गोण्डाः इटियाथोक ब्लाक के कठौवा गाँव मे खेल महोत्सव का आयोजन
Devrahna, Uttar Pradesh:इटियाथोक ब्लाक अंतर्गत कठौवा गाँव मे शनिवार को खेल महोत्सव का क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने उदघाटन किया। कर्यक्रम के संयोजक राजेश त्रिपाठी ने बताया की स्थानीय युवाओं मे खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन हर साल किया जा रहा है। इसमें दौड़, कूद, कबड्डी, रस्साकसी, क्रिकेट का आयोजन किया जाता है। खेल मे 5 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के लोग प्रतिभाग करते हैं। मौके पर दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव रामकृष्ण तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष ज्योति चन्द्र तिवारी, सत्यव्रत ओझा आदि मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
