icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271123
RPRam Pratap VermaFollow4 Jan 2025, 03:04 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड के छात्रों ने देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की

Ranchi, Jharkhand:रांची में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), AISA समेत कई छात्र संगठनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दिल्ली में SIR के विरोध में प्रदर्शन रोकने, प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर सवाल उठाए गए। संगठनों ने आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन भारत में हो रहे विभिन्न मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश कर रहा है। CJP झारखंड के संस्थापक यशवीर सिंह विक्टोरियन पार्लियामेंट में भारत से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। इनमें SIR, वोटर राइट्स, महिला सुरक्षा और पुलिस की कथित बर्बरता जैसे विषय शामिल हैं। दिल्ली में तिरंगा यात्रा रोके जाने और गिरफ्तारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर कायना अंजुम ने कहा कि संगठन ने रांची में भी तिरंगा यात्रा की योजना बनाई थी, लेकिन भारी बारिश और लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी के कारण इसे रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों में तिरंगा यात्रा को लेकर आगे की रणनीति की जानकारी दी जाएगी। संविधान की रक्षा, वोट चोरी के आरोप, महिलाओं के सम्मान, छात्रों के अधिकार और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर देशभर में आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने किसान आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह किसान आंदोलन के दौरान कई मुद्दे सामने आए थे, उसी तरह मौजूदा आंदोलन में भी अलग-अलग जनहित के विषय शामिल हो रहे हैं। वक्ताओं ने दावा किया कि झारखंड में भी लोकतांत्रिक और छात्र संगठनों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। जब स्वतंत्र पत्रकारों पर हाथ उठाया जाता है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता होती है, तो कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं। वक्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर स्वतंत्र पत्रकारों, वकीलों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है और सरकार को इस अधिकार का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि SIR और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विरोध करने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के लिए निर्धारित स्थलों में बदलाव किया जा रहा है और न्यायालयों के आदेशों की अनदेखी हो रही है।
0
0
Report

पुलगांव में मछुआरों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में मछुआरों पर धारदार हथियार से हमला कर लूट करने वाले दो आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में हैं एक महीने पुरानी इस वारदात की शुरुआत गांजा मांगने के विवाद से हुई थी दरअसल पूरा मामला 17 सितंबर की रात की है मछली पकड़ने गए मछुआरे महमरा एनीकेट के पास सो रहे थे तभी वहां पहुंचे आरोपियों ने उनसे गांजा मांगा बात इतनी बढ़ी कि विवाद हिंसा में बदल गया आरोपियों ने एक मछुआरे पर धारदार हथियार से हमला कर मोबाइल और नगदी लूटी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए करीब एक महीने की पतासाजी के बाद पुलिस ने सुपेला निवासी 19 साल के सोहेल निषाद और 24 साल के साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार, मोटरसाइकिल और पटाखा फोड़ने वाला पिस्टलनुमा प्लास्टिक का खिलौना जब्त किया है वही उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

नरवाई जलाने पर रोक: किसान आधुनिक यंत्रों से मिट्टी की उर्वरता बचाने को तैयार

Ujjain, Madhya Pradesh: जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमाठ और एएसपी करनदीप सिंह ने गांवों का किया दौरा, किसानों ने नरवाई नहीं जलाने का दिया भरोसा उज्जैन। खेतों में फसल कटने के बाद बची नरवाई को जलाने के बजाय उसका सही तरीके से प्रबंधन किया जाए, तो मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसी को लेकर जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमाठ और एएसपी करनदीप सिंह ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों से चर्चा की। अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए प्रेरित किया और नरवाई नहीं जलाने की अपील की। 100 नींबू के पौधों का किया अवलोकन ग्राम पंचायत बेड़ावन में अधिकारियों ने ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत किसान द्वारा लगाए गए नींबू के 100 पौधों को देखा। उन्होंने पौधरोपण के इस प्रयास की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। इसके बाद अधिकारियों ने नवादा स्थित आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां ओपीडी रजिस्टर, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। दवाओं की एक्सपायरी डेट भी जांची गई। इस दौरान अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मशीनों से होगा नरवाई का बेहतर प्रबंधन दौरे के दौरान अधिकारियों ने शिव कृपा प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए सुपर सीडर, पावर रीपर, पावर वीडर, स्ट्रॉ रीपर, स्ट्रॉ बेलर और रोटावेटर सहित अन्य कृषि यंत्रों को देखा। उन्होंने किसानों से इन मशीनों के उपयोग और खेती में इनके फायदे को लेकर चर्चा की; अधिकारियों ने किसानों से समझाया कि नरवाई जलाने से खेत की मिट्टी को नुकसान पहुंच सकता है और उसकी उर्वरता भी प्रभावित होती है। वहीं, आधुनिक कृषि यंत्रों की मदद से नरवाई का उचित प्रबंधन किया जा सकता है। इससे मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने और सरकारी योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी लेकर पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील की। किसानों ने दिया नरवाई नहीं जलाने का भरोसा अधिकारियों की समझाइश के दौरान किसानों ने भी नरवाई नहीं जलाने और आधुनिक कृषि यंत्रों की मदद से उसका प्रबंधन करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि खेती के साथ मिट्टी और पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
0
0
Report

