icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नोएडा: पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर सख्त कार्रवाई, स्क्रैपिंग से छूट मिलेगी

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा— 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई तेज परिवहन विभाग ने गौतमबुद्धनगर में जीवन-काल पूरा कर चुके पुराने वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नन्द कुमार ने वाहन स्वामियों से समय रहते अधिकृत केंद्र पर वाहन स्क्रैप कराने की अपील की है। एनजीटी, सुप्रीम कोर्ट और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के तहत दिल्ली-एनसीआर में 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध से संबंधित नियम लागू हैं। बीएस-III और उससे पुराने उत्सर्जन मानक वाले ऐसे वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की जा सकती है। परिवहन विभाग के मुताबिक, कार्रवाई सिर्फ सड़क पर चलने वाले वाहनों तक सीमित नहीं है। सार्वजनिक स्थानों या साझा पार्किंग में खड़े जीवन-काल पूरा कर चुके वाहन भी जब्त किए जा सकते हैं। वहीं, एनसीआर से बाहर पंजीकृत लेकिन निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहन दिल्ली-एनसीआर में पाए जाने पर 5 हजार रुपये का चालान किया जा सकता है। विभाग ने गौतमबुद्धनगर में कई वाहन श्रृंखलाओं के विरुद्ध विपंजीकरण की कार्रवाई भी की है। वाहन स्वामियों को सलाह दी गई है कि वे वाहन पोर्टल पर उपलब्ध अधिकृत आरवीएसएफ (Registered Vehicle Scrapping Facility) केंद्रों की सूची देखकर स्वेच्छा से वाहन स्क्रैप कराएं। स्वेच्छा से वाहन स्क्रैप कराने पर बाजार दर के अनुसार स्क्रैप मूल्य और जमा प्रमाण-पत्र (Certificate of Deposit) मिल सकता है। इसके आधार पर नए निजी वाहन के पंजीकरण शुल्क और मोटर वाहन कर में निर्धारित छूट का लाभ भी मिल सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रवर्तन अभियान के दौरान वाहन जब्त होने पर इन प्रोत्साहनों का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे मामलों में टोइंग और पार्किंग शुल्क भी देय हो सकता है। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि कार्रवाई से पहले ही अपने पुराने वाहनों को अधिकृत आरवीएसएफ केंद्र पर स्क्रैप करा लें।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

नलखेड़ा नगर बंद: मंदिर हवन-अनुष्ठाण ठप, भक्त मंडल का आंदोलन तेज

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में होने वाले हवन-अनुष्ठान भी रविवार को नलखेड़ा नगर बंद के समर्थन में बंद रहेंगे। मंदिर परिसर और बाहर हवन-पूजन में सेवाएं देने वाले पंडितों और आचार्यों ने भी 27 सितंबर से अनुष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। आगर मालवा के नलखेड़ा में आठ भक्तों की मौत के बाद अब आंदोलन तेज हो रहा है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई और मंदिर मार्ग की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर मां बगलामुखी भक्त मंडल का धरना जारी है। वहीं, रविवार से अनिश्चितकाल के लिए नलखेड़ा नगर बंद को सफल बनाने के लिए नलखेड़ा के प्रमुख व्यापारी और नगरवासी खुद सड़कों पर उतर आए हैं। व्यापारी नगर में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील कर रहे हैं और बंद को समर्थन देने का आह्वान कर रहे हैं। भक्त मंडल ने 27 सितंबर रविवार से नलखेड़ा में अनिश्चितकालीन नगर बंद का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हादसे के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए मंदिर मार्ग की व्यवस्थाओं में स्थायी सुधार किया जाए। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को नगर बंद से मुक्त रखा गया है।
0
0
Report

पटना में भाजपा कोर कमेटी बैठक समाप्त; सेवा अभियान शुरू, NDA आठ सीटों पर तैयारी

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना भाजपा की कोर कमेटी बैठक हुई समाप्त। बैठक लगभग एक घंटे चली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा कार्यालय से अपने सरकारी आवास के लिए हुए रवाना। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आज की बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ सेवा समर्पण अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संवैधानिक दायित्व के 25 वर्ष पूरे होने और 17 सितंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक महीने तक सेवा समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों पर चर्चा हुई。 इसके साथ ही आगामी विधान परिषद चुनाव में आठ सीटों पर NDA की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। NDA सभी आठ सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा। जनता दल यूनाइटेड ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और भारतीय जनता पार्टी भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। हर महीने संगठनात्मक बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना हमारी संगठनात्मक कार्यपद्धति का हिस्सा है। बाइट — संजय सरावगी, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी
0
0
Report
Advertisement

