icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow2 Feb 2025, 01:57 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरौली बूथ पर हत्या के बाद मतदान शाम शुरू; पहली महिला ने किया मतदान

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बरौली मतदान केंद्र पर आखिर शुरू हुआ मतदान, महिला ने की शुरुआत\n\nधौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड के बरौली गांव के मतदान केंद्र पर हत्या के बाद दिनभर ठप पड़ा मतदान आखिरकार देर शाम शुरू हो गया है।\n\nबीती शाम युवक की हत्या के बाद गांव में शोक और तनाव के चलते सुबह से दोपहर 4 बजे तक एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा था। मतदान दल पूरे दिन बूथ पर मतदाताओं का इंतजार करता रहा।\n\nसबसे पहले एक महिला मतदाता ने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान की शुरुआत की। उसके बाद एक बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने के लिए आया।\n\nमतदान शुरू होते ही बूथ पर रौनक लौट आई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है
0
0
Report

बैतूल में हाईवे दुर्घटना: 15 वर्षीय मयंक सोनारे की मौत, तीन घायल

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में मुलताई-नागपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बिरूल रोड चौराहे पर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में 15 वर्षीय छात्र मयंक सोनारे की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम खड़की निवासी मयंक अपने साथी के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था,तभी नागपुर से भोपाल जा रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद खड़की गांव में मातम पसरा है।
0
0
Report
Advertisement

टीकमगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने 32 वर्षीय महिला की मौत, चक्का जाम

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 32 वर्षीय महिला की मौके पर हुई मौत, कार्तिक स्नान कर महिलाओं के साथ सड़क पार कर रहीं थीं महिला, मौके पर मौजूद लोगों ने जब ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो ट्रक चालक और उसके साथियों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर ट्रक लेकर मौके से हुआ फरार, घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने टीकमगढ़ बुढेरा मार्ग पर चक्काजाम लगा दिया, चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार और मृतक महिला को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्का जाम खोला गया। बी.ओ.-1- दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बुढेरा थाना क्षेत्र के मुड़ी खेरा गांव के पास का है, जहां 32 वर्षीय मेवा लोधी अन्य महिलाओं के साथ कार्तिक स्नान करने के बाद सड़क पार कर रही थीं, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जब मौके पर मौजूद लोगों ने जब ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो ट्रक चालक और उसके साथियों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए, महिला की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने टीकमगढ़ बुढेरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार और मृतक महिला को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्का जाम खोला गया। वाईट-1- विमल लोधी (ग्रामीण महिला) वाईट-2- वीर सिंह लोधी (मृतक महिला का भाई) वाईट-3- सौरभ रत्नाकर (एसडीओपी टीकमगढ़)
0
0
Report

छठ पर्व: ट्रेन से गिरा युवक बच गया, चार घंटे की सर्जरी सफल

Narmadapuram, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के इटारसी से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। चलती ट्रेन से नीचे गिरे युवक का पेट बुरी तरह फट गया और आंतें बाहर निकल आईं। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे युवक को डॉक्टरों ने चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद नया जीवन दिया। मामला नर्मदापुरम जिले के इटारसी का है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी आकाश यादव गोवा से छठ पर्व मनाने अपने गांव जा रहे थे। ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते आकाश दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए धक्के के कारण उनका संतुलन बिगड़ा और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। नीचे पड़े नुकीले पत्थर या धारदार वस्तु से उनका पेट फट गया और छोटी-बड़ी आंतें बाहर निकल आईं। दोस्तों और आरपीएफ की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर अचलेश्वर दयाल के मुताबिक आकाश की आंतें कई जगह से फट चुकी थीं और अत्यधिक खून बहने से बीपी भी सामान्य नहीं था। करीब चार घंटे की जटील सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने आंतों को जोड़कर उनकी जान बचा ली। फिलहाल युवक की हालत सामान्य है। छठ की खुशियों के बीच यह हादसा रेलवे में भीड़ प्रबंधन और यात्री सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
0
0
Report

मुजफ्फरनगर में विवादित जमीनों पर कब्जा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर समेत 20 गिरफ्तार,

