icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजभर ने PDA रथ के भगवे रंग पर आरोप: राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले

Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश। यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के PDA रथ के भगवा रंग पर कहा, "उनका भगवा रंग यह साबित कर रहा है कि सावधान रहो, हम राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं। हम नकली रंग लेकर घूम रहे हैं। हम वही हैं जो सरकार में थे तो गुंडा-माफिया खुला घूमते थे और गैंगवार हो रहा था। वो याद दिला रहा है कि जो अपराधी सपा की सरकार में गुंडागर्दी करते थे, योगी जी के राज में बड़े माफिया या तो जमीन के अंदर चले गए या फिर जेल में चले गए... समाजवादी पार्टी की सरकार में जो लूट, डकैती, छिनैती, हत्या हुई थी, आज योगी जी के राज में बड़े पैमाने पर इस पर विराम लगा है..."
0
0
Report

नेटवर्क समस्या से परेशान ग्रामीण, SDM सपोटरा को ज्ञापन सौंपा

Karauli, Rajasthan:नेटवर्क समस्या से परेशान ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सपोटरा। ग्राम पंचायत कालागुड़ा की ढाणी तलावका में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सपोटरा अनूप सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में एक कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है, लेकिन वर्तमान में नेटवर्क की समस्या के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क नहीं होने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा ग्रामीणों को आवश्यक ऑनलाइन कार्य, संपर्क एवं अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ लेने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
0
0
Report

खाटूधाम के बाजार-निकास मार्ग पर अव्यवस्थाओं से भक्त जाम, पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध बाबा श्याम की धार्मिक नगरी खाटूधाम में मुख्य बाजार कबूतर चौक और मंदिर के प्रवेश व दर्शन निकास मार्ग पर अव्यवस्थाओं के चलते स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार में ई-रिक्शा, धागे बेचने वालों, अस्थाई ठेलों, छाछ सहित अन्य सामग्री बेचने वालों के कारण जगह-जगह भीड़ और अव्यवस्था बनी रहती है। इससे पैदल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। निकास मार्ग पर भिखारियों का जमावड़ा :- मंदिर में दर्शन के बाद निकास मार्ग पर भीख मांगने वालों का जमावड़ा दिखाई देता है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि कुछ लोग लगातार पीछे पड़कर भीख मांगते हैं और मना करने पर अभद्रता तक करते हैं। भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकलने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। चोरी और चेन स्नैचिंग की आशंका :- स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार और मंदिर के निकास मार्ग पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थाओं के कारण चोरी व चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों के अनुसार पूर्व में भी ऐसी घटनाओं को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में मंदिर के प्रवेश और निकास मार्ग पर प्रभावी निगरानी और पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता है। नियमित अभियान चलाने की मांग :-श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कबूतर चौक में लगातार बढ़ रही अव्यवस्थाओं के बावजूद प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि मुख्य बाजार से अस्थाई अतिक्रमण हटाने, ई-रिक्शा के आवागमन को व्यवस्थित करने तथा मंदिर के निकास मार्ग पर भीख मांगने वालों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नियमित अभियान चलाया जाए। इससे बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित आवागमन मिल सकेगा.
0
0
Report
Advertisement

रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से 3 लाख के जेवर ठगे, पुलिस जांच जारी

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में ठगी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहाँ دو अज्ञात बदमाशों ने रास्ता पूछने और बातचीत में उलझाते हुए एक बुजुर्ग महिला के करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर पार कर दिए। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले के अनुसार, गामठवाड़ा निवासी पीड़ित तुलसी देवी से दो अज्ञात युवकों ने प्राइवेट बस स्टैंड का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। आरोपियों ने महिला को बातों में उलझाया और गोल चौराहा से प्राइवेट बस स्टैंड की ओर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने चालाकी से महिला को झांसे में लेकर उसके कानों के सोने के झुमके उतरवा लिए और हाथ में अखबार का कागज थमाकर मौके से रफूचक्कर हो गए। जब तक महिला को ठगी का अहसास हुआ, तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता के अनुसार ठगे गए सोने के जेवरों की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सागवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
0
0
Report

दिल दहला हादसा: पीछे से ट्रेलर में घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल

Alwar, Rajasthan:चलते ट्रेलर में पीछे से घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चैनल नंबर 136 पर एक कार चलते ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार भीलवाड़ा के प्रतापगढ़ निवासी कमलेश पुत्र जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार विक्रम, राजू और मस्सती घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर रैणी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए रैणी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिगस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेस वे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

शराब के नशे में 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाई, आत्महत्या की

Alwar, Rajasthan:शराब के नशे में 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी गई थी पीहर अलवर। विजय मंदिर थाना क्षेत्र के दलालपुर गांव में शुक्रवार को 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी पीहर गई हुई थी, जबकि दोनों बच्चे भी घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्म कराया गया। जानकारी के अनुसार दलालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय इंद्राज जाटव पुत्र छुट्टन लाल टेंपो चलाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को इंद्राज शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और इंद्राज को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे हैं। शनिवार सुबह विजय मंदिर थाना पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। बाइट: परिजन
0
0
Report

