icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

DFO की बड़ी कार्रवाई: समरानियां नाके के तीन वनकर्मी निलंबित

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:DFO की बड़ी कार्रवाई, समरानियां नाके के 3 वनकर्मी सस्पेंड बारां जिला वन अधिकारी बड़े विवेकानंद मणिकराव ने वन विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। डीएफओ ने समरानियां वन नाके पर तैनात तीन वनकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में फोरेस्टर अजय पाल और दो वनरक्षक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इन वनकर्मियों के खिलाफ किसानों से अवैध वसूली और वन भूमि पर अतिक्रमण कराने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद डीएफओ ने यह सख्त कदम उठाया है। डीएफओ ने खुद मौके पर जाकर अतिक्रमण ओर वसूली करने की जांच की गई इसके बाद एक्शन लिया वन विभाग की इस कार्रवाई से वन नाकों पर तैनात अन्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

शोपियां में तीन ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, एके-47 और ग्रेनेड बरामद

Srinagar, Uttarakhand:जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के 3 संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों के तीन संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से विस्फोटक भी बरामद किए गए。 अधिकारियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। उनकी तलाशी लेने पर दो हैंड ग्रेनेड और हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन से जुड़ी कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के सोपोर इलाके में कश्मीरी पंडित के एक खाली घर से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। उन्होंने बताया कि बरामद सामान में एक AK-47 असॉल्ट राइफल, तीन मैगज़ीन, 72 राउंड गोलियां और चार हैंड ग्रेनेड शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

चतरा में गांजा तस्करों के सिंडिकेट का भंडाफोड़, 8.8 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में गांजा तस्करों के सिंडिकेट का भंडाफोड़, 4 लाख के गांजे और शराब के साथ दो गिरफ्तार चतरा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, हंटरगंज पुलिस ने भोंदल (प्रतापपुर मोड़) के पास एक सफेद हुंडई कार से 8.8 किलो गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही आरोपी रोहित कुमार के घर से 11 बोतल अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई है। रोहित की निशानदेही पर पुलिस ने हंटरगंज बाजार से पवन कुमार को भी 350 ग्राम गांजे के साथ धर दबोचा। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया गया कि जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है। तस्कर इस खेप को हंटरगंज से ले जाकर चतरा शहर के युवाओं के बीच खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने NDPS और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। नशाखोरों के खिलाफ पुलिस की यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
0
0
Report
0
0
Report

गिरिडीह कोयला खदान परिसर के लंकास्टर अस्पताल में भू-धंसान, बड़े नुकसान से बचाव

Giridih, Jharkhand:सीसीएल गिरिडीह कोलियरी स्थित लंकास्टर अस्पताल परिसर में मंगलवार अल सुबह भू-धंसान से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच बताई जा रही है। संयोग से उस समय अस्पताल और कार्यालय बंद थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, भू-धंसान ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खनन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद मंगलवार सुबह सीसीएल गिरिडीह के महाप्रबंधक के एस गैवाल, परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा, सीएमओ डॉ परिमल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। भू-धंसान से अस्पताल परिसर की ओर जाने वाली पक्की सड़क जगह-जगह फट गई है। सड़क के बीचों बीच चौड़ी दरारें पड़ गई हैं और कई हिस्सों में जमीन धंसने से आवागमन बाधित हो गया है। अस्पताल में स्थित एक बंद भवन भी भू-धंसान की चपेट में आया है। भवन की दीवारों और छत में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। भवन का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। महाप्रबंधक के एस गैवाल ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा गार्ड को तैनात कर दिया गया है। भू धंसान के वास्तविक स्थिति का आकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में मानसून सक्रिय: भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी जारी

Ranchi, Jharkhand:बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर राज्य के मौसम पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों से होते हुए बारिश का सिस्टम झारखंड की तरफ बढ़ रहा है और राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक झारखंड में मानसून सक्रिय रहेगा और 26 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। गरज-चमक के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खासकर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम झारखंड में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है。
0
0
Report

झारखंड में MMDR संशोधन पर कांग्रेस का केंद्र पर आरोप, राज्यों के अधिकारों की लड़ाई तेज

