गोण्डा- गन्ना ढुलाई हेतु चीनी मिल ने अपने पैसे से बाबागंज मार्ग को किया गड्ढामुक्त, सड़क है जर्जर
Devrahna, Uttar Pradesh:गोण्डा- खराब सड़क पर ट्रक से गन्ना ढुलाई मे आ रही समस्या को देखकर सम्बंधित चीनी मिल ने अपने पैसे से इटियाथोक- बाबागंज मार्ग को पीला ईंट डालकर जगह जगह गड्ढामुक्त किया है। यह सड़क काफी जर्जर है और आवागमन मे लोगो को दिक्क़त है। बीसीएम के सीडीओ रविंद्र सिंह ने कहा की सदाशिव से बिहूरी के मध्य वंशीपुरवा सी, पुरेधन्नी व सदाशिव तौल केंद्र स्थापित है। सड़क को हमारे मिल ने जरूरत के मुताबिक गड्ढामुक्त किया है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
