271601
Gonda: कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया
Vishunpur Bairia, Uttar Pradesh:गोंडा जिलाधिकारी नेहा शर्मा के आदेश पर परिवहन विभाग ने कोहरे में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया है। यह कदम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारी खुद ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर स्टीकर लगाते हुए देखे गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर उपलब्ध नहीं: मान्य इनपुट नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
श्योपुर में एक रात में दो घरों के ताले टूटे, लाखों के जेवरात चोरी
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर एक ही रात में चोरों ने दो घरों के चटकाए ताले... नगदी सहित लाखों का जेवरात समेट ले उड़े चोर, श्योपुर जिले के ग्राम कीरपुरा में बृजवासी जाट के घर को चोरों ने बनाया निशाना, पांच तोला सोना 60000 कैस लेकर फरार, मकान की दीवार तोड़ घर में घुसे चोर , देहात थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद उग्र, सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी
Nalanda, Bihar:नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया उग्र रूप, सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पथराव। नालंदा के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में संचालित करने की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक हो गया। सड़क जाम के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।एनएच-431ए स्थित टेंपो स्टैंड के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगरनौसा बाजार, चौक-चौराहों और वडिहा रोड पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और पुलिस उपद्रवियों की पहचान में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - पुजारी के साथ मारपीट की वीडियो वायरल, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी का हापुड से है जहां गंगा मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आपको बता दे गंगा मंदिर के पुजारी उदित नारायण तिवारी ने गढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि मंदिर पर कुछ युवक शोर शराबा कर रहे थे जिसका विरोध मंदिर के पुजारी ने किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी मारपीट के दौरान मंदिर के पुजारी मंदिर की सीढ़िया से गिरते हुए नजर आ रहे हैं। पुजारी के साथ मारपीट की ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीं गढ़ पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है व आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार ने मोटरसाइकिल सवार की जान ले ली, चालक गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामला लाखो थाना क्षेत्र के टोल टैक्स स्थित NH-31 के पास का है, जहां तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान खगड़िया जिले के MorKahin थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र पासवान के पुत्र बमबम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक बमबम कुमार डॉक्टर से इलाज कराकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बेगूसराय में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
नवादा में दहेज हत्या: विवाहिता राखी कुमारी ससुराल में पीटकर हत्या
Nawada, Bihar:नवादा में विवाहिता का शव बरामद, ससुराल पर हत्या का आरोप नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत नेमदारगंज थाना क्षेत्र के तेयार गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता का शव उसके ससुराल से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान राखी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या करने और फिर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। राखी के एक बेटी और एक बेटा भी है。 मृतक के दादा वीरेंद्र कुमार निराला ने बताया कि राखी का विवाह 2023 में दीपक साव से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वाले लगातार पैसों की मांग करते रहे। दादा के अनुसार, ससुराल वाले 5 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। लगभग 15 दिन पहले राखी के पिता ने ससुराल आकर लड़के के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाई थी कि उनके पास पैसे नहीं हैं और उनकी बेटी को प्रताड़ित न किया जाए। इसी दौरान राखी के पिता के साथ मारपीट भी की गई थी, जिसके संबंध में पूर्व में एक मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। बुधवार को परिजनों को सूचना मिली कि राखी कुमारी की पिटाई की जा रही है। बाद में उन्हें बताया गया कि पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने राखी के पति सहित ससुराल के सभी सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। दादा ने यह भी बताया कि पिटाई के दौरान लड़की का पैर भी तोड़ दिया गया था।0
0
Report
Advertisement
नई खबर अभी उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
अजगर मिलने से इलाके में हड़कंप, बचाव टीम तैनात
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कुत्ते से जुड़ी खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस MLA विधानसभा पहुंचकर मतदान के लिए तैयार
Noida, Uttar Pradesh:Ranchi झारखंड राज्यसभा चुनाव कॉंग्रेस MLAReached विधानसभा बस से पहुंचे सारे विधायक राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिएReached हैं0
0
Report
विद्युत ट्रांसफार्मर चपेट में आया लेपर्ड, मौत की पुष्टि
Pali, Rajasthan:विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आया लेपर्ड, करंट लगने से लेपर्ड की मौत, ट्रांसफॉर्मर के चपेट में आने से लेपर्ड के हुए दो टुकड़े, वन विभाग को दी गई घटना की सूचना, वन विभाग की टीम में मृतक लेपर्ड को लिया कब्जे में, पोस्टमार्टम प्रक्रिया के पश्चात होगा अंतिम संस्कार, घटना नारलाई क्षेत्र के बेरा राकावा के निकट की।0
0
Report
मैहर बाईपास पर परिणय गार्डन के सामने अपाचे चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर तलाश
Satna, Madhya Pradesh:सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मैहर बाईपास स्थित परिणय मैरिज गार्डन के सामने खड़ी एक अपाचे मोटरसाइकिल को शातिर चोर ने पलक झपकते ही पार कर दिया। वाहन चोरी की यह पूरी वारदात मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कोलगवां थाना पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर अज्ञात चोर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
