271303
गोंडाः उपजिलाधिकारी तरबगंज विशाल कुमार ने नगरपालिका नवाबगंज मे बांटा कंबल
Nawabganj, Uttar Pradesh:उपजिलाधिकारी तरबगंज विशाल कुमार ने नगरपालिका नवाबगंज के घंटाघर पर देर रात नौ बजे आये तथा मौके पर अलाव ताप रही महिलाओं को कंबल दिया तथा हरसंभव मदद का दिया आश्वासन मौके पर नायब तहसीलदार रंजन वर्मा व नगर के लोग भीमौजूद रहे0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाढ़ पीड़ितों को विधायक सदर न दीे सौगात
Gonda, Uttar Pradesh:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को मिलेगी नई गति, ‘हनुमान रथ’ हुआ रवाना,जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी, राहत कार्यों के लिए हुआ आसान गोंडा।तहसील तरबगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम ऐलीपरसौली सहित आसपास के गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से विशेष राहत एवं रेस्क्यू वाहन "हनुमान रथ" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह विशेष वाहन अब बाढ़ के दौरान फंसे हुए लोगों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाने तथा आवश्यकतानुसार रेस्क्यू अभियान संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बाढ़ के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जब किसी गांव में कोई व्यक्ति पानी से घिरकर फंस जाता है अथवा गांवों के चारों ओर जलभराव इतना अधिक हो जाता है कि सामान्य वाहनों का पहुंचना संभव नहीं होता। ऐसी विषम परिस्थितियों में "हनुमान रथ" राहत एवं बचाव कार्यों का एक प्रभावी साधन सिद्ध होगा। इस विशेष वाहन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, पेयजल, दवाइयां एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री शीघ्रता से पहुंचाई जा सकेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में भी यह वाहन अत्यंत उपयोगी रहेगा। यह वाहन माननीय विधायक सदर गोण्डा श्री प्रतीक भूषण सिंह द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।0
0
Report
उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर क्रिकेट बल्ला उद्योग को विलो लकड़ी कमी पर समर्थन दिया
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omar Abdullah assures support to Kashmir cricket bat industry amid willow wood shortage0
0
Report
नीतीश कुमार ने बखोरापुर मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किया
Mumbai, Maharashtra:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड में आने वाले बखोरापुर मंदिर पहुंचे नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जनता दल यूनाइटेड पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं की काफी भीड़ देखने को मिली। बखोरापुर मां काली मंदिर पहुंचकर नीतीश कुमार ने पूजन अर्चन किया और मन से प्रार्थना किया।इसके बाद मंदिर समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सम्मानित भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए और पूजा दर्शन करने के बाद पुनः पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जनता दल यूनाइटेड के कई वरीय नेता भी मौके पर मौजूद रहे जबकि मुख्यमंत्री का स्वागत बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।0
0
Report
Advertisement
बिहार कांग्रेस ने DGP को पत्र लिख गिरफ्तारी रोक और FIR दर्ज की मांग की
Patna, Bihar:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर छात्र आंदोलन के दौरान हुई गिरफ्तारियों और सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और विभिन्न राजनीतिक दलों के छात्र नेताओं को बिना शर्त तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही छात्रों, युवाओं, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर हो रही कथित पुलिस छापेमारी पर रोक लगाने की भी मांग की। राजेश राम ने पत्र में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आगे गिरफ्तारी नहीं करने और गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने पर सहमति बनी थी, लेकिन इसके बावजूद बिहार में गिरफ्तारियां जारी हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की。 कांग्रेस अध्यक्ष ने 22 जुलाई को सदाकत आश्रम स्थित बिहार कांग्रेस मुख्यालय पर हुए कथित हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस हमले में कई कांग्रेस नेता घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचा, लेकिन आवेदन दिए जाने के पांच दिन बाद भी प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की。0
