271002
गोंडाः सड़क सुरक्षा प्रचार और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन को झंडी दिखाकर किया गया रवाना
Gonda, Uttar Pradesh:जिला पंचायत परिसर से सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन और ग्राम पंचायत स्तर पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहन को केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जन संवाद में सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, लोगों ने रखी डिग्री कॉलेज और लाइट की समस्या
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी। जन संवाद कार्यक्रम में सांसद डॉ. भोला सिंह ने बुगरासी कस्बे में आगमन करते हुए लोगों से मुलाकात की। भाजपाइयों के साथ बाजार में लोगों से मिलते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं का ज्ञापन लिया तथा प्राथमिकता से निस्तारण का आश्वासन दिया। भाजपा के जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद डॉ. भोला सिंह अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ बुगरासी में पहुंचे तथा पैदल भ्रमण करते हुए लोगों से मुलाकात की। सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्रों को बिना किसी परेशानी के योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सांसद ने विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कस्बे के प्रबुद्ध लोगों ने सांसद डॉ. भोला सिंह का जोरदार स्वागत भी किया। व्यापार मंडल के महामंत्री किशन तायल ने कस्बे की लाइट की समस्या रखी। किशन तायल ने ज्ञापन सौंपते हुए बुगरासी की लाइट रूखी फीडर से जुड़वाने की मांग रखी। प्रमुख व्यापारी मनोज गर्ग ने बालिका शिक्षा पर जोर देते उनके लिए बुगरासी में डिग्री कॉलेज बनाए जाने की मांग रखी। डिग्री कॉलेज के लिए सांसद ने प्रक्रिया जल्द शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजीव गर्ग, वैश्य समाज के अध्यक्ष नरेश जिंदल, चेयरमेन ओमदत्त लोधी, मास्टर रामनिवास गर्ग, अभिषेक गर्ग, अमित सिंघल, अजय सिंघल, रामकुमार वर्मा, मनोज वर्मा, रामगोपाल सिंघल, नीरज चौधरी, राजीव लोधी सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग रहे।0
0
Report
कानपुर देहात में बोतल बाबा गिरफ्तार, जेल के पीछे सलाखें
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात 'बोतल बाबा' सलाखों के पीछे पूजा के बहाने महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी हरिओम महाराज उर्फ बोतल बाबा गिरफ्तार आस्था की आड़ में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप कानपुर देहात में चर्चित बोतल बाबा आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में कानपुर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिओम महाराज उर्फ बोतल बाबा को दबोचा। महिला ने पूजा-पाठ के बहाने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। मामले की जांच के बाद देवराहट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद जेल जाएगा बाबा देवराहट पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को कोर्ट में किया पेश अब कानून के शिकंजे में बोतल बाबा।0
0
Report
झांसी के बबीना में बस-ट्रक टक्कर: 20 से अधिक घायल, 5 की हालत गंभीर
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम घिसौली के पास सवारियों से भरी प्राइवेट बस ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, इस घटना में 20 से ज्यादा बस की सवारियां घायल हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का इलाज चल रहा, 5 लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर लिया है, बस की टक्कर लगते ही बीच सड़क ललितपुर हाइवे पर ट्रक पलट गया और बस में चीख पुकार मच गई, आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, इस घटना में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त और ट्रक पलट गया, फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी के भगवान परशुराम संबंधी बयान को खारिज किया
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): BRAJESH PATHAK (DEPUTY CM, UP) ON CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI’S BIRTHDAY / SP OFFICE POSTERS/ CLAIMS OF MAJOR SPLIT IN SAMAJWADI PART लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बुद्धी पर पत्थर पड़ गया है। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के अवतार हैं। भगवान परशुराम की बराबरी करना राहुल गांधी को काफी महंगा पड़ेगा। ये हो ही नहीं सकता। जो सनातन विरोधी है वो कैसे भगवान परशुराम की बराबरी के बारे में सोच सकता है?..."0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा, अयोध्या में चर्चा बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya: UP CM Yogi Adityanath Offers Prayer At Maa Kamakhya Temple, Rudauli. अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की。0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: रॉयल सिटी अच्छेजा चपरौला में गोली मारकर हत्या
