़ा गांव के रहने वाले थे...मृतक के भाई केस्टो हेंब्रम ने बताया कि मृतक पांच भाइयों में से सबसे छोटे थे...शादी के बाद से ही दुर्गापुर गांव में घर जमाई के रूप में अपना परिवार के साथ ससुराल में रहते थे...शादी को लगभग 20 वर्ष हो चुके हैं...मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं...जिनमें दो लड़की और एक पुत्र है...मृतक वकील हेंब्रम के शादी दुर्गापुर के सोम मरांडी के पुत्री मरंगमय मरांडी के साथ शादी हुई थी...सोम मरांडी का एक भी पुत्र नहीं होने के कारण मृतक को घर जमाई के रूप में रखा था...फिलहाल मृत्यु का कारण पता नहीं चल पा रहा है...घर में पारिवारिक झगड़ा भी नहीं था की बात कही जा रही है...0
0
Report
चंदवा में ट्रक-टकराव से दो बाइक सवार की मौत, राहत दल पर सवाल
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग (एनएच-75) पर शिव टोली के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब डालटनगंज की ओर से रांची जा रहा एक 407 ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर चंदवा थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंचे। हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के नीचे फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में से एक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर टिकू भुइयां (पिता – नरेश भुइयां) के रूप में हुई है। उनका पता महावीर नगर, बुकबुका, खलारी (रांची) बताया गया। दूसरे मृतक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में देरी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि हाइड्रा मशीन और राहत दल समय पर पहुंच जाते तो शायद दोनों युवकों की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक एनएच-75 पर यातायात भी प्रभावित रहा।0
0
Report
Advertisement
दरवाजे के ऊपर लटके सांप ने महिला की जान ले ली, गांव में पसरा कोहराम
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर के अधौरा प्रखंड के चाया गांव की हृदयविदारक घटना घर से बाहर निकलते समय माथे पर सांप ने काटा। वर्तमान: अधौरा प्रखंड के चाया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लटके एक जहरीले सांप के डंसने से 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चाया गांव निवासी मरछु सिंह की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार और पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शांति देवी जब अपने घर से बाहर निकलने के लिए दरवाजे के नीचे पहुंचीं, तब ऊपर लटके सांप पर उनकी नजर नहीं पड़ी। इसी दौरान सांप ने उनके माथे पर जोर से डंस लिया। महिला की चीख सुनकर दौड़े परिजन उन्हें तुरंत अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंधविश्वास के कारण परिजन शव को झाड़-फूंक के लिए दूसरे गांव भी ले गए, लेकिन वहाँ भी निराशा ही हाथ लगी। घटना की सूचना मिलने पर अधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम कराया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ भारी कार्रवाई, 60+ अधिकारी सुधरे; अपराध मुक्त बिहार का लक्ष्य
Noida, Uttar Pradesh:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से अब तक 60 से अधिक अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार करने वालों के लिए विभाग में कोई जगह नहीं है। मंत्री ने कहा कि अब तक अधिकारियों को एंटीबायोटिक डोज दिया गया है, जिससे 90 फीसदी अधिकारी सुधर चुके हैं। जबकि जो 10 फीसदी अधिकारी अब भी नहीं सुधरे हैं, उनके लिए कार्रवाई का डोज और बढ़ाया जाएगा। विभाग में हाल ही में हुए बड़े स्तर के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर भी मंत्री ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित थी। जिन अधिकारियों ने अपनी पसंद के तीन विकल्प दिए थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पोस्टिंग दी गई। वहीं जिन अधिकारियों को किसी तरह की शिकायत है, उनके आवेदन लिए जा रहे हैं और नियमों के तहत उस पर विचार किया जाएगा। बिहार में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर पर भी मंत्री ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अपराधमुक्त बिहार बनाना है। अपराधियों का मनोबल तोड़ना जरूरी है, क्योंकि बढ़ते अपराध के कारण आम लोगों, खासकर महिलाओं में भय का माहौल बन रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा माहौल बनाना चाहती है, जिससे कोई भी अपराधी खुद को कानून से ऊपर समझने की गलती न करे।0
