271003
गोण्डाः जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन
Gonda, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने केक काटा और लोगों में लड्डू बांटा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा 2047 रोडमैप पर बड़ा मंथन
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक विकसत भारत विकसित हरियाणा 2047 के रोडमैप को मूर्त देने के लिए हो रहा है मंथन तमाम मंत्री, विधायक और अन्य लोग मौजूद0
0
Report
महोबा जिला अस्पताल परिसर में बाइक चोरी: CCTV से चोर की तलाश तेज
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग ज़िला अस्पताल परिसर में चोरों का आतंक, इलाज कराने अस्पताल पहुँचे युवक की बाइक चोरी कर फरार हुआ अज्ञात चोर, बाइक चोरी की वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद, अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की वारदात ने मेडिकल चौकी पुलिस की कार्यशैली पर खड़े सवाल, सीसीटीवी के आधार पर बाइक चोर की पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस, शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर का मामला。0
0
Report
सुल्तानपुर: दियरा Road झाड़ियों में फॉर्म 6 के बंडल मिलने से हड़कंप
Sultanpur, Uttar Pradesh:22/06/26, सुल्तानपुर जिले के लंभुआ तहसील के दियरा रोड के बगल झाड़ियों में मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म 6 के बंडल मिलने से हड़कंप मच गया। गांव वालों ने झाड़ी के पास मतदाता सूची से संबंधित फार्म देखा तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। मामला जब जिला प्रशासन के संज्ञान में आया तो जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम लंभुआ और CO को जांच करने के आदेश देते हुए स्थानीय थाने पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। बाइट: इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी सुल्तानपुर。0
0
Report
Advertisement
श्रीकृष्ण जन्मभूमि दान घोटाला: सचिव ने CM को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में नया मोड़, दान के पैसों के गबन के आरोप के बाद सचिव ने CM को लिखा पत्र मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के धन को लेकर हुए विवाद के बाद, अब मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दान के पैसों की भी जांच की मांग उठने लगी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा फलाहारी ने मंदिर के सचिव कपिल शर्मा पर दान के पैसों में गबन करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। सचिव कपिल शर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके。 ### क्या है पूरा मामला? * **याचिकाकर्ता का आरोप:** याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा का दावा है कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान की राशि में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं (गबन) हो रही हैं, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। * **सचिव की प्रतिक्रिया:** दूसरी ओर, सचिव कपिल शर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये आरोप मंदिर की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं। उन्होंने पारदर्शिता का हवाला देते हुए खुद मुख्यमंत्री से जांच की गुहार लगाई है। इस विवाद के बाद मथुरा में धार्मिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस पत्र पर क्या संज्ञान लेता है और जांच के आदेश दिए जाते हैं या नहीं।0
0
Report
उदयपुर के फतहनगर में जुमे के दौरान दो गुटों के भिड़ंत, कई घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के फतहनगर कस्बे में स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान दो गुट आपस मे भीड़ गए। जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पूरे घटना क्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे मस्जिद बीके गेट के बाहर जम कर मारपीट होती नजर आ रही है। हमले में घायल आसिफ हुसैन मंसूरी ने बताया कि नमाज के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद लोग मस्जिद से बाहर निकलने लगे। आरोप है कि इसी दौरान फतहनगर सदर सबीर मंसूरी और उनके परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने लाठी-सरिए और पत्थरों से हमला कर दिया। वहीं उन्हें बचाने आए उनके दोनों अंकल पर भी हमला किया गया, जिससे वे भी घायल हो गए। मामले में फतहनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था और दोनों पक्षों की ओर स्व मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस मामले में अग्रिम अनुसन्धान कर रही है。0
0
Report
NSUI ने नीट पेपर लीक समेत तीन माँगों के लिए प्रदर्शन किया
Begun, Rajasthan:एनएसयूआई द्वारा छात्र हितों से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर विद्यार्थियों को न्याय दिलाने, सहकारिता मंत्री गौतम दक को कथित अभद्र व्यवहार के मामले में पद से हटाने तथा प्रदेश में लंबे समय से बंद छात्रसंघ चुनाव पुनः शुरू कराने की मांग की गई। ज्ञापन उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई。0
0
Report
Advertisement
महायुती के एकजुट उत्साह से जळगाव में नंदकिशोर महाजन की रिकॉर्ड जीत
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव विधान परिषद निवडणुकीतील विजय हा महायुतीच्या नेत्यांच्या एकजुटीचा हा विजय आहे.. महायुतीचे उमेदवार नंदकिशोर महाजन हे महाराष्ट्रात सर्वाधिक मतांनी विजयी झाल्याचा भाजप आमदार मंगेश चव्हाण यांचा दावा एकूण मतदानापैकी 96 टक्के मतदान हे आमच्या एकट्या नंदकिशोर महाजन यांना मिळालं निवडणुकीत महाविकास आघाडीला स्वतःची देखील मत देखील राखता आली नाही. महाविकास आघाडीच्या नेत्यांनी स्वतः देखील आपल्या उमेदवाराला मत दिली नाहीत. आमदार मंगेश चव्हाण यांच्याशी बातचीत केले आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांचे0
0
Report
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा लीक पेपर मामले में आरोपी मनीष दाधीच गिरफ्तार
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021पेपर पढ़कर एग्जाम देने वाला एक और अभ्यर्थी गिरफ़्तार आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा द्वारा लीक प्रश्नोत्तरों को परीक्षा पूर्व पढ़कर लिखित परीक्षा में पास हुआ था आरोपी मनीष आैर आरोपी मनीष दाधीच द्वारा अपने भाई पुरूषोत्तम दाधीच द्वारा हासिल किया था पेपर उस समय के आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा द्वारा पहुंचा था ये लीक पेपर साक्षात्कार में निर्धारण न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं होने से अन्तिम रूप से चयनित नहीं हो पाया था आरोपी0
0
Report
NEET गड़बड़ियों पर अशोक अरोड़ा ने सरकार पर सवाल उठाए
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र। पूर्व मंत्री एवं थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियां देश के युवाओं के साथ बड़ा अन्याय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों विद्यार्थी वर्षों की मेहनत और लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद परीक्षा प्रणाली में खामियों का शिकार हो रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी कोटा में छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं चिंता का विषय हैं और सरकार को इसकी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि यदि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा तो देश का भविष्य भी प्रभावित होगा। हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग, खनन और कई विभागों में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लाडवा थाना में कैंसर पीड़ित युवक के साथ कथित कुकर्म के मामले का जिक्र करते हुए अरोड़ा ने कहा कि यह बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि जो लोग जनता की सुरक्षा के लिए नियुक्त किए गए हैं, यदि वही इस तरह के आरोपों में घिरेंगे तो आम लोगों का पुलिस पर भरोसा कैसे कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टरों के मामलों में भी केवल निचले स्तर पर कार्रवाई करने से काम नहीं चलेगा। उन अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए जिन्होंने पहले शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की। अरोड़ा ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को जागरूक रहना होगा। उन्होंने लोगों से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की। शहर की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन नालों की सफाई अधूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो शहर में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। कानून व्यवस्था को लेकर अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। गैंगस्टर गतिविधियां, फायरिंग की घटनाएं और बढ़ता अपराध सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक प्रचार से बाहर निकलकर जनता के असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
Giriraj Singh: Taunt on Akhilesh-Congress alliance, SIT probe claim in UP
Ghaziabad, Uttar Pradesh:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज गाजियाबाद पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस-सपा के बीच खीचतान पर कहा कि अखिलेश यादव और कांग्रेस में अकेले चुनवा लड़ने की ताकत नहीं है। यह दोनों पैतरे दे रहे हैं और नेगोसीएशन करेंगे। यह सभी पार्टी मतलबी हैं। कभी इंडिया कभी पिंडी गठबंधन बनेगा। राम मंदिर चोरी पर एफआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि एसआईटी का गठन हो गया है। अखिलेश यादव भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है कि एसआईटी की जाँच में जिसका भी नाम आएगा, उसपर कार्यवाही की जाएगी। जल्द ही सभी अपराधी पकड़े जाएंगे। इसके अलावा बिहार भरत तिवारी एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि बवाल मचने की कोई जरूरत नहीं है। वहां के मुख्यमंत्री पर लोगों को भरोसा है और वह दूध का दूध पानी का पानी करेंगे। बाईट - गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री0
