271122
Gonda: ग्राम पंचायत उसरैना के विकास कार्यों की जानकारी के लिए RTI दाखिल
Manohar Jot, Uttar Pradesh:कौड़िया के रुपईडीह ब्लॉक के ग्राम पंचायत उसरैना निवासी सुरेंद्र पांडेय ने जन सूचना अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत ग्राम पंचायत सचिव से 2010 से 2024 तक हुए विकास कार्यों की जानकारी मांगी है। उन्होंने खड़ंजा और RCC सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, मनरेगा के तहत तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, पंचायत भवन निर्माण और पौधारोपण से जुड़ी जानकारी सत्यापित दस्तावेजों के साथ देने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंडी पुलिस ने NDPS मामले में 57.92 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की
Mandi, Himachal Pradesh:मंडी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 58 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है। इसमें 23 लाख 92 हजार रुपये की महिंद्रा थार और पुरानी मंडी स्थित 34 लाख रुपये का मकान शामिल है। दरअसल, सदर थाना मंडी में दर्ज NDPS के एक मामले में 6 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद पुलिस ने वित्तीय जांच की थी। अब SAFEMA ने 12 नवंबर को दोनों संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि कर दी है पुलिस अधीक्षक मण्डी के नेतृत्व में मण्डी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। थाना सदर मण्डी में दर्ज FIR No. 79/2025 दिनांक 31.03.2025, धारा 21/29 NDPS Act के मामले में 6 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के उपरांत मण्डी पुलिस द्वारा गहन वित्तीय जांच की गई। इस जांच के दौरान नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर NDPS Act की धारा 68F के तहत लगभग ₹57,92,070/- (सत्तावन लाख बानवे हजार सत्तर रुपये) की संपत्ति फ्रीज करने का आदेश पारित किया गया था। मार्ग ... इस प्रकार इन दोनों संपत्तियों का कुल मूल्य ₹57,92,070/- है। पुलिस अधीक्षक मण्डी के नेतृत्व में मण्डी पुलिस द्वारा इस मामले में केवल नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई ही नहीं की गई, बल्कि उनकी अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति का पता लगाने के लिए विस्तृत वित्तीय जांच भी की गई। इस कार्रवाई में थाना सदर मण्डी की पुलिस टीम एवं जिला पुलिस की संबंधित इकाइयों के समन्वित प्रयास महत्वपूर्ण रहे। मण्डी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशा तस्करी के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। नशा तस्करों के विरुद्ध गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके आर्थिक साम्राज्य को समाप्त करने के लिए भी मण्डी पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।0
0
Report
टोल कर्मी से पहचान पर बवाल: वेयरहाउसिंग अध्यक्ष नेताजी भड़के, कलेक्टर को फोन
Rewa, Madhya Pradesh:नेता जी टोल कर्मी से बोले वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन अध्यक्ष को नहीं जानता तो टोल कर्मी बोला नहीं जानता भड़के नेता जी बोले कलेक्टर को फोन लगाओ - नेताओं को यह मुगालता हो गया कि उन्हें सब जानते हैं... ऐसे ही एक नेता जिन्हें मुगालता हो गया मध्य प्रदेश के संजय नागाईच को... जो मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष हैं... उन्हें रीवा टोल नाके पर रोका गया तो नेताजी ने टोल कर्मी से कहा मुझे हो टोल कर्मी ने पहचानने से इंकार कर दिया... नेताजी बोले मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री हूँ टोल कर्मी ने कहा मैं नहीं जानता उसने पहचानने से इनकार कर दिया... कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त संजय नागाईच भड़क गए और कहां कि कलेक्टर को लगाओ फोन0
0
Report
टीकमगढ़ में रसोइयों के बकाए के विरोध पर महिलाओं ने चक्का जाम, भुगतान की मांग
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में रसोइयों के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने से नाराज महिलाओं का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला, जहाँ नाराज महिलाओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर टीकमगढ़-झांसी हाईवे मार्ग पर चक्काजाम लगा दिया, इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द ही भुगतान कराने की मांग की है। बी.ओ.-1- दरअसल रसोइयों का कहना है की 16 मार्च 2026 से उन्हें पारिश्रमिक का भुगतान नहीं मिला है, अपनी समस्या को लेकर वह करीब दस बार शिकायतें कर चुकी हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है, इसी से नाराज होकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया और सड़क पर बैठकर चक्काजाम लगा दिया, महिलाओं ने चेतावनी दी की यदि जल्द ही उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करगी, प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द ही भुगतान कराने की मांग की है, वही जिला पंचायत सीईओ ने रसोइयों को जल्द ही भुगतान करने का आश्वासन दिया है। वाईट-1- जगप्रसाद यादव (प्रतिनिधि रसोईया संघ) वाईट-2- विशाल धाकड़ (सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़)0
