271209
Gonda: इटियाथोक कस्बे के एम.एच.एम.एस. पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजा का हुआ आयोजन
Devrahna, Uttar Pradesh:ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी का त्योहार सोमवार को पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन कला से जुड़े लोगों और विद्यार्थियों के लिए खास महत्व होता है। घरों, स्कूलों और अन्य संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में इटियाथोक कस्बे के एम.एच.एम.एस. पब्लिक स्कूल में भी सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम प्रबंधक हनीफ सिद्दीकी और प्रधानाचार्य शिव नरायन यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर की खराब सड़कों से अंजाम: 70 वर्षीय त्रिलोक चंद्र अग्रवाल की मौत
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा जिले के सीतापुर में खराब सड़को की वजह से हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम 6 बजे सेंट्रल बैंक के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार लगभग 70 वर्षीय त्रिलोक चंद्र अग्रवाल की ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं इस घटना ने एक बार फिर सीतापुर की बदहाल सड़कों और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद मृतक का शव करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। बाद में पुलिसकर्मियों ने शव को उठाकर करीब 100 मीटर तक पहुंचाया। जिसके बाद ऑटो के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाने की व्यवस्था की गई। आगे की जांच करने में पुलिस जुट गई।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल सराहना; डोकरा और कोसा शिल्प का किया सम्मान
Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल सराहना; डोकरा और कोसा शिल्प का किया सम्मान बस्तरिया रेला की प्रस्तुति से कलाकारों ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत0
0
Report
कोटा में द्वितीय चरण पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, पुलिस सतर्क
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा पंचायत राज चुनाव 2026, द्वितीय चरण का सरपंच एवं वार्ड पंच मतदान हुआ सम्पन्न, सरपंच-उपसरपंच चुनाव के दौरान एसपी सुजीत शंकर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, फील्ड मॉनिटरिंग को लेकर सजग दिखी ग्रामीण पुलिस, ASP DSP स्तर के अधिकारी शांतिपूर्ण मतदान को लेकर दिखे सक्रिय, फील्ड में दिनभर घूमती रही मोबाइल यूनिट, खैराबाद और चेचट थाना क्षेत्र में सरपंच एवं उपसरपंच चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। मतदान प्रक्रिया के बीच कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। एसपी ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था होने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर छात्रावास: भोजन में कीड़े, पानी में चींटियाँ; जांच की मांग
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय बालक महाविद्यालयीन छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता और अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में परोसे जा रहे भोजन में आए दिन इल्लियां और कीड़े निकल रहे हैं, वहीं पीने के पानी में भी चींटियां और कीड़े पाए जा रहे हैं। इसको लेकर छात्रों में नाराजगी है। मामले की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार राकेश यादव मौके पर पहुंचे और छात्रावास के विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने छात्रावास अधीक्षक सत्यनारायण कुंभकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार उन्हें भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। सुबह के नाश्ते में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता। छात्रों का कहना है कि भोजन में कई बार इल्लियां और कीड़े निकल चुके हैं, जबकि पीने के पानी में भी चींटियाँ और कीड़े पाए गए हैं। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधीक्षक से शिकायत करते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। वहीं, छात्रों ने भोजन के लिए मिलने वाली राशि को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि भोजन की राशि प्रतिमाह निकालकर रखी जाती है, लेकिन उन्हें निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिल रहा है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राकेश यादव के समक्ष छात्रों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसके बाद समस्त छात्रावासियों की ओर से एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, छात्रावास अधीक्षक को हटाने और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। अब जांच और कार्रवाई का इंतजार छात्रों ने प्रशासन से छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था और शासन द्वारा निर्धारित मीनू की जांच कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाता है।0
