271305
Gonda - मसकनवां रमाकांत शुक्ला एक्सनल डेवलपमेंट सोसायटी के हीरक जयंती पर हुआ खेल प्रतियोगिता
Ranijot, Uttar Pradesh:मसकनवा स्व.श्री रमाकांत शुक्ल हीरक जयंती के तत्वावधान में ग्राम पतिजिया महोत्सव व खेलो बच्चों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया. कबड्डी में टीम प्रदीप पुनीसर व टीम अजय अटैकर के बीच खेला गया. जिसमें प्रदीप पुनीसर टीम 55अंक बनाकर विजयी रही. वहीं खो-खो प्रतियोगिता आरती एवेंजर व दिव्या ड्राइव टीम के बीच खेला गया. जिसमें आरती एवेंजर तीन अंकों से विजेता रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचकुला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आर्चना गुप्ता की बैठकें, आज ओबीसी मोर्चा पदभार समारोह
Panchkula, Haryana:भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पंचकूला में संगठनात्मक बैठकें पंचकूला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा ले रही है। सुबह 11 बजे से विभिन्न मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की जानकारी है वहीं, दोपहर पंचकमल कार्यालय में ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां पूरी हैं।0
0
Report
NH-44 पर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों ने किया जाम
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में nh44 रोड किसानों ने किया जाम0
0
Report
पूर्णिया के कच्चा कोठी पार्क के जीर्णोद्धार को तेजी से करने के निर्देश
Purnia, Bihar:काझा कोठी पार्क को मिथिला हॉट के तर्ज पर विकसित करने की कवायत पर पर्यटन विभाग पलीता लगा रहा है। दरअसल पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से पार्क को विकसित किया जाना है। पार्क परिसर में 1807 वर्ग फुट क्षेत्रफल में पूर्णता सुसज्जित डायनिंग एरिया का निर्माण भी करना है, लेकिन कार्य की धीमी गति और पार्क परिसर के अंदर बने तालाब का पूर्णिया के जिलाधीश अंशुल कुमार ने औचक निरीक्षण किया तो उपस्थित अधिकारियों और संवेदकों पर बिफर पड़े। उन्होंने सीधे शब्दों में कार्य को जल्द निष्पादित करने को लेकर फटकार लगाई। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की थी जिसमें फूड पार्क, हाट, मेडिटेशन सेंटर, और पाथ जैसे कई अहम चीज होगी। लेकिन कार्य की गति धीमी होने के कारण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इसे जल्द पूरा करें साथ ही आने वाले छठ को देखते हुए तालाब की सफाई भी त्वरित गति से करने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
कानपुर हत्याकांड: विनीत मिनोचा केस में बहू समेत तीन आरोपी कोर्ट में पेश
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का मामला कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू समेत तीनों आरोपी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल कुमार नायक की कोर्ट में पेश किए गए। आरोपी शालू कोर्ट पहुंची। इस दौरान दुपट्टे से अपना मुंह छिपाती रही। शालू कैमरों से बचती नजर विशाल गौतम व राज किशोर दोनों आरोपी0
0
Report
जमुई एनकाउंटर पर तेजस्वी और सम्राट चौधरी के बयान भिड़ेंगे राजनीति गर्म
Patna, Bihar:जमुई में हुए एनकाउंटर को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट लिखा. जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी. पर इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे देतें हैं. तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर “यादव” उनका भाई है. तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर विडियो बनाया था ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके. अब तेजस्वी यादव कहेंगे “देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया.” मैं अभी भी कहूँगा तेजस्वी जी अपने भाईयों को सचेत कर दिजिए,नहीं तो सम्राट की सरकार किसी को बख़्शने वाली नहीं है. “सम्राट का सुशासन” है भाई…0
0
Report
खूँटी में करमा पर्व की भव्य पूजा, बहनों के साथ रातभर नाच-गान
Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र में करमा पर्व की तैयारी है. आज झारखंड का प्रमुख पर्व करमा एकादशी के अवसर पर व्रत रखा जाएगा. खूँटी की बहनें भाइयों की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना के लिए उपवास करेंगी. शाम तक जावा उठाने की तैयारी पूरी कर ली जाएगी और घर-घर में पूजा अर्चना की जाएगी. क्रम अखरा में सामूहिक क्रम महोत्सव की तैयारी भी चल रही है. यह महोत्सव आयोजक समिति द्वारा अयोजित किया जाएगा और बहनें पूजा-पाठ की तैयारी कर रही हैं. आज रात को भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें पूजा के पश्चात नाच-गान होगा. ढोल-नगाड़ों के साथ लोग पारम्परिक वेशभूषा में शामिल होंगे. उपासक महिलाएं पूजा-अर्चना के बाद नाच-गान करेंगी. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई लोग शामिल होंगे. आयोजन समिति के सोम आशापूर्ति ने बताया कि तैयारी जोरों-शोर से चल रही है; आज शाम पूजा-अर्चना होगी और हजारों लोगों की भीड़ होगी. पूजा के बाद रात भर नाच-गान की तैयारी है. महिलाएं आज भादो एकादशी के मौके पर करम पूजा करेंगी और जावा उठाए जाएँगे. शाम को उपासक महिलाएं, लड़कियाँ, युवतियाँ सभी करम राजा की पूजा करेंगी; पूजा के बाद नाच-गान होगा और सभी मिलकर करम पर्व मनाएँगे.0
0
Report
Advertisement
मध्यप्रदेश के कंचन ज्वेलर्स लूट मामले में गढ़वा पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार
Narayanpur, Jharkhand:मध्य प्रदेश मे कंचन ज्वेलर्स दुकान लुटकांड के एक और आरोपी को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार, उसके पास से लुटा हुआ सोना और लुटा हुआ बाइक बरामद, गढ़वा के साबिर के पास पुलिस ने किया बरामद। गढ़वा जिले के रंका और हरिहरपुर इलाके में बाइक लूट के बाद अपराधियों ने बाइक की नंबर प्लेट बदल दी और उसे मध्य प्रदेश पहुंचा दिया। पुलिस के मुताबिक, इसी बाइक का इस्तेमाल विंध्यनगर थाना क्षेत्र के कंचन ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम देने में किया गया। पुलिस ने पतिहारी निवासी शमशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट में मिले हिस्से का सोना, 44 सौ रुपये नकद और मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ में शमशाद ने पुलिस को बताया कि लूटी गई अपाची बाइक को अनपरा में राहुल स्वीपर के घर रखा गया था। बाद में बाइक की नंबर प्लेट हटाई गई और मध्य प्रदेश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को नंबर प्लेट हटाने और 13 सितंबर को वारदात के बाद नंबर प्लेट दोबारा लगाने की बात सामने आई है। मामले में रौशन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पूछताछ में बाइक लूट से लेकर मध्य प्रदेश के ज्वेलर्स लूटकांड तक कई अहम कड़ियां सामने आई हैं। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही सोनू उर्फ शाबिर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं शमशाद पर रंका, हरिहरपुर, अनपरा और विंध्यनगर थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क के अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।0
0
Report
मोहनिया चेकपोस्ट पर विदेशी शराब की करोड़ रुपये की खेप जप्त; ट्रक चालक गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:उत्पादन विभाग की गुप्त सूचना पर कार्रवाई, दो ट्रकों से 7361 लीटर शराब बरामद, पंजाब निवासी चालक गिरफ्तार वियो - कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपए की अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में दो ट्रकों को पकड़ा गया है, जिनमें से कुल 7,361 लीटर विदेशी शराब (लगभग 735 पेटी) बरामद की गई है। जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 1 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। जिसमें दोनों के चालक पंजाब निवासी हरविंदर सिंह और सतnaam सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया चेकपोस्ट के उत्पाद प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें पहले से ही सूचना मिली थी कि एक खास ट्रक नंबर से बिहार में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर जांच तेज की गई और समेकित जांच चौकी मोहनिया के पास गाड़ियों को रोक कर तलाशी ली गई। कागजात न दिखाए जाने पर जब ट्रकों की जांच हुई, तो एक ट्रक में साइकिल के टायर की आड़ में 185 पेटी शराब छिपाई गई थी। वहीं दूसरे ट्रक में जीरा/ठंडा पेय की आड़ में 550 पेटी शराब रखी गई थी। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान पंजाब निवासी हरविंदर सिंह (पटियाला) और सतनाम सिंह के रूप में हुई है। उत्पाद प्रभारी के अनुसार, भले ही आरोपी इसे झारखंड ले जाने का दावा कर रहे हों, लेकिन आशंका है कि इसे बिहार में ही खपाने की योजना थी। दूसरी ओर, गिरफ्तार ट्रक चालक हरविंदर सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसे जीरकपुर से गाड़ी दी गई थी और रांची ले जाने को कहा गया था। उसने दावा किया कि उसे ट्रक में शराब होने की कोई जानकारी नहीं थी और उसे केवल गाड़ी रांची तक पहुंचाने के बदले ₹5,000 प्रति चक्कर देने का वादा किया गया था। आरोपी चालक के अनुसार, वह पहली बार इस रास्ते पर गाड़ी लेकर आया था। फिलहाल उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है।0
