271003
गोण्डाः डीएम की अध्यक्षता में हुई विनियमित क्षेत्र बोर्ड की बैठक
Gonda, Uttar Pradesh:डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विनियमित क्षेत्र बोर्ड की 48 वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त अपीलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान सभी अपीलों के पक्ष और विपक्ष को पूरी तरह से सुना गया। बैठक में डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि बिना नक्शा पास कराए कोई भी निर्णाण कार्य ना हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आजम खान की रामपुर कोर्ट पेशी पर सस्पेंस: ED गिरफ्तारी के बाद अगली तारीख?
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर कोर्ट में आजम खान की आज व्यक्तिगत पेशी का आदेश, लेकिन अब डासना जेल में बंद हैं आजम, गवाह को धमकाने के मुकदमे में दर्ज होने हैं आजम खान के बयान, क्या आज कोर्ट में होगी पेशी, जेल से रिहाई के चंद घंटों बाद ED ने किया गिरफ्तार, अब रामपुर कोर्ट में पेशी को लेकर सस्पेंस, 11 महीने बाद 31 अक्टूबर को रामपुर जिला जेल से बाहर आए आजम खान को चंद मिनटों बाद ही प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने गिरफ्तार कर लिया, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारियों के बाद उन्हें गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, लेकिन आज यानी 2 नवंबर को आजम खान की रामपुर की एमपी- एमएलए सेशन कोर्ट में भी पेशी होनी है, मामला गवाह को धमकाने से जुड़ा हुआ है, पिछली सुनवाई में अदालत ने आजम खान को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के आदेश दिए थे, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं, तो क्या आज उन्हें रामपुर कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश किया जाएगा, क्या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनके बयान दर्ज होंगे या अदालत अगली तारीख देगी, आज की सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और विवेचना पूरी करने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया, इस मामले का ट्रायल रामपुर की एमपी- एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहा है, खास बात यह है कि इस मुकदमे में अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी हो चुकी है, पिछली सुनवाई में आजम खान जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए थे, सुनवाई के बाद कोर्ट ने 2 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने का आदेश दिया था, आजम खान ने अभी जेल से बाहर की खुली हवा में सांस ली ही थी कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उन्हें जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद ED की टीम आजम खान को लेकर गाजियाबाद पहुंची, जहां 1 नवंबर को उन्हें विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, लगभग डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद अदालत ने आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, अब उन्हें गाजियाबाद की डासना जिला जेल में रखा गया है, दूसरी उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी पर विचार हो सकता है, वहीं दूसरी तरफ ED का मामला भी आजम खान के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई के बाद अब आजम खान को रामपुर के बजाय गाजियाबाद की डासना जेल में रहना होगा, ED का आरोप है कि जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। एजेंसी इस मामले में धन के स्रोत और लेनदेन की जांच कर रही है, ED ने 28 अक्टूबर को जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1170 करोड़ रुपये बताई गई थी,0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के कपासन में करंट से शिक्षक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र की मेवदा कंजर कॉलोनी में बिजली का करंट लगने से शारीरिक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कंजर पुत्र प्रेम शंकर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुनील बाड़े में जा रहे थे, तभी ऊपर से बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कॉलोनी में लंबे समय से बिजली के तारों में करंट आने की शिकायत की जा रही थी। पहले भी पांच लोग करंट की चपेट में आ चुके थे। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।0
0
Report
