गोंडाः कम्पोजिट विद्यालय बृजलेश्वरी के छात्र ने घर्षण बल पर दी प्रस्तुति
Gonda, Uttar Pradesh:कम्पोजिट विद्यालय बृजलेश्वरी मझौवा के कक्षा 7 के सौरभ तिवारी ने अपनी कक्षा के सामने घर्षण बल पर व्याख्यान देते हुए दैनिक जीवन में घर्षण बल के महत्व को रेखांकित किया। सौरभ ने बताया कि व्यक्ति के पैरों और जमीन के बीच में जब केला का छिलका आ जाता है, तो घर्षण बल शून्य हो जाने से व्यक्ति फिसल कर गिर पड़ता है। गीली मिट्टी पर चलने से घर्षण बल शून्य होने से व्यक्ति गिर जाता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा पाठक ने व्याख्यान पर सौरभ का उत्साहवर्धन किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल में विजयदशमी पर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा प्लान, ASP सुमित रामकेटे से एक्सक्लूसिव बातचीत
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल में विजयदशमी और अन्य आगामी त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा प्लान ' विजयदशमी ' त्योहारो पर कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखे जाने के मद्देनजर ..,अराजक ,संदिग्ध और बाहरी लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने लोगो का वेरिफिकेशन शुरू किया । अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों का आधार कार्ड अन्य दस्तावेजों से वेरीफिकेशन किया जा रहा है । सुरक्षा के मद्देनजर 5 हजार लोगों के वेरिफिकेशन का टारगेट । ASP सुमित राम केटे ने पुलिस फोर्स के साथ इलाके के संवेदन शील इलाकों में पैदल मार्च किया , संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला ।
