271504
गोंडाः तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में बाल विवाह को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक
Paraspur, Uttar Pradesh:तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर में गुरुवार को बाल विवाह विषय को लेकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान जादूगर मिस्टर इंडिया ने कई हैरतअंगेज जादू खेल दिखाकर बच्चों का मनोरंजन कराया। लड़का और लड़की के शादी की उपयुक्त उम्र के बारे में जानकारी दी। जादू कला देखकर बच्चे भाव विभोर हो उठे। इस अवसर पर बतौर प्राचार्य बीपी सिंह, राजू सिंह, कपिल सिंह समेत काफी छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में साइबर जागृति अभियान: कड़े कदम लागू
Saiki, Bihar:स्लग/जिले भर में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तकसाइबर जागृति अभियान" का होगा आयोजन। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने अभियान के आधिकारिक पोस्टर और 'सेल्फी QR' का किया विमोचन। जिले भर में 07 चरणों में संचालित होगा यह व्यापक जागरूकता अभियान। जनभागीदारी सुनिश्चित करने और नागरिकों को जोड़ने के लिए 'सेल्फी QR' की अनूठी पहल। एंकर/बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने और आम नागरिकों को डिजिटल ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पूरे जिले में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक 'साइबर जागृति अभियान' चलाया जाएगा। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक (SP) सुनील शर्मा द्वारा इस महत्वपूर्ण अभियान के आधिकारिक पोस्टर और 'सेल्फी QR कोड' का विमोचन किया गया। साइबर अपराधों के विरुद्ध यह एक अभिनव प्रयास है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से "साइबर जागृति की एक सेल्फी" पहल के तहत साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाकर उन्हें जागरूक करना है। इस जागरूकता अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए इसे 7 चरणों में संपन्न किया जाएगा, जो लगभग 7 सप्ताह तक चलेगा। इसके तहत प्रथम चरण में कॉलेजों और स्कूलों में डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। दूसरे सप्ताह में UPI सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव, तीसरे सप्ताह में फर्जी कॉल, चौथे सप्ताह में स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउज़िंग तथा पांचवें चरण में फिशिंग को लेकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। वहीं, छठवें और सातवें चरण में डेटा प्राइवेसी के साथ-साथ ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर 'साइबर मुक्त छत्तीसगढ़' का संकल्प अभियान भी शामिल है। इस प्रकार, यह अभियान 2 अक्टूबर 2026 यानी गांधी जयंती के दिन समापन होगा।0
0
Report
बस्तर: नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों ठग गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसा है, कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लोगों से करीब 8 लाख 95 हजार रुपये ठगने के आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है, आरोपी खुद को होमगार्ड और फॉरेस्ट विभाग में अच्छी पहचान वाला बताकर लोगों को भरोसे में लेता था, इतना ही नहीं, विश्वास बढ़ाने के लिए वर्दी भी दिखाता था, नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने फोन-पे और नगद के जरिए रकम ली, लेकिन नौकरी नहीं लगाई गयी, शिकायत के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था, कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आड़ावाल स्थित उसके घर से हिरासत में लिया, पूछताछ में आरोपी ने रकम लेने की बात स्वीकार की, पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से ठगी और मारपीट समेत 7 अपराध दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
खरगोन बाढ़ में पुलिया पर युवाओं को रोकने के दौरान पुलिस जवान का वीडियो
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर खरगोन के संतोषी माता मार्ग पर ओढल नदी में बाढ़ के दौरान पुलिया पर पानी. दोनों छोरो पर बैरिकेट्स के साथ पुलिस जवान की पहरेदारी मगर फिर भी युवाओं का हुजूम नदी के किनारे तक पहुंच गया. उन्हें रोकने पुलिस जवान द्वारा बार-बार कहने के बाद भी युवाओं द्वारा वापस नहीं जाने पर पुलिस जवान ने डंडे से कुछ युवकों की पिटाई लगाकर उन्हें हटाने के जतन किए गए. पुलिस जवान द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे अच्छी नसीहत भी माना जा रहा और कुछ उसे गलत भी बता रहे मगर पुलिस जवान का उद्देश्य जोखिम से बचाना था. इस वीडियो को खूब लाइक किया जा रहा है. गौरतलब है कि तीन दिन की तेज बारिश से इस नदी पर बाढ़ की स्थिति बनी थी. वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