खतौरा में दो किन्नरों से मारपीट: कैंची से बाल काटे गए, 8 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
Shivpuri, Madhya Pradesh:खतौरा में दो किन्नरों से मारपीट, कैंची से बाल काट दिए गए; वीडियो वायरल, 8 आरोपियों पर एफआईआर शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा कस्बे में मंगलवार शाम दो किन्नरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र बंटवारे के विवाद में नेहा और मुस्कान किन्नर के साथ मारपीट की गई, उनके कपड़े फाड़े गए और कैंची से बाल काट दिए गए। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 रन्नौद निवासी नेहा किन्नर मंगलवार रात अपनी साथी मुस्कान किन्नर, बेबी किन्नर, हसीना किन्नर और चालक देवेंद्र रजक के साथ खतौरा में एक मेडिकल दुकान के पास खड़ी थी। तभी ईसागढ़ निवासी प्रिंसी किन्नर, आशी उर्फ आशू किन्नर, जोया किन्नर और तमन्ना किन्नर वहां पहुंचीं और क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद करने लगीं。 आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर चारों आरोपियों ने मुस्कान किन्नर को जमीन पर पटक दिया और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट में उसके सिर में चोट आई और खून निकल आया। आरोपियों ने उसके सिर के बाल भी काट दिए। नेहा किन्नर जब बचाव के लिए पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई और उसके बाल काट दिए गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए बदरवास अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर कर दिया गया। मुस्कान किन्नर का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।0
0
Report
भोजपुर एनकाउंटर: भरत भूषण तिवारी की मौत पर सवाल उठ रहे हैं
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में आज सुबह हाथ में पिस्तौल लिए घूम रहे और खुल्लेआम पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग करने वाले युवक भरत भूषण तिवारी का मामला अब उसके इलाज के दौरान मौत के मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस और युवक के बीच हुई मुठभेड़ में उसे तीन गोली पैर के ऊपरी हिस्से में लगी थी। गंभीर हालत में पहले आरा सदर अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी स्थिति को देख चिकित्सकों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था, लेकिन पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। अब इस घटना को लेकर इलाके में सवाल, आरोप-प्रत्यारोप और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया, तो दूसरी ओर पुलिस अपनी कार्रवाई को जायज बता रही है। सच क्या है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। हालांकि इस घटना के बाद उसकी माँ ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस और एसटीएफ ने उनके बेटे को गोली मारी है, मृत युवक की माँ ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसका बेटा बिल्कुल ठीक था और उसका कहीं भी इलाज नहीं चल रहा था। पिछले कुछ दिनी से वह समाज सेवा में सक्रिय था और बाढ़ के दौरान जल जमाव को लेकर लगातार आवाज उठा रहा था। उसकी माँ ने SDM जगदीशपुर पर भी आरोप लगाया है कि उनके ईशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है, जबकि ग्रामीणों की माने तो फायरिंग की आवाज सभी ने सुनी थी। मृत युवक के भाई ने भी पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसके भाई को आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने गोली मारी है। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक पुलिस की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है जबकि एक प्रेस नोट जारी कर भोजपुर पुलिस ने उसकी मौत की पुष्टि की है। हालांकि युवक के एनकाउंटर पर शाहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने भी सवाल उठाया है कि अगर युवक ने आत्मसमर्पण कर दिया था हथियार डाल दिया था तो फिर एनकाउंटर करने की क्या जरूरत थी; उन्होंने कहा कि अगर लड़का मानसिक रूप से विक्षिप्त था तो फिर ऐसी परिस्थिति क्यों बनाई गई। एक सवाल है अब सिस्टम से कि आखिरकार जब युवक भरत भूषण तिवारी ने हथियार डाल दिया था तो उसका एनकाउंटर क्यों किया गया? हालांकि भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने शाहपुर थाना प्रभारी राजेश मालाकार सहित एक SI और एक ASI सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मौके पर पहुंचकर FSL की टीम भी जांच में जुट गई है।0
0
Report
बिहार शराबबंदी पर राजद MLA का तीखा हमला, 70% थानों में मिलीभगत का दावा
Chapra, Bihar:ANCHOR: Removed content. राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बिहार के 70 प्रतिशत थानों में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से शराब का कारोबार संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में ढाई हजार करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित की गई है। सुनील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि शराबबंदी कानून भ्रष्टाचार का बड़ा माध्यम बन गया है और इसका लाभ संगठित नेटवर्क उठा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी बिहार विधानसभा सत्र में वह कई माननीयों के शराब के नशे में सदन की कार्यवाही में शामिल होने का पर्दाफाश करेंगे। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में नशे की स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है। उन्होंने कहा, आज बिहार सूखे नशे की चपेट में है और हालात उड़ता पंजाब से भी ज्यादा गंभीर हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से शराबबंदी कानून की समीक्षा करने और इसके क्रियान्वयन में हो रहे भ्रष्टाचार पर जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कभी भी नैतिक रूप से यह नहीं कहा कि हम शराबबंदी के विरोधी हैं, लेकिन जिस तरीके से आनन-फानन में इसे लागू किया गया, वह पूरी तरह अव्यवहारिक था। उन्होंने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप स्मरण करें तो शराबबंदी लागू करने से पहले बिहार के लगभग प्रत्येक पंचायत में शराब की दुकानें खोल दी गई थीं। सरकार ने खुद गांव-गांव तक शराब पहुंचाने का काम किया और लोगों को इसकी लत लगाई। उसके बाद अचानक शराबबंदी लागू कर दी गई, जिसका खामियाजा आज आम जनता भुगत रही है। सुनील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि शराबबंदी कानून के नाम पर गरीबों और आम लोगों का उत्पीड़न हो रहा है, जबकि अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों में स्पष्टता और गंभीरता की कमी रही है, जिसका परिणाम आज बिहार की जनता देख रही है。0
0
Report
Advertisement
