271003
Gonda- सत्यनाम सेवा संस्थान ने ट्रैफिक नियमो के प्रति लोगों को किया जागरूक
Rampur Phakir, Uttar Pradesh:गोंडा सत्यनाम सेवा संस्थान ने ट्रैफिक के प्रति जागरूकता अभियान चलाया।बुधवार को क्षेत्र के कटौली ग्रामसभा में लोगों को जागरूक किया।संस्था के सचिव राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि वाहन चलाते समय नियमो का पालन करे। जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विद्यालय बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, जांच की मांग
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल, महाराजगंज। एम 0 जे0 नेशनल कॉलेज परतावल में 28 सितंबर 2026 से विद्यालय बंद रहने का आरोप लगाते हुए एक अभिभावक ने खंड शिक्षा अधिकारी परतावल को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत परतावल के नगरौली निवासी अजय शर्मा ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके दो बच्चे विद्यालय में यूकेजी और कक्षा तीन में पढ़ते हैं। आरोप है कि 28 सितंबर से विद्यालय लगातार बंद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक का कहना है कि मौसम खराब होने पर विद्यालय एक-दो दिन के बजाय कई दिनों तक बंद कर दिया जाता है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है। प्रार्थना पत्र में विद्यालय प्रशासन पर अभिभावकों से उचित व्यवहार नहीं करने और विद्यालय बंद रखने का स्पष्ट कारण नहीं बताए जाने का भी आरोप लगाया गया है। अभिभावक ने खंड शिक्षा अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, राजमती, विजय ,रेनू देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस संदर्भ में बीईओ शिवकुमार ने बताया कि शिकायत मिली है।संवधित विद्यालय के प्रबंधन को बुलाया गया है। जांचकर कारवाई की जायेगी।0
0
Report
30 लाख की लूट फर्जी: शिकायतकर्ता सहित दो गिरफ्तार
Delhi, Delhi:मोती नगर पुलिस ने 30 लाख की लूट की फर्जी कहानी का पर्दाफाश, कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी शिकायतकर्ता ने ही रची थी लूट की कहानी दो आरोपी बहादुरगढ़ हरियाणा से गिरफ्तार नौकराने वाले के पैसे हड़पने के लिए रची थी लूट की साजिश, पूरी तीस लाख की नगदी रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद राजेश शर्मा वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की मोती नगर पुलिस ने ₹30 लाख की लूट की फर्जी कहानी का पर्दाफाश करते हुए शिकायतकर्ता और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपने मालिक की रकम हड़पने के इरादे से लूट की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से पूरी ₹30 लाख की नकदी बैग सहित बरामद कर ली है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण मल्होत्रा 24 पश्चिम विहार दिल्ली और मूलरूप से अलवर राजस्थान के रूप मे हुई है इसके साथी प्रवीण उर्फ प्रेम 23 बहादुरगढ़ हरियाणा के रूप मे हुई है। वेस्टर्न रेंज जॉइन्ट सीपी सुमन गोयल पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि2 अक्टूबर 2026 को थाना मोती नगर में जखिरा फ्लाईओवर के पास लूट की वारदात को लेकर पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात शिकायतकर्ता प्रवीण मल्होत्रा से हुई। वह टिकरी कलां स्थित मदन लाल प्लास्टिक कंपनी में कैश कलेक्शन कर्मचारी के रूप में काम करता था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को उसने अपने मालिक के निर्देश पर तीन अलग-अलग स्थानों से ₹30 लाख की नकदी एकत्र की थी। इसके बाद वह मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान काली मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और नकदी से भरा बैग छीन लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने ब्लेड से उसके सीने पर चोट भी पहुंचाई। इस शिकायत के आधार पर थाना मोती नगर में बीएनएस की धारा 309(6)/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोती नगर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता की शर्ट पर कोई ऐसा कट नहीं मिला, जो उसके सीने पर लगी चोट से मेल खाता हो। इसके अलावा घटना के बताए गए स्थान और समय की सीसीटीवी फुटेज में भी शिकायतकर्ता की कहानी की पुष्टि नहीं हुई।पुलिस ने जब उसके आने-जाने के रास्ते की जांच की और बयानों में विरोधाभास पाया, तो उस पर शक गहरा गया। पुलिस के अनुसार, लगातार पूछताछ करने पर शिकायतकर्ता ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने ₹30 लाख की रकम हड़पने के लिए लूट की फर्जी कहानी बनाई थी। उसने नकदी से भरा बैग अपने दोस्त प्रवीण उर्फ प्रेम को केशवपुरम मेट्रो स्टेशन पर सौंप दिया था। इसके बाद उसने कथित तौर पर रेजर ब्लेड से खुद को चोट पहुंचाई और पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास अपना मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया, ताकि घटना को असली लूट का रूप दिया सके। शिकायतकर्ता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित उसके साथी के घर पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने नकदी से भरा बैग और पूरी ₹30 लाख की रकम बरामद कर ली। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।0