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow11m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। खादर क्षेत्र की विवादित और कीमती जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले कथित गिरोह के खिलाफ थाना भोपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑपरेशन कवच अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटर सहित 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से छह तमंचे, एक पिस्टल, दो राइफल, एक दोनाली बंदूक, भारी मात्रा में कारतूस, तलवार और नौ लकड़ी के डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लग्जरी गाड़ियां स्कॉर्पियो-एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और थार भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को थाना भोपा पुलिस शुक्रताल चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गंगाघाट के पार से तीन गाड़ियों में सवार होकर 20 से 25 लोग खादर क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। इनके पास अवैध हथियार हैं और ये किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद तीनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्हें पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे संगठित होकर खादर क्षेत्र की विवादित एवं कीमती जमीनों की खरीद-फरोख्त करते हैं। जिन जमीनों पर मालिकाना हक या कब्जे को लेकर विवाद होता है, उन पर अपने पक्ष में अवैध कब्जा करने और उसे बरकरार रखने के लिए एकजुट रहते हैं। विरोध होने पर लोगों को डराने और दबाव बनाने के उद्देश्य से हथियार अपने पास रखते हैं। आरोपी एक विवादित जमीन पर कब्जा करने के इरादे से वहां पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने का हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र सिंह भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी 20 आरोपियों के खिलाफ थाना भोपा में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महांडिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी ये पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में थाना भोपा पुलिस टीम द्वारा की गई।
0
0
Report
Advertisement

अतिक्रमण हटाने के दौरान भरभरा कर गिरी दूकान,कारोबारी को हुआ लाखो का नुक्सान

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में नाली खुदाई के दौरान भरभराकर गिरी दुकान, व्यापारी को 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का दावा ताड़ीखाना चौक पर सीएम ग्रेड योजना के तहत चल रहा था नाली निर्माण कार्य, बुलडोजर से खुदाई के दौरान हुआ हादसा, दुकान स्वामी ने ठेकेदार और जेसीबी संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप.. मुरादाबाद शहर के ताड़ीखाना चौक पर सीएम ग्रेड योजना के तहत कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को नाली की खुदाई करते समय एक दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। दुकान गिरने से व्यापारी का भारी नुकसान हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं स्थानीय व्यापारियों और लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल जेसीबी की मदद से दुकान के अंदर रखा सामान बाहर निकलवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ताड़ीखाना चौक पर पिछले काफी समय से सीएम ग्रेड योजना के तहत नाली निर्माण और खुदाई का कार्य चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच बुलडोजर की मदद से एक दुकान के बाहर नाली की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान गुप्ता प्रोविजन के नाम से संचालित नवीन गुप्ता की दुकान अचानक ढह गई। दुकान के दोनों शटर गिरने के साथ ही अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान में लगे एसी सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है। दुकान स्वामी नवीन गुप्ता ने घटना को लेकर खुदाई कार्य करा रहे लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही खुदाई करने वाले कर्मचारियों को आगाह किया था कि दुकान के आसपास ज्यादा गहरी खुदाई न की जाए। उन्होंने सुझाव दिया था कि सावधानीपूर्वक हाथों से खुदाई कर ली जाए, ताकि दुकान को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। लेकिन आरोप है कि उनकी बात को नजरअंदाज कर बुलडोजर से खुदाई जारी रखी गई। नवीन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने काम करने वाले लोगों से यहां तक कहा था कि यदि मजदूरों की कमी है तो वह अपनी तरफ से मजदूर उपलब्ध करा देंगे, लेकिन इसके बावजूद उनकी बात नहीं मानी गई। व्यापारी के मुताबिक उनकी दुकान के एक तरफ पहले ही खुदाई की जा चुकी थी। इसके बाद वह दुकान बंद कर वहां से चले गए थे। उनका आरोप है कि दुकान के पीछे कॉपर की पाइप दबी होने के चलते खुदाई के दौरान करीब दो फीट अतिरिक्त गहराई तक खुदाई कर दी गई, जिससे दुकान की नींव और आसपास की मिट्टी प्रभावित हुई और देखते ही देखते दुकान गिर गई। 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का दावा दुकान स्वामी नवीन गुप्ता ने बताया कि दुकान गिरने से उन्हें करीब 10 से 12 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे सामान के साथ एसी और अन्य जरूरी उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अचानक हुई इस घटना से उनका व्यापार प्रभावित हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सबसे पहले लापरवाही बरतने वाले जेसीबी संचालकों और खुदाई कार्य करा रहे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही उनके नुकसान की भरपाई भी कराई जाए। मौके पर पुलिस बल तैनात, जेसीबी से निकाला जा रहा सामान घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। दुकान के अंदर रखा सामान निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। व्यापारियों का कहना है कि शहर में विकास कार्य कराए जाने चाहिए, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है।
0
0
Report