तिहाड़ जेल से Hawara का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध की अपील 15 अगस्त के लिए
Amritsar, Punjab:Amid talks over parole and the Kaumi Insaaf Morcha’s call for a protest on August 15, Jagtar Singh Hawara has sent a message from Tihar Jail urging the Sikh Sangat to remain calm and peaceful during the protest.0
0
Report
रेउसा में भारत विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए अखंड भारत के संकल्प के साथ मशाल यात्रा निकाली गई।
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में भारत विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए अखंड भारत के संकल्प के साथ मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा बाजरापुरवा रोड स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई और खंड विकास कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत के संकल्प को दोहराया और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा में उदय अवस्थी, गुरदीन गुप्ता, तन्नू लाल अवस्थी, अश्वनी तिवारी, पंकज बाजपेई, संदीप बाजपेई, रामगोपाल मिश्रा, विष्णु स्वरूप अवस्थी, संजय अवस्थी, शिवेन्द्र बजरंगी, सुजीत अवस्थी, संदीप मिश्रा, आनंद अवस्थी, अखिलेंद्र मिश्रा, अरुण मिश्र और प्रमोद शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
बारिश में रोपड़ नगर कोसल के नए अध्यक्ष इंदरपाल सिंह राजू सत्या ल का सेवा समारोह बाधित
Rupnagar, Punjab:ਰੋਪੜ- ਰੋਪੜ ਨਗਰ ਕੋਸਲ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਇੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਰਾਜੂ ਸਤਿਆਲ ਦਾ ਸੇਵਾ ਸੰਭਾਲ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ ਬਾਰਿਸ਼ ਦੇ ਭੇਂਟ ਚੜ ਗਿਆ।ਬਾਰਿਸ਼ ਦੇ ਕਾਰਨ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਲਈ ਕੀਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਵਿੱਚ ਖੱਲਲ ਪੈ ਗਿਆ ਉੱਥੇ ਹੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਨੇ ਵੀ ਨਹਿਰਾਂ ਦਾ ਰੂਪ ਧਾਰਨ ਕਰ ਲਿਆ ਜਿਸਦੇ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀਆਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ।ਨਗਰ ਕੋਸਲ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਇੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਰਾਜੂ ਸਤਿਆਲ ਦੇ ਸੇਵਾ ਸੰਭਾਲ ਸਮਾਗਮ ਵਿਚ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਮਾਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੰਗ ਵਰਦੇ ਮੀਂਹ ਵਿਚ ਖਾਲੀ ਪੰਡਾਲ ਵਿਚ ਹੀ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਜਦ ਕਿ ਮੀਂਹ ਦੇ ਕਾਰਨ ਸਮਾਗਮ ਵਿਚ ਆਏ ਲੋਕ ਚੱਲਦਾ ਸਮਾਗਮ ਹੀ ਛੱਡ ਕੇ ਚਲੇ ਗਏ।ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਮਾਲਵਿੰਦਰ ਕੰਗ ਅਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਡਾ ਨੇ ਰਾਜੂ ਸੱਤਿਆਲ ਸਮੇਤ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤੇ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਕੁਰਸੀ ਤੇ ਬਿਠਾਇਆ ਜਦ ਕਿ ਉਧਰ ਕੁੱਝ ਮਿੰਟਾਂ ਦੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਹੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਪਾਣੀ ਭਰ ਗਿਆ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਬੱਬ ਬਣ ਗਿਆ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਨਗਰ ਕੋਸਲ ਦੇ ਸਥਾਨਕ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕੀਤੇ।ਪਰ ਜਦੋਂ ਨਗਰ ਕੋਸਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜੂ ਸਤਿਆਲ ਨੂੰ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਹੱਲ ਦੱਸਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਹੋਰ ਹੀ ਕਹਾਣੀਆਂ ਸੁਣਾਉਣ ਲੱਗ ਪਏ। ਬਾਈਟ-ਸਥਾਨਕ ਲੋਕ ਇੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਰਾਜੂ ਸਤਿਆਲ-ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਗਰ ਕੋਸਲ0
0
Report
Advertisement
धर्मशाला-चड़ी मार्ग की बदहाली पर बार एसोसिएशन ने डीसी को ज्ञापन सौंपा
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:धर्मशाला-चड़ी मार्ग पर सुधेड़ के समीप करीब 300 मीटर सड़क की बदहाली को लेकर कांगड़ा जिला बार एसोसिएशन ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर सोनी के নেতৃত্ব में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क की उचित मरम्मत करवाने और बरसात के दौरान पैदा हुए भूस्खलन के खतरे को दूर करने की मांग उठाई। अंकुर सोनी ने कहा कि सुधेड़ के पास सड़क का यह हिस्सा पिछले डेढ़ से दो वर्षों से खराब हालत में है। विभाग की ओर से समय-समय पर सड़क पर मिट्टी डालकर मरम्मत की जाती है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। लगातार बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है तथा मार्ग अब लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला-चड़ी मार्ग महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। पठानकोट और अन्य क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों की आवाजाही भी इस मार्ग से होती है। सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