0
Report
नावा की नमक फैैक्टी में टिन शेड गिरने से मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Didwana, Rajasthan:नावा में ग्राम राजस स्थित नमक फैक्ट्री में काम करते समय एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब मजदूर फैक्ट्री परिसर में टिन शेड पर कार्य कर रहा था; शेड टूट गया जिससे संतुलन खोकर नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर अफ़रा-तफरी मच गई; 108 एंबुलेंस ने घायल को नावा राजकीय उच्च जिला चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान छितरमल पचेरीवाल के रूप में हुई, जो नावा निवासी थे और परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करते थे। बाबा रामदेव कैम्प फूड साल्ट इंडस्ट्रीज राजास में मजदूरी कर रहे थे। इस हादसे के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं; हादसे के वास्तविक कारणों की जांच होनी चाहिए। परिवार में शोक, और स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच तथा मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।0
0
Report
Advertisement
Gen-Z की राय के लिए यूपी चुनाव से पहले सपा का QR पोस्टर वायरल
Lucknow, Uttar Pradesh:एंकर - यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को लेकर सियासी कवायद तेज हो गई है... समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता ने लखनऊ में ‘Gen-Z की राय’ नाम से एक पहल शुरू की है... सड़क किनारे लगाए गए पोस्टर पर QR कोड दिया गया है... जिसे स्कैन कर युवा 2027 की सरकार से अपनी अपेक्षाएं और प्राथमिकताएं बता सकते हैं... लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास लगा ये पोस्टर इन दिनों चर्चा में है... पोस्टर पर बड़ा सा QR कोड है और युवाओं से सीधे अपनी राय देने की अपील की गई है। QR कोड स्कैन करने के बाद युवा ऑनलाइन फॉर्म के जरिए अपनी बात दर्ज कर सकते हैं। इसमें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सुरक्षा, महंगाई, टेक्नॉलॉजी और स्टार्टअप जैसे मुद्दों पर युवाओं की प्राथमिकताएं पूछी जा रही हैं।0
0
Report
आगरा में भ्रूण लिंग जांच गैंग के उजागर, अस्पताल संचालक समेत 6 हिरासत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में भ्रूण लिंग जांच के एक बड़े खेल का खुलासा हुआ है। सोनीपत की पीसीपीएनडीटी टीम ने डमी गर्भवती के जरिए पूरे मामले का पर्दाफाश किया। टीम ने इटौरा के संस्कार हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर पर छापा मारा। मौके से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और जांच में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। 90 हजार रुपये में गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग बताने का सौदा तय हुआ था। सोनीपत की पीसीपीएनडीटी टीम ने पहले एक गिरोह को पकड़ा था। पूछताछ में इस नेटवर्क के तार आगरा से जुड़े होने के सुराग मिले। इसके बाद टीम ने एक महिला को डमी गर्भवती बनाकर एजेंट से संपर्क कराया। बच्चे का लिंग पता करने के लिए 90 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। बताया गया कि 40 हजार रुपये एजेंट को एडवांस दिए गए थे। सोमवार को एजेंट और जांच टीम को कई जगह घुमाता रहा। शाम को महिला को इटौरा स्थित संस्कार हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इसके बाद टीम ने अस्पताल में छापा मार दिया। छापे के दौरान मौके से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद हुई। जांच में इस्तेमाल होने वाले दूसरे उपकरण भी टीम के हाथ लगे। अधिकारियों के मुताबिक टैबलेट की मदद से भ्रूण की जांच की जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं था। अस्पताल में आईसीयू की सुविधा का बोर्ड लगा हुआ था। संचालक ने पंजीकरण के लिए आवेदन किए जाने की बात कही है। कार्रवाई में अस्पताल संचालक भानु प्रताप समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इटौरा के ओम नारायण, फतेहाबाद के मयंक शर्मा, मकरौल के जगवीर सिंह, मनीष कुशवाहा, कुशीनगर के पवन कुशवाहा और सोनीपत के शंकर राणा भी हिरासत में लिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक शंकर राणा ने डमी गर्भवती से संपर्क किया था। अब हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है। हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम की ओर से मलपुरा थाने में शिकायत दी जा रही है।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर विधानसभा हंगामे के बीच युवाओं के रोजगार और आरक्षण पर बहस चाहिए