0
Report
खिरकिया के सरकारी संदीपनी स्कूल में कलेक्टर का निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूती
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्कूल में विद्यार्थियों के बीच बैठे कलेक्टर देखी अध्यापन व्यवस्था, विद्यार्थियों को दिया केरियर मार्गदर्शन गुणात्मक शिक्षा पर जोर। कलेक्टर कुमार सत्यम ने जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के खिरकिया स्थित शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुँचकर वहां शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान वे कक्षा 7 वीं की अंग्रेजी की कक्षा में विद्यार्थियों के बीच बैठे और शैक्षणिक व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जाए। साथ ही सांदीपनी स्कूल के शिक्षकों को बेहतरीन पढ़ाई के लिये उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया जाए। स्कूल में कक्षा 7 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी लक्ष्य के साथ बैठकर कलेक्टर श्री सत्यम ने उसकी पढ़ाई की जानकारी ली। कक्षा में उन्होने विद्यार्थियों से अंग्रेजी के पाठ भी पढ़वाए। इस दौरान उन्होने विद्यार्थियों को केरियर मार्गदर्शन दिया। कक्षा में अंग्रेजी विषय का शैक्षणिक कार्य कर रही शिक्षिका को अंग्रेजी माध्यम से ही विद्यार्थियों की पढ़ाई कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस दौरान स्कूल की अन्य कक्षाओं एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल से बिना अनुमति के जन विश्वास शिविर में गये शिक्षक कलेक्टर द्वारा एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये।0
0
Report
कटनी में हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा प्रत्याशी पर कांग्रेस का पुतला दहन
Katni, Madhya Pradesh:बीजेपी नेता हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस का विरोध पुतला दहन कर जताया आक्रोश. मध्यप्रदेश के कटनी में भी विरोध हुआ जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीबाई चौराहे पर हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्य सभा के लिए हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है जिनका नाम एपस्टीन फाइल में आ चुका है. क्या बीजेपी के पास कोई साफ सुथरा नेता नहीं है जो ऐसे दागदार उम्मीदवार को हमारे प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है जिसका विरोध कांग्रेस के कार्यकर्ता कर रहे है. और आज हरदीप पुरी का पुतला भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूंका है0
0
Report
Advertisement
मंडला में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का छापा, 8 प्रकरण दर्ज
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का छापा, 8 प्रकरण दर्ज मंडला - अवैध शराब के विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पुरवा के न्यू स्टार ढाबे सहित बिछिया क्षेत्र के होटल, ढाबों, दुकानों और बस स्टैंड पर दबिश देकर देशी-विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई। बस स्टैंड पर एक स्कूटी से भी देशी शराब के 50 पाव और गोवा व्हिस्की के 40 पाव बरामद किए गए। कार्रवाई में कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 36 हजार 800 रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम शामिल रही। विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।0
0
Report
कान्हा टाइगर रिजर्व में जहर देकर चीतल शिकार: दो आरोपी गिरफ्तार
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - कान्हा में जहर देकर चीतल का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रतिबंधित कोर वन क्षेत्र में जहर देकर चीतल का शिकार करने वाले दो आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है。 मामला सरही परिक्षेत्र के कोयलाभट्टा वन क्षेत्र का है। गश्त के दौरान एक आरोपी के पास से करीब दो किलो भुना हुआ वन्यप्राणी का मांस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने साथी के साथ जहर देकर चीतल का शिकार करना स्वीकार किया。 आरोपियों की निशानदेही पर चीतल का चमड़ा, खुर सहित तीन पैर, जबड़े के टुकड़े और जहर की बची हुई पुड़िया भी बरामद की गई है。 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल मंडला भेज दिया गया है。 सवाल यह है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त के बावजूद शिकारी कोर क्षेत्र में जहर देकर वन्यजीवों को निशाना कैसे बना रहे हैं?0
