271503
Gonda: कटरा बाजार में ठंड से छात्रा हुई बेहोश
Bangawan, Uttar Pradesh:कटरा बाजार के वीरपुर प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं की छात्रा रुनझुन तिवारी कड़ाके की ठंड से बेहोश हो गई। सहायक अध्यापक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में बाइक-कार भिड़ंत, युवक की मौत और आग लगने से मचा हड़कम्प
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : बाइक और कार में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर。 हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत。 जबरदस्त टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में लग गई आग。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर-मियांगंज मार्ग के गंगा एक्सप्रेस-वे अंडर पास के पास हुआ हादसा。0
0
Report
नाबालिग से छेड़छाड़: भोपालपटनम में पॉक्सो के तहत शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
Vijayapura, Karnataka:एकलव्य विद्यालय की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज बीजापुर। जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय में अध्ययनरत 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम 2012 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 को पीड़िता की माता ने थाना भोपालपटनम में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि विद्यालय में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या ने 7 अक्टूबर 2025 को गलत नीयत से छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्पर्श कर छेड़छाड़ की। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी द्वारा अलग-अलग मौकों पर भी ऐसी हरकत करने का प्रयास किया गया, जिसका छात्रा ने विरोध किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद भोपालपटनम पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला एवं बाल अपराधों को लेकर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.0
0
Report
आगरा में राजनाथ सिंह कार्यक्रम के समय ट्रैफिक रोकने पर महिला ने मचाया हड़कंप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में राजनाथ सिंह के कार्यक्रम का मामला RBS कॉलेज में होने वाले खटीक समाज के कार्यक्रम में ट्रैफिक रोकने से भड़की महिला महिला ने जमकर काटा हंगामा, बोली vip के नाम पर जनता को घंटों रोकने का क्या मतलब डीसीपी और अन्य महिला पुलिस कर्मी महिला को संभालने की कोशिश तभी राजनाथ सिंह के काफिले के सामने महिला ने आने का किया प्रयास पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल महिला को रोका इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
Advertisement
गोंडा देहात में चोरी के शक पर युवक पिटाई, वायरल वीडियो पुलिस तहकीकात
Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर सुभागपुर पेट्रोल पंप के पास आज रविवार दोपहर चोरी के शक में एक युवक की स्थानीय लोगों द्वारा पिटाई कर दी गई है। पिटाई के दौरान युवक रोता हुआ हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा है फिर भी लोग मोहनिस नाम के युवक की उसके ही समाज के लोग पिटाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट खत्म करवाने का प्रयास कर रहा है फिर भी लोग युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक बता रहा है कि हम रामपुर झिनन्ना महाराजगंज इटियाथोक अपनी सिस्टर के यहां गए हुए थे वहां से मैं वापस आ रहा था। खाना में खाया तो मेरा पेट खराब हुआ इसलिए मैं डीसीएम से बोतल पानी का निकल रहा था लेकिन इन लोगों ने चोर पकड़ करके मेरे साथ मारपीट किया है। वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि मैनें एक रुपए की भी नहीं चोरी किया है मेरी तलाशी ले लीजिए। मारपीट के बाद परेशान होकर की युवक जमीन पर बैठ करके बयान देता हुआ नजर आया है युवक ने अपना नाम मोहनिस पुत्र रफीक कोतवाली नगर के महाराजगंज मोहल्ले का होना बताया है। मारपीट कर रहे लोगों के अनुसार खड़ी डीसीएम गाड़ी से कुछ सामान चोरी कर रहा था इसे जब चोरी करते हुए लोगों ने देखा इसके साथ मारपीट की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
जोबट में दो दिनों की तीखी बारिश से स्कूल मैदान तालाब, पांडाल भी प्रभावित
