271503
गोंडाः कंपोजिट विद्यालय मंगुरही में खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Bangawan, Uttar Pradesh:बुधवार को कंपोजिट विद्यालय मंगुरही मे विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमा पाण्डेय ने किया।प्रधानाध्यापक रवि तिवारी ने बताया कि लम्बी कूद, ऊंची कूद और अन्य प्रतियोगिताए आयोजित हुईं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी के एयर शो में जोश: हजारों दर्शक, लड़ाकू विमान करतब दिखाने को तैयार
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में एयर शो का दूसरा दिन. नमो घाट पर हजारों लोग मौजूद. सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुआ लड़ाकू विमान का अद्भुत प्रदर्शन. विंग्स ओवर गंगा की थीम पर आसमान में करतब दिखाएंगे वायु सेवा के जांबाज लड़ाकू विमान0
0
Report
डॉ सज्जन सिंह यादव जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बने
Srinagar, Uttarakhand:Dr Sajjan Singh Yadav Appointed J&K Chief Secretary, To Assume Charge on November 1 Srinagar, Oct 24, The Ministry of Home Affairs has appointed Dr Sajjan Singh Yadav, a 1995-batch IAS officer of the AGMUT cadre, as the new Chief Secretary of Jammu and Kashmir, according to an order dated October 24, 2026. The order, issued under reference number 15041/07/2023-UTS.I, states that Yadav has been transferred from Delhi and posted as Chief Secretary of Jammu and Kashmir with effect from November 1, 2026, or from the date of his joining, whichever is later. The order has been signed by Anish Muraleedharan, Director (Services), Ministry of Home Affairs, and circulated to the Chief Secretaries of various Union Territories and other concerned authorities. Yadav’s appointment comes ahead of the scheduled retirement of incumbent Chief Secretary Atal Dulloo at the end of October.0
0
Report
यमुना में अमोनियम-फॉस्फेट दूषित पानी से सांस, लीवर और फेफड़ों पर खतरा
New Delhi, Delhi:यमुना में अमोनियम और phosphate के साथ पानी का रिएक्शन होने की वजह से होने वाले नुकसान फेफड़ों लीवर नाक कान आँख को पहुँचने वाले नुकसान के साथ साथ इसके बेहद खतरनाक परिणाम जिस वजह से सब्ज़ियों है और पानी तीनों खतरनाक स्तर तक दूषित हो चुके हैं ग़ौरतलब है कि अमोनियम और फॉस्फेट का पानी के साथ रिएक्शन रेस्पिरेटरी सिस्टम पर प्रभाव डालता है। 25 से 50 पीपीएम (ppm) ही नाक, गले में जलन, खांसी का कारण है। लीवर और फेफड़ों को गलाने के लिए काफ़ी है इन सब को बताते हुए WALK THROUGH अमोनिया ख़तरनाक गंध वाली गैस है। ऐसी जहरीली गैस जो स्वास्थ्य और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँचाने के लिए काफ़ी है。0
0
Report
Advertisement
रोहतक गैंगस्टर हिमांशु भाऊ FBI गिरफ्तार: अमेरिकी अदालत के समक्ष बड़ा खुलास
Rohtak, Haryana:हरियाणा के रोहतक (रिटोली गांव) से निकलकर अपराध की दुनिया में दहशत फैलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर हिंमाशु भाऊ को अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गिरफ्तार कर लिया है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून व्यवस्था की एक बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। विदेश में बैठकर अपना क्रॉस-बॉर्डर सिंडिकेट चलाने वाला 24 वर्षीय हिमांशु भाऊ सालों पहले फर्जी पासपोर्ट पर भारत से फरार हो गया था। लेकिन अमेरिका में बैठकर भी वह हरियाणा (खासकर रोहतक, गोहाना, सांपला) और दिल्ली-NCR में रंगदारी (extortion), व्यापारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग और टार्गेट किलिंग जैसी खौफनाक वारदातों को अंजाम दे रहा था। बम्बीहा और नीरज बवाना गैंग से जुड़े भाऊ का नाम हरियाणा के गोहाना में मातू राम हलवाई और सांपला में सीताराम हलवाई के यहां हुई जबरन वसूली की फायरिंग से लेकर दिल्ली के बर्गर किंग शूटआउट तक में प्रमुखता से शामिल है。0
0
Report
ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आरोपी मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:मुंबई ATS ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संबंध होने के आरोप में माहिम से मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर (33) को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल फोन की जांच में भड़काऊ पोस्ट और मसूद अजहर से जुड़ी ऑडियो क्लिप मिली हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के साथ उसके कथित संपर्क को लेकर भी जांच चल रही है; यह बात उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों और एक टेलीग्राम ग्रुप के जरिए सामने आई। ATS की कालाचौकी यूनिट ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा धर्म, भाषा या अन्य आधारों पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने से संबंधित है0
0
Report
काशी आसमान से भी खूबसूरत, भावेश शर्मा ने कहा यह क्षण बेहद अहम
Varanasi, Uttar Pradesh:टीम सूर्य किरण के पायलट भावेश शर्मा से खास बातचीत. पांच हेलीकॉप्टर के बेड़े में पांचवे को लीड करने वाले भावेश शर्मा ने बताया कि बेहद अहम होता है यह क्षण. उन्होंने कहा आसमान से भी वैसे ही खूबसूरत दिखती है काशी.0
0
Report
Advertisement
जेएमआई ने जैसिम खान के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:JMI PROTEST JASIM KHAN0
0
Report
सीएचसी परतावल में अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन
Kamhariya Khurd, Uttar Pradesh:अब मरीजों को जांच के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दूर के अस्पतालों की दौड़, समय और पैसे की होगी बचत परतावल (महराजगंज)। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में एक महत्वपूर्ण पहल हुई। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब तक अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों और निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को आर्थिक परेशानी के साथ समय की भी बर्बादी होती थी। सीएचसी परतावल में यह सुविधा शुरू होने से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिलेगा। उद्घाटन के दौरान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने इस नई सुविधा की शुरुआत पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम को बधाई दी। पहले ही दिन मरीज का हुआ अल्ट्रासाउंड अल्ट्रासाउंड सेवा के शुभारंभ के साथ ही पहले दिन डॉ. दिवाकर राय ने ऊषा नामक महिला मरीज की जांच की। नई सुविधा शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि अब उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अनावश्यक भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी, अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, अंगद गुप्ता, नगर पंचायत परतावल अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, विवेक पटेल, सीएचसी संजीव सिंह और डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
कानपुर प्रयागराज हाईवे
Kanpur, Uttar Pradesh:*कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हरियाली के बीच सफर, प्रदूषण कम करने के साथ खूबसूरती बढ़ाने की पहल* कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सफर अब हरियाली और रंग-बिरंगे फूलों के बीच और खूबसूरत नजर आ रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ हाईवे के डिवाइडर को भी हरियाली से सजाया जा रहा है। यहां पहले से लगाए गए पेड़-पौधों के बीच फूल वाले पौधे भी लगाए गए हैं, जो हाईवे के नजारे को आकर्षक बना रहे हैं। हाईवे पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में डिवाइडर के बीच लगे पेड़-पौधे और फूल सड़क की खूबसूरती बढ़ाने के साथ हरियाली का एहसास भी कराते हैं। वाहन चालकों और यात्रियों को सफर के दौरान जब सड़क के बीच रंग-बिरंगे फूल नजर आते हैं, तो रास्ते का नजारा कुछ अलग ही दिखाई देता है। वाहनों से निकलने वाले धुएं के बीच पौधों की मौजूदगी पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। पेड़-पौधे हरित क्षेत्र बढ़ाने में मदद करते हैं और फूलों वाले पौधे हाईवे को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करते हैं। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर यह बदलाव दिखाता है कि सड़कें केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का माध्यम ही नहीं, बल्कि सफर को बेहतर और आसपास के वातावरण को सुंदर बनाने का जरिया भी बन सकती हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ हरियाली और फूलों से सजा डिवाइडर यात्रियों के सफर में खूबसूरती का एक नया रंग जोड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
संभल । रिएक्शन #, इलेक्शन 2027 .. योगी सरकार ने संभल में महिलाओं को पहचान दी .. जीना सिखाया .