रामनगर राज दरबार की नवरात्र सप्तमी में देवी डोली यात्रा उमड़ी भीड़

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को रामनगर में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला । ऐतिहासिक रामनगर राज दरबार से कोट माई बंजरिया स्थित देवी स्थान के लिए मां दुर्गा की भव्य डोली यात्रा निकाली गई। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा । डोली के दर्शन के लिए पांच किलोमीटर लंबे रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही । दरअसल पश्चिम चम्पारण में रामनगर राज परिवार की ओर से निभाई जा रही यह परंपरा करीब 200 वर्षों से चली आ रही है । लिहाजा हर साल की भांति इस बार भी नवरात्र की षष्ठी तिथि को राज परिवार के पुरोहित कोट बंजरिया स्थित देवी स्थान पहुंचकर मां को न्योता देते हैं । इसके बाद सप्तमी की सुबह शुभ मुहूर्त में कहार डोली लेकर पहुंचते हैं। डोली में मां दुर्गा के प्रतीक बेल को विराजमान कर राज दरबार स्थित मंदिर लाया जाता है। इस दौरान नगर और आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सड़क के दोनों ओर खड़े रहते हैं । जहाँ सुरक्षा व्यवस्था में बीती रात से हीं ख़ुद बगहा SDM चांदनी कुमारी के साथ रामनगर SDPO सत्येंद्र राम औऱ भारी संख्या में पुलिस बल समेत मजिस्ट्रेट निगरानी में जुटे हैं। राज दरबार की रानी प्रेमा विक्रम शाह ने बताया कि राज परिवार मां दुर्गा को अपनी बेटी मानकर न्योता भेजता है। न्योते के साथ सोने-चांदी के आभूषण, मांग टीका, नथिया, चांदी के क्लिप, साड़ी, सिंदूर और शृंगार की अन्य सामग्री भेजी जाती है। बताया यह भी जा रहा है की सदियों से राज परिवार के पुरोहित रातभर कोट बंजरिया स्थित देवी स्थान पर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद अगले दिन मां को डोली में बैठाकर राज दरबार लाया जाता है। आयोजक प्रेमा रानी नें बताया कि यह राज परिवार की कुलदेवी की ऐतिहासिक पूजा है। सप्तमी को मां के मंडप में विराजमान होने के बाद जीवित कन्या पूजन की परंपरा निभाई जाती है । बाद में विजयादशमी के दिन मां की भावुक विदाई की जाती है। ख़ास बात यह है की रामनगर राज दरबार में नवरात्र के दौरान पूजा-पाठ और भोग की विशेष व्यवस्था की जाती है। रानी प्रेमा विक्रम साह के मुताबिक सप्तमी की रात मां को 84 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग लगाया जाता है। इसके अलावा पारंपरिक नेपाली व्यंजन सेल रोटी, पूरी, मालपुआ, चिउड़ा, फल और मिठाइयों का भोग भी सुबह-शाम अर्पित किया जाता है। पूजा में शुद्धता और पारंपरिक विधि-विधान का विशेष ध्यान रखा जाता है। बताता दें की रामनगर राज परिवार की इस पूजा की खास पहचान सामाजिक समरसता की परंपरा भी है। रानी प्रेमा विक्रम साह ने बताया कि मां को चढ़ाए जाने वाले 84 व्यंजनों के महाभोग का प्रसाद राज परिवार या आम श्रद्धालु ग्रहण नहीं करते हैं। यह प्रसाद परंपरा के अनुसार पहले दिन से तासा बजाने वाले मोहन भैया के हरिजन परिवार को समर्पित किया जाता है। सबसे बड़ी बात यह है की करीब दो शताब्दियों से चली आ रही यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समानता और आपसी सद्भाव का भी संदेश देती है। मां की डोला यात्रा के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और गूंजते जयकारों ने रामनगर की ऐतिहासिक परंपरा के प्रति लोगों की गहरी आस्था को एक बार फिर प्रदर्शित कर रहा है ।
0
0
Report
Advertisement

सांगली न्यायालयीन कर्मचारियों का धरना: समान वेतन नहीं मिला तो 5 नवंबर से सामूहिक अवकाश

Sangli, Maharashtra:सांगली में न्यायालयीन कर्मचारी संघटनेच्यायावतीने आंदोलन करण्यात आले आहे। सांगली जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर धरणे आंदोलन करत न्यायालयीन कर्मचाऱ्यांना समान काम व समान वेतन देण्यात यावा, या प्रमुख मागणीसाठी या नोंद करण्यात आल्या गेल्या 20 महिन्यांपासून न्यायालयीन कर्मचाऱ्यांच्या मागण्या शासन दरबारी प्रलंबित आहेत मात्र या मागण्यांकडे दुर्लक्ष करण्यात येत असल्याचा आरोप करत मागण्या मान्य झाल्या नाही तर पाच नोव्हेंबर पासून राज्यातील न्यायालयीन कर्मचारी सामूहिक रजेवर जातील, असा इशारा यावेळी देण्यात आला आहे.
0
0
Report
Advertisement

