icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow5 Feb 2025, 05:45 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NTPC Gadarpura Plant Brings Destruction as Farmers Suffer Despite Promises of Development

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो विकास के बड़े-बड़े दावों पर सीधे सवाल खड़े करती है। 1600 मेगावाट का एनटीपीसी गाडरवारा सुपर थर्मल पावर प्लांट, जिसके लिए किसानों ने अपनी उपजाऊ जमीनें इस उम्मीद में सौंप दी थीं कि उनके बच्चों का भविष्य संवरेगा। उन्हें बेहतर अस्पताल, आधुनिक स्कूल और पक्की सड़कें मिलेंगी। दावा तो यह भी था कि एनटीपीसी ने कई गांवों को 'गोद' लेकर उनका कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया है। लेकिन ज़मीनी हकीकत इन कागज़ी दावों के बिल्कुल उलट है। आज वही विस्थापित और प्रभावित ग्रामीण कह रहे हैं कि एनटीपीसी उनके लिए विकास नहीं, बल्कि विनाश लेकर आया है। आइए देखते हैं गाडरवारा के प्रभावित गांवों से ZEE मीडिया की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट।
0
0
Report

संभल में दुर्गा अष्टमी शोभायात्रा पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । संभल में आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकाली जाएगी दुर्गा अष्टमी शोभायात्रा。 दुर्गा अष्टमी शोभायात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा रूट छावनी में तब्दील。 सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा की जमीन से लेकर आसमान से निगरानी के बंदोबस्त。 पुलिस फोर्स, ड्रोन कैमरों/हाई पावर वाइनों कुलर के साथ ही सत्यव्रत जिला कंट्रोल रूम से शोभायात्रा की होगी निगरानी。 ASP सुमित राम केटे ने हाई पॉवर वाइनोकुलर से इलाके का जायजा लिया。 विवादित जामा मस्जिद इलाके में पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रवंध。 संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल तेज。 विवादित जामा मस्जिद से 50 मीटर की दूरी पर होता है शोभायात्रा का समापन。 संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला。
0
0
Report
Advertisement

सीकर: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के आरोपी गिरफ्तार, 15 कार्ड मिले

Sikar, Rajasthan:सीकर एटीएम बदलकर रुपए निकालने का आरोपी गिरफ्तार सीकर शहर में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के अकाउंट से रुपए निकालने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से 15 ATM कार्ड मिले हैं। आरोपी वारदात करने के लिए हिसार से स्कूटी लेकर आता और वारदात करने के बाद वापस चला जाता। अंदेशा है कि आरोपी ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में एटीएम कार्ड बदलकर सभी के कई मामले सामने आए। ऐसे में पुलिस टीम लगातार एटीएम बूथ के आसपास नजर बनाए हुए थी। 17 अक्टूबर को पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शहर में एक एटीएम बूथ के पास उन्हें एक संदिग्ध आदमी नजर आया। जब उससे पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो उसके पास अलग-अलग बैंकों के 15 एटीएम कार्ड मिले। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि ATM बूथ पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम देता है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार(34) पुत्र शीशराम सांसी निवासी कनोह,हिसार को गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी से अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि वह जिस एटीएम बूथ पर कोई बुजुर्ग आदमी उसे दिखता है वहां पर जाता है और उनकी मदद करने के बहाने उनके ATM पिन मालूम कर लेता है और फिर बातों में लगाकर एटीएम कार्ड बदल देता है। आरोपी वारदातों में काम में लिए गए एटीएम कार्ड भी लगातार बदलता रहता है। पुलिस को आरोपी के पास से जो एटीएम कार्ड मिले हैं उनके होल्डर से भी अब पुलिस पूछताछ करेगी। अंदेशा है कि आरोपी पिछले लंबे समय से इसी तरह की वारदात कर रहा हो। आरोपी से अब पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी वारदात करने के लिए स्कूटी से आता है और वारदात करने के बाद स्कूटी लेकर वापस हिसार चला जाता है। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस थाने के कांस्टेबल दिनेश और दलीप की विशेष भूमिका रही।
0
0
Report

शिवानी पाठक बनीं एक दिन की कोतवाल, फखरपुर थाने में सुनी फरियादियों की समस्या

AbushahmaAbushahmaFollow3m ago
Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:फखरपुर बहराइच बालिकाओं और छात्राओं के मन से पुलिस का भय दूर करने तथा उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से योगी सरकार की पहल के तहत छात्रा को एक दिन का फखरपुर थाना प्रभारी बनाया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी पाठक गजाधरपुर बसंता को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। इस दौरान फखरपुर इंस्पेक्टर रामकुमार राजभर एसआई अशोक वर्मा की अध्यक्षता में चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बनाई गई थाना प्रभारी शिवानी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया और अपनी गाड़ी से रिसिब कर थाना प्रांगण में महिला हेल्प डेस्क प्रसासनिक भवन रजिस्टर नम्बर चार की जांच कर समस्त पुलिस अधिकीकरियो के साथ बैठक कर अपना परिचय दिया इस मौके पर समस्त अधिकारी मौजूद रहे। शिवानी पाठक ने कोतवाली की कुर्सी पर बैठकर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान हैबत पुर निवासी सुमन पत्नी अर्जुन के पति पत्नी विवाद आया जिसे तत्काल प्रभाव से सुनकर दोनों में सुलह समझौता कराया कोठवल निवासी रानी देवी के गांव का विवाद आया कचना पुर निवासी सुषमा देवी सूरज पाल निवासी मुड़िया भीलोरा सुसीला निवासी अली नगर आदि के दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले का निस्तारण कराया। इंस्पेक्टर रामकुमार राजभर की मौजूदगी में शिवानी ने पुलिस की जिम्मेदारियों और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को करीब से जाना और अपने पर गर्व महसूस करते हुए एसओ का धन्यवाद किया।एसओ रामकुमार राजभर ने बताया इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बिना किसी भय के अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाना है।
0
0
Report
Advertisement