किशनगढ़-जैन मंदिर चोरी: चांदी के छत्र- सिंहासन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में जैन मंदिर चोरी का बड़ा खुलासा, चांदी का छत्र और सिंहासन बरामद, बीकानेर का शातिर आरोपी गिरफ्तार किशनगढ़ के रूपनगढ़ रोड स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मंदिर से चोरी किए गए चांदी के छत्र और सिंहासन को बरामद कर बीकानेर निवासी आरोपी गिरिराज शंकर अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की लत का आदी है और अपनी इस लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में सीओ सिटी धर्मराज चौधरी के सुपरविजन तथा मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम, साइबर सेल और मदनगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के बाद आरोपी को दबोचकर चोरी का माल बरामद कर लिया। पूरे मामले के खुलासे में जिला स्पेशल टीम के विजय सिंह और शंकर सिंह की विशेष भूमिका रही।
0
0
Report
Advertisement

सावड़ी पंचायत में पति-पत्नी और पिता-पुत्र के मुकाबले से चुनावी रोमांच

Alwar, Rajasthan:सावड़ी पंचायत में चुनावी मुकाबला रोचक, पति-पत्नी और पिता-पुत्र आमने-सामने; कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण में अलवर जिले की उमरैण पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सावड़ी में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान जारी है। यहां चुनावी मुकाबला प्रत्याशियों के पारिवारिक समीकरणों के चलते खासा दिलचस्प हो गया है। चुनाव मैदान में पति-पत्नी और पिता-पतृ एक-दूसरे के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर इन नामांकनों को चुनावी रणनीति का हिस्सा और डमी प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है। ग्राम पंचायत सावड़ी में कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें विजय जाटव और ललता देवी पति-पत्नी हैं, जो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, जितेंद्र नट और शिवकुमार पिता-पुत्र हैं और दोनों ने भी अलग-अलग नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोक रखी है। इस तरह कागजों पर परिवार के सदस्य ही एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन प्रत्याशियों ने मुख्य मुकाबले के समीकरणों को साधने के लिए डमी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। फिलहाल, इस अनोखे चुनावी समीकरण की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। इधर, शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अलवर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सावड़ी पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने बताया कि चौथे चरण में पूरे अलवर जिले में केवल ग्राम पंचायत सावड़ी में ही मतदान कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सावड़ी में पहले और दूसरे चरण के दौरान चुनाव प्रस्तावित थे, लेकिन उस समय अधिकांश प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के कारण चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इसके चलते मतदान स्थगित करना पड़ा था। अब निर्वाचन विभाग की ओर से चौथे चरण में यहां दोबारा चुनाव कराए जा रहे हैं।
0
0
Report

बेमेतरा में जनजातीय गौरव दिवस 2026 का भव्य आयोजन

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिला मुख्यालय में जनजातीय गौरव दिवस–2026 का भव्य आयोजन किया गया। टाउन हॉल सिविल लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल हुईं। वहीं बेमेतरा विधायक दीपेश साहू और साजा विधायक ईश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और जनजातीय समाज के प्रमुख मौजूद रहे। इस अवसर पर जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उनके ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देते हुए समाज के अधिकारों एवं विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने जनजातीय परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण के साथ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा किया गया।
0
0
Report
Advertisement