0
Report
Advertisement
कोरबा की गौशाला में गोपाष्टमी पर भक्तिमय आयोजन, अरुण साव ने गौसेवा पर जोर दिया
Korba, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कनबेरी स्थित अग्रसेन गौशाला परिसर में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। कार्यक्रम में गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान गौसेवा, गौसंरक्षण और भारतीय संस्कृति में गौमाता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं और गौसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। इस आयोजन ने एक बार फिर समाज में गौसेवा, संवेदना और संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया.0
0
Report
UDA का दावा: पीएम यूनिटी मॉल में मानक अनुरूप निर्माण, 2500 से अधिक टेस्ट
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के पीएम यूनिटी मॉल की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बीच UDA का जवाब, 2500 से ज्यादा टेस्ट में निर्माण मानकों के अनुरूप पीएम यूनिटी मॉल की गुणवत्ता पर UDA का दावा, तय मापदंडों से हो रहा निर्माण, स्वतंत्र टीमों ने भी किया निरीक्षण उज्जैन में बन रहा पीएम यूनिटी मॉल तय मापदंडों से बन रहा है। सांसद अनिल फिरोजिया के सवालों के बीच यूडीए ने प्रतिवेदन देकर बताया कि अब तक 2500 से ज्यादा टेस्ट किए गए है। कुछ दिन पहले सांसद अनिल फिरोजिया ने उज्जैन में बन रहे पीएम यूनिटी मॉल के कंस्ट्रक्शन मे क्वालिटी को लेकर सवाल उठाए थे, साथ ही नई दिल्ली में संबंधित विभाग के मंत्री को उसके निर्माण में हो रही अनियमितता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके चलते इस प्रोजेक्ट के लेकर कई सवाल लोगों के बीच में खड़े होने लगे थे उज्जैन में बन रहे बहुप्रतीक्षित पीएम यूनिटी मॉल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा उठाए गए सवालों के बाद अब प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है。 मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन विकास प्राधिकरण ने एक विस्तृत तथ्यात्मक पत्र जारी कर सांसद के सभी संदेहों को सिरे से खारिज कर दिया है और निर्माण को पूरी तरह मानकों के अनुरूप करार दिया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि प्रोजेक्ट में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा है। उविप्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मॉल के निर्माण में तय तकनीकी मापदंडों, स्वीकृत डिजाइनों और भारतीय मानक ब्यूरो के नियमों का पूरी तरह पालन हो रहा है। परियोजना में निर्धारित ब्रांड से भी उच्च स्तर के स्टील यानी Fe-550D ग्रेड का उपयोग किया जा रहा है, जबकि अप्रूव्ड सूची में केवल Fe-500 का प्रावधान था। इसके अलावा टाटा, जिंदल और सेल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स का स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, गोदरेज के एएसी ब्लॉक्स और सोमानी व आरएके जैसी कंपनियों की विटिफाइड टाइल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्राधिकारी ने बताया कि मॉल की स्ट्रक्चरल डिजाइन की प्रूफ-चेकिंग शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन से कराई गई है, जबकि पोस्ट-टेंशनिंग कार्यों का तकनीकी परीक्षण देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी इंदौर से करवाया गया है। उविप्रा के अनुसार अब तक निर्माण सामग्री के करीब 510 सैंपल, साइट लैब में ढाई हजार से अधिक टेस्ट और 2500 से ज्यादा कंक्रीट क्यूब सेट के परीक्षण कराए जा चुके हैं, जिनके परिणाम पूरी तरह मानक के अनुरूप आए हैं। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा तर्क यह दिया गया है कि संभागायुक्त के निर्देश पर उज्जैन से बाहर के तकनीकी अधिकारियों द्वारा तीन अलग-अलग स्वतंत्र दलों से रैंडम निरीक्षण कराया गया, जिसमें रतलाम, देवास, मंदसौर, आगर-मालवा और नीमच के अधिकारियों की टीमों ने हर बार निर्माण कार्य और गुणवत्ता को पूरी तरह संतोषजनक पाया है। अंत में प्राधिकरण ने सांसद अनिल फिरोजिया को खुला न्योता देते हुए अनुरोध किया है कि वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर परियोजना स्थल का निरीक्षण करें, ताकि तकनीकी विशेषज्ञ उन्हें सभी दस्तावेजों और लैब रिपोर्ट्स की विस्तृत जानकारी दे सकें। बाइट सीईओ संदीप सोनी, उज्जैन विकास प्राधिकरण0