15 अगस्त के लिए कपूरथला पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, सुरक्षा मजबूत
Kapurthala, Punjab:15 अगस्त को लेकर कपूरथला पुलिस अलर्ट, SSP के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने की गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 15 August को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कपूरथला पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर SSP कपूरथला के नेतृत्व में पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष तौर पर गश्त की। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। समारोह स्थलों के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार निगरानी रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किसी भी व्यक्ति को असामाजिक या शरारती गतिविधि करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कपूरथला पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिले में अमन-कानून बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है。0
0
Report
ओवरलोड से 6 किमी सड़क काटी, PWD द्वारा कार्रवाई न होने पर परेशान लोग
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक ओवरलोड परिवहन से तंग आकर पीडब्ल्यूडी के निर्माण संवेदक ने सड़क काटी, स्टेट हाईवे 37 ए स्थित गुर्जर की थड़ी से पंवालिया गांव तक बनी 6 किलोमीटर लंबी सड़क का मामला, साल भर पूर्व मिसिंग लिंक योजना के तहत लगभग 2 करोड रुपए की लागत से हुआ सड़क का निर्माण, छह टन भार क्षमता की डामरीकृत सड़क से होकर लगातार गुजर रहे 60 से 70 टन के ओवरलोड वाहन, संवेदक ने PWD को कराया कई बार अवगत लेकिन नहीं की गई कोई कार्रवाई, जेसीबी द्वारा सड़क काटने के बाद अवागमन बाधित व आमजन परेशान0
0
Report
Advertisement
खुर्जा CHC में बिजली गुल, डॉक्टर कार बोनट पर मरीजों को दवा लिखते पकड़े गए
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: खुर्जा सीएचसी में सामने आया चिकित्सकों का नया कारनामा। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर अस्पताल के बाहर शुरू की गई OPD। अस्पताल में पसरा अंधेरा उमस भरी गर्मी में परेशान भटक रहे मरीज़。 परिसर में मजमा लगाकर कार के बोनट पर मरीज़ों को दवाई लिख रहे चिकित्सक。 मीडिया का कैमरे देख अनन फानन में चलवाया गया जेनरेटर。 बत्ती गुल होने के चलते टेस्ट रिपोर्ट लेने घंटों से लाइन में लगे हुए मरीज़- आरोप खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल का मामला。0
0
Report
दिल्ली के टैगोर गार्डन में कांग्रेस का सरकार विरोध, मोदी से माफी की मांग
Delhi, Delhi:दिल्ली के टैगोर गार्डन में कांग्रेस का सरकार विरोध, मोदी से माफी की मांग सरकार के खिलाफ नारेबाजी मोदी से माफी मांगने पर दिया जोर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की एक सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण का मामला अब तूल पकड़ता है ।अब वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से टैगोर गार्डन में कांग्रेसी नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई देश के प्रधानमंत्री को माफी मांगने तक के लिए कहा गया। यह विरोध march टैगोर गार्डन के अलग-अलग इलाके में कांग्रेस नेताओं द्वारा चला और इसमें मांग की गई कि जब तक पार्टी द्वारा कांग्रेस पार्टी के इतने बड़े नेता के मंच पर भाषण देने के बाद उसे मंच का शुद्धिकरण किया गया उसके पीछे की सिर्फ और सिर्फ एक ही वजह है कि वह दलित है और साफ तौर पर यह दलित का अपमान है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री के माफी मांगने तक देश के अलग-अलग हिस्से में विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।0
0
Report
पश्चिमी जिले में 15 अगस्त से पहले सुरक्षा कड़ी, पैसिफिक मॉल का डीसीपी ने जायजा लिया