Srinagar, Uttarakhand:Jammu and Kashmir Apni Party Srinagar District President Zaffer Habib has strongly criticised the ongoing Assembly session, urging elected representatives to focus on public issues, constituency development and the concerns of the people rather than disruptions and political disputes. Habib said the Assembly is an important democratic platform where representatives from the ruling party and the Opposition are expected to come together to deliberate on issues concerning their respective constituencies and the wider public. "Unfortunately, the Assembly session has been reduced to chaos and sloganeering. This is public money being spent on the session, and the people expect their representatives to raise and resolve their genuine concerns," he said. He said pressing issues such as employment, recruitment and reservation should receive greater attention, arguing that debates over matters such as holidays associated with political leaders should not overshadow concerns affecting educated youth. "The parents who worked hard, took loans and even sacrificed their basic needs to educate their children today expect opportunities based on open merit. The doors of those opportunities should not be closed for our educated young men and women," Habib said. He termed the concerns of educated youth among the most pressing issues requiring discussion in the Assembly, particularly matters related to the reservation system and employment opportunities. "The most important and burning issue is our youth. There should have been a collective discussion on the concerns of educated young people, including the reservation system and the opportunities available to them. Unfortunately, these issues did not receive the attention they deserved," he said. Habib urged legislators across the political spectrum to use the Assembly for constructive debate and policy discussion, and to prioritise issues directly affecting the lives, livelihoods and development needs of the people of Jammu and Kashmir.0
0
Report
Advertisement
शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती के अवकाश को लेकर NC नेता मजीद लर्मी ने स्पष्ट रुख दिखाया; जम्मू-कश्मीर में 13 जुलाई को भी छुट्टी चाहिए
Srinagar, Uttarakhand:FEED TVU 60 BYTE :- NC SENIOR LEADER MAJEED LARMI NC Senior Leader Majeed Larmi Clarifies Stand on Sheikh Abdullah Anniversary Holiday National Conference senior leader Majeed Larmi has clarified his remarks regarding the restoration of the holiday on the birth anniversary of Sheikh Mohammad Abdullah on December 5. Larmi said that his statement was being given a communal angle by the BJP, whereas his intention was simply to stress that the dignity and legacy of Sheikh Mohammad Abdullah should be respected. He also said that July 13, which has historical significance in Jammu and Kashmir, should be observed as a holiday as well. “I only said that the dignity of Sheikh Mohammad Abdullah should remain intact. I also believe that July 13 should be a holiday in Jammu and Kashmir. There is nothing communal about this,” Larmi said.0
0
Report
पत्थर खदान में पॉकलेन गिरने से ऑपरेटर की मौत; अवैध खुदाई पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:पत्थर की खदान में पॉकलेन गिरने से ऑपरेटर की मौत. मृतक की चेतलाल पंडित हजारी बाग झारखंड के रूप में हुई पहचान. दौलतपुरा थाना इलाके के खोरा श्यामदास की है घटना. नियमों को ताक पर रखकर की जा रही थी अवैध रूप से खुदाई. पुलिस ने शव को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में. परिजनों के आने के बाद होगा शव का पोस्टमार्टम. हरमाड़ा के तोड़ी खोराश्याम दास में चल रही पत्थर की खदान. खदान गहरी होने के कारण हादसे होने का डर.0