इंदौर में RSS अखिल भारतीय बैठक: शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक सोमवार को इंदौर के डेली कॉलेज परिसर स्थित संत श्री रविदास महाराज सभागार में शुभारंभ हुआ। संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की। चार नवंबर की शाम तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों, संगठन के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह संघ की नियमित वार्षिक बैठक है, जिसमें देशभर से करीब 400 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बैठक में संघ के सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय पदाधिकारी, 11 क्षेत्रों के संघचालक एवं कार्यवाह और 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, प्रांत प्रचारक तथा उनके सहयोगी उपस्थित हैं। इसके अलावा संघ प्रेरित विभिन्न संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री और सह संगठन मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। नरेंद्र कुमार के मुताबिक बैठक का प्रमुख एजेंडा संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करना और उनके आगे के क्रियान्वयन की योजना तैयार करना है। विशेष रूप से पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख विषयों को समाज के बीच प्रभावी तरीके से पहुंचाने, उनके क्रियान्वयन और निरंतर अनुवर्तन पर चर्चा होगी। शताब्दी वर्ष के दौरान स्वयंसेवकों के प्रयासों से शाखाओं का जो विस्तार हुआ है, उसे आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक स्थानों पर नियमित शाखाएं संचालित करने की रणनीति भी बनाई जाएगी। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के विजयादशमी उद्बोधन में उठाए गए समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी। इन विचारों को समाज तक पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक के दौरान सरकार्यवाह की ओर से तीन महत्वपूर्ण वक्तव्य भी जारी किए जाएंगे। इनमें राष्ट्रीय चेतना के अग्रदूत राज नारायण बोस की 200 वीं जयंती, स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान से जुड़े विषय और कंधमाल के जनजातीय क्षेत्र में कार्य करने वाले स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के जीवन एवं योगदान पर वक्तव्य शामिल हैं। इन विषयों पर संघ की ओर से विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
भतीजे के हमले में चाचा-चाची मौत, इलाके में सनसनी
Bageshwar, Uttarakhand:भतीजे ने चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी. बागेश्वर जिले के बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नरगवाडी (नरगोड़ी) गांव में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, युवक गोविंद बल्लभ खोलिया ने अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है; वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि एक महिला मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं और उसकी तलाश जारी है। पुलिस वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है; प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
फिरोजाबाद मुठभेड़: नाबालिग के दुष्कर्म-जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़, दो को लगी गोली फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मामले में फरार चल रहे दो लोगों रिषी और जगत को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, घायल आरोपियों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है。 पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को युवती खेतों में घायल अवस्था में मिली थी। मामले की जांच के दौरान दुष्कर्म से जुड़े साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई थीं। पुलिस के मुताबिक, नगला राघौल के पास खैरगढ़ और मक्खनपुर पुलिस के साथ एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक और पीड़िता का सैमसंग कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस अब मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
भोपाल: सूरज नगर चौराहे पर 8 फ़ीट अजगर कार में घुसा, बाहर निकाला गया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सूरज नगर चौराहे पर कार में घुसा अजगर 8 फ़ीट लंबा अजगर कार को पलटाकर निकाला गया बाहर सूचना पर रहवासी हुए एकत्रित लोगों में हड़कंप का माहौल0
0
Report
Advertisement
2027 विधानसभा चुनाव तैयारियाँ तेज, 18 जिलों की समीक्षा मेरठ में