0
Report
डकैती की योजना बनाते 10 गिरफ्तार; 2 नाबालिगों सहित 3 लग्जरी कार बरामद
Kota, Rajasthan:Kota डकैती की योजना बनाते 10 अभियुक्त गिरफ्तार,2 बाल अपचारी निरुद्ध, आरोपियों के पास से 3 लग्जरी कार के साथ धारदार हथियार, लोहे के पाइप एवं मिर्ची पाउडर किया बरामद, पत्थरमंडी स्थित खंडर कमरे में डकैती की वारदात बनाते किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी आरोपी पर कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज, शहर SP तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में DSP राजेश टेलर के सुपरविजन में CI महावीर प्रसाद टीम की कारवाई,0
0
Report
Advertisement
पंचायत राज चुनाव: आलवार जिले के मतदान केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी
Alwar, Rajasthan:पंचायत राज चुनाव: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा अलवर। पंचायत राज चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जिले में सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इंदौक सहित कई दूरस्थ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलेभर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर मतदान व्यवस्था पर निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि मतदाता बिना किसी भय, दबाव या व्यवधान के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।0
0
Report
चिराग पासवान का विपक्ष पर दो टूक: भारत को लोकतंत्र से भटकाने की कोशिश
Naya Chak, Bihar:भागलपुर पहुँचे जहाँ उन्होंने विपक्ष पर कड़ा निशाना साधा है। चिराग ने विपक्ष के नेताओं की मंशा साफ की उन्होंने कहा कि यह लोग दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश भारत को बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसा बनाना चाहता है। विपक्ष भूल जाता है कि भारत जैसे लोकतंत्र में अराजकता का माहौल नहीं फैला सकते या वह लोग है जो बांग्लादेश की परिस्थितियों की तुलना हमारे देश से करते हैं यह लोग यही चाहते हैं कि जिस तरीके से यूरोप जल रहा है स्पेन चल रहा है नेपाल में तख्तापलट हुआ। जिस तरीके से समय-समय पर पाकिस्तान में सेना का दुरुपयोग कर जिस तरीके से সেখানে सत्ता परिवर्तन किया जाता है। ऐसी स्थिति दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विपक्ष लाने की सोच रखता है तो यह गलत है उनके प्रदर्शन की आर में विदेशी ताकतों की सोच को बल देने लगते हैं और यह लोग जब उनका साथ देने लगते हैं तो यह भारत जैसे लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका नहीं हो सकती। जिस तरह से विपक्ष महाभियोग की बात कर रहा है। खड़गे जी के आवास पर मोक पार्लियामेंट किया जा रहा है लेकिन जब सदन चलता है तो सदन को चलने नहीं देते हैं। बिहार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की उपस्थिति कहां है और आज यह लोग ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अभी विंटर सेशन आने वाला है पुनः विपक्ष इन्हीं चीजों का बहाना करके पूरा सत्र बॉयकॉट कर देंगे। इतना ही ध्यान अगर विपक्ष आत्म मंथन करता तो शायद उनकी खोई हुई जमीन वापस आ जाती।0
0
Report
राष्ट्रपति के गुरुकुल दौरे की तैयारी चरम पर, लाखों नागरिक देंगे सम्मान
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति के गुरुकुल दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है आयोजन समिति से जुड़े राजेन्द्र विद्यालंकार बोले गुरुकुल में महान स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान के शताब्दी वर्ष के स्मरणोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोग शिरकत करेंगे उन्होंने दावा किया कि प्रदेश भर से बीस हजार लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सभी कार्यक्रम निर्धारित समय और पूरी गरिमा के साथ संपन्न होंगे आयोजन समिति से जुड़े राजेन्द्र विद्यालंकार ने कहा कि इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल और समन्वय के साथ कार्य कर रहे है आज उपयुक्त कुरुक्षेत्र विश्राम मीणा भी दलबल सहित गुरुकुल पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर की कर रहे तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और अन्य आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के चलते यातायात एडवाइजरी, वैकल्पिक मार्गों की अपील