0
Report
शाहबाद डेरी में दंपति के विवाद के दौरान पति ने आग लगाने की कोशिश की
New Delhi, Delhi:दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ने घर के अंदर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पति को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर घर के अंदर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आग की चपेट में आने से व्यक्ति करीब 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी बाल्मीक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल व्यक्ति का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के कारणों और घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से कथित संबंध की बात फिलहाल शुरुआती जानकारी के तौर पर सामने आ रही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ को नया सीएमएचओ मिला; डॉ नागेंद्र सिंह सिसोदिया ने संभाली जिम्मेदारी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है. राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय की ओर से 3 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार डॉ. नागेंद्र सिंह सिसोदिया को प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्य संपादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. डॉ. सिसोदिया वर्तमान में डूंगरपुर जिले के आसपुर में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रतापगढ़ सीएमएचओ के कार्यालय में नियुक्त किया गया है. आदेश के अनुसार सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम 3(क) के तहत कार्यालय के आहरण एवं वितरण अधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं. यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब प्रतापगढ़ के पूर्व सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के मामले चल रहे थे; अप्रैल 2026 में उन्हें प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया गया था और सितम्बर 2026 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उनसे जुड़े कुछ मामलों में रिश्वत के आरोप में मामला दर्ज किया था. अब डॉ. नागेंद्र सिंह सिसोदिया प्रतापगढ़ सीएमएचओ का कार्यभार संभालेंगे और इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासनिक संचालन में नई व्यवस्था आएगी. आदेश के अनुसार वह अग्रिम आदेशों तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे.0
0
Report
जयपुर: शातिर बाइक चोर गैंग का खुलासा, 6 बाइक बरामद
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu शातिर बाइक चोर गैंग का खुलासा, 6 बाइक बरामद जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शातिर चोर राजू गुर्जर और सोनू महावर को किया गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस जवाहर सर्किल पार्किंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार किया। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए करते थे बाइक चोरी राजू गुर्जर से 5 और सोनू महावर से 1 चोरी की बाइक बरामद की गई बरामद 6 बाइक में स्प्लेंडर प्लस, टीवीएस अपाचे और हीरो HF डीलक्स शामिल। आरोपियों से पूछताछ जारी, पुलिस को वाहन चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना。0
0
Report
स्पेन में रविंद्र सिंह की मौत, परिवार चाहता है शव जल्द भारत पहुँचे
Karnal, Haryana:करनाल के युवक रविंद्र सिंह की स्पेन में मौत हो जाती है और परिवार को जैसे ही पता लगता है परिवार पर दुखों का पहाड़ खड़ा हो जाता है रविंद्र सिंह 11 साल पहले विदेश गया था उसके पिता पिछले कई सालों से जर्मनी में रह रहे थे पहले पुर्तगाल फिर उसके बाद स्पेन में वह रह रहा था लेकिन अचानक परिवार वालों को दोस्तों से खबर मिलती है रविंद्र सिंह को कुछ हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है जिसके बाद परिवार को यही सूचना मिलती है अटैक आने की वजह से रविंद्र सिंह की मौत हो गई वही इधर गांव में मातम का माहौल है क्योंकि स्पेन के कागज लगे हुए थे और कुछ दिनों में वह पक्का भी होने वाला था लेकिन इस दुख बड़ी खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ ए गिरा है रविंदर सिंह के चाचा का कहना है कि 2015 में रविंदर जर्मनी गया था लेकिन महाकक्षों की दिक्कत थी जिसके बाद से पुर्तगाल जाना पड़ा और फिर उसके बाद वह स्पेन चला गया जहां पर उसके कागज लगे हुए थे अपना कमाता था खाता था कोई दिक्कत परेशानी नहीं थी लेकिन अचानक से इस खबर ने सबको हिला कर रख दिया है वहीं इस हादसे की सूचना जैसे ही उसके पिता को मिलती है वह भी जर्मनी से स्पेन की तरफ जाते हैं वहां से कागजी कार्रवाई की जारी है ताकि रविंदर सिंह का शव जल्दी भारत आ सके तो वही परिवार के लोगों का भी कहना है कि सरकार से अपील है जितनी जल्दी हो सके रविंदर सिंह का सब भारत आ जाए और हम उसकी आखिरी विदाई दे सके ।