icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271209
Pradeep Kumar PandeyPradeep Kumar PandeyFollow23 Nov 2024, 05:04 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम के सैलाना में 12वीं छात्रा ने छात्रावास कक्ष में फंदे से झूलकर आत्महत्या

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एकलव्य आदिवासी छात्रावास में 12वीं कक्षा की छात्रा कमरे में फंदे पर झूलती मिली है। घटना की सूचना मिलते ही छात्रावास स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आज छात्रा की 12वीं कक्षा की परीक्षा थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दौरान छात्रा को कथित तौर पर नकल करते पकड़ा गया था, जिसके बाद वह परीक्षा कक्ष से बाहर निकल गई थी। इसके बाद छात्रावास के कमरे में उसका शव मिला। फिलहाल छात्रा का शव कमरे में ही है और पुलिस मौके पर मौजूद है। परिजनों इंदौर से रतलाम के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों ने आग्रह किया है कि उनके पहुंचने तक शव को मौके से नहीं हटाया जाए। पुलिस और प्रशासन परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report

उरई के हॉप हॉस्पिटल में महिला के ऑपरेशन पर जांच के आदेश दिए

Jalaun, Uttar Pradesh:उरई के हॉप हॉस्पिटल में एक महिला के ऑपरेशन को लेकर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए। शिकायत में ऑपरेशन की प्रक्रिया और इलाज को लेकर सवाल उठाए गए हैं。 स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। जांच टीम अस्पताल से संबंधित अभिलेखों, मरीज के इलाज से जुड़े दस्तावेजों और ऑपरेशन संबंधी तथ्यों की पड़ताल करेगी। इसके साथ ही शिकायतकर्ता महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी。 बताया गया है कि हॉप हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महिला का ऑपरेशन किया गया था। बाद में शिकायत स्वास्थ्य विभाग में दर्ज कराई गई। शिकायत में इलाज और ऑपरेशन की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं। शिकायत सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का निर्णय लिया, स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की शिकायत में लगाए गए आरोप कितने सही हैं। जांच टीम द्वारा जल्द ही अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपे जाने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट में यदि किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में 28 लाख दीपों से नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार रामनगरी में 28 लाख दीप जलाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की योजना है। तीन दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 6 नवंबर से होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। दीपोत्सव की शुरुआत वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद हुई थी। पहले दीपोत्सव में 1 लाख 71 हजार दीप जलाए गए थे। इसके बाद हर साल दीपों की संख्या बढ़ती गई और नए रिकॉर्ड बनते गए। 2018 में 3 लाख 1 हजार, 2019 में 4 लाख 4 हजार, 2020 में 6 लाख 6 हजार और 2021 में 9 लाख 41 हजार दीप जलाए गए। 2022 में 15 लाख 76 हजार 995, 2023 में 22 लाख 23 हजार और 2024 में 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया। वहीं 2025 के नौवें दीपोत्सव में 26 लाख 17 हजार 215 दीप जलाए गए थे। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के मुताबिक सभी विभागों के साथ बैठक कर तैयारियों की कार्ययोजना बनाई जा चुकी है। पिछले आयोजन के अनुभव और सुझावों को शामिल किया गया है। राम की पैड़ी पर चल रहे सभी कार्यों को सितंबर के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार पिछला रिकॉर्ड तोड़कर 28 लाख दीपों के साथ नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी है।
0
0
Report

दमोह: चार बजे सुबह पांच शराब भट्टियाँ ध्वस्त, 40 पुलिस कर्मियों के साथ माफिया पर बड़ा हमला

Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस की लम्बी चौड़ी टीम ने सुबह 4 बजे डाली रेड तो बरामद हुआ कच्ची शराब का जखीरा, पांच शराब भट्टियां की गई नेस्तनाबूत... एंकर/ दमोह जिले में बीते एक हफ्ते से अवैध शराब पर लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाहियों के बाद भी शराब माफिया जैसे बेखौफ है और अभी भी जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची और जहरीली शराब का निर्माण हो रहा है इसका प्रमाण तब मिला जब पुलिस ने एक दो नहीं बल्कि एक इलाके में पांच पांच शराब भट्टियों को पकड़ा है। इस माफिया के मंसूबों का अंदाजा इस बात से लगाइए कि इस पर हाथ डालने के एक थाने की पुलिस नहीं बल्कि दो डीएसपी तीन टीआई और दो सब इंस्पेक्टर के साथ चालीस पुलिस कर्मियों की बड़ी टीम तैयार करके अल सुबह 4 बजे इन इलाकों में भेजा गया और पुलिस को सफलता भी भी मिली। इस स्पेशल टीम ने जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हरदू टोला में चल रही शराब भट्टियों पर रेड डाली और बड़ी तादात में अवैध कच्ची शराब जब्त की वहीं सैकड़ों क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया है। एडिशनल एसपी के मुताबिक ये बड़ी कार्यवाही है इस इलाके में बंजारा समुदाय के लोग बड़े पैमाने पर अवैध भट्टियां चला रहे हैं और इन्हें पकड़ना आसानी नहीं होता लिहाजा पूरी रणनीति के तहत ये कार्यवाही की गई गई और पांच ठिकानों को नष्ट किया गया है, पांच अलग अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