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित 1तारिक दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस प्रशासन के अनुसार रविवार सुबह कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-2/3 कट से लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयूके) और मां भद्रकाली मंदिर तक के मार्ग पर यातायात प्रभावित रह सकता है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रविवार सुबह इस मार्ग पर जाने से बचें और जहां तक संभव हो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से वैकल्पिक मार्गों को लेकर मीडिया के माध्यम से ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि राष्ट्रपति का दौरा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके。0
0
Report
MLC चुनाव: बरेली-मुरादाबाद और वाराणसी में जाति-धर्म से ऊपर वोटर
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- MLC चुनाव में बरेली-मुरादाबाद खंड और वाराणसी खंड के नतीजों ने संकेत दिए हैं कि अब वोटर जाति धर्म से ऊपर उठकर वोट कर रहे हैं...क्योंकि बरेली-मुरादाबाद मुस्लिम बहुल सीट है..सपा के मुस्लिम प्रत्याशी था लेकिन बीजेपी जीती, ऐसे ही वाराणसी जो की सनातन धर्म नगरी है...वहां सपा की जीत ने चौंका दिया है...2024 में अयोध्या और कुंदरकी उपचुनाव में भी ऐसे ही नतीजे थे...0
0
Report
950 किमी एंबुलेंस सफर के बावजूद सावित्री देवी ने मतदान कर लोकतंत्र की मिसाल कायम की
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं मतदान के जुनून की जीवंत तस्वीर दिखी बदनगढ़ में दोनों पैरों में रॉड होने के बावजूद नहीं मानी हार एंबुलेंस से 950 किमी का सफर तय कर वोट देने पहुंची महिला 64 वर्षीय सावित्री देवी ने बदनगढ़ पहुंचकर डाला वोट लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति जुनून और अपने गांव के भविष्य के प्रति जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक तस्वीर झुंझुनूं जिले की ग्राम पंचायत बदनगढ़ में देखने को मिली। यहां सरपंच पद के चुनाव में वोट डालने के लिए 64 वर्षीय सावित्री देवी ने अपनी शारीरिक परेशानी को भी आड़े नहीं आने दिया। दोनों पैरों में रॉड लगी होने के बावजूद वह एंबुलेंस से करीब 950 किलोमीटर का सफर तय कर बड़ौदा से अपने पैतृक गांव बदनगढ़ पहुंचीं और मतदान किया। उनका यह जज्बा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय भागीरथमल शर्मा मूल रूप से बदनगढ़ की निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार बड़नगड़ में व्यवसाय करता है और वह अपने व्यवसायी बेटे विनोद शर्मा के साथ वहीं रहती हैं। पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए वह अपने सुप्रत एवं समाजसेवी विनोद शर्मा, पुत्रवधू राधा शर्मा व अनिता शर्मा तथा पौत्र सचिन शर्मा, शिवानी और हर्ष के साथ गांव पहुंचीं। दोनों पैरों में रॉड लगी होने के कारण उनके लिए सामान्य तरीके से यात्रा करना आसान नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने मतदान के अपने अधिकार को प्राथमिकता दी और एंबुलेंस के जरिए लंबी दूरी तय कर अपने गांव पहुंचीं। सावित्री देवी का यह कदम बताता है कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की कितनी अहमियत है। उनका जज्बा उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो छोटी-मोटी परेशानियों के कारण मतदान से दूरी बना लेते हैं। बदनगढ़ ग्राम पंचायत में सरपंच पद की सीट सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। चुनाव के दौरान लोकतंत्र की एक और खूबसूरत तस्वीर सामने आई, जब सरपंच पद की सभी छह महिला प्रत्याशी एक साथ नजर आईं। चुनावी प्रतिस्पर्धा के बीच महिला प्रत्याशियों की यह तस्वीर आपसी सम्मान और लोकतांत्रिक भावना का संदेश देती दिखाई दी। राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत बदनगढ़ ग्राम पंचायत में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। गांव के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, शाम 6 बजे तक ग्राम पंचायत में करीब 75 प्रतिशत मतदान हुआ। बदनगढ़ में सावित्री देवी की मतदान के प्रति प्रतिबद्धता और छह महिला प्रत्याशियों का एक साथ नजर आना चुनावी माहौल की दो खास तस्वीरें रहीं। एक ओर सावित्री देवी ने लंबा सफर तय कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई, तो दूसरी ओर महिला प्रत्याशी ने एक साथ नजर आकर स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा की मिसाल पेश की। बाइट 01 : विनोद शर्मा, महिला का बेटा बाइट 02 : सावित्री देवी, वोट देने आई महिला0
0
Report
Advertisement
