271122
गोंडाः पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर छितौनी में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
Usraina, Uttar Pradesh:पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर छितौनी में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोग को दर्शाया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के भौतिक विज्ञान के शिक्षक सुशील कुमार तिवारी और पवन सोनी के नेतृत्व में कक्षा छह से नौ तक अध्यनरत छात्र छात्राओं ने हरबेरियम, हाइड्रोलिक प्रेशर, चन्द्रयान सहित विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोग को दर्शाते हुए प्रयोग किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटपूतली-बहरोड़ में बारिश रुकने के बाद किसान बाजरे की निराई-गुड़ाई में जुटे
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--कोटपूतली-बहरोड़......लगातार बारिश के बाद पिछले दो दिनों से मौसम साफ है। सोमवार सुबह तेज धूप निकलने के साथ उमस बढ़ गई, जिससे लोग सुबह से ही परेशान नजर आए। दूसरी ओर, बारिश थमने से किसानों ने राहत की सांस लेते हुए बाजरे की फसल में निराई-गुड़ाई और खाद डालने का काम शुरू कर दिया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खेतों में पर्याप्त नमी होने के कारण यह समय फसल की अच्छी बढ़वार के लिए अनुकूल है। क्षेत्र में कई दिनों तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद पिछले दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। सोमवार सुबह तेज धूप निकलने और हवा में नमी अधिक होने से उमस बढ़ गई। सुबह से ही बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग तेज धूप और चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखाई दिए। वहीं मौसम साफ होने का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिला। लगातार बारिश के कारण रुके कृषि कार्य अब फिर से शुरू हो गए हैं। किसान बाजरे की फसल में निराई-गुड़ाई कर खरपतवार हटाते हैं और फसल की बेहतर बढ़वार के लिए यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की टॉप ड्रेसिंग कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खेतों में पर्याप्त नमी होने के कारण यह समय बाजरे की फसल के लिए उपयुक्त है। हालांकि जिन खेतों में अभी भी पानी भरा हुआ है, वहां खाद डालने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखते हुए कृषि कार्य करने की भी सलाह दी गई है।0
0
Report
कटपूतली के कल्याणपुरा में HT लाइन से भैंसों की मौत; आक्रोश और मुआवजे की मांग
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के कल्याणपुरा गांव के स्टैंड पर एक दर्दनाक हादसे में विद्युत HT लाइन की चपेट में आने से दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में विद्युत विभाग के लापरवाह रवैये के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्युत तार काफी नीचे लटक रहे थे और पेड़ों को छू रहे थे। इसी वजह से खेत की तारबंदी में अचानक करंट दौड़ गया और आसपास के इलाके में भी बिजली फैल गई। इस करंट की चपेट में आने से दोनों भैंसों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा मानवीय हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने विद्युत सप्लाई बंद करवा दी और विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। मृत पशुओं का नुकसान का पूरा मुआवजा देने तथा नीचे लटक रहे और जर्जर तारों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है तथा अब तक विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।0
0
Report
रामनाथ कोविंद का स्वागत, शिष्टाचार भेंट में मंत्री मौजूद
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का किया स्वागत आज संत कबीर कुटीर पर हुई शिष्टाचार भेंट केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत कई कैबिनेट मंत्री रहे साथ में मौजूद0
0
Report
Advertisement
एनआईए ने दुर्गापुर में घर पर दबिश दी, गुलाम ज़मा के ठिकाने पर तलाशी
Noida, Uttar Pradesh:दुर्गापुर में एनआईए की तलाशी। एक व्यक्ति के घर पर एनआईए की तलाशी, घर को घेर लिया गया है ।दुर्गापुर के मेन गेट से सटे न्यू स्टील पार्क इलाके में एक व्यक्ति के घर पर एनआईए की तलाशी। सूत्रों के मुताबिक, गुलाम ज़मा नाम का वह व्यक्ति तीन साल पहले बिहार के मुजफ्फरपुर से दुर्गापुर आया था। पत्नी और दो बेटों के साथ वह इस घर में रहता है। सोमवार सुबह-सुबह एनआईए की दो टीमें गुलाम राजा के घर पहुंचीं।0
0
Report
आज लोकसभा में पेश होगा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026