मेरठ. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग एवं आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने मेरठ आ रहे हैं। यह अहम समीक्षा बैठक दिनांक 02 नवम्बर, 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे जनपद मेरठ स्थित ऊर्जा भवन, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, जेल चुंगी रोड, साकेत में आयोजित होगी। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार मंडलों - मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं अलीगढ़ मंडलों के अंतर्गत आने वाले 18 जनपदों में निर्वाचन तैयारियों की गहन समीक्षा की जाएगी。 इन 18 जनपदों की होगी समीक्षा - मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज。 बड़े अधिकारी रहेंगे मौजूद - बैठक में संबंधित मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उप महानिरीक्षक, सभी जिला निर्वाचन अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक प्रतिभाग करेंगे。 बताया गया है कि बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जनपदों में निर्वाचन तैयारियों से जुड़ी प्रगति, कानून-व्यवस्था, मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, EVM-VVPAT की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। आयोग के अधिकारी बूथ लेवल की तैयारियों, संवेदनशील मतदान केंद्रों और सुरक्षा प्लान की भी समीक्षा करेंगे। 2027 चुनाव से पहले यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।0
0
Report
बैतूल की ब्रह्मचारिणी दीदी ने जज की तैयारी छोड़ साध्वी बनने का लिया संकल्प
Betul, Madhya Pradesh:जिस बेटी ने अपनी मेहनत से जज बनने का सपना साकार किया,जिसके हाथों में जल्द ही लोगों को न्याय देने की जिम्मेदारी आने वाली थी,उसी बेटी ने जज की कुर्सी पर बैठने से पहले सांसारिक सुखों का त्याग कर संयम और वैराग्य का मार्ग चुन लिया,जी हां यह कहानी है मध्य प्रदेश के बैतूल की बेटी ब्रह्मचारिणी प्रखरश्री दीदी की। जिन्होंने जज की परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद साध्वी बनने का संकल्प लिया है। बेटी के इस फैसले पर परिवार ने उसे ऐसी भव्य विदाई दी कि पूरा शहर इस अनूठे आयोजन का साक्षी बन गया। बैतूल की सड़कों पर आस्था,भक्ति और वैराग्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैन समाज की पांच दीक्षार्थी बहनों की जैनेश्वरी दीक्षा से पहले भव्य बिनौली चल समारोह निकाला गया। इनमें बैतूल की नगर गौरव ब्रह्मचारिणी प्रखरश्री दीदी भी शामिल रहीं। इस आयोजन में सबसे ज्यादा चर्चा रही प्रखरश्री दीदी की, जिन्होंने जज बनने की परीक्षा क्वालीफाई कर ली थी और जॉइनिंग से पहले ही सांसारिक जीवन छोड़कर महावीर के बताए मार्ग पर चलने का फैसला कर लिया। परिवार ने अपनी लाडली बेटी को विदाई देने के लिए शाही इंतजाम किए। विंटेज कारों का काफिला,आकर्षक शाही बग्घियां और उदयपुर से आए बैंड की धुनों के बीच पांचों दीक्षार्थी बहनों की भव्य बिनौली निकाली गई। रास्तेभर समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर जयकारों के साथ बहनों का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग और दूर-दराज से आए श्रद्धालु शामिल हुए। चल समारोह जैन दादावाड़ी पहुंचा,जहां पांचों दीक्षार्थी बहनों की गोदभराई की पारंपरिक रस्म निभाई गई। प्रखरश्री दीदी का कहना है कि माता-पिता का सपना था कि वह एक बार जज की परीक्षा क्वालीफाई करें। उन्होंने यह सपना पूरा किया,लेकिन बचपन से ही उनके मन में वैराग्य की भावना थी। उनका मानना है कि महावीर के मार्ग पर चलकर वह समाज की बेहतर सेवा कर सकेंगी। रंगोली दीदी ने बताया कि यह हर बेटी की अंतिम सांसारिक विदाई जैसा भावुक पल है। अभी उन्होंने रंगीन वस्त्र धारण किए हैं,लेकिन दीक्षा के बाद सफेद वस्त्रों में संयम का जीवन शुरू होगा। बैतूल सकल जैन समाज के सहयोग से आयोजित इस भव्य समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जीवन में सफलता की परिभाषा हर किसी के लिए अलग हो सकती है। किसी के लिए ऊंचा पद और प्रतिष्ठा मंजिल है,तो किसी के लिए त्याग,तपस्या और आत्मकल्याण सर्वोच्च लक्ष्य। पाँचों दीक्षार्थी बहनें 22 नवंबर को जैनेश्वरी दीक्षा लेकर सांसारिक जीवन से विदा होंगी। बैतूल की सड़कों पर निकली यह बिनौली सिर्फ एक शोभायात्रा नहीं,बल्कि त्याग,आस्था और वैराग्य की एक यादगार तस्वीर बन गई।0
0
Report
प्रमोद तिवारी: दिल्ली में रैली से व्यापार पर नहीं पड़ा असर, अराजकता भाजपा पर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "अराजकता ये थी कि एक मैदान, जो स्वीकृत मैदान था वहां हमने रैली की या अराजकता वह थी जो बाजार में दुकानें बंद कराकर भाजपा ने रैली निकाली। अगर वो दिल्ली में रैली निकालें तो उससे व्यापार प्रभावित नहीं होता। हम रैली करें जहां एक छोटी सी घटना भी नहीं आई... छोटे-छोटे व्यापारियों से पूछिए लोग दिवाली के लिए अपने परिवार के लिए सामान लेकर गए हैं..."0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में यातायात माह शुरू, स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा नियम सिखाए जाएंगे