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के डार्क स्टोर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur जेप्टो के डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई जयपुर के प्रताप नगर स्थित जेप्टो के डार्क स्टोर का किया निरीक्षण करीब 25 किलो अवधिपार खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट मिल्क चिलर में फैला मिला दूध, दुर्गंध भी मिली स्टोर की दीवारों में चूहों के छेद मिले खाद्य सामग्री के साथ कीटनाशक स्प्रे की बोतलें रखी मिलीं कोल्ड स्टोरेज में खाद्य और गैर-खाद्य सामग्री साथ रखी मिली वेज के साथ फ्रोजन नॉन-वेज उत्पादों की स्टोरेज भी मिली शेल्फ की सफाई और पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था मिली मानकों के विपरीत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उत्पादों की एक्सपायरी डेट प्रदर्शित नहीं करने की शिकायत सरसों तेल, मैगी, घी, पीनट नमकीन और हल्दी के सैंपल लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर कार्रवाई की तैयारी “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत कार्रवाई0
0
Report
हथवानी-साऊडीह जंगल में प्रेमी ने युवती की हत्या कबूली, आरोपी मनोज कुमार गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र में जंगल में मिले युवती के शव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और शक की कहानी सामने आई है। मृतका के किसी दूसरे युवक से बातचीत करने के शक में प्रेमी ने कथित तौर पर उसका गला दबाकर जान ले ली। 26 सितंबर को हथवानी-साऊडीह जंगल में युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने वांछित आरोपी मनोज कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। हथनाला थाना क्षेत्र के हथवानी-साऊडीह जंगल में 26 सितंबर को युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की तहरीर पर हत्या समेत बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, हत्या की कड़ियां एक कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ती चली गईं। पुलिस के मुताबिक, मृतका और हथवानी निवासी मनoj कुमार उर्फ मुन्ना के बीच करीब दो महीने से प्रेम प्रसंग था। आरोपी को शक था कि युवती किसी दूसरे युवक से बातचीत कर रही है। इसी शक को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने युवती का गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। हत्या के बाद युवती का शव जंगल में मिला था। मामले में वांछित चल रहे करीब 22 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ मुन्ना को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जंगल में मिले शव से शुरू हुई जांच अब आरोपी की गिरफ्तारी तक पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है。0
0
Report
हापुड़ में पति टावर चढ़कर पत्नी बुलाने की जिद पर अड़ा, ड्रामा फैला
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है.यहां गढ़ कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर शोभन गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पति अपनी रूठी हुई पत्नी को मायके से वापस बुलाने की जिद में सीधे कई फीट ऊंचे मोबाइल टावर के शिखर पर चढ़ गया. युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस की सांसे अटक गई और मान मनौव्वल का दौर शुरू हो गया. जानकारी के अनुसार मेरठ के शाहजहांपुर का रहने वाला युवक फ़ैज़ शनिवार को हापुड़ में लगे एक ऊंचे जिओ टावर के सबसे ऊपरी सिरे पर जाकर खड़ा हो गया. जमीन से आसमान की तरफ नजर घुमाते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए, युवक एक पतली सी लोहे की पत्ती पर खड़ा हुआ था. युवक को देखने वालों की भी रूह कांप उठी कि कहीं जरा सी चूक हुई तो क्या होगा. इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे के पीछे की वजह जब सामने आई, तो डर के माहौल के बीच लोग हैरान भी रह गए. दरअसल, मियां-बीवी के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी. इस झगड़े से नाराज होकर पत्नी अपने मायके अमरोहा चली गई. पत्नी के चले जाने से तिलमिलाया फैज़ गुस्से में ऐसा आगबबूला हुआ कि उसने अपनी बात मनवाने के लिए सीधे टावर की चढ़ाई कर दी और वहीं से फरमान सुना दिया कि जब तक पत्नी को वापस नहीं लाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा. मामले की सूचना मिलते ही गढ़ कोतवाली पुलिस भारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर बुला ली गई. नीचे खड़े पुलिसकर्मी और ग्रामीण लगातार हाथ हिलाकर और आवाजें देकर उसे समझाते रहे, लेकिन युवक ऊपर से अपनी जिद पर अड़ा नजर आया.0
0
Report
Advertisement
सीतापुर बाढ़: पिता-पुत्र और भतीजे की डूबकर मौत, तीनों शव बरामद
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबे पिता-पुत्र और भतीजे के शव बरामद कर लिए गए. हादसे के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश शुरू की थी. काफी मशक्कत के बाद तीनों शव बरामद हुए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि पिता, पुत्र और भतीजा खेत से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं हादसे को लेकर सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बरामद कर लिया गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पूरे मामले में जांच की जा रही है.0
0
Report