छूहिया घाटी कांड के फरार आरोपी सचिन पटेल उर्फ छोटा संग्राम महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के रामपुर नैकिन थानांतर्गत छुहिया घाटी में 29 सितम्बर को उड़ीसा पुलिस दल पर हमला कर पुलिस अभिरक्षा से बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर ले जाने के मामले में सीधी पुलिस ने 30 हजार के इनामी फरार आरोपी सचिन पटेल उर्फ छोटा संग्राम, निवासी कुइयाँ कला, थाना मनगवां, जिला रीवा को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, छुहिया घाटी कांड में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने गुजरात के धंधुका में पतासाजी शुरू की पूछताछ एवं मोबाइल लोकेशन संबंधी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की मौजूदगी पहले सूरत और फिर महाराष्ट्र के नासिक में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने नासिक के थाना मुंबई नाका क्षेत्र स्थित कालिका माता मेले से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीधी, रीवा एवं अन्य स्थानों पर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
0
0
Report

कवर्धा के बोड़ला में आवास योजना धोखाधड़ी: दो ठेकेदारों के खिलाफ FIR

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत बैगा हितग्राहियों से धोखाधड़ी के मामले में दो ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ग्राम राजाढ़ार और आमानारा के नौ हितग्राहियों ने आवास निर्माण के नाम पर पैसे लेने और मकान नहीं बनाने की शिकायत की थी। राजाढ़ार के पांच हितग्राहियों से ठेकेदार कुमार मेरावी ने कथित तौर पर 3.20 लाख रुपये, जबकि आमानारा के चार हितग्राहियों से ठेकेदार तुमेस गोड़ ने 1.89 लाख रुपये लिए। कुल 5.09 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में चिल्फी और तरेगांव थाने में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हितग्राहियों का आरोप है कि डेढ़ साल बाद भी न मकान बने और न पैसे लौटाए गए। जनपद पंचायत सीईओ योगेश वर्मा के अनुसार, विकासखंड में 5,543 आवास स्वीकृत हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में निर्माण पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर भी कार्रवाई होगी。
0
0
Report
Advertisement

गौधुली वृद्धाश्रम: 38 साल पुराने जर्जर कमरों में 85 बुजुर्ग, फंड नहीं

Chhindwara, Madhya Pradesh:अपनों के द्वारा दूर किए गए वृद्धजन 38 साल पुराने जर्जर और सीलन लगे कमरों में रहने को मजबूर छिंदवाड़ा के गौधुली वृद्धाश्रम की स्थिति इतनी जर्जर और नाजुक हो चुकी है कि अपनों के द्वारा दूर किए गए वृद्धजन इन कमरों में रहने को मजबूर है. उन्हें सर छुपाने के लिए छत और 2 टाइम का खाना तो नसीब हो रहा है लेकिन इन जर्जर भावनों में अपनी जान जोखिम में डालकर वो इन जर्जर कमरों में रहने को मजबूर है. जी मीडिया की टीम जब इस वृद्धाश्रम में पहुंची तो वहां रह रहे वृद्धजनों से उनकी समस्या जानने की कोशिश की तो उनका कहना था सबकुछ मिल रहा है कमरे तो खराब है लेकिन किससे शिकायत करे और करते भी है तो कोई उतना ध्यान नहीं देता. वही गौधुली वृद्धाश्रम में 60 लोगों के रहने की जगह है लेकिन इनमें 85 बुजुर्ग रह रहे है.11 जर्जर कमरों 33 लोग रह रहे है इसके लिए इस्टीमेट बनाकर तैयार किया गया लेकिन अभी तक न तो निगम के पास इसके लिए फंड है न ही पंचायत सामाजिक न्याय विभाग के पास फंड है दोनों ही विभाग की हालत खस्ता है. यहां नए भवनों या उनके मेनटेनेंस की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है.वृद्धाश्रम में 5 महीनों से फंड नहीं आया है पूरी व्यवस्था जो है वो उधारी में चल रही है 20 लाख तक का बकाया बाकी है .1988 से बने वृद्धाश्रम के कमरों को 38 साल हो चुके है एक तरफ निगम खुद जर्जर भवनों को बारिश के पूर्व नोटिस देता है लेकिन खुद के भवनों की सुध तो नगर निगम को ही नहीं है.
0
0
Report

उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचे मोहित रैना और पत्नी, भस्म आरती में आशीर्वाद अनुभव

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मोहित रैना शनिवार तड़के पत्नी अदिति के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां दोनों ने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। मोहित रैना और उनकी पत्नी शनिवार तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल को नमन किया और जाप करते हुए आरती में हिस्सा लिया。 मोहित रैना को टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव की भूमिका से खास पहचान मिली थी। इसके अलावा फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में उनके अभिनय को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया。 बाइट -मोहित रैना
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top