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। लंबे समय से जारी बारिश के सूखे स्पेल के बाद हुई इस शानदार बारिश से जहां एक ओर आम जनता और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं दूसरी ओर निचले इलाकों और प्रमुख स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। तालाब बना स्कूल का मैदान: बारिश के पानी से स्थानीय स्कूल का ग्राउंड पूरी तरह जलमग्न हो गया है और तालाब में तब्दील हो चुका है। जलभराव के बीच छोटे-छोटे बच्चे बारिश के पानी में मस्ती करते और नहाते हुए नजर आए। गणेश पांडाल में भरा पानी: जोबट में स्थापित गणेश जी का पांडाल भी बारिश के पानी से प्रभावित हुआ है। पांडाल परिसर में पानी भर जाने से श्रद्धालुओं और आयोजकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूखाग्रस्त घोषित करने की उठी थी मांग: बारिश के लंबे खिंचाव और सूखे की आशंका को देखते हुए हाल ही में विधायक सेना पटेल ने पूरे आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई थी। राहत बनकर बरसे बादल: विधायक की मांग के तुरंत बाद पिछले 48 घंटों में जिले भर में हुई मूसलाधार बारिश ने सूखे के संकट को टाल दिया है और फसलों को नई संजीवनी दी है।0
0
Report
संभल में गणेश रथयात्रा के लिए भारी सुरक्षा, चार लाख से अधिक श्रद्धालु जुटेंगे
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । यूपी में कभी उपद्रव के लिए बदनाम रहा संभल .. अब योगी राज में बना 'उत्सव का संभल' ..बदल गई पहचान कल गणेश चतुर्थी पर चन्दौसी में धूमधाम से निकलेगी भगवान गजानन की भव्य महा रथयात्रा .. गणेश चतुर्थी पर कल चन्दौसी में दिखाई देगा आस्था का महासंगम .. तैयारियां जोरो पर ।.maha रथयात्रा में कोलकाता के मशहूर स्टोन आइटम से तैयार की जा रही भगवान मयूर गणेश की 25 फिट ऊंची स्वचालित झांकी होगी मुख्य आकर्षण । कोलकाता के स्टोन कारीगरों से मयूर पंख डिजाइन के स्टोन आइटम खास तौर से तैयार कराए गये है । गजानन की महा रथ यात्रा में स्कूल चलो अभियान की थीम पर स्टेशनरी से सजाई जा रही भगवान हनुमान की झांकी भी होगी शामिल । भगवान हनुमान की झांकी को स्टेशनरी आइटम पेंसिल , रिमूवर , स्केचपेन ,बुक , कलर आदि से सजाया जा रहा है । भगवान मयूर गणेश और हनुमान सहित अन्य झाकियों को पिछले 2 महीने से तैयार करने में जुटे है कलाकार । गजानन की महारथ यात्रा के लिए झांकी बनाए जा रहे स्थल पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा ,2 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों का कड़ा पहरा । रथयात्रा की सुरक्षा के लिए कई जनपदों की पुलिस फोर्स के 500 जवान रहेगे तैनात ... रथयात्रा की ड्रोन से होगी निगरानी . डीएम अंकित खंडेलवाल एसपी विकास त्रिपाठी ने प्रशासन की टीम के साथ रथयात्रा की सुरक्षा की तैयारियों का निरीक्षण किया ..निर्देश जारी किये गजानन की महा रथयात्रा देखने के लिए 4 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे । गणेश चतुर्थी पर आपसी सौहार्द को मजबूत करने के लिए मुस्लिम गणेश मंदिर में भगवान गणेश को करेंगे लड्डू का भोग अर्पित ।0
0
Report
Advertisement
जालौन: खुलेआम जुए के फड़, दर्जनों जुआरियों के वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस को खुली चुनौती देकर जुए का फड़ सजा रहे जुआरी, गांव के बाहर दर्जनों जुआरियों लगा रहे लाखों की हार-जीत की बाजी, जुआरियों का खुलेआम जुआ खेलते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में 1 दर्जन से अधिक जुआरी ताश के पत्तों के साथ लगा रहे लाखों के दाव-पेंच, जुएं का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव का मामला।0
0
Report
नदी की जमीन पर बसी कालोनियों से बिगड़ी जल निकासी, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली शहर में जलभराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार को मिनी बाईपास और किला क्षेत्र की जलभराव प्रभावित कालोनियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लाजपत नगर, केसर वाटिका, त्रिवेणी एनक्लेव और किला क्षेत्र स्थित बालाजी विहार कालोनी का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर जलभराव की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान सामने आया कि नदी की भूमि और प्राकृतिक जल निकासी क्षेत्रों में कालोनियां विकसित होने के कारण बारिश के पानी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ नदी की भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।बालाजी विहार कालोनी में डीएम ने भूमि का तत्काल सीमांकन कराने और अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान दो निर्माणाधीन मकानों में स्वीकृत मानचित्र उपलब्ध नहीं मिला। इस पर दोनों भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा यूएस मेमोरियल स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य को भी अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना विधिक स्वीकृति और मानचित्र के किसी भी निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य,अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर ईशिता किशोर समेत नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