Delhi, Delhi:15 अगस्त से पहले पश्चिमी जिले में सुरक्षा कड़ी, पैसिफिक मॉल का DCP ने लिया जायजा तिलकनगर थाने से की जा रही पूरे इलाके की मॉनिटरिंग पश्चिमी जिला पुलिस अलर्ट मोड पर, बाजारों में मचान-पिकेट और संदिग्धों की चेकिंग तिलक नगर 15 अगस्त को देखते हुए पश्चिमी जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इसी कड़ी में पश्चिमी जिले के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने पैसिफिक मॉल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अलावा तिलकनगर एसीपी गरिमा तिवाड़ी तिलक नगर थाने के एसएचओ विनीत कुमार पांडे के अलावा जिले के तमाम पुलिस अधिकारी, CRP और RAF के जवान भी मौजूद रहे। डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने पश्चिमी जिला के सबसे बड़े पैसेफिक मॉल का जायजा लिया और पश्चिमी जिले के कई प्रमुख बाजारों में मचान और पिकेट लगाए गए हैं। संदिग्ध वाहन और संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर उनकी गहन चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर एंटी-टेरर मेजर्स भी अपनाए जा रहे हैं।पश्चिमी जिले में कुल 12 थाने हैं और प्रत्येक थाने के क्षेत्र में तीन-तीन पिकेट लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग अभियान में करीब 700 से 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पश्चिमी जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है ताकि कोई भी आतंकी अपने मंसूबे में कामयाब ना हो सके।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव जेल में, राजनीति में उठा नया मोड़
Azamgarh, Uttar Pradesh:बाहुबली रमाकांत यादव जो राजनीति के रूख को समझते हुए आगे बढ़ते हैं, ये आजमगढ़ की राजनीति के धुरंधर हैं और राजनीति के रुख को समझते हुए अपनी राजनीतिक विरासत को बचाए हुए हैं। रमाकांत यादव ने राजनीति की पारी जनवादी पार्टी से शुरू की और फिर सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस—all में अपनी धमक दर्ज कराई। वे फूलपुर पवई विधानसभा से सपा विधायक हैं और 21 फरवरी 2022 को माहुल में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत के आरोप में जेल में हैं। उनके भाई उमाकांत यादव विधायक और सांसद रह चुके हैं, बेटे अरुण यादव भाजपा से फूलपुर पवई से सांसद रहे और 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को कड़ी टक्कर दी। राजनीतिक समीकरण बताते हैं कि जब रमाकांत वापस सपा आए तो टिकट न देकर उनके बेटे अरुण को आगे किया गया और रमाकांत को क्षेत्र तक सीमित कर दिया गया, यह अखिलेश यादव का राजनीतिक बदलाव था। रमाकांत यादव ने राजनीति में अपने आगे किसी को बढ़ने नहीं दिया, लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।0
0
Report
करहल-आरटीओ की कार्रवाई पर उठे सवाल,नगर पंचायत करहल की बिना नंबर प्लेट गाड़ियां दौड़ रहीं सड़कों पर।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल में परिवहन नियमों को लेकर अब एक ऐसा मामला सामने आया है,जिस पर सवाल उठना लाजिमी है। एक तरफ मैनपुरी आरटीओ विभाग स्कूली बसों और प्राइवेट वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए नियमों का पालन कराने में जुटा है। वहीं दूसरी तरफ करहल नगर पंचायत की कुछ गाड़ियां कथित तौर पर बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आम नागरिकों और निजी वाहन चालकों के लिए नंबर प्लेट,फिटनेस और अन्य जरूरी दस्तावेजों को लेकर सख्ती की जा रही है,तो क्या नगर पंचायत के वाहनों पर भी वही नियम लागू नहीं होते ? बिना नंबर प्लेट वाहन सड़क पर दौड़ने से उसकी पहचान और जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो सकता है ? ऐसे में नगर पंचायत करहल की इन गाड़ियों को लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि परिवहन विभाग और नगर पंचायत प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। क्या इन वाहनों की जांच होगी ? क्या नियमों के मुताबिक नंबर प्लेट लगाई जाएगी ? अगर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है,तो क्या संबंधित जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होगी ? एक तरफ आरटीओ की सख्ती और दूसरी तरफ बिना नंबर प्लेट दौड़ती नगर पंचायत की गाड़ियां—आखिर नियम सबके लिए बराबर कब होंगे ?0
0
Report
बारां में फ्रेंड्स महिला क्लब ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव
Baran, Rajasthan:बारां में फ्रेंड्स महिला क्लब ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव बारां। फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा हरियाली तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब की संस्थापिका अध्यक्ष सपना गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव-पार्वती के पूजन एवं अभिषेक के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधान और सोलह श्रृंगार में शामिल होकर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। सावन के गीतों और झूलों के साथ पूरे कार्यक्रम में खुशी और सौहार्द का माहौल रहा। क्लब सदस्य रुचि जैन व अंजना अरोड़ा ने बताया कि हरियाली तीज श्रावण शुक्ल तृतीया को मनाई जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं।0
0
Report
Advertisement
