icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271209
Pradeep Kumar PandeyPradeep Kumar PandeyFollow22 Dec 2024, 12:53 pm

गोण्डाः सिंहवापुर के शनिदेव मंदिर परिसर में आज ‘शनि सिंहवापुर की महिमा’ फिल्म की हुई सूटिंग

Devrahna, Uttar Pradesh:

इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत सिंहवापुर मे स्थित शनिदेव मंदिर परिसर मे आज धार्मिक फिल्म ‘शनि सिंहवापुर की महिमा’ की सूटिंग हुई। इसे देखने को लोगों की भीड़ रही। इस मंदिर के संरक्षक और फिल्म के निर्माता बाबा संतोषी दास ने बताया की इस फिल्म के निर्देशक अनुपम जायसवाल और प्रोडक्शन मैनेजर प्रेम सोनकर हैं। इस मंदिर मे शनिदेव अपने साक्षात चतुर्भुज रूप में विराजित हैं जिनके दर्शन मात्र से भक्तों पर आई सभी दुविधाएं दूर हो जाती हैं। इस मंदिर में हर शनिवार को मेला और दूकानें भी लगती हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महराजगंज के आनंदनगर रेलवे विश्रामालय में कर्मी का शव मिला, इलाके में हड़कंप

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज के आनंदनगर रेलवे परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । यहां रेलवे विश्रामालय के बरामदे में एक रेलवे कर्मी का शव गमछे के सहारे लटकता हुआ मिला । शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया । मृतक की पहचान 42 वर्षीय भद्रसेन गिरी के रूप में हुई है जो रेलवे विभाग में माली के पद पर कार्यरत थे । सूचना मिलते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही हैं । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय भद्रसेन गिरी पुत्र लालचंद गिरी के रूप में हुई है । वह नगर पंचायत आनंदनगर के अटल नगर वार्ड के रहने वाले थे और रेलवे विभाग में माली के पद पर कार्यरत थे । बताया जा रहा है कि रेलवे विश्रामालय के बरामदे में उनका शव गमछे के सहारे लटकता हुआ मिला । शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया । मामले की जानकारी मिलते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची । रेलवे कर्मी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है ।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है
0
0
Report

मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस का एक्शन, मोबाइल छिनैती के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow3m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने महिला से मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए चंडीगढ़ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पचैण्डा रोड पर पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने कांबिंग के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को नई मंडी थाना क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में एक बारात घर के बाहर महिला से अज्ञात स्कूटी सवारों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। सोमवार 16 नवंबर को नई मंडी पुलिस पचैण्डा रोड से नसीरपुर जाने वाली पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एनएच-58 की ओर से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों स्कूटी मोड़कर भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, कच्चे रास्ते पर स्कूटी फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी पास के ईख के खेत में घुसकर पुलिस पर गोली चलाने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास पुत्र बिजेंद्र निवासी मलोया, चंडीगढ़ घायल हो गया। उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उसके साथी राहुल पुत्र मच्छी निवासी टठू माजरा, चंडीगढ़ को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस (315 बोर), महिला से छीना गया वनप्लस नॉर्ड मोबाइल फोन तथा बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एनकाउंटर की तरह मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की
0
0
Report

बस्तर में 134 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन, 60 जर्जर, नए भवनों की मांग

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग को 134 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित करना पड़ रहा है, दरअसल जिले में 60 आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर अवस्था में पहुंच चुके है वहीं 12 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन की जरूरत है ऐसे में विभाग ने 72 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है विभाग के अधिकारियों किस अनुसार जिले में फिलहाल 62 आंगनबाड़ी भवन निर्माणाधीन है ऐसे में वैकलिप तौर पर इस केंद्रों को भी किराए के मकान में संचालित किया जा रहा है, लंबे समय से नए भवनों की मांग की जा रही है, महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए भवन एवं जर्जर भवनों के जल्द मरम्मत करने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

सरमथुरा में संदिग्ध मौत: युवक फंदे पर लटका मिला

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा कस्बे में बिजलीघर के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही सरमथुरा थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान हरिओम कुशवाह निवासी जगनेर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह सरमथुरा कस्बे में हलवाई का कार्य करता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सरमथुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