बाराबंकी रामनगर में चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका; धक्कामुक्की के बाद हंगामा
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी। गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर रविवार को बाराबंकी के रामनगर में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोक दिया। उनके साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ता और अन्य समर्थक भी मौजूद थे। चंद्रशेखर आजाद के गोंडा जाने की सूचना के बाद रामनगर में बाराबंकी और गोंडा पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। रोकने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर बलपूर्वक रोकने और लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद गोंडा में हुई विनोद साहनी की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे। इसी दौरान बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मौके पर गोंडा और बाराबंकी पुलिस के अधिकारियों के बीच भी बातचीत और तीखी बहस की स्थिति दिखाई दी। पुलिस कार्रवाई के बाद समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई और मौके पर जमकर हंगामा हुआ। विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। अब चंद्रशेखर आजाद को पीड़ित परिवार से मिलने से रोके जाने के बाद मामला और गरमा गया है। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर आजाद समाज पार्टी की ओर से आगे क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सभी की नजर है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम के चिंताहरण गणेश मंदिर विद्युत सज्जा से जगमगा उठा
Ratlam, Madhya Pradesh:गणेश उत्सव से पहले रतलाम का प्रसिद्ध चिंताहरण गणेश मंदिर आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगे फूलों से जगमगा उठा है. राजमहल की दीवार के एक कोने पर स्थित यह मंदिर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अनूठे इतिहास और आस्था के लिए भी खास पहचान रखता है. दरअसल, आज जहां भव्य मंदिर नजर आता है, वहां कभी अलग से कोई मंदिर नहीं था. राजा-महाराजाओं के दौर से ही गणेश जी की प्राचीन प्रतिमा राजमहल की दीवार में बनी एक खिड़किनुमा आकृति में विराजमान थी. समय बीतता गया और चिंताहरण गणेश के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती गई. मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की चिंताएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी बढ़ती आस्था के चलते श्रद्धालुओं के सहयोग से धीरे-धीरे इस स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण हुआ. आज भी गणेश जी की प्राचीन प्रतिमा उसी महल की दीवार में विराजमान है और गणेश उत्सव के दौरान यहां भक्तों की विशेष भीड़ उमड़ती है.0
0
Report
रतलाम के दीनदयाल नगर में श्रमिक से मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य, तीन युवक आरोपी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मजदूर के साथ तीन युवकों ने मारपीट करते हुए अमानवीय व्यवहार और अप्राकृतिक कृत्य किया। घटना के बाद पीड़ित श्रमिक की हालत दर्दनाक बताई जा रही है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़ित के आरोप के मुताबिक कालू, युवराज और बग्गा नाम के युवकों ने उसके साथ मारपीट की, गलत कृत्य किया और बांस की लाठी से गुप्त अंग पर गंभीर चोट पहुंचाई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, अप्राकृतिक कृत्य और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पीड़ित का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
रामदास अठावले का ब्रिक्स सम्मेलन पर बयान, कांग्रेस व जय राम रमेश पर हमला
Moradabad, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग..... मुरादाबाद पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर बड़ा बयान, वहीँ केंद्रीय मंत्री ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर कांग्रेस और जय राम रमेश पर बोला हमला, वहीँ केंद्रीय राज्य मंत्री ने 2027 चुनाव को लेकर भी दिया बड़ा बयान।0
0
Report
Advertisement
खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए तैयारी पूरी, दरबार रातभर खुला
