271503
गोंडा-राम बारात निकाली गई।
Beerpur Katra, Uttar Pradesh:कटरा बाजार गोंडा।बुधवार को नगर पंचायत कटरा बाजार में गाजे बाजे के साथ श्री राम बारात निकाली गई जो पूरे नगर का भ्रमण कर बोधापुरवा मे सम्पन्न हुई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद में प्रेम विवाह नाराजगी पर नाबालिग हत्या: चार गिरफ्तार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. डांगी पहाड़ी जंगल के तलहटी के पास सिर कटा शव मिलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, प्रेम विवाह से नाराजगी के चलते हत्या की साजिश रची गई थी. 11 सितंबर को पुलिस को डांगी पहाड़ी जंगल के तलहटी के पास एक लड़की का शव पड़े होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की का धड़ बरामद किया, जबकि कुछ दूरी पर एक बोरे में उसका सिर मिला. जांच के बाद शव की पहचान गिरिडीह के बेगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी संदीप रवानी की बेटी के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार, लड़की 9 सितंबर से लापता थी. वही मामले में जय राम रवानी, किशोर महतो, आलमनी देवी और राम प्रसाद रजवार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार, मृतका ने संतोष रवानी के पुत्र कुष रवानी से प्रेम विवाह किया था, जिससे परिवार में नाराजगी थी. इसी नाराजगी के चलते हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार छुरा, मृतका की चप्पल और पूजा सामग्री बरामद की है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की साजिश व अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है.0
0
Report
वैशाली में 32 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तर—क्राइम मीटिंग के बाद कार्रवाई तेज
Hajipur, Bihar:वैशाली में गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।एसएसपी शुभांक मिश्रा की क्राइम मीटिंग के महज दो दिन बाद भगवानपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 32 किलो गांजा बरामद किया है।पुलिस ने मौके से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही है।हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर भगवानपुर अड्डा के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस को गांजे की बड़ी खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर टीम का गठन किया गया।इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और संदिग्धों को दबोच लिया।तलाशी के दौरान 32 किलो गांजा बरामद हुआ।मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की खेप कहां से आई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।खास बात ये है कि दो दिन पहले ही एसएसपी शुभांक मिश्रा ने जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की थी।क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती दिख रही है।अब भगवानपुर पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।0
0
Report
युगांडा की उपराष्ट्रपति का ताजमहल दौरा आगरा में आकर्षण का केंद्र
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में आज विदेशी मेहमान का खास अंदाज़ में स्वागत हुआ। उपराष्ट्रपति ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने ताजमहल की बेमिसाल स्थापत्य कला और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा। आगरा के अधिकारियों ने माननीय अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। भ्रमण के दौरान सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। ताजमहल की खूबसूरती और इतिहास ने युगांडा की उपराष्ट्रपति को खासा प्रभावित किया। विदेशी मेहमान के स्वागत के दौरान आगरा में अतिथि देवो भवः की परंपरा भी नजर आई। युगांडा की उपराष्ट्रपति का ताजमहल दौरा शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा।0
0
Report
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: असम के गैर‑मान्यता प्राप्त शिक्षकों की नौकरी खतरे में
Guwahati, Assam:“करो या मरो” के संकल्प के साथ शिक्षक समाज मैदान में उतरा.. गुवाहाटी में गैर-प्रांतीयकृत तथा सरकार के अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थानों के विभिन्न संगठनों की विशेष संयुक्त बैठक... असम सरकार के मदद से चलने वाले स्कूल के शिक्षকদের पर आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला इन विद्यालय के शिक्षक पिछले 30 सालों से छात्र-छात्राओं को मुफ्त में पढ़ते आ रहे हैं सरकार के ऊपर आस लगाए की कभी ना कभी उनका नौकरी परमानेंट होगा स्कूल भी संपूर्ण सरकारी होगा इसी आस में उनका सारा जीवन शिक्षा देते ही गुजर गया. परंतु अभी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है कि उन शिक्षक को योग्यता नहीं है शिक्षा देने की और उन स्कूलों और शिक्षकों को जल्द से जल्द हटाया जाए. इसी बात पर हम नौगांव के एक विद्यालय के प्रधान शिक्षक तथा शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष बहारूल इस्लाम से खास बातचीत की बहारूल इस्लाम ने हमें जानकारी दी0