0
Report
नेहा बोरा ने 29 जुलाई तक रिहाई और 30 जुलाई के व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी
Patna, Bihar:पटना के बेउर जेल में आज AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने 22 जुलाई के छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों, छात्र नेताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना मुलाकात के बाद उन्होंने राज्य सरकार से 29 जुलाई तक सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो 30 जुलाई को बिहारभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बिहार की सड़कों पर भी जंतर-मंत्र जैसी बड़ी भीड़ उतरेगी। नेहा बोरा ने दावा किया कि जेल में बंद छात्रों ने पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बेऊर जेल के अधिकारियों से भी मुलाकात की, जहां अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बंद छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं मीडिया कर्मियों पर हुए हमले के सवाल पर नेहा बोरा ने कोई टिप्पणी नहीं की, जबकि छात्र नेता अजीत कुशवाहा ने पत्रकारों पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए0
0
Report
ओवैसी ने अखिलेश के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया, इंडी ब्लॉक में उनकी एंट्री?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- ओवैसी ने अखिलेश की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है...क्या ओवैसी भी इंडी ब्लॉक में शामिल होंगे0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में बारिश: कर्नाटक भवन के दृश्य ने मौसम का एहसास कराया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF NATIONAL CAPITAL/ VISUALS FROM KARNATAKA BHAVAN0
0
Report
देवाल खेता मोटरमार्ग सुयालकोट भारी बारिश से भूस्खलन, तीन दिन बाद भी नहीं खुला
Karnaprayag, Uttarakhand:थराली विधानसभा के अंतर्गत देवाल खेता मोटरमार्ग सुयालकोट में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की वजह से बाधित हो गया था जिसे प्रशासन तीन दिन बाद भी नहीं खोल पाया है, जिससे क्षेत्र के दर्शनों गांवों के लोगों को मुख्य बाजार तक पहुँचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई को 24 घण्टे में मार्ग को खोलने के निर्देश दे दिए हैं. चमोली जिले में इन दिनों हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है जिससे यहां की आवाम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. थराली विधानसभा के अंतर्गत देवाल खेता मोटरमार्ग तीन दिनों बाद भी नहीं खुल पाया है जिससे ग्रामीणों को खासा दिक्कतें हो रही है. सुयालकोट में हल्की सी बारिश में लगातार भूस्खलन होने की वजह से यह मोटरमार्ग तीन दिनों से बन्द है, लेकिन प्रशासन की मशीनरी अभी तक मार्ग को नहीं खोल पायी. डीएम चमोली गौरव कुमार ने बताया कि कार्यदायी एजेंसियों को 24 घण्टे में मार्ग को खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं.0
0
Report
POJK के कोटली में भिड़ंत, चुनाव धांधली के आरोपों के बीच visuals सामने
Noida, Uttar Pradesh:KOTLI, POJK KOTLI SEES CLASHES, ALLEGATIONS OF POLL RIGGING AMID POJK ELECTIONS/VISUALS0
0
Report
Advertisement
सीआईए कलायत ने होंडा सिटी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया; 30 बैटरियाँ बरामद
Kaithal, Haryana:सीआईए कलायत का बड़ा एक्शन: चोरी की होंडा सिटी समेत शातिर आरोपी गिरफ्तार, 30 बैटरियां बरामद! कैथल पुलिस को मिली बड़ी सफलता… सीआईए कलायत की टीम ने चोरी की होंडा सिटी कार समेत एक आरोपी को किया काबू। आरोपी के कब्जे से 30 गाड़ी बैटरियां और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को गश्त के दौरान नेशनल हाईवे-152 पर संदिग्ध कार की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से बैटरियां चोरी करने की बात कबूली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा。0
0
Report
दिल्ली में झमाझम बारिश से जलभराव, पानी में लोग-जानवर परेशान