0
Report
कूढ़े में लगाईं आग धधक कर दुकान में पहुंची हजारों का समान जलकर राख
Bbrasi, Uttar Pradesh:चहनिया चौराहे पर ऑटो पार्ट्स में लगी आग, हजारों का सामान जलकर खराब चहनिया चौराहे पर स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में कूड़े में लगाई गई आग के कारण हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। घटना मकान के पीछे कूड़े में आग लगाने के दौरान हुई, जिसकी लपटें फैलकर दुकान तक पहुंच गईं। किसी प्रकार से आग पर काबू पाया गया । दुकान के संचालक राजू सिंह ने बताया कि उनके मकान के पीछे किसी ने लापरवाहीपूर्वक कूड़े में आग लगा दी थी। आग धीरे-धीरे फैलते हुए दुकान तक पहुंच गई, जिससे दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। कहा कि यदि यही घटना रात के समय हुई होती तो पूरी दुकान आग की चपेट में आकर राख हो सकती थी। समय रहते दुकान बच गई और बड़ा नुकसान होने से टल गया। घटना ने आसपास कूड़ा जलाने और इस तरह की लापरवाही से आग लगने की आशंका को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
Advertisement
दमोह सांसद के बयान पर घमासान, कांग्रेस ने तीखे आरोप लगाए
Damoh, Madhya Pradesh:अब दमोह सांसद के बयान पर कांग्रेस हमलावर, जिलाध्यक्ष ने कहा सांसद गोडसे वादी ,तो नेताओं की दलील सांसद के पक्ष में उतरे भाजपाई आपराधिक प्रवत्ति के... दमोह में रविवार को सांसद राहुल सिंह के बंगले के सामने रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का पुतला दहन कार्यक्रम अब जुबानी जंग में बदलता जा रहा है और इस पर जमकर सियासत हो रही है। कल यानी सोमवार को सांसद राहुल सिंह के साथ संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर आपत्ति जताई थी और इसे अराजकता करार दिया था, मंत्री और सांसद ने कहा था कि कांग्रेसियों ने बिना किसी अनुमति के ये कार्यक्रम किया और इससे सांसद के परिजन दहशत में आ गए थे। इतना ही दमोह सांसद ने खुला चैलेंज देते हुए कांग्रेसियों से कहा था तारीख तय कर लें आमने सामने आए निपट लिया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय भाजपा नेताओं ने एसपी को ज्ञापन देकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थीं अब कांग्रेस भी हमलावर है। मंगलवार को बड़ी संख्या में जमा हुए कांग्रेसियों ने पहले प्रेस का कांफ्रेंस की और फिर एसपी ऑफिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच की मांग की और सांसद की टिप्पणी की जांच कर कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि सांसद का परिवार सबका परिवार है और उसकी सुरक्षा की जवाबदारी भी सबकी है जो आरोप लगाए जा रहे है वो गलत है। उन्होंने साफ किया कि प्रशासन को सूचना देने के बाद ही आयोजन किया गया तभी वहां पुलिस फायर ब्रिगेड तहसीलदार सहित अमला मौजूद था, सांसद के चैलेन्ज पर बयान देते हुए उन्होंने साफ किया कि सांसद और भाजपाई गोडसे की विचारधारा के हैं कांग्रेसी गांधीवादी है इसलिए वो धमकी दें हम फूल ही देंगे। इसके साथ ही कुछ कांग्रेस नेताओं ने सांसद राहुल लोधी का चैलेंज स्वीकार करने की बात भी कही है। इतना ही नहीं जुबानी जंग अब आगे बढ़ गई है, किसान कांग्रेस के नेता नितिन मिश्रा ने साफ कहा कि जो भाजपाई एसपी को ज्ञापन देने गए थे असल अपराधी वही है जो न्यायालय से फरार घोषित है और एसपी से मिल रहे है और ये सत्ता का दुरुपयोग है जो साफ दिख रहा है।0
0
Report
महिला विभाग करेगी दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट के रिकॉर्डिंग से उल्लंघन की जांच
Noida, Uttar Pradesh:दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर विभाग की अगली कार्रवाई कॉन्सर्ट के वीडियो और दस्तावेज जुटाएगा विभाग हाईकोर्ट के आदेशों के उल्लंघन की होगी जांच आपत्तिजनक गानों पर विभाग ने जताई थी आपत्ति राहत इंदौरी के शेर से दिलजीत ने दिया था जवाब इंदौर में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब मामले में अगली कार्रवाई की तैयारी कर ली है। विभाग कॉन्सर्ट के वीडियो और दूसरे दस्तावेज जुटाकर यह पता लगाएगा कि आयोजन में हाईकोर्ट के आदेश और विभागीय निर्देशों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने वाले आवेदक को विभाग की ओर से जवाबी पत्र लिखा जाएगा। 