गोंडाः सेवानिवृत्त डाककर्मी धर्मराज वर्मा को फूल माला पहनाकर दी गई विदाई
Gonda, Uttar Pradesh:परसपुर के उप डाकघर में सेवारत रहे धर्मराज वर्मा 30 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गये। नव वर्ष पर बुधवार को आयोजित विदाई उत्सव में उनके कार्यकाल योगदान की सराहना की गई। उप डाकघर परसपुर के तहत अकोहरी में बतौर वरिष्ठ पोस्टमैन रहे धर्मराज वर्मा 31 दिसंबर 2024 को सेवामुक्त होने पर डाक विभाग के कर्मियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर, अंगवस्त्र, धर्मग्रंथ और उपहार भेंट करके विदाई दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