New Delhi, Delhi:दिल्ली में पिछले कई दिनों से लोग उमस और गर्मी से काफी परेशान थे लेकिन आज शाम को अचानक मौसम बदला और झमाझम तेज बारिश हुई बारिश की वजह से कई जगह चल भराव की स्थिति पैदा हो गई है गलियां दरिया बन गई इंसान तो छोड़ो जानवर भी काफी परेशान नजर आया लोग घुटनों घुटनों पानी में निकलने के लिए मजबूर है क्यों की गाड़ियां बंद हो गई प्रशासन लगातार मानसून से पहले यह दावे करता आ रहा था कि हमने दिल्ली में जल भराव रोकने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है लेकिन आज हुई झमाझम तेज बारिश ने उन दावों की पोल खोल के रख दी यह नजारा है दिल्ली की सब्जी मंडी के आरोपी पुराण इलाके में जहां पर आपको जहां देखोगे वहां पर पानी ही अपनी नजर आएगा जैसे मानो गली दरिया बन गई हो यहाँ दो से तीन-तीन फीट पानी भरा पड़ा है हालांकि कुछ बच्चे इसमें मौज मस्ती भी करते नजर आए0
0
Report
RAWALAKOT से मुज़फ्फराबाद की ओर हजारों लोग मार्च, वार्ता सफल नहीं
Noida, Uttar Pradesh:RAWALAKOT, POJK THOUSANDS OF PEOPLE HAVE GATHERED IN RAWALAKOT TO MARCH TOWARDS MUZAFFARABAD AFTER TALKS BETWEEN THE JOINT AWAMI ACTION COMMITTEE AND THE AUTHORITIES FAILED0
0
Report
Advertisement
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का सोजत दौरा: विकास कार्यों की समीक्षा
Pali, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज सोजत दौरे पर , विकास कार्यों की समीक्षा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज सोजत पहुंचीं, जहां पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। नगर पालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए। इसके बाद नगर पालिका सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सार्वजनिक निर्माण, पर्यटन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक शोभा चौहान, विधायक केसाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, मंजू जुगल किशोर निकुम, कीर्ति राजेश तंवर, राकेश पंवार, कन्हैया लाल ओझा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
अलवर में आशा सहयोगिनियों का बड़ा प्रदर्शन, मानदेय वृद्धि की मांग तेज
Alwar, Rajasthan:अलवर में न्यूनतम मानदेय और श्रमिक अधिकारों की मांग को लेकर आशा सहयोगिनी एकता मंच के बैनर तले सोमवार को आशा सहयोगिनियों ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। जिलेभर से आई महिलाओं ने शहीद स्मारक से रैली निकालते हुए विभिन्न मार्गों से वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के आवास तक मार्च किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रैली कंपनी बाग पहुंची, जहां आयोजित सभा में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। आशा सहयोगिनियों ने बताया कि वे पिछले एक महीने से लगातार आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। सभा को संबोधित करते हुए आशा सहयोगिनी राजनंति ने कहा कि वर्ष 2004 से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें मात्र ₹4959 मानदेय मिल रहा है, जो न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। उन्होंने कहा कि इतने कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि आशा सहयोगिनियां टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव सेवाएं, परिवार कल्याण और पोषण अभियान सहित कई योजनाओं में अहम भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय नहीं मिल रहा। आंदोलनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि सम्मानजनक मानदेय और श्रमिक अधिकार मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।0
0
Report
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश राजनीतिक द्वेष भावना पर आधारित : सलीम
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी के निर्देशानुसार जनपद झांसी में जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा के नेतृत्व में जिला महासचिव सलीम मंसूरी की अध्यक्षता में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किए जाने के संबंध में ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से दिया गया जिसमें चार तथ्यों को बताया गया।मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के 38 भवनों को तोड़ने का आदेश छात्र एवं शिक्षा हित में नहीं है, केवल सत्तारूढ़ पार्टी के राजनीतिक द्वेष भावना पर आधारित है और विधि विरुद्ध है जिसे निरस्त किया जाना जनहित एवं छात्रहित में आवश्यक है। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा उ0प्र0 का यह प्रतिनिधि मण्डल आपसे मांग करता है कि जनहित एवं छात्रहित में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के 38 भवनों को तोड़ने का आदेश रद्द करते हुए उचित वैधानिक कार्रवाई करने का कष्ट करें।0
0
Report
Advertisement
