Gonda: SP विनीत जायसवाल ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
Gonda, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज देर शाम कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, तिराहों, सर्राफा मार्केट और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। उन्होंने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शासन की गाइडलाइनों के बारे में जानकारी दी। गश्त के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