Noida, Uttar Pradesh:सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। DoPT MoS डॉ. जितेंद्र सिंह विधेयक पेश करेंगे। जो सांसद बिल पर बोलेंगे- बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या (भाजपा) शर्मिला सरकार और मिताली बाग (टीएमसी) लावु श्री कृष्ण देवरायलू (टीडीपी) डॉ. श्रीकांत शिंदे (शिवसेना) सुनील तटकरे (एनसीपी) अनुप्रिया पटेल (अपना दल) अरुण भारती (लोजपा राम विलास)0
0
Report
रanchi police bust interstate tower theft gang; 4 arrested
Ranchi, Jharkhand:रांची पुलिस को बड़ी सफलता, मोबाइल टावरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ जियो के पूर्व साइट मैनेजर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, कबाड़ी भी पुलिस की गिरफ्त में गिरोह के कब्जे से लाखों का टावर उपकरण, बैटरियां, मशीनें और बलेनो कार जब्त पूछताछ में आरोपियों ने रांची जिले के 33 मोबाइल टावर चोरी कांडों में संलिप्तता कबूली पूर्व कर्मचारी की तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल कर टावरों को बनाया जाता था निशाना चोरी का सामान कांके के कबाड़ी को बेचकर गिरोह करता था मोटी कमाई एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया0
0
Report
Advertisement
औरंगाबाद के छात्र प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने 106 संदिग्धों की तस्वीरें जारी कीं
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:कथित नीट पेपर लीक तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को औरंगाबाद में हुए छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव तथा पथराव की घटना के बाद जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से 106 लोगों की पहचान करते हुए उनकी तस्वीरें भी जारी की हैं और आमजनों से इनके बारे में सूचना देने की अपील की है ताकि इन पर कार्रवाई की जा सके। वहीँ इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम भी गठित की गई है। वहीं कांग्रेस तथा स्थानीय आरजेडी सांसद अभय कुशवाहा ने छात्रों के भविष्य का हवाला देते हुए उन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने की जिला प्रशासन से अपील की है।0
0
Report
खूंटी के बहुद्देशीय भवन की बदहाली, करोड़ों रुपए बेकार
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - लाखों ग्रामीणों के लिए बना मुरहू का बहुद्देशीय भवन हो गया उद्देश्य विहीन। एंकर - खूँटी जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत करोड़ों के सरकारी मद से जिला परिषद द्वारा बनाया गया बहुद्देशीय भवन उद्देश्यविहीन होता जा रहा है। उपयोग नहीं होने के कारण झाड़ियों से भर गया है। सरकारी पैसा लगाने के पीछे का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। यहां न तो समुचित पेयजल व्यवस्था है और न ही पर्याप्त शौचालय या फिर न तो पर्याप्त कमरे। इसके अलावे गरीबी और ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण उंचा भाड़ा तय करना लोगों के वश की बात नहीं है। ऐसे में अगर बहुद्देशीय भवन का उपयोग नहीं होने से खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। दरवाजा खिड़की छतिग्रस्त हो रहे हैं। रुफ टूट रहे हैं। लोगों का कहना कहै कि बहुद्देशीय भवन है तो उसमें सुविधा होना चाहिए। वहीं कई वर्षों से यह खुला तक नहीं है। अगर खुलता तो साफ सफाई होती देखभाल होता और हजारों लोग इसका लाभ ले पाते। लेकिन अब ऐसा होने से ये खंडहर के रुप में तब्दील नहीं होती । बाईट - महेश प्रसाद, ग्रामीण, मुरहू । बाईट - अरुण साबू, उपप्रमुख, मुरहू।0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन-बीजेपी के रोड शो अंतिम दौर में, 30 जुलाई मतदान किनारे
Noida, Uttar Pradesh:बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। चुनाव प्रचार के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं और 30 जुलाई को मतदान होना है। ऐसे में हर पार्टी मतदाताओं तक पहुंचने में पूरी ताकत लगा रही है। आज बांकीपुर की सड़कों पर दोनों प्रमुख गठबंधनों का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। महागठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता के समर्थन में मेगा रोड शो करेंगे। दोपहर 1 बजे यह रोड शो मीठापुर से शुरू होकर पोस्टल पार्क, पीरमुहानी और लोहानीपुर होते हुए सब्जीबाग चौराहे पर समाप्त होगा। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दोपहर 3 बजे रोड शो करेंगे। उनका काफिला भट्टाचार्य मोड़, उमा सिनेमा, बुद्ध मूर्ति चौराहा, कदमकुआँ, नाला रोड, ठाकुरबाड़ी रोड और उद्योग भवन से गुजरते हुए मोना सिनेमा के सामने जनसभा के साथ समाप्त होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई मंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। यानी, 30 जुलाई की वोटिंग से पहले दोनों गठबंधन चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। अब नजर जनता के फैसले पर है।0
