Gonda: परसपुर में BEO के नेतृत्व में स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर के BRC पर BEO सुशील सिंह के नेतृत्व में स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक और जूनियर स्तर के कुल 218 बच्चों ने भाग लिया जिसमें 146 प्राथमिक स्तर के और 72 जूनियर स्तर के छात्र-छात्राएं शामिल थे। तिलकराम वर्मा के अनुसार, प्रतियोगिता ARP बृजेश सिंह, आलोक सिंह, जे.पी यादव, मनोज यादव और नरेन्द्र विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। हरि किशोर सिंह, अशोक पाण्डेय, श्याम सुन्दर पाण्डेय, अमरजीत सिंह और गिरजा शंकर पाण्डेय भी इस आयोजन में शामिल रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड -पत्रकार नसीम हत्याकांड मामला, आटा मिल मालिक सहित 3 गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़: देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्रकार नसीम हत्याकांड में शामिल आटा मील मालिक सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कल दिनांक 18.10.2026 को मृतक नसीम अपने सहयोगियों के साथ जरौठी रोड स्थित आटा मील पर विज्ञापन लेने के लिए गए थे। जहाँ आटा मील मालिक और उसके लोगों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पत्रकार नसीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