बालोद-धमतरी मार्ग पर बस पलटी: एक की मौत, चार घायल

Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग बालोद धमतरी मुख्य मार्ग पर करही भदर के पास भीषण सड़क हादसा बस अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में पलटी, मौके पर बस में दबने से एक व्यक्ति की मौत धमतरी रोडवेज की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, गुरूर थाना क्षेत्र का मामला स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों का किया रेस्क्यू, मौके पर पहुंची पुलिस और यातायात की टीम मृतक को कांटकर निकाला जा रहा , बाकी 4 आपातकालीन चिकित्सा वाहनों से घायलों को ले जाया जा रहा जिला अस्पताल बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा, घायलों का इलाज जारी बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी बस, दूसरी तरफ अनियंत्रित होकर पलटी
0
0
Report
Advertisement

केनार के कारीगरों की जद्दोजहद: पुरानी कांसे की पहचान कैसे बचेगी?

Gaya, Bihar:जिस गांव में बजती थी कांसे की खनक, वहां अब छा रहा सन्नाटा, मशीनों के दौर में दम तोड़ रही केनार की पहचान गया जिले के वजीरगंज प्रखंड केकेनार गांव कभी कांसा, तांबा और पीतल के बर्तनों की चमक और कारीगरों के हथौड़े की आवाज से गूंजता था। यहां बने बर्तनों की मांग देश के बड़े शहरों तक थी। लेकिन वक्त बदला, बाजार बदला और मशीनों से बने बर्तनों ने पारंपरिक कारीगरों के सामने संकट खड़ा कर दिया। कभी करीब सौ घरों में चलने वाला यह कारोबार अब गिने-चुने परिवारों तक सिमट गया है। जिन हाथों ने पीढ़ियों तक शाही बर्तन बनाए, आज वही हाथ अपने हुनर को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। गांव की पहचान ही कांसा और पीतल के बर्तनों से थी। गांव के कारीगर पीढ़ियों से इस कला को आगे बढ़ाते आ रहे थे। यहां बनने वाली थाली, कटोरा, गिलास और अन्य बर्तनों की मांग बिहार से बाहर कोलकाता, मुंबई समेत कई बड़े शहरों तक थी।लेकिन, बदलते समय के साथ बाजार में मशीनों से बने सस्ते बर्तनों की भरमार हो गई। इसका सबसे बड़ा असर केनार के कारीगरों पर पड़ा। धीरे-धीरे काम कम होता गया और कई परिवारों ने मजबूरी में यह पेशा छोड़ दिया।
0
0
Report

ED-CBI के बीच उत्तराखंड गहमागहमी: क्या चुनाव से जुड़ी कार्रवाई है?

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की सियासत में ED की एंट्री के बाद जुबानी जंग तेज हो गई है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत निजी सचिव के घर ED पहुंची .... प्रदेश की सियासत में बवाल हो गया .... वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा - कांग्रेस भयभीत है और जनता से कोसों दूर है। ED की कार्रवाई पर हरक सिंह रावत ने कहा कि अब राजनेता की परिभाषा शायद उनके दर्ज हुए मुकदमों से होने लगी है ... क्योंकि कांग्रेसी नेता भाजपा सरकार के निशाने पर है ... कांग्रेस के भय ने भाजपा सरकारों को भयभीत कर दिया है ... इसलिए तो चुनावों से पहले उन पर मुकदमे ओर ED CBI की जांच तेज होने लगी है। उत्तराखंड में ED CBI को लेकर कांग्रेस के नेता सत्ताधारी दल भाजपा पर निशाना साध रहे है। कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत ने तो यहां तक कह दिया कि ED ओर CBI से उनके परिवार वाले डर गए ओर उन्होंने भाजपा की शरण ले ली ... लेकिन हरक सिंह रावत डरता नहीं है ... शायद जेल उनका अगला ठिकाना हो सकता है। कांग्रेस के इस बयान वीर नेता के बयान भाजपा को चिंतित कर रहे है। कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि अब ED CBI से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है .... जैसे हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं कि मेरे खिलाफ इतने मुकदमे दर्ज हो गए है ईडी, सीबीआई के ... की उन्हें डर नहीं लगता है। कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि वो घबराने वाले व्यक्ति नहीं हैं। जो घबराने वाले थे वो परिवार के लोग थे, जो अब साथ छोड़कर चले गए। डॉ हरक सिंह रावत, अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति, कांग्रेस ने कहा कि बिना जेल गए हुए कोई नेता बन ही नहीं सकता। पत्रकारों के लिए भी ये क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। बिना जेल गए पत्रकार भी सही पत्रकार नहीं हो सकता। या तो चाटुकारिता कर लो, गुलामी कर लो सत्ताधारी पार्टी की तो सब कुछ मिलता रहेगा, लॉलीपॉप भी मिलता रहेगा। और विरोध में सच्चाई दिखाओगे तो फिर जेल जाना पड़ेगा, चाहे पत्रकार हो चाहे नेता हो। कांग्रेस के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने पलटवार किया है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल जनता के बीच में भ्रम फैलाना, झूठ का प्रचार करना है। कोई विजन आज कांग्रेस का नहीं रह चुका है। ED से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ED को जो उचित लगता है उसके अनुरूप वो कार्यवाही करती है। वो किस समय क्या कार्यवाही कर रहे हैं ये ED का विषय है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इतना तय है कि कांग्रेस आज भयभीत है। भारतीय जनता पार्टी के विशाल संगठन को देख कर के भयभीत है, सरकार के कामों को देख कर के भयभीत है। कांग्रेस के नेताओं में काफी अंतरकलह है। जिसके बाद कांग्रेस ने एक शॉर्टकट उपाय निकाला है कि भारतीय जनता पार्टी पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाय। यही तस्वीर साफ है। एक तरफ कांग्रेस कह रही है ED, CBI से हम डरने वाले नहीं, जेल जाना ही नेता की असली क्वालिफिकेशन है। तो दूसरी तरफ बीजेपी कह रही है ED स्वतंत्र है, कांग्रेस के पास विजन नहीं, इसलिए वो भ्रम फैला रही है। अब सवाल ये है कि क्या वाकई ED की कार्रवाई का चुनाव से कोई कनेक्शन है या ये सिर्फ जांच एजेंसी की सामान्य प्रक्रिया है? फैसला जनता करेगी.
0
0
Report
Advertisement