0
Report
Advertisement
AI से फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग: छावनी पुलिस ने रविंद्र भारती को गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एआई तकनीक के माध्यम से फोटो को एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने और 5 लाख रुपए की ब्लैकमेलिंग कर जान से मारनेकी धमकी देने वाले आरोपी को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी का नाम रविंद्र भारती है जो की दुर्ग जिले की धमधा का रहने वाला है. इस शिकायत मिलते ही पुलिस ने फॉरेन विवेचना शुरू की विवेचना के लिए सौंपे गए साक्ष्य और दस्तावेज सही पाए गए तब पुलिस ने धमधा के रहने वाले रविंद्र भारती नाम युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने बताया कि वह प्रार्थिया से प्यार करता है इतना ही नहीं उसकी एआई जेनरेटेड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने की उसने धमकी भी दी थी और अपने पति से तलाक लेने का दबाव भी बनाया इतना ही नहीं उसे 5 लाख ₹ की डिमांड भी की गई फिलहाल पुलिस ने आरोपी रविंद्र भारती को गिरफ्तार कर लिया है वही उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.0
0
Report
सूरजपुर पार्क में प्रेमिका हत्या: प्रेमी ने धारदार चाकू से गला रेत दिया आरोपी गिरफ्तार
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर शहर के नेहरू पार्क में सरेआम हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया, जहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका पर धारदार चाकू से वार कर उसका गला रेत दिया, जिससे प्रेमिका की मौत हो गई. दरअसल आरोपी रितेश को अपनी प्रेमिका पर किसी दूसरे लड़के से अफेयर होने का शक था और इसी रंजिश में उसने राधिका को बातचीत के बहाने पार्क में मिलने बुलाया था. पार्क में बैठकर बातचीत के दौरान दोनों के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई और गुस्से में आकर रितेश ने पास छिपाकर रखा चाकू निकालकर राधिका पर जानलेवा हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने खून से लथपथ राधिका को स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान राधिका ने दम तोड़ दिया, घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और आरोपी प्रेमी रितेश रजवाड़े को धर दबोचा, पुलिस हिरासत में कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.0
0
Report
मैनपुरी-कुर्रा आवारा सांड के हमले से किसान की मौत आरोप,ग्रामीणों में आक्रोश,सांडों को पकड़ने की मांग
Firozabad, Uttar Pradesh:कुर्रा/मैनपुरी कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सौज में आवारा सांड के हमले से 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम सौज निवासी गिरीश चंद्र अपने खेत पर फसल देखने गए थे,इसी दौरान एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के पटकने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया-पीडित का आरोप। परिजनों ने उन्हें तत्काल सैफई पीजीआई में भर्ती कराया,इलाज के दौरान गिरीश चंद्र ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आवारा सांडों को खुला छोड़ने पर नाराजगी जताई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव और खेतों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा जाए। सूचना पर कुर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
बेतिया के सरकारी विद्यालय में भवन नहीं, 115 बच्चे टीन शेड में पढ़ रहे
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आई है योगापट्टी का राजकीय.primary विद्यालय बनिया टोला स्कूल शिक्षा विभाग की पोल खोल रहा है 115 बच्चे टीन के शेड से बने स्कूल में पढ़ने को मजबूर है बरसात के समय ऊपर से पानी गिरता है गर्मी में बच्चे प्रचंड गर्मी से परेशान रहते है स्कूल के चारों तरफ गन्ना का खेत है जिससे छात्रों को सांप का भी खतरा सताते रहता है नौनिहाल शिक्षा विभाग की लापरवाही का मार झेल रहे है इस स्कूल के पास अपना सात कट्ठा जमीन है फिर भी आज तक स्कूल का भवन नहीं बना है प्रधानाध्यापक सुबोध प्रसाद ने बताया कि कई बार विभाग को पत्राचार किया गया है लेकिन अभी तक भवन नहीं बना है छोटे छात्र बताते है कि गर्मी के दिन में काफी गर्मी होता है बरसात के दिन में ऊपर से पानी गिरता है चारों तरफ खेत है सांप बिच्छू का भी खतरा बना रहता है 115 छात्रों का भविष्य से यह टीन के शेड से बना स्कूल खिलवाड़ कर रहा है व्यवस्था इन नौनिहालों से क्रूर मजाक कर रहा है।0
0
Report
झारखंड के बिरसा जैविक उद्यान में आर्टिफिशियल इनक्यूबेशन से कोबरा शिशुओं का जन्म