ब्यावर कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर घमासान, मारपीट के आरोप

Noida, Uttar Pradesh:ब्यावर कांग्रेस में घमासान, टिकट वितरण से मारपीट के आरोपों तक खुला मोर्चा ब्यावर। नगर परिषद चुनाव के बाद ब्यावर कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस नेता धनंजय गौड़ के नेतृत्व में मनीष व्यास, चेतन चौहान और अशोक मूंदड़ा ने प्रेस वार्ता कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी, आशीष पाल पदावत और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने टिकट वितरण में कथित धांधली, धनबल, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी और भाजपा-RSS से जुड़े लोगों को टिकट देने के आरोप लगाए। वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट का मुद्दा भी उठाया गया। प्रेस वार्ता में किशोर चौधरी द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश नेतृत्व से जांच की मांग की गई। नेताओं ने कई वार्डों में टिकट को लेकर कथित खरीद-फरोख्त तथा किशोर चौधरी की एक फोटो में AI से छेड़छाड़ के दावे की भी जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले में RPCC और AICC से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी बाढ़ से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, प्रशासन सतर्क

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट मंदाकिनी नदी की बाढ़ को लेकर कमिश्नर और डीएम ने किया निरीक्षण टॉपलीड- चित्रकूट में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने रामघाट पहुँचकर नदी के जलस्तर और बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है। लगातार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़कर रामघाट के किनारे तक पहुँच गया। स्थिति को देखते हुए मंडलायुक्त अजीत कुमार और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने रामघाट पहुँचकर हालात का जायजा लिया और बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। हालाँकि राहत की बात यह है कि अब मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही रामघाट क्षेत्र की दुकानों को अनाउंसमेंट कराकर खाली करा दिया था। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। बाढ़ जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, पीएसी की बटालियन और पुलिस बल को पूरी तरह तैयार रखा गया है। वहीं जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए रैन बसेरों को भी तैयार रखा गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि बारिश के दौरान पहाड़ों के नीचे और कच्चे मकानों में रहने वाले लोग किसी भी तरह का जोखिम न लें और सुरक्षित स्थानों तथा पंचायत भवनों में शरण लें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है। बाइट – जिलाधिकारी पुलकित गर्ग मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलस्तर सामान्य होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत आपूर्ति और साफ-सफाई की व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाए, ताकि जलभराव के बाद किसी तरह की बीमारी फैलने की आशंका न रहे। मण्डलायुक्त ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की सराहना की और अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए। फिलहाल मंदाकिनी नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन प्रशासन किसी भी संभावित खतरे को लेकर पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया जाएगा।
0
0
Report

बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ भी मैदान

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस भाजपा के साथ-साथ सरकार के खिलाफ भी चुनाव लड़ेगी। तालेड़ा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया और पंचायती राज चुनाव में भी ऐसी कोशिश हो सकती है। पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शत-प्रतिशत विचारधारा से जुड़े और जीतने की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर नगर निगम में पहली महिला डिप्टी मेयर, भाजपा की जीत कायम

Jaipur, Rajasthan:एंकर- 11 महीने का इंतजार खत्म...अफसरों की सरकार खत्म और अब जयपुर नगर निगम में फिर जनप्रतिनिधियों का राज लौट आया है। पहले शहर ने 150 पार्षद चुने...फिर मेयर की कुर्सी पर सुनील कोठारी बैठे और अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर सरोज कंवर। खास बात ये कि जयपुर के निगम इतिहास में पहली बार डिप्टी मेयर की कुर्सी पर कोई महिला बैठी है। लेकिन इस चुनाव की कहानी सिर्फ जीत की नहीं, 89 के उस आंकड़े की भी है, जो लगातार दूसरे दिन भाजपा के साथ रहा। भाजपा के अपने पार्षद 78 हैं...लेकिन मेयर को भी 89 वोट मिले और डिप्टी मेयर को भी 89 वोट.....सुबह सरोज कंवर के नाम को लेकर भाजपा खेमे में विरोध की चर्चा थी, लेकिन वोटिंग तक पार्टी ने अपना गणित संभाल लिया। और इधर आखिरी वोट पड़ते ही 12 सितंबर से चली आ रही पार्षदों की बाड़ाबंदी भी खत्म हो गई। यानी अब किलेबंदी से निकलकर निगम की नई सरकार के सामने शहर संभालने की बारी है।
0
0
Report