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र की रॉयल सिटी गांव अच्छेजा छपरौला में गुरुवार रात्रि को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जीवन किशोर (50) पुत्र रामदास निवासी कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। वह वर्तमान में रॉयल सिटी में रह रहे थे और ट्रांसपोर्टर का काम करते थे। बुधवार को रात्रि को पुलिस को सूचना मिली कि जीवन किशोर को गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइट -- स्वतंत्र सिंह एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में मृतक के पड़ोसी विशाल कश्यप तथा उसके साथी विक्की का नाम सामने आया है। पुलिस दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, जिससे घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।बताया जा रहा है कि घटना के पीछे किसी पुराने विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर बिहार कांग्रेस ने केक काटकर उत्सव मनाया
Patna, Bihar:बाइट - राजेश राम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पटना स्थित सदाकत आश्रम में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, विधान परिषद सदस्य मदन मोहन झा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान राहुल गांधी जिंदाबाद और युवाओं के नेता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक संकल्प का दिन है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न्याय, साहस और संघर्ष की राजनीति के प्रतीक हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि उनकी विचारधारा और जनहित की लड़ाई को और मजबूती देंगे। राजेश राम ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और मजबूत नेतृत्व की कामना की तथा उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को दोहराया।0
0
Report
झारखंड के शहरी विकास और विद्युत क्षेत्र पर केंद्र की बड़ी फंडिंग पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के शहरी विकास और विद्युत क्षेत्र की समीक्षा बैठक रांची के बीएनआर में केन्द्रीय शहरी आवासन मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। इस मौके पर झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने बताया अर्बन डेवलपमेंट और पॉवर सेक्टर दो विभाग का रिव्यू मीटिंग हुआ , अर्बन बॉडी में स्वच्छ भारत मिशन की चर्चा हुई है। प्रदेश में स्वच्छता के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए फंड का सदुपयोग हो योजनाओं को गति मिले। अरबन चैलेंज फंड में 7600 करोड़ के फंड उपलब्ध करवाए जाएंगे। शहरी लोगों के रहन सहन की व्यवस्थित करना प्राथमिकता है। स्वच्छ भारत मिशन के टारगेट भी तय किए गए हैं। सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था पर चर्चा करते हुए लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कूड़े के ढेर से जुड़ी समस्या पर भी चर्चा हुई है। पॉवर डिपार्टमेंट में जेनरेशन से डिस्ट्रिब्यूशन पर चर्चा हुई है। कुछ निर्देश दिए हुए हैं। स्मार्ट मीटर और प्रिपेड मीटर करने को कहा गया है। बिजली डिस्ट्रीब्यूशन लॉस 24% झारखंड में है, जबकि देश में 15% है इसको कम करने कर चर्चा हुई है। गांव में आदिवासी इलाके ने नए कनेक्शन पेंडिंग है उसको भी पूरा किया जाएगा। दिन में सोलर पावर का लाभ ले सकें इसको लेकर योजना बनाई जा रही है। डीवीसी कमांड एरिया को लेकर भी चर्चा हुई है। सुदिव्य सोनू ने बताया ,सार्थक चर्चा हुई, भारत सरकार की नीतियां और उससे आच्छादित झारखंड से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई। मांग किया झारखंड के हालात को देखते हुए यहां के लिए जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर केंद्र से सहयोग मिलता है तो राज्य के लोगों के हित में होगा। झारखंड को विशेष राज्य मानते हुए नीतियों में थोड़ी शिथिलता बरती जाए।0
0
Report
डूंगरपुर में मंत्रालयिक कर्मचारियों का 8 सूत्री आंदोलन, सद्बुद्धि यज्ञ से सरकार पर दबाव
Dungarpur, Rajasthan:पंचायतिराज मंत्रालयिक कर्मचारियो का 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन, कलेक्ट्रेट के बाहर किया गया सद्बुद्धि यज्ञ पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष कांतिलाल कटारा ने बताया कि पंचायतीराज के मंत्रालयिक कर्मचारी एक जून से अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। इधर आंदोलन के तहत कल ब्लॉक स्तर पर सद्बुद्धि यज्ञ करने के बाद आज जिला स्तर पर कलेक्टर के बाहर सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया है। उन्होंने राज्य सरकार और संबंधित विभाग से मंत्रालयिक संवर्ग के हितों की रक्षा करने और उनकी लंबे समय से चली आ रही जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की । उन्होंने सरकार से ग्राम पंचायतों में कार्यरत कनिष्ठ/वरिष्ठ सहायकों का जॉब-चार्ट ग्राम विकास अधिकारी के समान अधिकार जारी करने, वित्तीय पारदर्शिता के लिए सिंगल ओटीपी की व्यवस्था समाप्त कर ''मेकर, चेकर और अप्रूवर'' की व्यवस्था लागू करने, पंचायत स्तरीय कर्मचारियों के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य की तर्ज पर संपूर्ण व्यवस्था लागू करने , जिससे पदनाम और मंत्रालयिक संवर्ग के पदों पर निर्णय लेकर उत्तराखंड पैटर्न को अपनाने, वित्त विभाग के नवीनतम निर्देशों के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं में मंत्रालयिक संवर्ग का कैडर पुनर्गठन कर कैडर के 56.01 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति (प्रमोशन) की व्यवस्था करने, अंतरजिला स्थानांतरण की व्यवस्था करने सहित अन्य मांगो को जल्द पूरा करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
ED ने पिनारयि विजयन की बेटी Veena T के लॉकर की जांच शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:THIRUVANANTHAPURAM (KERALA): ENFORCEMENT DIRECTORATE (ED) OFFICIALS INSPECT HDFC BANK LOCKER OF VEENA T, DAUGHTER OF OPPOSITION LEADER PINARAYI VIJAYAN, AS PART OF THE ONGOING PROBE INTO CMRL FINANCIAL TRANSACTIONS CASE / VISUALS0
0
Report
बिहार कृषि मंत्री ने राहुल गांधी की जन्मदिन पर बधाई दी, शादी पर कटाक्ष
Danapur, Bihar:बिहार के कृषि मंत्री विजय सिंह ने बामेती के सभागार में आम महोत्सव के कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर बधाई दी तो वही राहुल गांधी के शादी को लेकर कटाक्ष भी किया बिहार के कृषि मंत्री विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जन्मदिन मनाया या शादी की सालगिरह या उनकी व्यक्तिगत मामला है लेकिन जनता उनके शादी की सालगिरह भी मनाना चाहती है इशारों इशारों में विजय सिंह ने राहुल गांधी पर शादी को लेकर कटाक्ष की आखिर राहुल गांधी शादी कब करेंगे ताकि जनता उनकी शादी की सालगिरह भी मनाए वही विजय सिंह ने बताया कि यह उनकी व्यक्तिगत मामला है और हम लोग सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं ऐसे में हर शुभ काम के लिए हम लोग उनको बधाई देते हैं0
0
Report
बरौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में CBC मशीन उद्घाटन, मरीजों को जल्दी रिपोर्ट मिले
Dholpur, Rajasthan:बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीबीसी मशीन का हुआ उद्घाटन , चिकित्सा प्रभारी डॉ गोरेलाल मीणा ने फीता काटकर किया शुभारंभ सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा उपखंड के बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीबीसी मशीन का शुभारंभ किया गया। मशीन का उद्घाटन सरमथुरा चिकित्सा प्रभारी डॉ. गोरेलाल मीणा ने फीता काटकर किया। डॉ. मीणा के पहुंचने पर अस्पताल स्टाफ ने उन्हें माला एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम में अस्पताल का पूरा स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. गोरेलाल मीणा ने बताया कि सीबीसी मशीन लगने से अब मरीजों की बीमारियों की जांच यहीं पर हो सकेगी। पहले ब्लड, इंफेक्शन सहित अन्य जांचों के लिए मरीजों को धौलपुर या सरमथुरा तक जाना पड़ता था। अब लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। डॉ. मीणा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव स्तर पर ही मिलें। सीबीसी मशीन से रिपोर्ट जल्दी आएगी जिससे डॉक्टर सही समय पर इलाज शुरू कर सकेंगे। इससे गंभीर बीमारियों का शुरुआती स्तर पर ही पता चल जाएगा। ग्रामीणों ने मशीन लगने पर खुशी जताई और सरकार व चिकित्सा विभाग का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि अब छोटे-मोटे टेस्ट के लिए शहर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस मौके पर बरौली अस्पताल का स्टाफ नर्स, ANM, फार्मासिस्ट सहित आसपास के गांवों से आए ग्रामीण उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
उमंग-VII अभियान से डूंगरपुर के दुकानों से 2 बालश्रमिक मुक्त
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भावेश जैन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से विशेष 'अभियान उमंग-VII' चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दोवड़ा थाना पुलिस , चाइल्ड लाइन, मानव तस्करी विरोधी सेल, सृष्टि सेवा संस्थान ने पुलिस थाना दोवड़ा सर्कल में विभिन्न दुकानों पर औचक चेकिंग की गई। इस चेकिंग अभियान के दौरान दुकानों पर काम कर रहे 2 बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। मुक्त कराए गए दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है। समिति ने बालश्रमिकों को संप्रेषण गृह भेजने के निर्देश दिए है। वही बाल श्रमिकों को काम पर रखने वाले नियोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए है।0
0
Report
त्यागी समाज को राजनीति में मिले उचित भागीदारी, बैठक में उठी मांग