इटावा रेलवे स्टेशन पर डीआरएम प्रयागराज का निरीक्षण, सेकंड एंट्री गेट जल्द शुरू

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा रेलवे स्टेशन का डीआरएम प्रयागराज ने पहुंचकर निरीक्षण किया है वहीं स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से पहुंचकर निरीक्षण किया है संबंधित को निर्माण कार्य को लेकर दिशा निर्देश भी दिए है। इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन का प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने पहुंच का निरीक्षण किया है डीआरएम रजनीश अग्रवाल स्पेशल निरीक्षण भांग के द्वारा टीम के साथ में इटावा जंक्शन पर पहुंचे जहां पर उन्होंने चल रही अमृत भारत योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य को दिखा इसके अलावा उन्होंने स्टेशन की सेकंड एंट्री गेट पर भी जाकर स्ट्रक्चर का निरीक्षण करते हुए आसपास के क्षेत्र को बारीकी से देखा और विकास कार्य को देखने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए हैं कि विकास कार्य को गुणवत्ता पूर्वक किया जाए इस मौके पर उन्होंने कहा है की सेकंड एंट्री गेट बहुत जल्द ही शुरू कराई जाएगी जिससे कि क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलने वाली है।
0
0
Report

आदतन अपराधी महेश उर्फ बजरंगी पर एक साल का जिला बदर

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने पुलिस का शिकंजा लगातार मजबूत होता जा रहा है..... इसी कड़ी में पुलिस की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे एक साल के लिए जिला बदर कर दिया है...... बताया गया है विंध्यवासिनी वार्ड निवासी 40 वर्षीय महेश उर्फ बजरंगी के against सिटी कोतवाली में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट और आबकारी अधिनियम समेत कुल 22 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं........ लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई की है...... महेश उर्फ बजरंगी को धमतरी के साथ रायपुर, दुर्ग, बालोद, कांकेर, कोण्डागांव और गरियाबंद जिलों की राजस्व सीमाओं से आगामी एक वर्ष के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं....... सक्षम न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना इन जिलों की सीमा में प्रवेश करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है...... वही पुलिस की निगाह में दूसरे आदतन अपराधी भी धमतरी पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक जिला बदर के पांच प्रकरण प्रस्तुत किए जा चुके हैं, जिनमें दो मामलों में कार्रवाई हो चुकी है..... वहीं वर्ष 2025 में 11 बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी...... पुलिस का कहना है जिले में सक्रिय अन्य गुंडों और आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है...... और उनके आपרाधिक रिकॉर्ड की समीक्षा कर जरूरत के मुताबिक आगे भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

Bandipora के स्कूल ने कचरे से सजावट वस्तुएं बनाईं: मिसाल कायम

Bandipora — Government Boys Middle School, Kaloosa, in north Kashmir’s Bandipora district, has launched a “Trash to Treasure” initiative under the Swachh Bharat Mission, encouraging students to turn discarded materials into useful and decorative items. As part of the initiative, students have created several products, including boutique-style decorative items and other useful objects from waste materials that are usually thrown outside the school premises or left unused. The initiative aims to promote recycling, cleanliness and environmental responsibility among students while demonstrating how discarded material can be reused through creativity. Teachers at the school have involved students in collecting and repurposing waste, turning the activity into a practical lesson on waste management and environmental conservation. A student participating in the initiative said the activity had helped them understand that waste could be reused instead of simply being thrown away. “We used materials that are normally considered waste and turned them into decorative and useful items. It has taught us that we can keep our surroundings clean while also being creative,” the student said. The school said the initiative seeks to encourage students to adopt responsible waste-management practices and carry the message of cleanliness and reuse beyond the classroom. Byte 1:- Adira Jan, Class 7th student Byte 2:- Mehfooza Reyaz, 7th class student Byte 3: -Mushtaq Ahmad, Headmaster
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top