0
Report
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठी ठगी, CCTV में बदमाश कैद
Darbhanga, Bihar:खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार, रहमगंज रामजानकी मंदिर के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने बनाया शिकार, नकली चेन थमाकर ले गए सोने की अंगूठी; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात दरभंगा लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज स्थित रामजानकी मंदिर के पास रविवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने एक बुजुर्ग को झांसा देकर उनकी सोने की अंगूठी ठग ली. बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर बुजुर्ग को विश्वास में लिया और सोने की अंगूठी पहनकर घूमने पर सवाल उठाया. इसके बाद अंगूठी उतारकर कागज में रखने की बात कहकर शातिर तरीके से जेवरात लेकर फरार हो गए. रहमगंज निवासी 72 वर्षीय लक्ष्मी नारायण साह ने लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत की है. उन्होंने बताया कि वह सड़क किनारे से जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया. कुछ देर बाद उन्होंने दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवकों को भी वहां बुला लिया. चारों युवकों ने बुजुर्ग से बातचीत शुरू की. एक ने उनका पैर छूकर प्रणाम किया, जबकि दूसरे ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया. इसके बाद बदमाशों ने उन्हें विश्वास में लेते हुए कहा कि आजकल समय ठीक नहीं चल रहा है और सोने की अंगूठी पहनकर घूमना ठीक नहीं है. उन्होंने अंगूठी उतारकर कागज में रखने की सलाह दी. उनकी बातों में आकर बुजुर्ग ने अपनी सोने की अंगूठी उतार दी. इसी दौरान बदमाशों ने कागज में लपेटकर नकली चेन उन्हें थमा दी और असली सोने की अंगूठी लेकर सभी बाइक से फरार हो गए. कुछ दूर जाने के बाद बुजुर्ग ने कागज खोलकर देखा तो उसमें सोने की अंगूठी की जगह नकली चेन थी. इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ. घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. SDPO शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है. जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. बाइट 1 लक्ष्मी नारायण साह ठगी के शिकार बुजुर्ग 2 शुभेंद्र कुमार सुमन SDPO0
0
Report
आबूरोड माधव विश्वविद्यालय में गणेश महोत्सव श्रद्धा-उल्लास के साथ मनाया गया
Sirohi, Rajasthan:एंकर - आबूरोड माधव विश्वविद्यालय में प्रो. चेयरपर्सन डॉ. भारती देसाई के मार्गदर्शन में टीवीटीसीसी की ओर से गणेश महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ढोल-नगाड़ों के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में परिसर में लाया गया और विधि-विधान से पंडाल में विराजमान किया गया। पूजा-अर्चना एवं आरती में विश्वविद्यालय के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) राज कुमार, प्रो. चेयरपर्सन डॉ. भारती देसाई, प्रो. प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) सुशील भार्गव, रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत सहित पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।0
0
Report
Advertisement
सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा का सूपड़ा साफ
Sirohi, Rajasthan:सिरोही में फिर चला कांग्रेस का जादू, भाजपा का सूपड़ा साफ होने से बचा 35 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस 23 पर काबिज, भाजपा 10 पर सिमटी; 2 वार्डों में निर्दलीयों की बाजी — बहुमत के साथ कांग्रेस का फिर बनेगा बोर्ड सिरोही नगर परिषद के चुनावी रण में एक बार फिर कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखते हुए भाजपा को करारी शिकस्त दी है। 