Siyana, Uttar Pradesh:स्याना। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के आवास पर शुक्रवार को आयोजित त्यागी समाज की बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की मांग जोर-शोर से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि त्यागी समाज का विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान होने के बावजूद राजनीति में उसे अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। बैठक में अजय त्यागी ने आगामी एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए मेरठ एवं सहारनपुर क्षेत्र से त्यागी समाज के योग्य प्रत्याशी को मैदान में उतारने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के शिक्षित एवं सक्षम व्यक्तियों को राजनीतिक अवसर दिए जाने चाहिए, जिससे समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। विक्रांत त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न राजनीतिक दलों को सामाजिक संतुलन बनाए रखते हुए त्यागी समाज को भी उचित भागीदारी प्रदान करनी चाहिए। बैठक में समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और प्रतिनिधित्व के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया गया। इस दौरान कपिल त्यागी, असित त्यागी, सुनील त्यागी, दिव्यांश त्यागी, आशीष त्यागी, अंकुर त्यागी व कपिश त्यागी आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Ruchi Veera ने PDA कार्यक्रम में समाज के सबके साथ जुड़ाव पर जोर दिया
Moradabad, Uttar Pradesh:मुझे उस कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गयी मुझे जानकारी ही नहीं थी कार्यक्रम की, वहाँ किसी भी बैनर या होर्डिंग पर मेरा कोई फोटो भी नहीं था, मुझे अपनी पार्टी और नेता मे पूर्ण आस्था, यहाँ कुछ लोगो ने पर्दे के पीछे से कुछ मोहरो से जो प्रोग्राम कराया है... उससे पार्टी को फायदा नहीं नुकसान पहुंचा, PDA कार्यक्रम मे लोगो को जोड़ने की बात है अल्पसंख्यक, महिलाएं, अगड़े और युवाओं व दलितों आदि को जोड़ना ना किसी को छोड़ना, मे पार्टी की नेता और पार्टी के नेता मेरा सम्मान करते, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष महिलाओ का सम्मान करते है लेकिन यहाँ एक नेता पूरी तरह से गुटबाजी कर रहा है, वो नेता पहले जिन जिलों में रहे है वहां भी गुटबाजी कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया, वही व्यक्ति अब इस जिले को ख़राब करने में लगा है। गुटबाजी के आरोप लगाने वाले नेता के नाम पर सपा सांसद का गोलमोल बयान, मेरा कहना उनके लिए जो अन्य जिलों से आये है, वो वहां भी तोड़फोड़ करके आये और यहाँ भी पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे, PDA के प्रोग्राम मे दलित समाज के व्यक्ति को भी मंच पर बैठना चाहिए था, उस व्यक्ति की महिला विरोधी सोच परिलक्षित होती है.... लेकिन इसको ये ना समझा जाए की ये पार्टी की सोच है, समाजवादी पार्टी मे महिला का सम्मान किया जाता है, सपा संगठन और पार्टी मे महिला के सम्मान की मिशाल मे खुद। ओमप्रकाश राजभर के ट्वीट मे सांसद के ये कहने की मुझे नहीं बताया गया मुझे पता नहीं के तंज पर बोलीं रूचि वीरा, अगर बाद में कहती नहीं बुलाया तक होर्डिंग पर तो फोटो नहीं था मेरा, ये प्रमाण है की उनकी मंशा ही मुझे बुलाने की नहीं थी, देश की आधी आबादी को नजरअंदाज करके वो नेता पार्टी को बर्बाद करने और खत्म करने का काम कर रहा, शायद राजभर जी मेरे और मेरे परिवार के बारे मे पूरी तरह नहीं जानते.... मैं जो कहती हूं वही करती हूं.... मुझे किसी की सूचना नहीं आयी। मुझे नहीं बुलाया गया ना फोन आया वरना फोन कॉल से बता सकता की निमंत्रण दिया, लेकिन जब पोस्टर पर फोटो ही नहीं तो मतलब मंशा ही नहीं थी बुलाने की। PDA को पिटेगा अहिर और बहुसंख्यक के ओपी राजभर के तंज पर बरसी रूचि वीरा.... मेरा चैनल और आपसे अनुरोध है उनको ज्यादा गंभीरता से ना लें, मुझे तो ये भी सूचना मिल रही है की वो भी समाजवादी पार्टी में आना चाहते है, मेरे विश्वसनीय सूत्रों से मुझे ये जानकारी मिली है। me पार्टी के साथ ही और साथ हूं। गुटबाज नेता के नाम पर सपा सांसद का शिकायत वाला बयान, बोलीं आप सब जानते है और मैंने पार्टी नेतृत्व को बताएगा, मैंने समय भी माँगा है और जाकर मिलूंगी भी, फिर उनसे बताउंगी की मेरे जिला और मेरी कॉस्ट्रासी को बर्बाद होने और टूटने से बचाया जाए, हम यहां लोगों को जोड़ने का काम कर रहे है मुझे भी सर्व समाज के लोगों ने वोट दिया, अगर उस व्यक्ति को वहां से वापस भेज दिया जाए तो सभी 6 की 6 सीटे जिताने का काम हम करेंगे। भाजपा और NDA से बातचीत को लेकर सपा सांसद ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं उनकी हो सकती है जिनपर मैं ऊँगली उठा रही हूं, जब वो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे है तो जाहिर सी बात है भाजपा को बोलने और ऊँगली उठाने का मौका दे रहे है, क्यों दें रहे है मौका..... उनकी कोई सांथगांठ हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