गांधी जयंती पर अगमकुआं में नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:गांधी जयंती के दिन अगमकुआं में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई… 9 हजार से अधिक नशीले इंजेक्शन और टैबलेट बरामद… कार्रवाई के दौरान कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी… पुलिस ने दर्ज किया मामला。 देश जब 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा था और नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दे रहा था, उसी दिन पटना पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अगमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस ने पहले चार लोगों को 415 पीस नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा। इसके बाद पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर जीएम रोड स्थित यूनिक फार्मा में छापेमारी की गई। पुलिस के मुताबिक, वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब और सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान अगमकुआं थाना क्षेत्र के टीवी टावर के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चार लोगों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 415 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि उनकी निशानदेही पर जीएम रोड स्थित यूनिक फार्मा की दुकान और गोदाम में छापेमारी की गई। यहाँ से करीब 5,500 पीस नशीली टैबलेट और लगभग 3,875 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। यानी अगमकुआं पुलिस की इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं की बरामदगी हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इस तरह प्रेस नोट के अनुसार कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रांत कुमार, आदित्य राज, अनिल कुमार, पंकज पासवान, अफगान आलम और शहजाद आलम के नाम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है。 पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांच का मुख्य बिंदु यह होगा कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं कहां से लाई गईं और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था。 खास बात यह है कि कार्रवाई 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन हुई। महात्मा गांधी ने समाज को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और स्वस्थ सामाजिक जीवन का संदेश दिया था। ऐसे में गांधी जयंती के दिन नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ हुई यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। फिलहाल अगमकुआं थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद नशीली दवाओं के स्रोत तथा इनके संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
यूपीआई MDR शुल्क विरोध पर शहर कांग्रेस ने सिलेंडर उठाकर अनोखा प्रदर्शन किया
Raipur, Chhattisgarh:आज शहर कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई और यूपीआई मे एमडीआर चार्ज के विरोध मे कॉग्रेस ने कंधे पर सिलेंडर रखकर अनोखा प्रदर्शन किया....कांग्रेस ने मोतीबाग से गोलबाजार तक विरोध प्रदर्शन किया.... यूपीआई को लेकर कल व्यापारियों ने भी विरोध किया था0
0
Report
Advertisement
वृंदावन के केलिकुंज आश्रम पर बढ़ते रहस्य, रसिक दुलारी की आत्महत्या सहित जांच
Noida, Uttar Pradesh:वृंदावन के केलिकुंज आश्रम इन दिनों सुर्खियों में है... एक तरफ जहाँ उनके शिष्य रसिक दुलारी की आत्महत्या, तो वहीं दो और मामलों की वजहों से आश्रम फिर से सवालों के घेरे में आ गया है. प्रेमानंद जी के शिष्यों के साथ ये क्या हो रहा है वो कहां लापता है. इसके पीछे क्या है रहस्य है पुलिस दिन-रात यहीं मिस्ट्री सुलझाने में जुटी है.0
0
Report
र Ranchi hill temple में कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन
Ranchi, Jharkhand:रांची के पहाड़ी मंदिर परिसर में आज कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना को लेकर हवन-पूजन और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची की महापौर रोशनी खलखो, जिला अध्यक्ष वरुण साहू और उपमहापौर नीरज कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हवन और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में कैप्टन स्मित मच्छर ने लोगों की जान बचाने का प्रयास किया, वह अद्भुत और प्रेरणादायक है। भारत शांति का संदेश देने वाला देश है और वसुधैव कुटुंबकम की भावना में विश्वास करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित मच्छर ने संकट की स्थिति में हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए आज पहाड़ी मंदिर में हवन और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उन्होंने कहा कि पूरा देश कैप्टन स्मित मच्छर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है और झारखंड के लोगों की ओर से भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना की गई है। प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की भी कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।0
0
Report
योगी की फाइल वीडियो सामने, राजनीति गरमाई
Noida, Uttar Pradesh:योगी की फाइल वीडियो0
0
Report
Advertisement