रांची भाजपा प्रदेश कार्यालय: मासिक बैठक में नेताओं ने राजनीतिक हालात और कार्य योजना पर चर्चा

Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में पदाधिकारियों की मासिक होने वाली आयोजित हुई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र दे कर नए दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। पार्टी पदाधिकारियों की मासिक बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई, आगे के सांगठनिक कार्यक्रमों के रुप रेखा पर भी चर्चा हुई।
0
0
Report

बाड़मेर में बजरी लीज धोखाधड़ी: 15 लाख का जुर्माना, रंग बदलती गाड़ियाँ सामने

Jaipur, Rajasthan:रंग बदलती गाड़ियां : जी मीडिया की खबर के आधार पर 2 बजरी लीजों पर 15 लाख का जुर्माना - जी मीडिया की खबर के बाद कार्रवाई, बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना में पकड़ा फर्जीवाड़ा - जी मीडिया ने 27 जून को किया था खुलासा, खान विभाग ने जांच कर दोनों फर्मों पर करीब 15 लाख का जुर्माना जयपुर। बाड़मेर में रंग बदलती गाड़ियों के फर्जीवाड़े पर खान विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां नम्बर प्लेट बदलकर एक ही गाड़ी के फोटोज से अलग-अलग रवन्ने काटे जा रहे थे। जी मीडिया ने इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। जी मीडिया की खबर के बाद खान विभाग ने जांच करते हुए 2 बजरी लीज धारकों पर करीब 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बाड़मेर में रंग बदलती गाड़ियों का खुलासा किए जाने के बाद खान विभाग ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। खान विभाग ने 2 बजरी लीजधारकों की गलती मानते हुए दोनों कम्पनियाें पर करीब 15 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। दरअसल बाड़मेर में यह फर्जीवाड़ा बजरी लीजों पर चल रहा था। बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना जारी करने में यह फर्जीवाड़ा हो रहा था। एक ही गाड़ी पर नम्बर प्लेट बदल-बदलकर फोटो खींचे जा रहे थे। इन्हीं फोटो के जरिए रवन्ना काटे जा रहे थे। यहां तक कि जो वाहन सरकारी खनन कम्पनी आरएसएमएम की लीज में लगे हुए हैं, उन्हें भी बजरी लीजधारकों ने अपने फोटोज में दर्शाया हुआ था। यह एमवी एक्ट के उल्लंघन का है। क्योंकि आरएसएमएम के खनिज का परिवहन करते समय ट्रक का अगला हिस्सा सफेद रंग का था। लेकिन इसी गाड़ी के बजरी लीजों पर खींचे गए फोटोज में ट्रक का अगला हिस्सा नारंगी रंग का दिखाया जा रहा था। रोचक यह भी है कि बजरी लीजों से 80 टन तक के ओवरलोड रवन्ना जारी कर दिए गए। जबकि ट्रक-डम्परों की क्षमता अधिकतम 40 टन तक की ही है। जी मीडिया ने 27 जून को 'रवन्नों में फर्जीवाड़ा... रंग बदलती गाड़ियां' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी। जांच में बजरी लीजों पर यह गड़बड़ियां मिली ? - जी मीडिया ने जो गड़बड़ी बताई, जांच में हुई उनकी पुष्टि - बाड़मेर खनि अभियंता मनीष वर्मा द्वारा की गई जांच में हुई पुष्टि - 2 रवन्ने, जिनमें एक में वजन 30 टन, दूसरे में 84 टन मिला - जबकि गाड़ी की क्षमता ही अधिकतम 40 टन की - गाड़ी की नम्बर प्लेट बदलकर एक ही वाहन के फोटो से काटे रवन्ने - खान विभाग ने स्टॉक की जांच की तो पाई गई गड़बाड़ी - एक ही वाहन से 1 से 14 जून की अवधि में 70 रवन्ने काटे गए - बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर 1288 मीट्रिक टन अधिक स्टॉक मिला - कम्पनी पर 600 रुपए प्रति टन के हिसाब से लगाया गया जुर्माना - बजरी लीजधारक पर कुल 7.92 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया - इसी तरह दूसरे लीजधारक कामधेनु कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर हुई गड़बड़ी - 27 जून को एक ही दिन में 49 रवन्ने काटे गए - स्टॉक में भिन्नता के आधार पर 7.28 लाख रुपए जुर्माना लगाया अभी भी जवाब मांगते सवाल ? खान विभाग ने इस पूरे मामले में दोनों बजरी लीजधारकों पर जुर्माना लगा दिया है। हालांकि गाड़ियों के नम्बर प्लेट बदलने की अनियमितता पर खान विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। इसके जवाब में जहां लीजधारक ने खनिज परिवहन के लिए एक अन्य ठेकेदार के साथ समझौता होने का जवाब प्रस्तुत किया है। खान विभाग के अधिकारियों ने माना है कि परिवहन ठेकेदार के वाहन की जिम्मेदारी खान लीजधारक की नहीं बनती। लेकिन सवाल यह है कि जब एक तरफ खान विभाग वीएलटीडी और तुलाई कांटों के ऑटोमेशन पर जोर दे रहा है, तब नम्बर प्लेट बदलकर हो रहे फर्जीवाड़े पर विभाग अपनी जवाबदेही से कैसे बच सकता है ? जी मीडिया ने जब इस सम्बंध में खनि अभियंता मनीष वर्मा से पूछा तो वे बोले कि ओवरलोड रवन्ना और नम्बर प्लेट बदलने के प्रकरण परिवहन विभाग से सम्बंधित हैं, जिन पर कार्यवाही परिवहन विभाग द्वारा ही की जा सकती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या परिवहन विभाग को इस बारे में सूचित किया गया है, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय हब लिए 65 एकड़ बंजर जमीन गृहमंत्रालय को दी जाएगी

Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के लालखां गांव में 65 एकड़ बंजर जमीन केंद्रीय गृह मंत्रालय को देने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा. इस जमीन पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानी NSG का क्षेत्रीय हब विकसित किया जाएगा. इससे अयोध्या केवल धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत में आतंकवाद और गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा केंद्र के रूप में भी विकसित होगी.NSG की मौजूदगी का मतलब है कि जरूरत पड़ने पर आतंकवाद निरोधी और हाई रिस्क ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षित बल की तैनाती और ट्रेनिंग की सुविधा अयोध्या के आसपास उपलब्ध होगी. उत्तर भारत में NSG के जवानों की ट्रेनिंग के लिहाज से भी अयोध्या को महत्वपूर्ण केंद्र बनाया जाएगा.राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में लगातार बढ़ती वीआईपी आवाजाही, श्रद्धालुओं की संख्या और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े महत्व के बीच सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है。
0
0
Report

किशनगढ़ नगर परिषद नतीजे: भाजपा 29, कांग्रेस 21, निर्दलीय 10; सभापति पद को लेकर जंग

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़। नगर परिषद चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब सभापति की कुर्सी को लेकर सियासी शतरंज तेज हो गई है। कांग्रेस के सभी 21 नव निर्वाचित पार्षद कड़ी निगरानी और कांग्रेसी प्रभारियों के साथ बाड़ेबंदी से बस में नगर परिषद सभागार पहुंचे। यहां रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी 21 पार्षद एक बार फिर बस में सवार होकर प्रभारियों के साथ रवाना हो गए। कांग्रेस की पूरी कोशिश अपने पार्षदों को एकजुट रखने की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ सिटी धर्मराज चौधरी, शहर थाना प्रभारी नरपत सिंह और मदनगंज थाना प्रभारी सहित पुलिस जाब्ता अलर्ट रहा। उधर, भाजपा के 29 पार्षद अभी भी बाड़ेबंदी में हैं और सभापति की कुर्सी को लेकर सियासी जोड़तोड़ जारी है। तीन निर्दलीय भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी सभापति और उपसभापति पद के लिए रणनीति बनाने में जुटी है। 60 वार्डों में भाजपा 29, कांग्रेस 21 और 10 निर्दलीय विजयी हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

