गोंडाः खलिहान के जमीन पर एसडीएम करा रहे नाली का निर्माण, जमीन पर चल रहा मुकदमा
Kolhampur Bishen, Uttar Pradesh:नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैनपुर ग्राम पंचायत में खलिहान की भूमि पर कब्जा बेदखली का मुकदमा तहसीलदार न्यायलय तरबगंज पर चल रहा है. एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार ने खलिहान की जमीन पर नई नाली का निर्माण शुरु करा दिया। अब लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि विवादित जमीन पर एसडीएम ने कैसे निर्माण कार्य शुरू करा दिया। आरोप है कि एक महिला ने आपत्ति जताई तो उसे धमकी दी गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।