15 नवंबर को इंदौर के सी 21 मॉल में दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित हुआ था। इससे पहले 6 नवंबर को महिला एवं बाल विकास विभाग ने मॉल प्रबंधन को पत्र लिखकर पटियाला पैग, 5 तारा ठेके, जीभ विचो लैबिया और जट्ट उठे फायर करदा जित्थे पाबंदी हरियाणा दी जैसे गाने नहीं गाने के निर्देश दिए थे। विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के आदेश का हवाला देते हुए कहा था कि ऐसे गानों का छोटे बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके बावजूद कॉन्सर्ट में पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को प्रवेश दिया गया। अब विभाग कॉन्सर्ट की रिकॉर्डिंग और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके आधार पर आपत्ति उठाने वाले चंडीगढ़ निवासी डॉक्टर पंडितराव धरेनावर को पत्र लिखकर कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि शिकायतकर्ता से हाई कोर्ट के आदेश की कॉपी भी मंगवाई जा रही है ताकि स्पष्ट हो सके उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभाग के द्वारा लिखें गए पत्र के बाद भी दिलजीत ने इंदौर में वो चारों गाने गाए जिन्हे गाने के लिए मना किया गया था। इतना ही नहीं दिलजीत ने राहत इंदौरी के शेर के माध्यम से जवाब भी दिया था।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में पंजाब नशा तस्कर नेटवर्क का खुलासा, दो गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में हरियाणा के नशा तस्कर गिरोह का खुलासा: पंजाब के तरनतारन से जुड़े तार, दो आरोपी गिरफ्तार हरियाणा में नशे का कारोबार फैलाने वाले पंजाब के नशा तस्करों के नेटवर्क पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पंजाब के तरनतारन से हेरोइन यानी चिट्टे की सप्लाई कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने गुरपाल सिंह उर्फ बाबा की निशानदेही पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग मामलों में नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में पंजाब के तरनतारन से जुड़े नशा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में गुरपाल सिंह उर्फ बाबा का नाम सामने आया, जिसे पहले भी चिट्टे की तस्करी के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी कड़ी में शाहाबाद पुलिस ने गुरपाल सिंह उर्फ बाबा की निशानदेही पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के तरनतारन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, गुरपाल सिंह उर्फ बाबा के तार चिट्टे की बरामदगी से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में सामने आए हैं। इनमें 268 ग्राम और 200 ग्राम चिट्टे की बरामदगी के मामले भी शामिल हैं। इसके अलावा एफआईआर नंबर 394 में गिरफ्तार साहिल, रवि, राहुल और अन्य आरोपियों के तार भी इस नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पंजाब से नशे की खेप कहां से आती थी और कुरुक्षेत्र में किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी। सुरेन्द्र का कहना है कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में तरनतारन के कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों और स्थानीय संपर्कों की पहचान की जा रही है, ताकि नशे के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। कुरुक्षेत्र पुलिस की जांच जारी है। अब देखना होगा कि पंजाब से हरियाणा तक फैले इस नशा तस्करी नेटवर्क में कितने और चेहरे बेनकाब होते हैं。0
0
Report
Advertisement
पंचकुइयां रोड क्वीन बार में गोलीबारी, आरोपी सतिंदर उर्फ कांता घायल और फरार
New Delhi, Delhi:कल रात पहाड़गंज के पंचकुइयां रोड क्वीन बार में फायरिंग की घटना हुई, बताया जा रहा है किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ इसके बाद आरोपी सतिंदर उर्फ कांता ने हवा में फायरिंग कर फरार हो गया. फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी सतिंदर उर्फ कांता शामिल था. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एक टीम ने उसे पकड़ने के लिए नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के सोनिया विहार से ढूंढ निकाला. ऑपरेशन के दौरान, फायरिंग हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई. उसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.0
0
Report
नागौर के गोविंद गोपाल गौशाला में अन्नकूट महोत्सव, 156 व्यंजनों से ठाकुरजी का भोग
Nagaur, Rajasthan:नागौर के गोविंद गोपाल गौशाला बागनाडा में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी श्री श्री 1008 सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज के पावन सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर ठाकुरजी महाराज को 156 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद ठाकुरजी महाराज की भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालालों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान के दर्शन कर खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के दौरान गौसेवा का विशेष महत्व भी देखने को मिला। गौशाला में गायों के लिए दो क्विंटल वापसी (गायों के लिए विशेष आहार) तैयार करवाकर उन्हें खिलाई गई। इस दौरान गौसेवकों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। अन्नकूट महोत्सव में बीजु बुगालिया, सीमा बुगालिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा गौशाला परिसर भक्तिमय माहौल और जयकारों से गूंज उठा। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के साथ ही गौसेवा का संदेश भी दिया।0