0
Report
डूमरा में नाबालिग मौत: CCTV फुटेज वायरल, निष्पक्ष जांच की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं डूमरा गांव में नाबालिग की मौत का मामला मारपीट के CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल CCTV में पहले स्कूली बच्चों द्वारा नाबालिग से मारपीट दिखी इसके बाद शिक्षक द्वारा भी बच्चे से मारपीट का दावा CCTV सामने आने के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन सौंपा परिजनों ने पूरी CCTV फुटेज सुरक्षित कराने की मांग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई की मांग उठी जांच अधिकारी बदलने और निष्पक्ष जांच की मांग की गई श्रीमती जानकी देवी शिक्षण संस्थान ग्रुप डूमरा की स्कूल का मामला स्कूल परिसर में अन्य शैक्षणिक संस्थान भी चलने की शिकायत झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के डूमरा गांव की श्रीमती जानकी देवी शिक्षण संस्थान ग्रुप डूमरा की स्कूल में 13 वर्षीय नाबालिग छात्र की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मामले में अब स्कूल परिसर के सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों का दावा है कि इन वीडियो में प्रियांशु के साथ पहले कक्षा में कुछ स्कूली बच्चे मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि इसके बाद एक शिक्षक द्वारा भी बच्चे के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य नजर आ रहा है। सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश है। इसी को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। परिजनों के अनुसार सामने आए वीडियो में नाबालिग छात्र के साथ पहले कक्षा में मौजूद कुछ बच्चों द्वारा मारपीट की जाती दिख रही है। जिन्होंने बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई। इसके बाद एक अन्य वीडियो में शिक्षक द्वारा भी बच्चे के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि यदि वीडियो घटना के वास्तविक क्रम को दर्शाते हैं तो उनकी भी जांच का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से वायरल वीडियो के साथ-साथ स्कूल के मूल डीवीआर को कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल परिसर में लगे कैमरों की पूरी फुटेज उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में उन्होंने घटना के आसपास के पूरे समय की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना से पहले और बाद में क्या हुआ। ज्ञापन में डीवीआर के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए उसकी सत्य प्रतिलिपि उपलब्ध कराने और आवश्यक होने पर फुटेज की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की गई है। परिजनों ने अपने ज्ञापन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए छात्र के शरीर पर चोटों के निशान होने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि रिपोर्ट में शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोटों का उल्लेख है और निजी अंगों के आसपास भी चोट के निशान बताए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में मारपीट के बावजूद बच्चे को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने इस पहलू की भी जांच कराने की मांग की है। परिजनों ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए जांच अधिकारी को बदलने की मांग की है। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज करने, स्कूल के सभी संबंधित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कराने और मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। इसके अलावा परिजनों ने 11 से 17 सितंबर तक मोर्चरी परिसर के सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर की भी जांच कराने की मांग ज्ञापन में रखी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से की गई है। परिजनों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को फंसाना नहीं, बल्कि CCTV फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाना है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है। अब इस पूरे मामले में सामने आए CCTV वीडियो जांच में क्या भूमिका निभाते हैं और पुलिस इन वीडियो की सत्यता की किस तरह जांच करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