नारायणी नदी के जलस्तर बढ़ने से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा बढ़ा

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - बड़ी गंडक नदी नारायणी में जल स्तर बढ़ने से बढ़ा बाढ़ का खतरा - मदनपुर सुकरौली,भैंसहा, लक्ष्मीपुर, पड़रहवा और भगवानपुर समेत दियारा क्षेत्र के कई गांवों में बढ़ी चिंता - शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, मरिचहवा और बसंतपुर की तरफ भी भी नदी के पानी का हुआ असर - नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीण सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर रुख करने लगे - कई निचले इलाकों में पानी बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं - प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए सड़कों के किनारे तंबू और भोजन की व्यवस्था शुरू कराई - जलस्तर और बांधों पर प्रशासन व सिंचाई विभाग की टीमें लगातार रख रही नजर - नेपाल में बारिश के बीच नारायणी का बदला रुख - खड्डा और पनियहवा के तटवर्ती गांवों में बढ़ी सतर्कता - नारायाणी नदी में अब तक 3 लाख 86 हजार 800 क्यूस्क पानी छोड़ा जा चुका हैं - जबकि नारायाणी के सहयोगी नदी के देवघाट से 4 लाख क्यूस्क से अधिक पानी छोड़े जाने से प्रशासन की बढ़ी चिंता
0
0
Report
Advertisement

देवरिया में चक्रवाती बारिश ने मचाई आफत, सड़कें बनीं जलमग्न

ASAmit SinghFollow16m ago
Deoria, Uttar Pradesh:जिले में लगातार तीसरे दिन हो रही चक्रवाती बारिश ने शनिवार को विकराल रूप ले लिया। शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश रात तक थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई चौराहों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खुल गई। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पर पानी भरने के कारण यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। तेज बारिश और हवाओं के बीच कई इलाकों में पेड़ और पेड़ों की टहनियां गिरने से भी आवागमन प्रभावित हुआ। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें जलभराव तथा बारिश से उत्पन्न समस्याओं से निपटने में जुटी हैं। लगातार बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने के साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
0
0
Report

दिल्ली में मॉनसून वापसी के बाद मौसम भारी; डिप्रेशन यूपी- MP क्षेत्र में सक्रिय

Noida, Uttar Pradesh:• दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा 32.5°N/72.5°E, गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुज़फ़्फ़रनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया और 23.0°N/67.8°E से होकर गुज़र रही है।• उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 25 किमी/घंटा की रफ़्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर तेज़ी से बढ़ा। आज, 26 सितंबर 2026 को 11:30 बजे IST पर यह उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर केंद्रित था। यह 24.7°N अक्षांश और 81.5°E देशांतर के पास स्थित था, जो रीवा (मध्य प्रदेश) से लगभग 30 किमी उत्तर-पूर्व, सीधी (मध्य प्रदेश) से 50 किमी उत्तर-पश्चिम, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से 90 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) से 150 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और फुरसतगंज (उत्तर प्रदेश) से 170 किमी दक्षिण में है। इसके 26 सितंबर की शाम तक डिप्रेशन के रूप में उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है। उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के ऊपर धीरे-धीरे कमज़ोर होकर 'वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' (स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र) में बदलने की बहुत संभावना है।
0
0
Report

बारिश के कारण नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन का हाई अलर्ट, बाढ़ नियंत्रण सक्रिय

Saiki, Bihar:स्लग/लगातार बारिश के बीच नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन हाई अलर्ट, जिले में बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था सक्रिय。 प्रदेश में भारी बारिश, गंगरेल के 14 गेट खुलने से महानदी का जल स्तर और बढ़ा, हीराकुंड के 16 गेट खुले, कलमा बैराज के 66 गेट खुले, शाम 4 बजे जलस्तर 195.85 मीटर; संवेदनशील क्षेत्रों में मुनादी, मैदानी अमला लगातार निगरानी में, स्थिति नियंत्रण में कलेक्टर ने एसडीएम, जल संसाधन विभाग और सभी एसडीएम तहसीलदारों की वर्चुअल बैठक लेकर लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति समीक्षा की एंकर/प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों और संबंधित मैदानी अमले को संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय के साथ तहसील एवं विकासखंड स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था सक्रिय रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सूचना और सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top