0
Report
हनुमानगढ़ के जंक्शन में नकबज़नी: लाखों के नकद-चांदी और कागजात चोरी
Hanumangarh, Rajasthan:जंक्शन के सूरतगढ़ रोड स्थित दुकान में नकबजनी की वारदात में अज्ञात नकबजन ने नगदी और जरूरी कागजात ले गए। जंक्शन थाना में पीड़ित ने रिपोर्ट दी है। जिले के जंक्शन थाना क्षेत्र में देर रात्रि बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर नकबजनी की घटना घटित हुई। अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित तिलक बंसल ने पुलिस को बताया कि दुकान सूरतगढ़ रोड, सेन्टर जेल के सामने है जिसमें चोरी हो गई। रात को 8:30 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह दुकान पर पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला और कुछ कीमती सामान गायब था। पुलिस को बताया गया कि दो लोहे के गल्ले में लगभग 35,000 नकद, चार चांदी के सिक्के और जरूरी कागजात सहित साइन किया हुआ चेक भी चोरी गया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट सौंपकर बरामदगी की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के सभी स्कूलों का 3D स्ट्रक्चरल ऑडिट: 50 साल से पुरानी इमारतें बदलेगी
Noida, Uttar Pradesh:हमने पहली बार दिल्ली के सभी स्कूलों का 3D स्ट्रक्चरल ऑडिट किया है। यह 3D स्ट्रक्चरल ऑडिट स्कूलों की असल हालत की रिपोर्ट देगा। इससे तथाकथित 'एजुकेशन मॉडल' की सच्चाई सामने आएगी। हमने पाया है कि कई स्कूलों की इमारतें 50 साल से ज़्यादा पुरानी हैं। उन इमारतों को भी बदलना होगा। स्ट्रक्चरल ऑडिट भविष्य में दिल्ली के स्कूलों की हालत पूरी तरह बदल देगा।0
0
Report
जयपुर में 1982 से भूमि घोटाला: करोड़ों ज़मीन हड़पने का केस दर्ज
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर)\n\n15 प्रतिशत विकसित भूमि दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की जमीन हड़पने का मामला आया सामने।\nकोर्ट के आदेश पर भूमाफिया के खिलाफ केस हुआ दर्ज, एसएचओ ने गठित की जांच टीम।\n1982 में अधिग्रहित पुश्तैनी भूमि के मुआवजे का लाभ दिलाने के नाम पर विश्वास में लेकर दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने से जुड़ा हुआ है मामला।\n1982 में राजस्थान आवासन मंडल ने मानसरोवर योजना के लिए की थी अधिग्रहित करीब 20 बीघा ज़मीन।\nपीड़ित श्रवण जाट ने भूमाफिया प्रहलाद जाट के खिलाफ कराया केस दर्ज, आवासन मंडल के तत्कालीन तहसीलदार संतोष कुमार पर भी लगाए भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप।\nजयपुर के रेनवाल मांजी थाने में कराया केस दर्ज,\nएसएचओ कमलेश चौधरी ने केस दर्ज कर जांच की शुरू, पुलिस भूमाफिया गिरोह के सरगना को करेंगी गिरफ्तार।0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा में पुरातन महादेव मंदिर तोड़, ग्रामीणों में आक्रोश
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुंदा से खबर, बदमाशों ने बरसों पुराने महादेव मंदिर को किया धराशायी, वाटी गांव के टाकड़ो की भागल गांव की घटना, मंदिर से महादेव की मूर्ति उखाड़कर दूसरी जगह रखा, मंदिर को तोड़ने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर हुए जमा, ग्रामीण नान सिंह ने गोगुंदा पुलिस और प्रशासन को दी सूचना, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की ग्रामीणों ने उठाई मांग, क्षेत्र में तनाव का माहौल,0
0
Report
Advertisement
करौली में नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी का अभिनंदन और पदभार ग्रहण
Karauli, Rajasthan:द जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी करौली का किया अभिनंदन, करौली। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रवक्ता गंगाराम प्रजापत सहित अन्य पदाधिकारियों ने नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारम्भिक शिक्षा कमलेश शुक्ला एवं विमल कुमार मीना अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी करौली का कार्यग्रहण करने पर माला,साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया।0
0
Report
किसान संघ की जिला बैठक में यूरिया उपलब्ध कराने को लेकर ठोस मांग
