गोण्डाः भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री का दिल्ली जाते समय गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत
Gonda, Uttar Pradesh:भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ जेपीसी के चेयरमैन और भाजपा सांसद जगदम्बिक पाल का दिल्ली जाते समय गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों सहयोगियों और कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़े की धुन पर अभिनन्दन किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।