0
Report
ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी: छह गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस और एसटीएफ लखनऊ यूनिट को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 08 कुंतल 684 ग्राम अवैध गांजा, एक डीसीएम, एक कार, छह मोबाइल फोन, दो आईफोन और नकदी बरामद की है. बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत एक करोड़ 16 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करता था. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे भी दर्ज हैं. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस और एसटीएफ लखनऊ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा डीसीएम वाहन के जरिए उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसटीएफ की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया और मुखबिर की निशानदेही पर एक डीसीएम तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान डीसीएम में जड़ी-बूटी की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया 08 कुंतल 684 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है. वहीं डीसीएम, कार, मोबाइल फोन, आईफोन और नकदी समेत कुल बरामदगी का मूल्य लगभग एक करोड़ 16 लाख रुपये बताया गया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सामने आया कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क है, जो ओडिशा से गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में खपाता था. गिरोह का संचालन मुख्य सरगना द्वारा किया जा रहा था, जबकि उसके सहयोगी परिवहन, निगरानी और सप्लाई की जिम्मेदारी संभालते थे. पुलिस के अनुसार तस्कर गांजे को जड़ी-बूटी और अन्य सामान के बीच छिपाकर ले जाते थे, ताकि जांच एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके. तस्करी के दौरान पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक लग्जरी कार को एस्कॉर्ट वाहन के रूप में आगे चलाया जाता था. पूछताछ में आरोपियों से यह भी पता चला कि गिरोह पहचान छिपाने के लिए लगातार मोबाइल नंबर और सिम बदलता था तथा आपसी संपर्क के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल करता था. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों, सप्लायरों और खरीददारों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रदेश में सक्रिय एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.0
0
Report
अलीगढ़ के बहेरती गांव में हाई टेंशन तार गिरा, दो मौत; लापरवाही का आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ गांव बहेरती में हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर गिरा, विद्युत तार के करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही आरोप, थाना क्वार्सी क्षेत्र की घटना।0
0
Report
Advertisement
टोल पर दबंगों ने मचाया तांडव, टोलकर्मी घायल, आरोपी फरार
Dehradun, Uttarakhand:एक बार फिर से टोल पर दबंगों ने तांडव मचाया है...इस बार मामला विकासनगर से सामने आया है...पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...मारपीट में टोलकर्मी घायल हो गया और उसके शरीर से खून बहने लगा...लेकिन दबंगई नहीं रुकी...घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए...जिनकी तलाश जारी है..0
0
Report
रामपुर में गोतस्करों से मुठभेड़: एक घायल, दूसरा गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी दबोचे गए, तमंचा, बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद, आरोपी पर 11 मुकदमे दर्ज, रामपुर के केमरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जवाबी कार्रवाई में एक गो तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, दोनों आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं, घायल आरोपी भूरा के दाहिने पैर में गोली लग गई, गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि दूसरा आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे भी मौके से दबोच लिया, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, एक बाइक और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं, जांच में सामने आया है कि घायल आरोपी भूरा के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं0
0
Report
सोनभद्र: घरेलू विवाद से पिता की मौत, बेटे पर हत्या का आरोप
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक घरेलू विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बेटे पर अपने ही पिता की जान लेने का आरोप लग गया। डंडे के वार से गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव में घरेलू विवाद खूनी घटना में बदल गया। परिवार के भीतर हुए विवाद के दौरान बेटे सोनू और उसके पिता श्रीनाथ के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बेटे ने डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि श्रीनाथ लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी घटना चर्चा का विषय बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