किशाऊ परियोजना हरियाणा के लिए बड़ी उपलब्धि: पानी का हिस्सा बढ़ेगा

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान “आज किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि - मुख्यमंत्री वर्षों से लंबित इस परियोजना को संवाद, सहयोग और सहमति के माध्यम से आगे बढ़ाया गया- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से धन्यवाद उनकी पहल और सक्रिय प्रयासों से वर्षों से लंबित इस विषय पर राज्यों के बीच सहमति बनाने का रास्ता साफ हुआ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल जी का आभार जिन्होंने लगातार राज्यों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए इस परियोजना को गति दी- मुख्यमंत्री यमुना में हरियाणा के पानी का हिस्सा 48 प्रतिशत है, इसलिए यमुना में पानी की उपलब्धता बढ़ाने पर हमें फ़ायदा होगा दो परियोजना रेणुका जी और लखवार की परियोजना पहले से ही निर्माणाधीन है, जल्द ही किसाऊ परियोजना पर भी काम शुरू होगा इन सभी परियोजनाओं से हरियाणा के पानी का शेयर लगभग 1143 MCM होगा इन तीनों परियोजनाओं से कुल 2676 क्युसिक पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, जिसमें हरियाणा का हिस्सा 1280 क्युसिक होगा यह पानी हमारे प्रदेश की वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों की जल आवश्यकताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण- मुख्यमंत्री
0
0
Report

धनबाद के टुंडी में हाथियों का तांडव, 35 हाथी गांव में प्रवेश से तनाव

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के टुंडी में हाथियों का तांडव, 35 हाथी गांव में प्रवेश से तनाव. धनबाद के टुंडी में फिर एक बार जंगली हाथियों के झुंड ने आतंक मचाया है. जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं, वही वन विभाग के कार्यशैली पर ग्रामीण गुस्से में है. टुंडी प्रखण्ड के जाताखुटी पंचायत अंतर्गत चरक ढोंगाबेड़ा गांव में लगभग 35 जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में प्रवेश कर जमकर तांडव मचाया. हाथियों ने लगभग एक दर्जन घरों में ध्वस्त कर दिया और अनेक लोगों के धान व मकई के खेतों में फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया. हाथियों के हमले में 65 वर्षीय मोती मोहली को हाथियों ने घर तोड़कर बाहर निकाल कर लगभग 200 मीटर दूर ले जाकर फेंक दिया, जिस कारण उनका पैर टूट गया है. ग्रामीण एवं स्थानीय निवासी भाजपा पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह और स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेम्ब्रम ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी से रात भर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बहुत प्रयास करने के बाद किसी ने भी फोन नहीं उठाया. बीडीओ विशाल पांडेय ने जरूर फोन उठाया और प्रशासन की दो गाड़ी भेजवाया. इससे आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर ही विभाग के उच्च अधिकारी को बुलाने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए. लगभग छह घंटे बाद विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा का आश्वासन व तत्काल राहत देने के बाद धरना समाप्त हुआ.
0
0
Report

न्यू सीलमपुर जी-ब्लॉक में अवैध निर्माण पर MCD की कार्रवाई, छत ध्वस्त

New Delhi, Delhi:न्यू सीलमपुर जी-ब्लॉक में अवैध निर्माण पर MCD का हथौड़ा, हैमर मशीन से तोड़ी गई छत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ MCD की कार्रवाई लगातार जारी है। सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली में अवैध और असुरक्षित निर्माण के खिलाफ निगम की कार्रवाई तेज हुई है。 इसी कड़ी में आज सीलमपुर मार्केट के जी-ब्लॉक स्थित बिल्डिंग नंबर 31, सनातन धर्म मंदिर के ठीक सामने MCD की टीम ने कार्रवाई की। निगम की टीम ने अवैध रूप से किए गए निर्माण के हिस्से को हैमर मशीन की मदद से तोड़ा। मौके पर हथौड़ा भी चलाया गया और छत के हिस्से को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान MCD की टीम मौके पर मौजूद रही। निगम की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप देखने को मिला。 आपको बताते चलें कि सीलमपुर विधानसभा गौतमपुरी इलाके में 6 मंजिला बिल्डिंग को एमसीडी द्वारा तोड़ा गया था वही यह भी बताते हैं आपको ब्रह्मपुरी, गौतमपुरी, जाफराबाद, चौहान बांगर इसके आसपास के ऐसे इलाके हैं जहां 6 से 7 मंजिला इमारत बनाई गई है और एमसीडी की इस पर भी कार्रवाई होना अब जरूरी बनती है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top