Gonda: आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की सुरक्षा व्यवस्था की गई जांच
Gonda, Uttar Pradesh:आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में अभ्यार्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण चल रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर अभ्यार्थियों के प्रवेश द्वार, बायोमैट्रिक स्थल और डीवी/पीएसटी स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस प्रक्रिया में 50 अभ्यार्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण किया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
