गोण्डाः पूरे बसालत में जलती नजर आई पराली, रोक लगाने में विफल हुए जिम्मेदार
Devrahna, Uttar Pradesh:इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार शाम को पूरे बसालत में खेत मे धान की पराली जलती दिखी और आस-पास काफी धुँआ फैला रहा नजर आया। डीएम नेहा शर्मा के मनाही के बाद भी क्षेत्र मे किसान मनमानी करते हुए धान की पराली जलाकर वायु प्रदूषण कर रहे हैं। वहीं इस पर रोक लगाने मे जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी विफल दिख रहे हैं। ब्लाक के एडीओ क़ृषि मजहर हुसैन ने कहा की पराली जलाना दंडनीय अपराध है। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जायेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