Karauli, Rajasthan:भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा सपोटरा। भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पर्याप्त मात्रा में निर्धारित दर पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की।0
0
Report
आगरा: जीआरपी की पहली बड़ी कार्रवाई, डिप्टी एसएस से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आरपीएफ-डिप्टी एसएस मारपीट मामले में जीआरपी की पहली बड़ी कार्रवाई वायरल वीडियो व सीसीटीवी के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल आरोपियों पर डिप्टी एसएस को घसीटने और मारपीट करने का आरोप मारपीट और घसीटने के मामले में बाहरी लोगों भी शामिल, पकड़े गए तीनों आरोपी है बाहरी, जीआरपी ने बीएनएस की धारा 121(1) के तहत की कार्रवाई मामले में आरपीएफ कर्मियों समेत अन्य आरोपियों की जांच जारी0
0
Report
Advertisement
पंचकुला-करनाल: पांच जिलों में दौरे, SIR और छात्रों की गूंज की समीक्षा
Chandigarh, Chandigarh:प्रथम चरण के अंतर्गत 19 जुलाई से 23 जुलाई तक पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र एवं करनाल सहित पाँच जिलों का दौरा किया जाएगा। प्रथम चरण का विस्तृत कार्यक्रम आपकी जानकारी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संलग्न है। दौरे के दौरान संजय दत्त जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ संबंधित जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकाओं, पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अलग-अलग भेंट कर संगठनात्मक, राजनीतिक तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर फीडबैक प्राप्त करेंगे। इन बैठकों में State में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनिरक्षण (SIR) तथा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा प्रारंभ किए गए "छात्रों की गूंज अभियान" के अंतर्गत जिलों में की जा रही गतिविधियों एवं प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी。0
0
Report
हाथरस में कल आयोजित होगी 'महिला चौपाल', महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। कल, 17 जुलाई, 2026 प्रातः 11:00 बजे को ग्राम कुम्हारई में एक विशेष 'महिला चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित कानूनों और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। चौपाल में न केवल सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, बल्कि उपस्थित महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाएगा। सदस्य रेनू गौड़ ने जनपद की अधिक से अधिक महिलाओं से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का जागरूक होना ही समाज के विकास का आधार है, इसलिए सभी महिलाएं अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और अपने अधिकारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।0
0
Report
सीएम योगी का बिजनौर दौरा: एक हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Moradabad, Uttar Pradesh:सीएम योगी का कल 17 जुलाई को बिजनौर जिले का दौरा। سیएम कल दोपहर پہنچेंगे बिजनौर। वर्धमान डिग्री कालेज के मैदान मे जनसभा को करेंगे सम्बोधित। सीएम योगी बिजनौर और चांदपुर विधान सभाओ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। डीएम, एसपी ने सीएम के दौरे को लेकर तैयारी शुरू की। डीएम ने देर रात ली अफसरों की बड़ी बैठक। डीएम ने अफसरों को दिए दिशा निर्देश। वर्धमान डिग्री कालेज मे होगी सीएम की विशाल जनसभा। बिजनौर मे कल सीएम योगी का दौरा तय है। सीएम दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी की शुरू। जर्मन हैमर टेंट लगना हुआ शुरू। डीएम जसजीत कौर ने तैयारियों का लिया जायजा। डीएम ने बताया कि सीएम कल दोपहर एक बजे पहुंचेंगे बिजनौर। सीएम कल बिजनौर और चांदपुर विधान सभाओ को एक हजार करोड़ की योजनाओ की सौगात देंगे। कुछ परियोजनाओं का कल होगा शिलान्यास कुछ परियोजनाओं का होगा लोकार्पण। सीएम के दौरे को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। सीएम कल पुलिस लाइन मे हेलीपेड पर उतरेंगे। वही PWD गेस्ट हाउस मे भी रंग रोगन और पेड़ो की झंगाई का कार्य चल रहा है सीएम कल इसी PWD गेस्ट हाउस मे भोजन करेंगे।0
0
Report
Advertisement