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस गणेश चतुर्थी पर रात भर श्रद्धालुओं के लिए भगवान गणेश का दरबार खुला रहेगा। पहले दिन सवा लाख मोदक का भोग गणेश को अर्पित किया जाएगा और इसके साथ ही करोड़ों रुपए की कीमत के स्वर्ण जनित आभूषणों से भगवान श्री खजराना गणेश का श्रृंगार किया जाएगा। जी मीडिया संवाददाता यत्नेश सेन के अनुसार मंदिर पुजारी ने बताया कि गणेश चतुर्थी और 10 दिवसीय आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है ताकि दर्शन सुगम रहें। मुख्य द्वार चौड़ा किया गया है और मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है। पहले दिन सवा लाख मोदक का भोग लगाया जाएगा; उसके पश्चात प्रतिदिन अनाज से बने प्रसाद का भोग लगेगा।0
0
Report
पश्चिम बंगाल में 252 अनधिकृत मदरसे बंद, दुर्गपुर इस्लामिया प्रमुख मामला
Basirhat, West Bengal:রাজ্যে ২৫২ টি মাদ্রাসার বন্ধের মধ্যে বসিরহাটের দুর্গপুর কঠুর ইসলামিয়া জুনিয়ার হাই মাদ্রাসা টিও বন্ধের নোটিশ সরকারের। তবে গ্রামবাসীদের দাবী অবৈধ ভাবে এই মাদ্রাসাটি চলছে দেখে তারা আগেই বন্ধ করে দিয়েছে মাদ্রাসাটি। তবে সরকারি ভাবে এই মাদ্রাসা টি বন্ধ হওয়ায় খুশি তারা। পশ্চিমবঙ্গ সরকারের সংখ্যালঘু এবং মাদ্রাসা শিক্ষা দফতরের পক্ষ থেকে রাজ্যজুড়ে একটি সমীক্ষা চালানো পর রাজ্যের ২৫২টি অননুমোদিত বা খারিজি মাদ্রাসা বন্ধের নোটিশ দেওয়া হয়েছে তার মধ্যে উত্তর ২৪ পরগনার বসিরহাট পিঁফা পঞ্চায়েতের কঠুর গ্রামের দুর্গাপুর কঠুর ইসলামিয়া জুনিয়র হাই মাদ্রাসা ও বন্ধের সিদ্ধান্ত নিয়েছে সরকার। কিন্তু গ্রামবাসীদের বক্তব্য বা দাবী সরকার বন্ধের আগেই বছর খানেক আগে এই মাদ্রাসারটি বন্ধ করে দেয় গ্রামবাসীরা তাদের বক্তব্য বছর আট নয় আগে আব্দুল রশিদ মাওলানা নামে এক ব্যাক্তি এসে এখানে গ্রামে পড়াশুনা হবে বলে প্রায় ৬ কাঠি জমি কিনে এখানে মাদ্রাসা চারটি ঘর নিয়ে এক তালা একটি মাদ্রাসার তৈরি করে। সেখানেই কিছু গ্রামের ও কিছু বাহিরে অল্প সংখ্যক ছোট ছোট বাচ্চা নিয়ে এসে পড়ানো হত কয়েক বছর এই ভাবে চলার পর পড়াশুনো না হওয়ায় ছাত্র ছাত্রী কমতে থাকে অভিযোগ ছাত্র ছাত্রীদের ছবি তুলে বিল ছাপিয়ে বিভিন্ন জায়গা এমন কি এলাকার বাহিরে থেকে লক্ষ লক্ষ টাকা চাঁদা তুলতো। এই জিনিস দেখে গ্রামের যে কয়েক জন পড়ত তারাও মাদ্রাসার পড়া বন্ধ করে দেয় । অভিযোগ এর পর পড়াশুনার নামে বাহিরে থেকে কিছু বাচ্চাদের নিয়ে এসে তাদের দেখিয়ে বিভিন্ন জায়গা থেকে চাঁদা তোলার কাজ চালিয়ে যাচ্ছিল তখন গ্রামবাসীরা বুজতে পারে মাদ্রাসার নামে ভাওতা বাজি দিয়ে বাহিরে থেকে কিছু বাচ্চা নিয়ে দেখিয়ে বাহিরে থেকে লক্ষ লক্ষ টাকা চাঁদা তুলে তারা নিজেদের পকেট ভরাচ্ছে। এক দিন গ্রামবাসীরা এক জোট হয়ে মাদ্রাসায় নির্দিষ্ট কোন শিক্ষক ছাত্র ছাত্রী না থাকায় পড়াশুনা না হওয়ায় মাদ্রাসাটি বন্ধ করে দেয়। সেই থেকে এই মাদ্রাসাটি বন্ধ হয়ে পড়ে আসে। মাদ্রাসাটি তে গিয়ে দেখা যায় ঝোপ ঝাড়ের মধ্যে বন্ধ মাদ্রাসাটি পড়ে আছে। অন্ধকার ঘরের মধ্যে এখনো মাদ্রাসার ব্যাবহারিত আলমারি ও কিছু বই পত্রের চিহ্নি পড়ে। তবে সরকার থেকে এই মাদ্রাসাটি বন্ধের সিদ্ধান্ত নেওয়ায় খুশি গ্রামবাসিরা সরকারের এই সিদ্ধান্ত সাধুবাদ জানান তারা।0
0
Report
रanchi के सैनिक मार्केट में आग: आजाद फार्मा में पानी रिसाव से शॉर्ट सर्किट
Ranchi, Jharkhand:रांची के प्रसिद्ध सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मा में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुकान में पानी के रिसाव के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद सैनिक मार्केट के मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रांची के सैनिक मार्केट मे आजाद फार्मा दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान के आसपास पानी का रिसाव हो रहा था। इसी पानी के कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आ रही है, जिसके बाद दुकान में आग लगी। हालांकि समय रहते स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सैनिक मार्केट के मेंटेनेंस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर मार्केट में पानी का रिसाव क्यों हुआ और बिजली की वायरिंग के आसपास सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए—ये सवाल अब सामने आ रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस घटना ने सैनिक मार्केट की मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। जरूरत है कि मार्केट प्रबंधन पानी के रिसाव और बिजली व्यवस्था की जांच कराए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।0
0
Report
Advertisement