Ranchi, Jharkhand:झारखंड से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। भगवान बिरसा जैविक उद्यान ने पहली बार आर्टिफिशियल इन्क्यूबेशन तकनीक से स्पेक्टेकल्ड कोबरा के पांच स्वस्थ शिशुओं का सफल जन्म कराया है। यह उपलब्धि न सिर्फ राज्य बल्कि देश में सरीसृप संरक्षण के लिए भी एक अहम मील का पत्थर मानी जा रही है। राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है।दरअसल बिरसा मुंडा जू में एक तरफ जहां अलग-अलग जंगली जानवर आकर्षण का केंद्र है वहीं दूसरी तरफ भगवान बिरसा जैविक उद्यान में पहली बार स्पेक्टेकल्ड कोबरा यानी नाग सांप के अंडों का वैज्ञानिक तरीके से कृत्रिम इन्क्यूबेशन किया गया। करीब 70 दिनों तक नियंत्रित तापमान और आर्द्रता में अंडों को सुरक्षित रखा गया, जिसके बाद पांच स्वस्थ कोबरा शिशुओं का जन्म हुआ।यही नहीं, इसी तकनीक के जरिए सैंड बोआ प्रजाति के आठ शिशुओं का भी सफल जन्म हुआ है। सभी नवजात साँप फिलहाल विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। बायट... विवेकानंद कुमार,जू बायोलॉजिस्ट जू बायोलॉजिस्ट का कहना है कि यह सफलता सरीसृप संरक्षण, वैज्ञानिक ब्रीडिंग और आधुनिक वन्यजीव प्रबंधन की दिशा में नई शुरुआत है। इससे भविष्य में दुर्लभ और संकटग्रस्त सरीसृप प्रजातियों के संरक्षण को भी नई मजबूती मिलेगी। भगवान बिरसा जैविक उद्यान की यह उपलब्धि बताती है कि आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक और विशेषज्ञों की मेहनत से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। आने वाले समय में यह तकनीक देशभर के जैविक उद्यानों के लिए भी एक मिसाल बन सकती है।0
0
Report
जमशेदपुर में अवैध गांजा तस्करी रैकेट: 7.8 किलो गांजा समेत दो गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सप्लायर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल करीब 7 किलो 800 ग्राम गांजा, गांजा बेचकर प्राप्त 8,900 रुपये नकद, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और गांजा की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को 25 जुलाई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा स्थित एनएच-33 सड़क किनारे काली मंदिर के समीप एक गुमटी में अवैध रूप से गांजा छिपाकर रखा गया है। यहां गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के लोगों को बेचे जाने की सूचना थी। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की निगरानी में पटमदा के पुलिस उपाधीक्षक दयानंद कुमार तथा एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमटी में छापेमारी कर रौशन कुमार को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने पारदर्शी प्लास्टिक के छोटे-छोटे पैकेट में रखा 130 ग्राम गांजा, गांजा से भरी सिगरेट के आकार की 60 पीस रोल, गांजा पैक करने वाली सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और गांजा बिक्री से प्राप्त 3,060 रुपये बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में रौशन कुमार ने कथित तौर पर बताया कि वह बोड़ाम थाना क्षेत्र के जोबा गांव निवासी शंभू महतो उर्फ साधु से हर सप्ताह दो से तीन बार मोटरसाइकिल से गांजा लाकर यहां बेचता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह भी बताया कि शंभू महतो बड़े पैमाने पर गांजा का कारोबार करताता है। रोशन कुमार की निशानदेही पर पुलिस टीम ने 26 जुलाई को बोड़ाम थाना क्षेत्र के जोबा गांव स्थित शंभू महतो उर्फ साधु के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अलग-अलग प्लास्टिक के पैकेट में रखा गांजा और गांजा के बीज बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा और गांजा के बीज का कुल वजन करीब 7 किलो 670 ग्राम पाया गया। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त 5,840 रुपये, मोबाइल फोन और पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में एमजीएम थाना कांड संख्या 84/2026, दिनांक 25 जुलाई 2026 के तहत NDPS Act की धारा 20(b)(ii) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय रौशन कुमार, निवासी शंकोसाई रोड नंबर-5, एकता नगर, ओलीडीह थाना क्षेत्र, जमशेदपुर तथा 62 वर्षीय शंभू महतो उर्फ साधु, निवासी जोबा, थाना बोड़ाम, पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रौशन कुमार पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपी के पास से कुल करीब 7 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही गांजा बिक्री में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, मोबाइल फोन, प्लास्टिक पैकेट और कुल 8,900 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चल रहे कथित अवैध गांजा कारोबार के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गांजा तस्करी के स्रोत की भी जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