35 वार्डों के घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 23 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा महज 10 वार्डों तक सिमट गई। दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया। परिणामों के साथ ही नगर परिषद में एक बार फिर कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय हो गया है। जीत के बाद कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद एक बस में सवार होकर निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने पहुंचे। पार्षदों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में बॉडीगार्ड और बाउंसर भी नजर आए, जिसे लेकर लोगों के बीच भी चर्चा रही। निर्वाचन स्थल पर पहुंचते ही कांग्रेस समर्थकों ने विजयी पार्षदों का माला पहनाकर स्वागत किया। जीत की खुशी पार्षदों और समर्थकों के चेहरों पर साफ नजर आई। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर पार्षदों ने शपथ ली और अपने प्रमाण-पत्र प्राप्त किए। इसके बाद सभी पार्षद बस से आगे की रणनीति के लिए रवाना हो गए। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने चुनाव परिणामों को जनता का स्पष्ट जनादेश बताते हुए कहा कि जिले में हो रहे अनैतिक कार्यों, अवैध गतिविधियों, बजरी माफिया और शराब तस्करी जैसे मामलों को लेकर जनता में आक्रोश था। उन्होंने कहा कि रामझरोखा की जमीन के पट्टे काटे जाने को लेकर भी लोगों में नाराजगी थी, जिसका असर चुनाव परिणामों में दिखाई दिया। सिरोही के चुनाव परिणामों ने जहां कांग्रेस को सत्ता की चाबी सौंप दी है, वहीं भाजपा के सामने अब संगठन को मजबूत करने, टिकट वितरण की समीक्षा करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। फिलहाल परिणामों ने एक बात साफ कर दी है—सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस का राजनीतिक दबदबा बरकरार है।0
0
Report
जाजोद में 20 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर फांसी का फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या, 20 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बुलकेश, निवासी जयरामपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर जाजोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। थानाधिकारी गिरधारीलाल डिगवाल ने बताया कि बुलकेश ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना के समय मृतका के पिता जयपुर में मजदूरी करने गए हुए थे, जबकि मां गांव में खेत में मजदूरी करने गई थी। घर में मृतका का 10 वर्षीय छोटा भाई भी है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव: भाजपा ने 8वीं बार जीत का परचम लहराया
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव, भाजपा ने लगातार 8वीं बार लहराया परचम, 24 सीटों पर दर्ज की जीत, बाड़ेबंदी और कड़े पहरे के बीच पार्षदों ने ली शपथ मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को बाड़ेबंदी में शामिल भाजपा के विजयी प्रत्याशी विशेष बस में सवार होकर एक साथ एसडीएम कार्यालय परिसर पहुंचे। कार्यालय के बाहर पहले से ही बड़ी संख्या में जमा भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों के परिजनों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। समर्थकों ने नवनिर्वाचित पार्षदों को फूल-मालाओं से लाद दिया। निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर सभी प्रत्याशियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक निर्वाचन प्रमाण पत्र (विनिंग सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र लेने के तुरंत बाद सभी पार्षद मीडिया से बचते हुए पुनः बसों में सवार होकर बाड़ेबंदी के लिए अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए। बागी की वापसी और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस चुनाव में सबसे रोचक दृश्य तब देखने को मिला जब भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते सुनील जैन भी भाजपा पार्षदों के साथ बस में बाड़ेबंदी के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभु पंड्या और बागी से निर्दलीय बने सुनील जैन को कंधों पर उठा लिया और नारेबाजी की। सभापति पद के लिए भाजपा में माथापच्ची तेज नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद अब भाजपा खेमे में अगला सभापति कौन होगा, इसे लेकर अंदरूनी खींचतान और माथापच्ची शुरू हो गई है। बाड़ेबंदी के बीच सभापति के चेहरे पर मंथन जारी है। इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा जिलाध्यक्षAshok Patel ने कहा कि नगर परिषद में जनता ने लगातार आठवीं बार भाजपा के सुशासन पर विश्वास जताया है। जहां तक सभापति के चेहरे का सवाल है, तो सभी नवनिर्वाचित पार्षदों की रायशुमारी और सहमति के आधार पर ही सभापति उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। बाइट -Ashok Patel जिला अध्यक्ष भाजपा0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अचानक उमा भारती से मुलाकात