कोटा के चंबल घाटी में 400–500 गिद्धों का सुरक्षित बसेरा, सातों प्रजातियाँ मौजूद

Kota, Rajasthan:चंबल की चट्टानों पर गिद्धों का आशियाना, मुकुंदरा में 400 से 500 का कुनबा, एशिया में गिद्धों का सबसे बड़ा ठिकाना बना कोटा! भारत में पाई जाने वाली सातों प्रजातियां मौजूद, चार स्थायी और तीन प्रवासी; चार प्रजातियां कर रही हैं ब्रीडिंग एक समय देशभर में तेजी से घट रही गिद्धों की आबादी के बीच कोटा की चंबल घाटी अब गिद्धों का बड़ा प्राकृतिक आशियाना बनकर उभरी है। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में 400 से 500 गिद्धों का कुनबा है। यहाँ भारत में पाई जाने वाली सातों प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जबकि चार प्रजातियां प्रजनन भी कर रही हैं। चंबल की गहरी कराइयां और सैकड़ों फीट ऊंची दुर्गम चट्टानें इन्हें सुरक्षित आवास दे रही हैं। वन विभाग के संरक्षण प्रयासों से कोटा गिद्धों के संरक्षण का अहम केंद्र बन रहा है। कोटा। एक समय था जब कोटा सहित पूरे देश में गिद्धों की संख्या तेजी से घटने लगी थी। गिद्धों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा था, लेकिन संरक्षण के प्रयासों और अनुकूल प्राकृतिक माहौल ने तस्वीर बदल दी। आज चंबल नदी की गहरी कराइयां और ऊंची दुर्गम चट्टानें गिद्धों का सुरक्षित आशियाना बन चुकी हैं। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में करीब 400 से 500 गिद्धों का बसेरा है। खास बात यह है कि मुकुंदरा और चंबल क्षेत्र में भारत में पाई जाने वाली गिद्धों की सातों प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इनमें चार प्रजातियां सालभर रहती हैं, जबकि तीन सर्दियों में प्रवास पर आती हैं। नेचर प्रमोटर ए.एच. जैदी के अनुसार इंडियन वल्चर, इजिप्शन वल्चर, व्हाइट रम्प्ड वल्चर और रेड हेडेड वल्चर यहां नियमित रूप से दिखाई देते हैं। चंबल की सैकड़ों फीट ऊंची चट्टानें और गहरी कराइयां गिद्धों को घोंसले बनाने और प्रजनन के लिए सुरक्षित जगह देती हैं। यहां चार प्रजातियों की ब्रीडिंग भी होती है। गेपरनाथ, गराड़िया महादेव, राणाप्रताप सागर और भैंसरोड़गढ़ से लेकर गांधीसागर तक गिद्धों की मौजूदगी है। सीसीएफ डॉ. टी. मोहन राज के अनुसार वर्ष 2026 के रैप्टर सर्वे में इंडियन वल्चर और इजिप्शियन वल्चर की संख्या करीब 380 से 400 के बीच सामने आई है। अन्य प्रजातियों को मिलाकर मुकुंदरा में गिद्धों की कुल संख्या 400 से 500 होने का अनुमान है। वन विभाग घायल गिद्धों का रेस्क्यू सेंटर में उपचार कर स्वस्थ होने पर वापस प्राकृतिक आवास में छोड़ रहा है। पिछले तीन-चार दिनों में दो इंडियन वल्चर और एक इजिप्षियन वल्चर को उपचार के बाद जंगल में रिलीज किया गया है। डीएफओ मुथु एस के अनुसार विभाग संरक्षण के साथ लोगों को भी गिद्धों के महत्व के प्रति जागरूक कर रहा है। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ए.एच. जैदी के अनुसार 1980 और 1990 के दशक में पशुओं के इलाज में इस्तेमाल होने वाली डाइक्लोफेनाक दवा गिद्धों की घटती आबादी का बड़ा कारण बनी। दवा के अवशेष वाले मृत पशुओं को खाने से गिद्धों की किडनी पर जहरीला असर पड़ा। बाद में अध्ययन के आधार पर वर्ष 2006 में पशु चिकित्सा में इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया। गिद्ध साल में सामान्यतः एक ही अंडा देते हैं, इसलिए इनकी आबादी को दोबारा बढ़ाना भी चुनौतीपूर्ण रहा। गिद्ध मृत पशुओं को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके पाचन तंत्र का शक्तिशाली एसिड कई हानिकारक रोगाणुओं को नष्ट करने में सक्षम होता है। चंबल की दुर्गम घाटियों में इनका बसेरा और प्रजनन होना कोटा के वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ी उपलब्धि है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में SDM जय कौशिक ने मतदान व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ से हैं, पंचायत चुनाव के मद्देनजर उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बोलांवाली, चक हीरासिंहवाला, नुकेरा, संतपुरा, भाखरांवाली, हरिपुरा, ढाबां सहित कई गांवों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की अपील की। साथ ही संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीआई अमर सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक पंचायत समिति क्षेत्र में 68.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।
0
0
Report