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में यातायात माह का आगाज, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना एनसीसी कैडेट्स और यातायात पुलिस संभालेंगे जागरूकता की कमान, स्कूलों में विद्यार्थियों को बताए जाएंगे सड़क सुरक्षा के नियम जौनपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में यातायात माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस. वीर सिंह ने जागरूकता rैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में यातायात पुलिस के जवानों के साथ एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यातायात माह के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पुलिस और एनसीसी कैडेट्स स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों को अपनी जिम्मेदारी समझें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें और शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं। तेज rफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी के लिए भी खतरा बन सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ police अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगी। तेज आवाज करने वाले वाहनों और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करना है। यातायात माह के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।0
0
Report
मौलाना जर्जिस के बयानों पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने कड़ी निंदा की
Bareilly, Uttar Pradesh:मौलाना जर्जिस के बयानों पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने कड़ी निंदा की0
0
Report
अयोध्या: महंत विष्णु दास की प्रतिक्रिया से मौलाना अंसारी पर मुकदमे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना जार्जिश अंसारी पर महंत विष्णु दास की प्रतिक्रिया महंत विष्णु दास, अयोध्या - मौलाना जातजिश अंसारी मुसलमान को भड़का रहा है. देश विरोधी है मौलाना. मौलाना पर मुकदमा होना चाहिए.0
0
Report
Advertisement
कलेक्टर ने एमसीएच वार्ड में आकस्मिक निरीक्षण से सफाई और नाश्ते की गुणवत्ता पर जोर
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए कलेक्टर ने सोमवार को एमसीएच (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य) वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और महिलाओं एवं बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते की गुणवत्ता का जायजा लिया। नीरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। अस्पताल परिसर और वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े。 इसके साथ ही कलेक्टर ने एमसीएच वार्ड में भर्ती महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले नाश्ते की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने स्वयं नाश्ते को चखकर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया। वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे चर्चा कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और किसी प्रकार की परेशानी के संबंध में जानकारी ली。 कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। साफ-सफाई, भोजन और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।0
0
Report
टीकमगढ़: त्योहारी खाद्य सुरक्षा के लिए पुलिस ने डेढ़ क्विंटल मावा जब्त
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 3 बोरियों से डेढ़ क्विंटल संदिग्ध मावा किया जब्त, जहां अब खाद्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है, फूड इंस्पेक्टर का कहना है की मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए है, जांच रिपोर्ट आते ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
100 रुपये के विवाद में बेकसूर युवक जलकर घायल, मुलताई में सनसनीखेज मामला
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई में महज 100 रुपये के विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि दो युवकों की दुश्मनी में एक बेकसूर जिंदगी आग की लपटों में घिर गई! परागेांव रोड पर राजेश परते पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे राजेश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बताए जा रहा है कि सोनू देशमुख और अभिषेक के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। राजेश परते, सोनू के लिए काम करता है। आरोप है कि अभिषेक ने राजेश को 100 रुपये दिए थे, इसी बात से सोनू नाराज हो गया। वह अभिषेक को निशाना बनाने निकला था,लेकिन रास्ते में राजेश मिल गया। आरोप है कि गुस्से में बौखलाए सोनू ने राजेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वहीं सोनू और अभिषेक के बीच जुए को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब सवाल यह है कि आखिर महज 100 रुपये के विवाद में एक बेकसूर को इतनी खौफनाक सजा देने की कोशिश क्यों की गई।0
0
Report
Advertisement