सियान सदन निर्माण से वरिष्ठ नागरिकों को नया सामाजिक मंच मिलेगा

Kawardha, Chhattisgarh:वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज की अनमोल धरोहर. कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कॉन्फेडरेशन का सातवां प्रादेशिक सम्मेलन-2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 'अनुभूति' पत्रिका का विमोचन किया। विजय शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनका अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठजनों को कुछ देने नहीं, बल्कि उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कवर्धा में 30 लाख रुपये की लागत से सियान सदन का निर्माण कराया जा रहा है। यहाँ वरिष्ठजनों के लिए मनोरंजन, अध्ययन और आपसी मेलजोल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कैरम, शतरंज सहित विभिन्न गतिविधियों के साथ घर से सियान सदन तक आने-जाने के लिए बैटरी चलित वाहन की व्यवस्था करने की भी योजना है।
0
0
Report

आगरा के मनल चौहान की धाकड़ पारी से भारत U-19 ने पाक को हराया

Agra, Uttar Pradesh:एशिया कप में भारतीय अंडर 19 टीम और आगरा के लाल की आतिशी बल्लेबाजी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मुंह से जीत छिन जीत का परचम लहरा दिया. बेटे की इस जीत से परिवार में खुशी का माहौल है, अंडर 19 भारतीय टीम में शामिल आगरा के मनल चौहान ने 3 छक्को और 3 चौकों की मदद से 47 रन बनाए. मनल की बल्लेबाजी से न सिर्फ टीम को जीत मिली बल्कि परिवार को गर्व का पल भी मिली. हमारी टीम मनल चौहान के आगरा आवास पहुंची जहां परिवार एक दुसरे को बेटे की जीत की मिठाइयां खिला रहा था. मनल के पिता सुदीप चौहान जो मैनपुरी के नगला जुलाह से प्रधान है और मां प्रीति चौहान गृहिणी हैं, मनल के पिता ने बताया कि बेटा बचपन से ही क्रिकेट को पसंद करता था, बेटे की रुचि देख पिता ने भी बेटे को क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन कराई, हालांकि बेटे ने क्रिकेट और पढ़ाई के बीच समानजस्य बनाने की बात कही, जिसके बाद मनल अंडर 14, अंडर 16 और अब अंडर 19 खेला और जीत का हिस्सा बना, मनल के पिता ने ये भी बताया कि बेटा, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में भी खेल चुका है, मेडल जीता था
0
0
Report

आलीराजपुर डबल मर्डर: प्रेम प्रसंग के बदले में भाई ने दो लोगों को मार डाला

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: प्रेम प्रसंग के खूनी खेल में डबल मर्डर से सनसनी; भाई की मौत का बदला लेने के लिए दो लोगों की हत्या प्रमुख बिंदु: घटनास्थल: आलीराजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र (चंदपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला)। मुख्य कारण: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते हुआ खूनी संघर्ष। घटना का क्रम: 12 नवंबर को दिलीप की हत्या (पत्नी और उसके आशिक द्वारा) के बाद, मृतक के भाई पिंटू ने बदला लेने के लिए आरोपी पक्ष के दो लोगों को मौत के घाट उतारा। मृतक (दैनिक बदला): आरोपी रमेश के पिता मोती और काका कोमल。 पुलिस कार्रवाई: पिंटू सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है。 मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में जिले में एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। भाई की मौत का बदला लेने के लिए एक युवक ने खौफनाक कदम उठाते हुए विरोधी पक्ष के दो लोगों की हत्या कर दी। क्या था पूरा मामला (पुरानी घटना): प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 12 नवंबर को आलीराजपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जो चर्चित 'सोनम रघुवंशी' जैसी घटना से मिलती-जुलती थी। उस मामले में एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने ही पति दिलीप की बेरहमी से हत्या करवा दी थी। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव और रंजिश लगातार बढ़ती जा रही थी। बदले की आग में डबल मर्डर: मृतक दिलीप की हत्या का गम और गुस्सा उसके परिवार के भीतर सुलग रहा था। इसी रंजिश के चलते, मृतक दिलीप के भाई पिंटू ने अपने भाई की मौत का बदला लेने की ठानी। आरोप है कि पिंटू ने योजनाबद्ध तरीके से मुख्य आरोपी रमেশ के पिता मोती और उसके काका कोमल पर हमला बोल दिया, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और दहशत का माहौल है。 पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही आलीराजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मृतक के भाई पिंटू और अन्य संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल भी तैनात किया गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top