Gonda - मेधावियों को विद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित, साइकिल व मेडल पाकर बच्चों के खिले चेहरे
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत गजाधर पुर गांव स्थित बाबा सत्यनारायण मौर्य शिक्षण संस्थान में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र एवं छात्राओं को साईकिल,मेडल,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के संरक्षक अशोक कुमार के हाथों से पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