Ranchi, Jharkhand:रांची- MMDR संशोधन को लेकर झारखंड में सियासत लगातार गरमाती जा रही है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर राज्यों के अधिकारों में कटौती करने और मनमाने तरीके से फैसले लेने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा का कहना है कि खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व पर राज्यों का अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार इस अधिकार को सीमित करने की कोशिश कर रही है। राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहां की केंद्र में एक राजा की मानसिकता का व्यक्ति बैठा हुआ है जो अपनी मनमानी थोपना चाहता है और उसे फर्क नहीं पड़ता कि राज्य क्या चाहते हैं जबकि विपक्ष के राज्य को वह अपना शत्रु मानते हैं ।उन्होंने बताया कि देश में 22 राज्य ऐसे हैं जिसमें भाजपा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शासन में है जिनमें से एक उड़ीसा भी है और माइंस और मिनरल्स उड़ीसा के रेवेन्यू का एक बड़ा सोर्स है। राज्य के पास अपना इख़्तियार था कि वह अपने खनिज पर टैक्स लगा सकते थे लेकिन प्रधानमंत्री को यह रास नहीं आया। इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और संघीय ढांचे पर हमला बताते हुए उन्होंने कोर्ट से हस्तक्षेप की उम्मीद जताई है।
0
0
Report
Advertisement

डिवाइडर से टकराने पर छह वर्षीय अनमोल की मौत, मां-मामा घायल

Jaunpur, Uttar Pradesh:डिवाइडर से टकराई बाइक, छह वर्षीय मासूम की मौत मां और मामा गंभीर घायल\n\nजौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चे की जान चली गई। मां और मामा के साथ बाइक से घर लौट रहा मासूम हादसे का शिकार हो गया। बाइक के अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में बच्चे की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि उसकी मां और मामा भी बुरी तरह घायल हो गए।\nबताया गया कि सेमलपुर गांव निवासी ज्योति अपने छह वर्षीय बेटे अनमोल के साथ करीब 15 दिन पहले मायके गई थीं और अपने 18 वर्षीय भाई शिव के साथ बाइक से बेटे को लेकर वापस सेमलपुर लौट रही थीं। सिरकोनी बाजार के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा भिड़ी।\nटक्कर के बाद तीनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक निजी एंबुलेंस के चालक ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद छह वर्षीय अनमोल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल ज्योति को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल शिव की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।\nशिव के मुताबिक, बाइक अचानक घूम गई, जिससे उसका नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।\nसात साल बाद परिवार में आई थी खुशियां\nपरिजनों के मुताबिक अनमोल परिवार का इकलौता बेटा था। बताया गया कि करीब सात साल के इंतजार के बाद उसके जन्म से परिवार में खुशियां आई थीं। अनमोल के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। बेटे की तबीयत और दवा के सिलसिले में ज्योति मायके आई थीं। वह भाई के साथ बेटे को लेकर घर लौट रही थीं, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दी।\nमासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

ड्रोन से अवैध प्लॉटिंग पर रोक, 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगर नगर शहरात आणि लगतच्या उपनगरांमध्ये फोफावलेल्या अनधिकृत प्लॉटिंगला आळा घालण्यासाठी आता ड्रोन कॅमरा ची मदत घेतली जाणार आहे ड्रोन कॅमेराच्या माध्यमातून शहराच्या जवळ असलेल्या भागांवर नजर ठेवण्यात येईल रस्त्यावरून दिसत नसलेल्या प्लॉटिंगवरही या माध्यमातून नजर ठेवण्यात येणार आहे आणि त्यानुसार कारवाई करण्यात येणार आहे.. शहरात राजरोसपणे सुरू असलेले अनधिकृत लेआऊट आणि भूमाफियांच्या मुजोरीमुळे सर्वसामान्य नागरिकांची मोठ्या प्रमाणावर फसवणूक होत याला आळा मनपाच्या अतिक्रमण विभागाकडून कारवाई सुरू करण्यात आली असून देवळाई, मिटमिटा आणि पडेगाव परिसरातील अनधिकृत लेआऊटवर जेसीबी फिरवून ते जमीनदोस्त करण्यात आले आहेत. तसेच याप्रकरणी तब्बल १९ जणांविरोधात गुन्हे दाखल करण्यात आले..
0
0
Report
Advertisement

यवतमाळ के वणी में चिखलगाव ग्रामसभा विवाद, छोड़ने पर ग्रामस्थों ने पंचायत समिति पर हमला

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ के वणी तालुक्यातील चिखलगाव येथील ग्रामसभा ग्रामस्थांच्या प्रश्नांच्या भडीमारा मुळे वादळी ठरली. विकास कामांच्या मुद्द्यावरून वातावरण चांगलेच तापले त्यामुळे पोलिसांना पाचारण करण्याची वेळ आली. ग्रामस्थांच्या आक्रमक पावित्र्यामुळे सरपंच रूपाली कातकडे आणि उपसरपंच सुनील कातकडे ग्रामसभा अर्धवट सोडून निघून गेल्याने संतप्त ग्रामस्थांनी थेट वणी पंचायत समितीवर धडक दिली. चिखलगाव मधील विकास कामात मोठा गैरप्रकार झाल्याचा आरोप ग्रामस्थांनी केला. याप्रकरणी वणीचे तहसीलदार आणि पोलीस निरीक्षकांना देखील ग्रामस्थांनी निवेदन सादर केले.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top