Chandausi, Uttar Pradesh:सवाल 2027 के आगामी चुनाव का .. जवाब संभल की आम महिलाओं का .. फल विक्रेता महिला दुकानदार किरण... कहती हैं, पहले की सपा सरकार सरकार में संभल में महिलाओं को कोई पहचान नहीं मिली, योगी सरकार ने महिलाओं को जीने का तरीका सिखाया । सपा सरकार में असुरक्षा के डर से घर से बाहर नहीं निकलते थे, योगी सरकार में अब इज्जत से कमा रहे हैं... बहुत अंतर है .. बुजुर्ग महिला. दुकानदार .. जब से वोट बना है ,बीजेपी को वोट दे रही हूं ...माहौल कैसा भी हो .27 में आएंगे तो योगी जी ही ।0
0
Report
जोधपुर में मारवाड़ महोत्सव 2026: लोक कला और हस्तशिल्प के रंग सेधूम
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर जोधपुर मे पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय मारवाड़ महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान मारवाड़ की लोक कला, संस्कृति और पारंपरिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव के पहले दिन जोधपुर के ऐतिहासिक घंटाघर से हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएसएफ के ऊंट दस्ते और केसरिया साफा पहने स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक रंगों से सजी यह हेरिटेज वॉक घंटाघर से रवाना होकर उम्मेद स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। हेरिटेज वॉक के माध्यम से मारवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। आयोजन में शामिल प्रतिभागियों ने राजस्थान की लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की झलक प्रस्तुत की। मारवाड़ महोत्सव के तहत दो दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें लोक नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक प्रतियोगिताएं प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इसके साथ ही मूंछ प्रतियोगिता, साफा प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। महोत्सव में पतंगबाजी, हस्तशिल्प मेला और सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों के जरिए मारवाड़ की लोक परंपराओं, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान किया जाएगा। मारवाड़ महोत्सव के आयोजन से जोधपुर की ऐतिहासिक पहचान, लोक कला और पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.0
0
Report
राजस्थान के गांवों में सरपंच चुनाव: पानी, सड़क और विकास पर मतदाताओं की जोरदार प्रतिक्रिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान में गांव री सरकार चुनबा खातर मतदान हो रह्यो है। गांवां में सरपंच अर वार्ड पंच चुनबा खातर मतदाता उत्साह सूं वोट दे रिया है। मतदान पूरा होवण री बाद देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित होवण री संभावना है। इण बीच गांव रा बुजुर्ग मतदाता भी विकास ने लेकर आपरी राय रख रिया है। जी मीडिया री टीम जद गांव पहुंची तो बुजुर्गां नै गांव री समस्यावां अर सरपंच सूं आपरी उम्मीदां बताई। बुजुर्गां रो कहणो है कि गांव में लंबे समय सूं पाणी री समस्या बनी हुई है। सड़कां री हालत भी ठीक कोनी है। गांव में मूलभूत सुविधावां रो विकास होणो जरूरी है, ताकि ग्रामीणां नै रोजमर्रा री जिंदगी में परेशानी कोनी आवे। बुजुर्गां रै मुताबिक, सरपंच पढ़ेलिख्यो होवें तो अच्छी बात है, पण सबसे जरूरी बात ई है कि उणने गांव री समझ होवे। गांव री समस्या जाणै, ग्रामीणां री पीड़ा समझै अर गांव रै भला खातर काम करै। सरपंच ऐसो होवणो चाहिए, जो चुनाव जीतबा पाछै भी जनता रै बीच रहैअर विकास रै वाद्यां ने पूरा करै। बुजुर्गां रो मानणो है कि जद गांव में पाणी, सड़क, शिक्षा अर दूसरी मूलभूत सुविधावां रो समाधान होसी, तभी गांव आदर्श गांव बण सकसी। अब देखण वाली बात ई है कि मतदाता किस उम्मीदवार पर भरोसो जतावै है अर गांव री विकास री जिम्मेदारी कुणने सौंपै है।