0
Report
ज्वेलर्स दुकान के सामने हमला: दुकानदार ने बदमाशों को खदेड़ा
Kota, Rajasthan:पुलिस चौकी के सामने ही ज्वेलर्स दुकानदार पर हमला, दो बदमाशों ने की मारपीट; दुकानदार ने दिखाई हिम्मत, हमलावरों को खदेड़ा शहर में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका नजारा सोमवार को रंगबाड़ी इलाके में देखने को मिला। यहां रंगबाड़ी पुलिस चौकी के ठीक सामने विनायक ज्वेलर्स की दुकान पर दो बदमाशों ने पहुंचकर दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दुकानदार ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और दोनों हमलावरों का मुकाबला करते हुए उन्हें वहां से खदेड़ दिया।0
0
Report
Advertisement
गोमाता-ग्वाल-गोपाल महोत्सव में शिक्षा मंत्री ने किया गो संतों का सम्मान
Kota, Rajasthan:गोमाता-ग्वाल-गोपाल महोत्सव, गोपाष्टमी पर गांव ग्वाल ओर गौ माता का विशाल पूजन कार्यक्रम हुआ आयोजित, कार्यक्रम में गांव ग्वाल ओर संतो का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया सम्मान, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सफाई कर्मियों के पैर धोकर किया पूजन, साथ ही ग्वालों एवं सफाई कर्मियों का माला एवं कम्बल देकर किया सम्मान, गो पूजा के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा क्षेत्र में संचालित है योजना, 8 महीने में 40गांवों के 62 ग्वाल हुए सक्रिय, ट्रस्ट के माध्यम से ग्वालों को प्रतिमाह 10 हजार रुपए वेतन दिया जाता है, गौ संवर्धन और देखरेख योजना का मुख्य उद्देश्य, चारागाह भूमि संवर्धन को लेकर कार्यरत सरकार, 150बीघा में होगा चारागाह भूमि पर गो आश्रय स्थलों का विस्तार, परिसर में गोसेवा हेतु सम्पूर्ण सुविधाओं रहेगी, 500 करोड़ की लागत से 457 गोमाता आश्रय का होगा निर्माण, गांव ग्वाल योजना प्रदेशभर में लागू करने की मंशा, मोड़क स्थित खेतड़ी हनुमान गौशाला पर हुआ कार्यक्रम आयोजित, प्रमुख संत एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं अन्य सदस्य रहे कार्यक्रम में उपस्थित0
0
Report
राजस्थान मंत्री राठौड़ गौरव सेनानियों और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मंगलवार को प्रदेशभर से आए नागरिकों, गौरव सेनानियों और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, अपेक्षाएं और सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि गौरव सेनानियों का सम्मान करना और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों के मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा को उचित मंच मिलना जरूरी है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। विकास का अर्थ केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की जरूरतों को समझना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। राठौड़ ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान, गौरव सेनानियों का सम्मान और युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना जनसेवा की महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद बेहतर निर्णय लेने और विकास कार्यों को जमीनी जरूरतों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।0
0
Report
श्रीविजयनगर में मच्छर रोकथाम के लिए नगरपालिका ने फागिंग अभियान शुरू किया
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में बदलते मौसम में बढ़ती मच्छर जनित बीमारियों पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पालिका टीम ने कस्बे में फागिंग मशीन लगाकर वार्डों में सघन फागिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को वार्ड नंबर 11 में टीम ने गली-गली जाकर फागिंग करवाई। बदलते मौसम में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने संज्ञान लिया है। टीम लगातार अलग-अलग वार्डों में मशीन द्वारा फागिंग कर निरंतर कार्य कर रही है। इस अभियान से वार्डवासियों को राहत मिली है। लोगों ने पालिका के इस कदम की जमकर सराहना की। वार्डवासियों का कहना है कि समय पर फागिंग होने से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों पर रोक लगेगा।0
0
Report
Advertisement