अलवर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी: बाइक सवार महिला की मौत

Alwar, Rajasthan:अलवर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पहियों के नीचे आने से गंभीर हुई थी घायल अलवर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसकी कमर और दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आईसीयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे 200 फीट रोड पर नमन होटल के पास हुई。 बीमारी के चलते अस्पताल जा रही थी महिला महिला के पति लक्ष्मण ने बताया कि उनकी पत्नी शिमला (32) कई दिनों से सर्दी-जुकाम से परेशान थी। सोमवार को वह डॉक्टर को दिखाने के लिए 60 फीट रोड स्थित अपने घर से जिला अस्पताल जा रही थी। रास्ते में उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ले ली। बाइक 200 फीट रोड पर नमन होटल के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिमला उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शिमला के परिवार में 14 साल का एक बेटा है। उसके पति लक्ष्मण स्कूल बस चलाते हैं。
0
0
Report
Advertisement

पोस्टर वार के बाद 1000 करोड़ के कथित आरोप पर बवाल, AIMIM पदाधिकारी पहुंचे थाने, कार्रवाई की मांग

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow14m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर की सियासत में इन दिनों एक नया विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। चंद्रशेखर आज़ाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता नजर आ रहा है। गठबंधन को लेकर पहले पोस्टर वार देखने को मिला, तो अब 1000 करोड़ रुपये के कथित आरोप ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। जी हां, मुजफ्फरनगर में AIMIM को लेकर एक और मामला सामने आया है, जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है।दरअसल, बीते दिन मुजफ्फरनगर की कुछ कॉलोनियों में पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया था। इन पोस्टरों के जरिए AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के कार्यकर्ताओं के कॉलोनियों में आने पर आपत्ति जताते हुए नो एंट्री का संदेश दिया गया था। इस मामले के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई थीं। वहीं, अब एक नया विवाद सामने आया है। AIMIM के पदाधिकारियों का आरोप है कि पार्टी को लेकर यह बात प्रचारित की जा रही है कि उसने बीजेपी से 1000 करोड़ रुपये का पैकेट लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस आरोप को पूरी तरह गलत और निराधार बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसी मामले को लेकर AIMIM के नगर अध्यक्ष खालिद मलिक और जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ तस्कीर मुशीर अली एडवोकेट खालापार थाने पहुंचे। दोनों पदाधिकारियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कथित आरोपों की जांच कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। खालिद मलिक, नगर अध्यक्ष AIMIM ने इस मामले को पार्टी की छवि से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, तस्कीर मुशीर अली एडवोकेट, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ ने भी पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि बिना किसी आधार के इस तरह के आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल, AIMIM पदाधिकारियों की ओर से खालापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कदम उठाती है और मुजफ्फरनगर में गठबंधन को लेकर शुरू हुआ यह सियासी विवाद आने वाले दिनों में क्या नया मोड़ लेता है। मुजफ्फरनगर की सियासत में पोस्टर वार के बाद अब आरोपों का वार... आखिर इस विवाद का अगला अध्याय क्या होगा? यह देखना दिलचस्प रहेगा।
0
0
Report

यूपी चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी और सांसद मेधा कुलकर्णी ने पार्टी की योजना बैठक को लेकर कहा, "यह विचार-विमर्श और चिंतन की बैठक है। हम उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी करने जा रहे हैं। हम सभी का सौभाग्य है कि पार्टी के जो पदाधिकारी यहां चुनाव प्रबंधन में जुटेंगे, उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष संवाद करेंगे। हमें उनका मार्गदर्शन मिलेगा, यह सबसे बड़ी बात है।" मथुरा, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने पार्टी की दो दिवसीय योजना बैठक को लेकर कहा, "यह एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर यह बैठक आयोजित की जा रही है। हमें बहुत खुशी और हर्ष है कि इस बैठक के लिए मथुरा को चुना गया है। यहां सभी लोग अपने विचार साझा करेंगे। मैं यहां की सांसद हूं और बैठक में शामिल होने आए सभी लोगों के स्वागत के लिए यहां पहुंची हूं।"
0
0
Report