0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान ने रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात—विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद धर्मेंद्र प्रधान की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात. मुख्यमंत्री निवास पहुंचे प्रधान ने की मुलाकात. विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा.0
0
Report
खाद-बीज नमूनों की जाँच अब फेसलेस, पारदर्शी: डाक विभाग से एमओयू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर: राज्य में कृषि विभाग ने खाद-बीज और पेस्टिसाइड्स की जांच की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब इन आदानों के सैंपल लेने के बाद जांच की प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय रहेगी और कॉन्टैक्टलेस होगी। डाक विभाग के साथ 3 वर्ष के लिए एमओयू किया गया है ताकि नमूनों की संग्रहण, परिवहन और लैब परीक्षण में मानवीय हस्तक्षेप समाप्त हो। निरीक्षक केवल ऐप के जरिए डिजिटल सैंपल लेंगे और जियो-टैगिंग व सुरक्षित QR कोड पैकिंग की जाएगी। ऑटोमेटेड सिस्टम तय करेगा कि कौन सा सैंपल किस लैब में जाएगा, न लैब को डीलर-निर्माता की पहचान पता चलेगी, और नमूने स्पीड पोस्ट से सुरक्षित भेजे जाएंगे। डाक विभाग ने 'Book Now Pay Later' भी दी है। इससे घटिया कृषि सामग्री के बजाय क्वालिटी एडान किसानों तक पहुँचेंगे। AgriQMS ऐप से निरीक्षक नमूने लेंगे, लैब आवंटन रैंडम होगा, लैब-व्यापारी पहचान नहीं पाएंगे। मंत्री ने कहा किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं; प्रमाणिक कृषि सामग्री उपलब्ध कराना और ईमानदार व्यापारियों को प्रोत्साहन देना।0
0
Report
जोधपुर में शांतिपूर्ण मतदान शुरू, बालेसर में रिकॉर्ड मतदान दर्ज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में शांतिपूर्ण मतदान की शुरुआत, सुबह 10 बजे तक 24.01% वोटिंग बालेसर में सर्वाधिक 25.63 प्रतिशत मतदान, 14 ग्राम पंचायतों में sarpanch निर्विरोध निर्वाचित जोधपुर। पंचायती राज संस्थानों के आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को जोधपुर जिले की छह पंचायत समितियों की 189 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ। सुबह 7 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान सुबह 10 बजे तक कुल 24.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान 60,840 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 2,53,445 मतदाता पंजीकृत हैं। सुबह के मतदान आंकड़ों के अनुसार बालेसर पंचायत समिति में सर्वाधिक 25.63 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं आगोलाई में 25.22 प्रतिशत, शेखाला में 23.93 प्रतिशत, शेरगढ़ में 23.81 प्रतिशत, चाबा में 23.46 प्रतिशत और चामु पंचायत समिति में 22.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही ग्रामीण मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। चुनाव के दौरान 14 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें चाबा पंचायत समिति की पांच, चामु की चार, शेखाला की तीन, शेरगढ़ की एक और बालेसर की एक ग्राम पंचायत शामिल है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी पंचायत समितियों में कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ग्रामीण क्षेत्र के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक मनीष देव ने बताया कि सुबह से ही मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।0
0
Report
Advertisement