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल \n\nमुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पहुंचे अचानक पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के आवास\n\nश्यामला हिल्स स्थित उमा भारती के आवास में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव\n\nअचानक बिना कार्यक्रम के मुख्यमंत्री मोहन यादव का उमा भारती से मिलने का बना प्लान\n\nमध्य प्रदेश के कई मुद्दे और संगठन स्तर पर चर्चा होने की संभावना\n\nपूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मुलाकात जारी0
0
Report
दिल्ली में सत्य निकेतन के बाद सीलिंग डिमोलिशन जारी, फतेहपुरी में निगम की कार्रवाई
New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन की घटना के बाद दिल्ली मैं लगातार सीलिंग डिमोलिशन की कार्रवाई चल रही है आज पुरानी दिल्ली के फतेहपुरी पर भी निगम का हथौड़ा चला0
0
Report
जनकपुरी के राशन दुकानों में नई मशीन वितरण के दौरान 1500 रुपये उगाही मामला
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला के जनकपुरी में आज दुकानदारों को नई मशीन वितरण की जा रही थी और उसी दौरान मशीन वितरण करने वाली कंपनी के इंजीनियरों ने आयरिस को खराब बताकर उसके नाम पर दुकानदारों से 1500 1500 ऐंठने शुरू कर दिए गए और उनसे किसी रसीद की पेशकश नहीं की गई। जब दुकानदारों ने इसका विरोध किया और पुलिस बुलाने की धमकी दी तब उगाही बंद हो गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार की तरफ से कंपनी को मेनटेनेंस चार्ज अलग से मिलता है, उसके बावजूद भी यह अवैध उगाही कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
आकाल तख्त के जत्थेदार ने विधायक-सांसदों से समय पूरी करने को कहा; मृत्यु पर निंदा
Jagraon, Punjab:ਐਂਕਰ -- ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੁਰੂਸਰ ਕੋਂਕੇ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੁਰੂਸਰ ਪਹੁੰਚੇ ਸ਼੍ਰੀ ਆਕਾਲ ਤਖਤ ਦੇ ਜੱਠੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗੜਗੱਜ ਨੇ ਕਿਹਾਕਿ ਆਪ ਦੇ ਸਿੱਖ ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਤੇ ਸਾਂਸਦਾਂ ਵਲੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਪੇਸ਼ ਹੋ ਕੇ ਜੋ ਟਾਈਮ ਮੰਗਿਆ ਸੀ,ਉਹ ਆਉਣ ਵਾਲੀ 30 ਤਾਰੀਖ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਸਾਰੇ ਆਪ ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਤੇ ਸਾਂਸਦਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਕਿਹਾ ਪੂਰਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇਗਾ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਓਨਾਂ ਨੇ ਗੁਲਜ਼ਾਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਰਦਾਸ ਨਾ ਕਰਨ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿੰਦਾ ਯੋਗ ਵਾਲਾ ਕੰਮ ਦਸਿਆ ਹੈ।0
0
Report
हाथरस के कमला बाजार में दिनदहाड़े किशोर से मारपीट, दुकान में घुसकर पीटने का आरोप, VIDEO
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के कमला बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े एक दुकान पर काम कर रहे 17 साल के किशोर के साथ मारपीट हुई। पीड़ित ने 10 से 12 अज्ञात लोगों पर दुकान में घुसकर उसे पीटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव तेहरा का रहने वाला 17 वर्षीय अनस कमला बाजार की एक दुकान पर काम करता है। अनस ने बताया कि सोमवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान सामान खरीदने की बात को लेकर 10 से 12 लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अनस ने इसका विरोध किया, तो आरोपी दुकान के अंदर घुस आए और उसे घेरकर पीटा। मारपीट के बाद आरोपी मौके से चले गए। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल अनस को इलाज और मेडिकल जांच के लिए बागला जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव ने बताया कि शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है और घायल का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
चांपा में हसदेव नदी के तेज बहाव में बही महिला, पुलिस और ग्रामीणों ने तत्परता से बचाई जान
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा: चांपा स्थित गेमन पुल के पास हसदेव नदी के तेज बहाव में फंसी एक महिला को पुलिस ने ग्रामीणों, गोताखोरों और नाविकों की मदद से सकुशल बचा लिया। चांपा रेलवे स्टेशन पर रहने वाली प्रेम कुमारी मसीह सुबह शौच के दौरान पैर फिसलने से नदी में बह गई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत बी.डी.एम. अस्पताल चांपा में भर्ती कराया। समय पर मिले इलाज के बाद महिला अब खतरे से बाहर है।0
0
Report
Advertisement