चूड़ा मिल में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, CCTV में मारपीट; पुलिस जांच शुरू

Bettiah, Bihar:Anchor ________ बेतिया से खबर है जहां चनपटिया के चूड़ा मिल में जमकर दो पक्षों में मारपीट हुई है मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है चूड़ा मिल मालिक और एक पैक्स अध्यक्ष के बीच यह मारपीट की घटना हुई है धान को लेकर किसी विवाद में जमकर मारपीट हुई है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई करीब पांच गाड़ियों सहित एक पक्ष चूड़ा मिल पहुंचे वाद विवाद होने पर मिलर के लोग और पैक्स अध्यक्ष के लोग आपस में भिड़ गए इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है पुलिस सीसीटीवी फुटेज के तहत दोषियों को चिन्हित कर रही है
0
0
Report

धान की खरीद 48 घंटे में, मंत्री श्याम सिंह राणा का मंडी संचालन पर दावा

Sirsa, Haryana:कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण मंडी में आई फसल की नमी देखी और अधिकारियों को दिए उठान तेज करवाने के निर्देश सिरसा में डबवाली रोड पर नई शुरू हुई वैकल्पिक अनाज मंडी में पहुंचे कृषि मंत्री मंडी मजदूरों की सुनीं समस्याएं और दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश मजदूरों ने अधिकारियों पर लगाए कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप कृषि मंत्री ने मार्किट कमेटी कार्यालय में पहुंच अधिकारियों व आढ़तियों के साथ की बैठक वैकल्पिक अनाज मंडी शुरू करवाने पर आढ़तियों ने जताया आभार मंडी में फसल की बोली, उठान सहित अन्य कार्यों की हुई सराहना कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा- फसल पंजीकरण के लिए 3 दिनों पर दोबारा खोला गया पोर्टल जिला के अधिकारी धान की फसल का कर रहे फिजिकल वैरीफिकेशन जिन किसानों की औसत से अधिक हो रही पैदावार व मार्केट कमेटी सचिव को रिपोर्ट दर्ज करवा कटवा सकते हैं गेट पास 48 घंटे में की जाएगी किसानों की फसल की खरीद कृषि मंत्री का दावा, मंडियों में आई किसान की फसल का खरीदा जाएगा एक-एक दाना अधिकारियों को दिए कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज किया डबवाली, कालांवाली, रानियां व सिरसा अनाज मंडिया का किया निरीक्षण
0
0
Report

भदोही में बाइक हादसे में तीन युवकों की मौत, हेलमेट नहीं पहना होने से ब्रेन हेमरेज

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसा औराई कोतवाली क्षेत्र के इटवा ऊपरवार गांव में यूनियन बैंक के पास हुआ, जहां उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खुले गहरे नाले में जा गिरी,जानकारी के मुताबिक, मेदिनीपुर गांव के रहने वाले तीनों युवक रविवार को महाराजगंज बाजार में सामान खरीदने आए थे। बाजार से घर लौटते समय उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी औराई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,मृतकों की पहचान 29 वर्षीय विवेक बिंद, 20 वर्षीय सूरज बिंद और 19 वर्षीय पुनीत बिंद के रूप में हुई है। डाक्टरों के मुताबिक, तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने और ब्रेन हेमरेज के चलते उनकी मौत हुई,एक साथ तीन युवकों की मौत से मेदिनीपुर गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

किशनगढ़ में बंदरों के आतंक पर चक्का जाम, अस्पताल एंटी-रेबीज नहीं मिलने का आरोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राईपुरा में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 43 पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण अमानगंज-गुलगंज नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बंदर लगातार लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं, लेकिन अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं है। वहीं वन विभाग द्वारा बंदरों के रेस्क्यू को लेकर भी कोई उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है; जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंचे एसडीओपी और वन परिक्षेत्र अधिकारी ने ग्रामीणों को समझाइश दी और जल्द ही बंदरों को पकड़वाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद करीब साढ़े 3 घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला。
0
0
Report

फर्रुखाबाद: टोल पर फोन के बाद पति मौत, घर पहुंची पत्नी लाश

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के कायमगंज-अलीगंज रोड पर कैसर खां अड्डा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में फिटर लोकेंद्र यादव की मौत हो गई. लोकेंद्र यादव, पुत्र गिरीश, मिनपुरी जनपद के नगला हार के निवासी थे, वे 2017 से कायमगंज चीनी मिल में फिटर के पद पर कार्यरत थे और सरकारी क्वार्टर में रहते थे. परिवार में गमी होने के कारण वे मैनपुरी गए थे और वापस लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए. टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. घर पर पत्नी कल्पना अपने पति के लौटने का इंतजार कर रही थीं; उन्हें वह आखिरी फोन कॉल याद आ रही थी जिसमें लोकेंद्र ने कहा था कि “हम टोल पर आ गए हैं, तुम पानी भरकर रख लो, हम आकर नहाएंगे.” लोकेंद्र अब नहीं लौटेंगे; कल्पना और उनके दो बच्चों परी और शिवांश के सिर से पिता का साया उठा है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top