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में पेट्रोल पंप के पास रेस्टोरेंट में आग, सुरक्षा पर सवाल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर में पेट्रोल पंप के ठीक बगल में संचालित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मामला स्वर्ण जयंती चौक से मेन मार्केट रोड स्थित मुन्नीलाल पेट्रोल पंप के पास का है। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह जनपद मुख्यालय के बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है। बिल्डिंग में ही नहीं, बल्कि आसपास भी कई अन्य प्रतिष्ठान संचालित हैं। ऐसे में अगर आग विकराल रूप ले लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते रेस्टोरेंट कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि इस घटना ने पेट्रोल पंप के ठीक बगल में संचालित प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित विभागों की निगरानी पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। दरअसल, रॉबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंति चौक से मेन मार्केट रोड पर स्थित मुन्नीलाल पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह इलाका जिला मुख्यालय का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वहां अन्य प्रतिष्ठान भी संचालित हैं, जबकि आसपास भी कई दुकानें और व्यावसायिक संस्थान मौजूद हैं। ऐसे में आग फैलने की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या बड़ी अनहोनी नहीं हुई। लेकिन इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा इंतजामों को लेकर खड़ा हो रहा है। आखिर पेट्रोल पंप के ठीक बगल में संचालित रेस्टोरेंट और आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं? क्या संबंधित विभागों ने इन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की जांच की है? क्योंकि पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठान के ठीक बगल में आग लगना अपने आप में गंभीर चिंता का विषय है। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता और लपटें पेट्रोल पंप या आसपास के प्रतिष्ठानों तक पहुंच जातीं तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर जिला मुख्यालय के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की हकीकत जांचने की_need जरूर पैदा कर दी है। सवाल सिर्फ एक रेस्टोरेंट का नहीं, बल्कि उन तमाम प्रतिष्ठानों का है जो भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों के आसपास संचालित हो रहे हैं। जरूरत है कि संबंधित विभाग पूरे मामले का संज्ञान लें और सुरक्षा मानकों की जांच कराएं, ताकि किसी दिन ऐसी घटना बड़े हादसे में तब्दील न हो जाए।
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा को मिनी एयरपोर्ट और नई उड़ान सुविधा मिलने की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा को मिलेगी एयर कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात भीलवाड़ा को अब मिलेगा मिनी एयरपोर्ट सांसद के प्रयास से उद्योग और आम जन को मिलेगा बड़ा फायदा यात्रा की उड़ान का रास्ता होगा अब आसान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रयास लाए रंग केंद्रीय तकनीकी टीम का सर्वे हुआ पूरा परिणाम निकले सकारात्मक मिनी एयरपोर्ट के लिए होंगे 121.6 करोड़ खर्च रनवे भी बढ़ेगा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रनवे और एयरपोर्ट के कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा प्रदेश ओर केंद्र का भरपूर सहयोग मिला है सासंद ने मुख्यमंत्री से किया था आग्रह अब भीलवाड़ा की एयरकनेक्टिविटी को बड़ी सौगात मिलेगी दिल्ली मुम्बई के लिये हमीरगढ़ से सीधी उड़ान की तैयारी
0
0
Report

पंचकूला क्लब फायरिंग: पाकिस्तान से जुड़ा हथियार-ड्रोन नेटवर्क पकड़ा गया

Panchkula, Haryana:हरियाणा की ATS ने 2 इनामी आरोपी किए गिरफ्तार... पञ्चकूला क्लब फायरिंग के तार पाकिस्तान से जुड़े... ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स सप्लाई करने का इनपुट... अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में बैठा सरगना चला रहा था नेटवर्क... ATS ने बलविंदर और सुखविंदर को किया गिरफ्तार... ATS पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी... पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में हुई फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हरियाणा पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की जांच में इस आपराधिक नेटवर्क के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जांच एजेंसी को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी। इस नेटवर्क को अमेरिका के कैलिफोर्निया में बैठा एक सरगना अपने इशारे पर चला रहा था। इस मामले में ATS ने दो और इनामी आरोपियों बलविंदर और सुखविंदर को गिरफ्तार किया है। बलविंदर पर 50 हजार रुपये और सुखविंदर पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों आरोपी पंजाब के फाजिल्का और फिरोजपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। काबिलेजिक्र है कि 13 सितंबर को पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में फायरिंग की वारदात हुई थी। इस दौरान एक युवती गोली लगने से घायल हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों और उनके नेटवर्क की तलाश शुरू की थी। ATS इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान विदेशी पिस्टल जिगाना भी बरामद की गई थी। जांच में सामने आए नए इनपुट के बाद एजेंसी पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थों की सप्लाई तथा ड्रोन नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। जांच एजेंसी को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में बैठे नेटवर्क के कथित सरगना के बारे में भी कई अहम इनपुट मिले हैं। ATS अब इस नेटवर्क के पूरे तंत्र, हथियारों की सप्लाई और फायरिंग की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। क्लub में हुई फायरिंग की एक वारदात से शुरू हुई जांच अब अंतरराष्ट्रीय हथियार और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचती दिखाई दे रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top